28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 184

यूपी रेरा का बड़ा कदम, अब ऑनलाइन होगी Real Estate से जुड़े मामलों की सुनवाई !

लखनऊ। Real Estate से जुड़े मामलों के पक्षकारों को अब यूपी रेरा के ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूपी रेरा ने एक बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ और एनसीआर स्थित यूपी रेरा के दोनों कार्यालयों में E-Court स्थापित करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है Real Estate से जुड़े मामलों की अब ऑनलाइन सुनवाई होगी।

Real Estate से जुड़े मामलों में अब पक्षकारों को उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के लखनऊ मुख्यालय और एनसीआर क्षेत्रीय कार्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन दोनों पीठों में E-Court स्थापित की जा रही हैं। दो मार्च से ऑनलाइन अदालतों में ही शिकायतों की सुनवाई होगी।

यूपी रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अपनी तरह की पहली बार यहां लागू की जा रही E-Court व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को काफी सुविधा हो जाएगी। E-Court सिस्टम अधिक पारदर्शी है। इसमें पक्षकारों को मात्र बहस की तारीख पर रेरा कार्यालय में आना होगा। सदस्य बलविन्दर कुमार के अनुसार E-Court होने पर फैसले में भी समय कम लगेगा। अधिवक्ताओं की भूमिका भी घट सकती है।

रेरा के मीडिया स्पोक पर्सन दीपांशु रॉय ने बताया कि ई-कोर्ट को लेकर तारीख तय हो गई है। 3 फरवरी से ई-कोर्ट के जरिए शिकायतें लेनी शुरू कर दी जाएंगी। उसके बाद 2 मार्च से ई-कोर्ट के जरिए सुनवाई होगी। इससे पारदर्शी व्यवस्था बनेगी। साथ ही ऑर्डर टाइप हो जाएगा और अपलोड कर दिया जाएगा। बायर इसे तुंरत देख सकेंगे।

इसके अलावा बायर्स को बड़ा फायदा ये होगा कि उन्हें शिकायत दर्ज कराने और शुरुआती तारीखों पर आने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने मोबाइल या कंप्यूटर आदि पर शिकायत को लेकर अपडेट रह सकेगा। केवल अंतिम चरण में होने वाली बहस के दौरान ही आने की जरूरत होगी। अभी पहली सुनवाई में बिल्डर को नोटिस दिया जाता है। अगली सुनवाई में बिल्डर के जवाब का इंतजार किया जाता है। अगर जवाब नहीं आता है तो फिर से नोटिस देते हैं। बिल्डर की ओर से भी जवाब दाखिल करने के लिए समय ले लिया जाता है। अभी इस तरह तारीखों पर बायर को आना होता है।

शादी की अफवाहों पर बालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कहा- मेरे पास इन चीजों…

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने साफ कहा- ‘अभी मेरे पास इन चीजों के बारे में सोचने के लिए कतई टाइम नहीं है। अभी मैं सिर्फ फिल्मों पर फोकस कर रही हूं। और ये सब खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। एक इंटरव्यू में दिए इस बयान के साथ ही श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी की खबरों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।


बालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप की खबरों को भी कभी कंफर्म नहीं किया है। हालांकि सिर्फ श्रद्धा कपूर ही नहीं अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स की शादी से जुड़ी अफवाहें उड़ चुकी हैं। सभी स्टार्स ने शादी की अफवाहों पर पर श्रद्धा कपूर के जैसा ही रिएक्शन दिया है। यहां बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आजकल अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन को लेकर बिजी है। इसी बीच बीते काफी दिनों से उनके कथित बॉयफ्रेंड और शादी को लेकर जबरदस्त खबरें आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में तो श्रद्धा कपूर की शादी की तारीख और जगह का भी दावा कर दिया गया। वहीं अब इन सारी खबरों पर एक्ट्रेस ने खुद जवाब दिया है। वो अपनी फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। हालांकि, श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता शक्ति कपूर ने काफी पहले ही इन्हें सिर्फ अफवाह बताते हुए लगाम लगा दी थी। इसके बाद भी ऐसी अफवाहें उड़ती रहीं कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें डिनर डेट के बाद भी स्पॉट किया गया।

