29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 209

बिहार: डिप्‍टी CM सुशील मोदी बोले- पूरे राज्य में लागू करेंगे NPR, तो JDU हुई नाराज

पटना. CAA और NRC के बाद अब राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NPR) को लेकर सियासत गरमाती दिख रही है। उपमुख्‍यमंत्री (Dy।CM) सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के फैसले का हवाला देते हुए बताया कि एनपीआर को साल 2020 में अपडेट किया जाएगा। इसके लिए बिहार में आंकड़ों का संग्रह आगामी 15 मई से 28 मई के बीच किया जाएगा।

दूसरी ओर सरकार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार में मंत्री श्‍याम रजक (Shyam Rajak) ने इसपर ऐतराज जताया है।

यूपीए सरकार के फैसले के आधार पर कर रहे काम

सुशील मोदी ने बताश कि संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (NPA) की सरकार के ही दौरान एक अप्रैल 2010 से 30 सितम्बर 2010 तक एनपीआर (NPR) बनाने का निर्णय लिया गया था। आगे साल 2015 में इसे आधार (Aadhar) से जोड़कर अपडेट किया गया। यूपीए सरकार के समय लिए गए फैसले के अनुरूप इस साल अप्रैल से सितम्बर के बीच 2021 की जनगणना के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना चरण के साथ एनपीआर के आंकड़ों को अपडेट करने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि बिहार में एनपीआर के आकड़ाें को अपडेट करने का काम 15 से 28 मई 2020 के दौरान किया जाएगा।

जनगणना का हिस्सा, नहीं देना दस्तावेज या प्रमाण

उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि सरकार एनपीआर 2010 के ही अपडेट कर रही है, इसके लिए कोई नया रजिस्टर तैयार नहीं करवा रही। यह जनगणना का ही एक हिस्सा है। इस कार्य के दौरान किसी को कोई दस्तावेज या प्रमाण नहीं देना है।

जनगणना से कोई नहीं कर सकता इनकार

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि जनगणना कार्य से कोई इनकार नहीं कर सकता है। इस आदेश का उल्‍लंघन करने पर अर्थदंड के साथ कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

जेडीयू ने दर्ज की आपत्ति, कही ये बात

दूसरी ओर इस मुद्दे पर जेडीयू ने अलग रूख अपना कर सियासत को गरमा दिया है। जेडीयू नेता व मंत्री श्‍याम रजक ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्‍य को फैसला करना है। जब राज्‍य सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है तो सुशील मोदी ऐसा कैसे कह सकते हैं। उहोंने सुशील मोदी की बोतों को उनकी निजी राय बताया।

एनपीआर पर नीतीश सरकार के रूख पर नजर

CAA पर संसद में बीजेपी का साथ देने वाला जेडीयू NRC पर उसके खिलाफ है। विपक्ष का मानना है कि NRC का अगला कदम एनपीआर है। ऐसे में यह देखना होगा कि एनपीआर पर बिहार की नीतीश सरकार का रूख क्‍या होता है?

अमेरिकी एयरबेस पर हमले पर भड़के ट्रंप, इरान को दे दी ये अंतिम चेतावनी

वर्ल्ड डेस्क. इराक की राजधानी बगदाद में बीती रात अमेरिकी ठिकानों पर रॉकेट से हमले किए गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को चेतावनी जारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘उन्होंने हम पर हमला किया और हमने भी इसका जवाब दिया। अगर वे हम पर दोबारा हमला करते हैं, जो कि मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे ऐसा ना करें तो हम उन्हें ऐसा जवाब देंगे जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।

निवार को ट्रंप कहा कि अमेरिका के पास ईरान के 52 ठिकानों का पता है और यह सभी उसके निशाने पर हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान,अपने सैन्य कमांडर जनरल सुलेमानी की मौत के बदला लेने के लिए अमेरिकी या अमेरिका कीसंपत्तियों पर कोई भी हमला करेगा तो उसे ये बात याद रखनी चाहिए कि हमारे पास उसके 52 ठिकानों का पता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवरों में कोई कमी नहीं दिखी। उन्होंने ईरान के साथ तनाव कम करने को लेकर कोई बात नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर पर ईरान के खिलाफ एक सख्त चेतावनी जारी की।

बगदाद में अमेरिकी ठिकानों पर हमला

बता दें, अमेरिकी और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार रातबगदाद के बेहद सुरक्षित इलाके ग्रीन जोन और अल-बलाद एयरबेस पर रॉकेट और मोर्टार हमले हुए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया है। माना जा रहा है कि अमेरिकी ठिकानों पर ये हमला ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की ड्रोन हमले में मौत के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इन हमलों को अंजाम दिया है। हमलों में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ग्रीन जोन में दो मोर्टार और एयरबेस पर दो रॉकेट दागे गए। ग्रीन जोन बगदाद का बेहद सुरक्षित इलाका है, जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है।

दिल्ली चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, बताया वो वादा जिसके पूरा न होने का है मलाल

नई दिल्ली। दिल्ली में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के सामने अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा कर रहे हैं। जिसमें अपनी सरकार के उपलब्धियों को गिना रहे हैं। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बताया कि चुनाव से पहले उन्हें किस बात का मलाल है जो वादा उन्होंने पूरा नही कर पाया है।

5 साल के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलने का उन्हें मलाल है। ऐसी देश की राजधानी होती है क्या, जहां एक तरफ दूसरी और दूसरी तरफ तीसरी एजेंसी काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए बजट को 30 हजार करोड़ से बढ़ाकर 60 हजार करोड़ कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। इससे सरकारी स्कूलों के 96 फीसद परिणाम आए हैं। तीन सौ मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं। 1797 कॉलोनियों में से 1281 में नाली, सीवर और सड़क का निर्माण हो चुका है। 93 फीसद घरों में पाइप लाइन से पानी दिया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा दिल्ली को देश का ऐसा पहला शहर बनाया, जहां 24 घंटे बिजली रहती है। डोर स्टेप डिलेवरी शुरू करवाया। डीटीसी की चार हजार नई बसें उतारीं, जो काम रह गए हैं उन्हें चुनाव जीतने के पांच साल के दौरान करा देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार के पास वही पैसे हैं जो जनता ने टैक्स के तौर पर दिया है। उसी में से वे कभी बिजली मुफ्त कर देते हैं तो कभी पानी और कभी बसों में यात्रा। इसी पैसे से वे लोगों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 37 लाख लोगों की बिजली मुफ्त थी। दो-तीन माह में 70 हजार और लोगों की बिजली मुफ्त हो जाएगी।

केंद्र सरकार देश के लोगों को रोजगार तो दे नहीं सकती, उल्टे बाहर से लोगों को बुलाने की बात कर रही है। इस चुनाव में कांग्रेस भी 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कर रही है। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि जिन पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, पहले वहां मुफ्त देकर दिखाएं तो फिर दिल्ली की बात करें।

समंदर किनारे रोमांटिक मूड में नजर आए निक-प्रियंका, खुलेआम कर लिया KISS

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा आजकल काफी खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का न्यू ईयर सेलिब्रेशन अभी तक जोर-शोर से चल रहा है। खत्म नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वे निक जोनस, परिवार और दोस्तों संग मस्ती करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि प्रियंका, निक जोनस की गोद में बैठी हैं और निक उन्हें ‘किस’ कर रहे हैं। वहीं, आसपास खड़े दोस्त और परिवार के लोग हंसते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि इतने प्यारे दोस्त और परिवार देने के लिए शुक्रिया। मैं आभारी हूं उनके लिए जो दोस्त पास हैं और उनके लिए भी जो दूर हैं। आप लोग याद आते हैं। आप सभी के साथ न्यू ईयर की शुरुआत हुई उसके लिए शुक्रिया।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त है। इनकी केमिस्ट्री और प्यार की कपल्स को मिसालें दी जा रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय राजकुमार राव संग अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने हाल ही में दिल्ली में इसका एक शूट रैपअप किया है।

पति हिमांशू का चौंकाने वाला बयान, हार्दिक पांड्या ने अभिनेत्री से सगाई कर ली, मुझे भी नहीं बताया