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अपने जीवन से संतुष्ट, शोध में हुआ खुलासा

लाइफस्टाइल डेस्क। महिलाएं अपने जीवन से अधिक संतुष्ट होती हैं, जबकि पुरुषों में चिड़चिड़ापन कम होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं में संतुष्टि का भाव अधिक होने के कारण वे पुरुषों के मुकाबले ज्यादा खुश रहती हैं। 6 साल के शोध के बाद ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेश्नल स्टेटिस्टिक्स ने यह खुलासा किया है।

महिलाओं और पुरुषों के बीच संतुष्टि के भाव को लेकर हुए इस अध्ययन में कहा गया है कि महिलाएं अपने जीवन की घटनाओं से जल्दी उबर जाती हैं, इसलिए उनमें खुशी का अहसास अधिक रहता है। शोधकर्ताओं ने हालांकि यह भी दावा किया कि महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले अधिक चिड़चिड़ापन होता है। अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा कम संतुष्ट पाए गए, मगर उनमें चिड़चिड़ापन नहीं था।

शोधकाल के दौरान महिला और पुरुष दोनों अपने आसपास के माहौल को लेकर चिंतित थे, वहीं महिलाओं में हालात के सुधरने की उम्मीद पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। विशेषज्ञ इसके पीछे कोई सटीक कारण नहीं दे सके। शोधकर्ताओं ने दावा किया कि इस अध्ययन से लोगों के भावनात्मक स्तर को भी समझने में आसानी होगी।

हृदय रोगियों के लिए एंटीबायोटिक जानलेवा, दवा प्रशासन ने लोगों को किया आगाह

हेल्थ डेस्क। आमतौर पर ली जाने वाली एंटीबायोटिक के प्रति हृदय रोगियों को सावधान रहना चाहिए। इन दवाओं के सेवन से हृदय रोगियों की मौत की आशंका बढ़ सकती है। दरअसल अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (USFDA) ने लोगों को आगाह किया है कि सामान्य संक्रमण में ली जाने वाली एंटीबायोटिक सेवन के कई वर्षों बाद भी जानलेवा हो सकती हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि त्वचा, कान, साइनस और फेफड़ों में संक्रमण के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक क्लैरिथ्रोमाइसिन के प्रति भी सावधान किया है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए विशेषज्ञों ने हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के आंकड़ों पर 10 वर्षों तक अध्ययन किया।

शोध के दौरान उन्होंने देखा कि दो हफ्ते से अधिक समय तक क्लैरिथ्रोमाइसिन दवा का सेवन करने वालों में हार्ट अटैक या अचानक मौत की आशंका अधिक थी। क्लैरिथ्रोमाइसिन और अजिथ्रोमाइसिन एक ही समूह की दो आमतौर पर दी जाने वाली दवाएं हैं। हालांकि एफडीए की मंजूरी से क्लैरिथ्रोमाइसिन का इस्तेमाल 25 साल से भी अधिक समय से किया जाता रहा है। एफडीए का कहना है कि क्लैरिथ्रोमाइसिन एंटीबायोटिक के मैक्रोलाइड्स समूह में आती है, जो संक्रमण से लड़ने के लिए बैक्टीरिया में प्रोटीन के उत्पादन को रोकती है।

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण हो सकता है आपका खुशबूदार परफ्यूम