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी Girlfriend के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। जिसमें सबसे आगे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा के साथ फोटो शेयर कर तलहका मचा दिया है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नए साल के पहले दिन एक्ट्रेस नतासा से सगाई भी कर ली है। हार्दिक पांड्या की नताशा के साथ हुई सगाई को लेकर अब उनके पिता हिमांशू ने एक बड़ा खुलासा किया है।

टीम इंडिया के स्टाइलिश ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी को अपनी दोस्त नतासा के साथ फिल्मी अंदाज में सगाई की। सगाई की खबर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों तक पहुंचाया। सगाई की जानकारी मिलने के बाद से ही लगातार इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है।

टीम इंडिया के खिलाड़ी के कप्तान विराट कोहली को भी उनकी सगाई की जानकारी नहीं थी। अब उनके पिता हिमांशू ने कहा कि हार्दिक सगाई करने वाले हैं इस बात का पता उनको भी नही था। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, “नतासा बहुत ही अच्छी लड़की है। हम उनसे मुंबई में कई बार मिल चुके हैं। हम सबको यह पता था कि दुबई में वो दोनों छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। लेकिन वो दोनों सगाई करने जा रहे हैं इस बात की हमको जरा भी भनक नहीं थी।

उन्होंने कहा, इस बात ने हम सबको चौंका दिया। हमें उनकी सगाई की जानकारी तब मिली जो दोनों ने सगाई कर ली थी। हमने अब तक इस बारे में कोई फैसला किया ही नहीं था लेकिन अब इसको लेकर बहुत ही जल्दी फैसला करेंगे।

1 जनवरी को हार्दिक ने बॉलीवुड स्टाइल में दुबई में समुंदर के बीचों बीच अभिनेत्री नतासा को सगाई के लिए प्रपोज किया। इस मौके पर उनके साथ भाई क्रुणाल पांड्या और करीबी दोस्त मौजूद थे। नतासा के साथ हार्दिक लंबे समय से रिश्ते में थे।

4500mah की दमदार बैटरी के साथ Samsung ने लांच किए ये 2 Smartphone, जानें खूबियां

टेक डेस्क. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने बड़ा धमाका किया है। Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को ग्लोबली launch कर दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल ही प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में launch किया था। इन दोनों समार्टफोन्स को 7 जनवरी से शुरू हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में डिस्प्ले किया जाएगा। दोनों ही Smartphones सेंट्रली अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले के साथ launch किए गए हैं।

Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite Smartphones के पिछले दिनों कई लीक्स सामने आए थे। इन दोनों Smartphones में अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। ये दोनों Smartphones सिलसिलेवार तौर पर ग्लोबल बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। जल्द ही इन दोनों अफोर्डेबल Smartphones को भारत में भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Samsung Galaxy S10 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल दिया गया है। फोन में सुपर AMO।ED इनफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो RAM ऑप्शन्स 6GB और 8GB के साथ आता है और इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 4,500 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 48+12+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में सुपर फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसे भी ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप के साथ ।aunch किया गया है। इसमें 12+12+12 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स Samsung Galaxy S10 Lite की तरह ही दिए गए हैं। फोन के साथ S-Pen भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S10 Lite को तीन कलर ऑप्शन्स प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर ऑप्शन्स के साथ ।aunch किया गया है, जबकि Samsung Galaxy Note 10 Lite को भी तीन कलर ऑप्शन्स ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड में ।aunch किया गया है।

Income Tax भरते हैं तो जरुर पढ़ लें ये खबर, आपके लिए है बेहद फायदेमंद

बिजनेस डेस्क. अगर आप Income Tax भरते हैं तो आपके लिए इन महत्वपूर्ण तरीखों को याद रखना बेहद जरुरी है। इन तारीखों को याद कर आप सही समय पर टैक्स का भुगतान कर पाएंगे और Income Tax Return भी दाखिल कर पाएंगे। Income Tax भरने वालों की सुविधा को देखते हुए आयकर विभाग ने 2020 का नया कैलेंडर जारी किया है।

आयकर विभाग ने 2020 का नया कैलेंडर जारी कर दिया है और सभी टैक्सपेयर्स को ईमेल के जरिए भेज दिया है। इस कैलेंडर को “Fi।e-it-yourse।f” का नाम दिया गया है। इस कैलेंडर के मुताबिक चौथी तिमाही का एडवांस टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च है।

Income Tax विभाग ने करदाताओं को ईमेल भेजकर कहा है कि ‘इस कैलेंडर में महत्वपूर्ण तारीखों को शामिल किया गया है ताकि आपसे कोई भी चीज ना छूटे। हमें उम्मीद है कि इससे आपकी फाइलिंग आसान हो जाएगी।’ इस ई-कैलेंडर में आयकर विभाग की विभिन्न सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है।

ये हैं साल 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें

जनवरी में आपको 31 दिसंबर, 2019 तक के TCS और TDS का भुगतान करना होगा।

15 मार्च – आकलन वर्ष 2020-21 की चौथी एवं आखिरी तिमाही के एडवांस कर भुगतान की आखिरी तारीख है।

31 मार्च – आकलन वर्ष 2019-20 का लंबित या संशोधित रिटर्न भरने की आखिरी तारीख है।

15 मई – वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही का TCS Statement प्रस्तुत करने की आखिरी तारीख।

31 मई – पिछली तिमाही में जमा TDS का तिमाही स्टेटमेंट प्रस्तुत करने की समयसीमा।

15 जून – आकलन वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही का एडवांस टैक्स भरने की अंतिम तिथि।

31 जुलाई – व्यक्तिगत आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा।

15 सितंबर – एडवांस टैक्स जमा करने की डेडलाइन।

30 सितंबर – कॉरपोरेट टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख।

15 दिसंबर – आकलन वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही का एडवांस टैक्स भरने की समयसीमा।

IND vs Sl: 1 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे इस दिग्गज बल्लेबाज का सबसे बड़ा T20 रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली साल 2020 की शुरुआत एक बड़े रिकॉर्ड के साथ कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ शुरु होने वाली T20 मैचों की सीरीज में विराट कोहली T20 क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजी का रिकॉर्ड बना सकते हैं। दरअसल रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन T20 मैचों की सीरीज का आगाज होना है। कप्तान कोहली T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से एक रन दूर हैं। वह टीम इंडिया को विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

भारत और श्रीलंका की टीमें गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम पर सीरीज के पहले मुकाबले में आमने सामने होंगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास इस मैच में अपनी ही साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा T20 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। रोहित को इस सीरीज में आराम दिया गया है।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की दौड़ में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रेस लगी हुई है। कभी कोहली आगे होते हैं तो कभी रोहित उनको पीछे छोड़ देते हैं। रोहित की गैरमौजूदगी में विराट के पास सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले बल्लेबाजी बनने का मौका होगा। इस वक्त रोहित और विराट दोनों के 2623 रन हैं। विराट एक रन बनाते ही रोहित को पीछे छोड़ देंगे साथ ही वह तीन मैचों की सीरीज में इस अंतर को और बड़ा करना चाहेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ विराट का T20 रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ महज 4 T20 मैच ही खेले हैं। उन्होंने इन चारों ही मुकाबले में अर्धशतक बनाया है। 4 पारियों में 94.33 की बेमिसाल औसत के कोहली ने कुल 283 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन का रहा है।

देखें भारत-श्रीलंका T20 का कार्यक्रम

पहला T20 गुवाहाटी 5 जनवरी, शाम 7 बजे

दूसरा T20 इंदौर 7 जनवरी, शाम 7 बजे

तीसरा T20 पुणे 10 जनवरी, शाम 7 बजे

Depression के शिकार हैं तो सर्दियों में रहें सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