हेल्थ डेस्क। परफ्यूम की मनमोहक खुशबू कई गंभीर बीमारियों की वजह भी हो सकती है। इस बात पर यकीन करना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन है बिल्कुल सच। इस संबंध में किए गए अनेक अंतरराष्ट्रीय शोधों में यह बात साबित हुई है कि इत्र माइग्रेन के भयंकर सिरदर्द से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण भी हो सकता है।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इस संबंध में शोध हुए हैं। इनमें विशेषज्ञों ने दावा किया है कि रोजमर्रा के कामकाज में इस्तेमाल होने वाली चीजों में मौजूद रसायन या सुगंध से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। सफाई वाले स्प्रे का रसायन फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, तो इत्र समेत अन्य खुशबू वाले उत्पाद, पेंट और डिटरजेंट से माइग्रेन और कैंसर तक हो सकता है। इस शोध के नतीजे साइंस पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

अध्ययन के दौरान देखा गया कि खुशबू के प्रति संवेदनशील लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, बंद नाक, सिरदर्द और अस्थमा की शिकायत देखी गई। कुछ अन्य गंभीर मामलों में मितली आने और त्वचा की समस्याएं देखने को मिली। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में हुए एक अन्य अध्ययन में विशेषज्ञों ने इत्र, खुशबू वाले उत्पाद या सफाई वाले रसायनों को माइग्रेन का कारक बताया।

विशेषज्ञों ने यह निष्कर्ष 500 लोगों के आंकड़ों के अध्ययन के बाद निकाला। इस अध्ययन में पाया गया कि लगभग 60 फीसदी मामलों में माइग्रेन का अटैक हुआ, जबकि 68 फीसदी मामलों में लोगों ने नाक और साइनस में परेशानी अनुभव की।

टाटा मोटर्स ने इंडिया में लांच की अब तक की सबसे सस्ती Electric SUV, जानें कीमत

बिजनेस डेस्क। प्रतिष्ठित कार निर्माता कंपनी Tata Nexon EV ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार मंगलवार को बाजार में बिक्री के लिए उतार दी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13।99 लाख रुपये है। यह टाटा की पहली और देश में सबसे सस्ती Electric SUV है। Tata Nexon Electric तीन वेरियंट (एक्सएम, एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस एलयूएक्स) में बाजार में उतारी गई है। मार्केट में इसकी टक्कर एमजी मोटर की जेडएस ईवी और ह्यूंदै की कोना Electric SUV से होगी।

Tata Nexon EV में 30।2 किलोवाट लिथियम-आयन बैटरी पैक है। बैटरी पैक को फ्लोर के नीचे दिया गया है, जो बॉडी रोल को कम करने में मदद करेगा। इस Electric SUV में दिया गया Electric मोटर 129पीएस का पावर और 245एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Tata Moters का दावा है कि Nexon Electric एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर तक चलेगी। 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस Electric SUV को 9।9 सेकंड का समय लगेगा। स्टैंडर्ड 15ए एसी चार्जर से बैटरी को 20 पर्सेंट से 100 पर्सेंट चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगेगा। वहीं, फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 60 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।

Nexon Electric स्टैंडर्ड Nexon (पेट्रोल-डीजल मॉडल) के फेसलिफ्ट मॉडल पर आधारित है। इस Electric SUV में ह्यूमनिटी लाइन ग्रिल, प्रोजेक्टर लाइट्स के साथ शार्प हेडलैम्प्स और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। कार में चौड़ा एयरडैम, क्रोम बेजल्स के साथ फॉग लैम्प, नए अलॉय वील्ज और टर्न इंडिकेटर्स के साथ आउट साइड रियर व्यू मिरर्स हैं। स्टैंडर्ड Nexon से अलग इसमें Nexon EV की बैजिंग है। यह Electric SUV तीन कलर ऑप्शन- सिग्चेनर टील ब्लू, ग्लेशियर वाइट और मूनलाइट सिल्वर में उपलब्ध है।

औरैया में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

क्राइम डेस्क. जंगल में लकड़ी बीनने गई एक 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना का शिकार हुई मासूम बच्ची को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।