हेल्थ डेस्क. सर्दी के मौसम में Depression के रोगियों के बेहद सावधानी बरतने की जरुरत है। जिस तरह मौसम का प्रभाव शरीर पर पड़ता है ठीक उसी तरह Depression के शिकार मरीजों के मन को भी प्रभावित करता है। जिसे Seasonal Affective Disorder (SAD) कहते हैं। यह एक मानसिक रोग है, जो मेलाटोनिन हार्मोंस के सीक्रेशन के कारण होता है। इस मौसम में विशेषज्ञ इस रोग के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, इंसान के ब्रेन में एक मास्टर क्लॉक होती है, जो शरीर के दूसरे अंगों के फंक्शन को नियंत्रित करने का काम करती है। मास्टर क्लॉक का सबसे महत्वपूर्ण स्टीमुलस सूर्य की रोशनी होता है, जो मेलाटोनिन हार्मोंस के सीक्रेशन में मदद करता है।

सर्दियों में दिन छोटे और रातें बड़ी होने से सूर्य की रोशनी कम मिलती है। इसमें Melatonin hormones का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति में शारीरिक व मानसिक सुस्ती, नीरसता, कमजोरी, उबाऊपन, ध्यान न लगना जैसे भाव महसूस होने लगते हैं। यही हार्मोन सिरोटोनिन पर भी असर डालता है, जिससे उदासी व निराशा जैसी भावनाएं भी पैदा होने लगती हैं। सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर Depression का एक प्रकार है।

ठंडे क्षेत्रों में ज्यादा दिखता है असर

शोध में पाया गया है कि अत्यधिक ठंडे क्षेत्र में इस रोग के होने की आशंका बढ़ जाती है। कनाडा के डेटा में पाया गया है कि सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर सामान्य तौर पर दो फीसद और विंटर ब्लूज 20 फीसद तक होता है। हालांकि, यह समस्या सबको प्रभावित नहीं करती है। साथ ही यह कोई गंभीर या खतरनाक बीमारी नहीं है। इसका इलाज किया जा सकता है। लक्षण दिखने पर इसके प्रति सतर्क होना चाहिए। इसकी शुरुआत 18 से 25 वर्ष में होती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में इसका खतरा दो से तीन गुना ज्यादा होता है। इस रोग के माइल्ड फॉर्म को विंटर ब्लूज कहते हैं।

बीमारी के लक्षण

सिरदर्द, सांस फूलना और कमजोरी महसूस होना आदि समस्याएं होती हैं।

ऐसे करें बचाव

रोग यदि माइल्ड है तो विटामिन डी सप्लीमेंट या धूप में रहने से ठीक हो जाता है।

बीमारी मध्यम या गंभीर स्थिति में पहुंचने पर लाइट थेरेपी के जरिये इलाज होता है, जो महंगा होता है। साथ ही ताजी हरी सब्जियों, फल, अंकुरित अनाज आदि भी फायदेमंद होते हैं।

साल 2020 के स्वागत में सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके, Video हो रहा वायरल

मनोरंजन डेस्क. हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का नए साल के मौके पर 2020 में एक नया गाना वायरल हुआ है। इसमें सपना चौधरी जमकर ठुमके लगाती देखी जा सकती है। सपना चौधरी का गाना प्यार का खेल्या था सट्टा नाम से है। इस गाने को यूट्यूब पर 1 जनवरी 2020 को अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 5 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी इस गाने में सलवार सूट में शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है।

वहीं नीचे खड़ी भीड़ सपना चौधरी का वीडियो बनाती नजर आ रही है। इस मौके पर सपना चौधरी जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। सपना चौधरी का खुमार हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार और राजस्थान में छाया हुआ है। उनके गाने अक्सर इन राज्यों में जमकर वायरल होते हैं। यह गाना भी सपना चौधरी का जबरदस्त हिट साबित हो रहा है। नीचे खड़ी भीड़ सपना चौधरी का वीडियो बनाती नजर आ रही है।

इस गाने के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं। वहीं इसे संदीप सुरीला ने गाया है। इसका म्यूजिक अमन जाजी ने दिया हैं। सपना चौधरी का डांस लोग अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते हुए भी देखे जा सकते हैं। इस मौके पर सपना चौधरी जमकर ठुमके लगा रही है। सपना चौधरी की लोकप्रियता कई राज्यों में सिर चढ़कर बोल रही है। इस बात को समझते हुए सपना चौधरी ने अपने शो की कीमत भी बढ़ा दी है।