बच्ची को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यह घटना उस समय हुई, जब मासूम पीड़िता के मां-बाप मजदूरी करने बाहर गए हुए थे और वह अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि फफूंद कस्बे की रहने वाली नाबालिग छह वर्षीय बच्ची को उस समय एक अज्ञात युवक ने पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया, जब वह एक अन्‍य बच्चे के साथ लकड़ी बीनने गई थी। इसी बीच वहां एक अज्ञात युवक आया और उसे लकड़ी देने का बहाना कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के साथ खेल रहा पड़ोसी बच्चा उसके परिजनों को सूचना देने उसके घर पहुंचा। मौके पर पहुंचे परिजनों को बच्ची झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। बच्ची को होश में लाने के बाद बच्ची ने रो-रोकर अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

सीओ अजितमल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना मिली कि 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर जांच के दौरान 3-4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। सीओ के मुताबिक, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मोदी सरकार की हकीकत, 7 बड़े क्षेत्रों में करीब 3.5 करोड़ लोग हो गए बेरोजगार: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली. रोजगार के मोर्चे पर देश के बिगड़ते हालात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर घटती नौकरियों के एक आंकड़े के बहाने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। प्रियंका गांधी न ट्वीट करते हुए कहा कि नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी घटती नौकरियों और बढ़ती बेरोजगारी पर मोदी सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। 14 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ बढ़ते विरोध और लगातार ऊंची हो रही महंगाई की दरों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। तब प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सब्जियां, खाने-पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है।’

प्रियंका के अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी आंकड़ों के जरिए मोदी सरकार को घेरा था। उन्होंने लिखा, ‘अपूर्ण मैनेजमेंट का सर्किल अब पूरा हो गया है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जुलाई 2014 में महंगाई की दरों में 7.39 प्रतिशत से शुरुआत की थी, अब दिसंबर 2019 में ये आंकड़ा फिर 7.35 प्रतिशत हो गया है।’ उन्होंने आगे कहा कि खाने-पीने की चीजें 14.12 प्रतिशत तक बढ़ रही हैं, सब्जियों के दाम 60 फीसदी तक बढ़ चुके हैं, प्याज़ 100 रुपये किलो बिक रहा है, यही अच्छे दिनों का वादा भाजपा ने किया था।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में IPS की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार, बावरिया गैंग का करेंगे पर्दाफाश

मनोरंजन डेस्क. पुलिस महकमें में कुछ अफसर ऐसे होते है जिनकी कार्यशैली बिलकुल अलग होती है और वे अपने साहसी स्वभाव से एक मिशाल बन जाते है। ऐसे ही एक अधिकारी राजस्थान के बाड़मेर जिले की रेतीली जमीन पर तपे सांगाराम जांगिड़ है जिन्होंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में दक्षिण भारत में अमिट छाप छोड़ी। बावरिया गैंग को पकड़कर वह राष्ट्रीय स्तर पर इस कदर चर्चित हुए कि उन पर बनी तेलुगू फिल्म थीरन ने जबरदस्त धूम मचाई। बाद में उसे टेलीविजन पर हिंदी में डब कर रिलीज किया गया था। अब उन्हीं जांगिड़ की कहानी पर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ‘सूर्यवंशी’ बना रहे हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार में नजर आएंगे।

बाड़मेर के कवास गांव निवासी सांगाराम जांगिड़ वर्ष 1985 में भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में चयनित हुए। वह अपने जिले से आईपीएस बनने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्हे तमिलनाडु कैडर मिला। विभिन्न जिलों में तैनाती के दौरान वह काफी लोकप्रिय हो गए थे, लेकिन वर्ष 2005-06 में बावरिया गैंग का पर्दाफाश कर वह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गए। इस गैंग की वजह से तमिलनाडु और आंध्रपदेश में लूट और हत्या की वारदातें बढ़ रही थीं। तमिलनाडु में ही हत्या और डकैती की 24 वारदातों को अंजाम दिया था। इस बीच, इस गैंग ने तमिनलाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता के खास विधायक टी. सुदर्शन एवं कांग्रेस नेता टीएम नटराजन की हत्या कर दी। तब जयललिता ने तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सांगाराम जांगिड़ की अगुवाई में एक टीम बनाई।

विधायक की हत्या वाली जगह पर मिली एक जोड़ी जूती के सहारे जांगिड़ ने जांच को आगे बढ़ाया। जूती से साफ हो गया था कि आरोपित उत्तर भारत के हैं, क्योंकि दक्षिण भारत में जूती नहीं पहनी जाती है। मौके के फिंगर प्रिंट भी काफी काम आए। जांगिड़ ने अपने 50 साथी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तरप्रदेश में ऑपरेशन चलाया। ऐसे अपराधों में शामिल रहने वाले बावरिया और कंजर गिरोह की छानबीन की गई। इस ऑपरेशन को करीब पांच माह बाद सफलता मिली।

जांच के दौरान आगरा जेल में 1996 में बंद रहे आरोपितों के फिंगर प्रिंट मौका-ए-वारदात से लिए गए फिंगर प्रिंट से मेल हो गए। जांगिड़ की टीम ने आगरा से सटे राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर एवं उत्तर प्रदेश के मेरठ और हरियाणा के पलवल में छापेमारी करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। गैंग का सरगना भरतपुर का ओम बावरिया था। आरोपितों ने विधायक की हत्या सहित अन्य वारदातें करना स्वीकार कर लिया। अदालत ने इनमें दो लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई, शेष को अलग-अलग सजा हुई।

सांगाराम जांगिड़ बताते हैं कि ओम बावरिया गैंग हाईवे पर चलने वाले ट्रकों में सवार होकर अपने निशाने पर पहुंचता और वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरी जगह चला जाता था। ये लोग लूट के बाद मालिक की नृशंस तरीके से हत्या करते थे, उसे जीवित नहीं छोड़ते थे। गैंग के पकड़े जाने के बाद जांगिड़ देशभर में चर्चा का केंद्र बन गए। उनकी कहानी आज भी दक्षिण भारत में चर्चित है। वह पिछले साल जुलाई में रिटायर हो गए। उन्हीं के परिवार के एक सदस्य जोगाराम राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं।

BJP के बागी यशवंत सिन्हा बोले- जनविरोधी सरकार के विरुद्ध खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा इन दिनों गांधी शांति यात्रा लेकर मोदी सरकार से दो-दो हाथ करने में लगे है यात्रा लेकर उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे सिन्हा ने कहा कि जन विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ़ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य है।

सैफई में तिरंगा फहराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि जिस संविधान को 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के साथियों ने देश को दिया वो खतरे में है। गणतंत्र खतरे में है और इसलिए गांधी शांति यात्रा की जरूरत आ पड़ी। किसान सबसे ज्यादा परेशान है इसलिए वो हमारा हौसला बढ़ाने में आगे है। आज अगर हम नहीं चेते तो कल बहुत देर हो जायेगी।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। CAA संविधान के बिल्कुल ही खिलाफ है, इसकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी यह कानून देश को बांटने के लिए ही बना है इसको प्रभावी नहीं किया जा सकता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को सैफई में भव्य आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा कि वो खुद भी पुराने समाजवादी रहे हैं और आगे भी समाजवादी ही बने रहेंगे। हम उन सब लोगों का हाथ मजबूत करेंगे जो इस सरकार का विरोध करते है और जो जुल्म हो रहा है उसके खिलाफ खड़े है। सिन्हा ने कहा कि वह नौ जनवरी को मुंबई से गांधी शांति यात्रा की शक्ल में निकले है। सैफई के बाद वह लखनऊ जायेंगे। अगले तीन दिन यूपी में व्यतीत करने के बाद वह 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर इस यात्रा का समापन करेंगे।