28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 183

EC द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर होने पर बोले BJP नेता प्रवेश वर्मा, कहा- प्रचार पर रोक नहीं…

नई दिल्ली. चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनका नाम भाजपा के स्टार कैंपेनर की लिस्ट से हटाया गया है। उनके चुनाव प्रचार करने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करते रहेंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह चुनाव आयोग को अपनी टिप्पणी पर जवाब भी देंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, उसका संदर्भ चुनाव आयोग निश्चित ही समझ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भड़काऊ बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से इन दोनों नेताओं का नाम तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बाहर रखने को कहा है।
इस संबंध में चुनाव आयोग के अवर सचिव पवन दीवान ने एक बयान जारी किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के विवादित बयानों से आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भीड़ से आपत्तिजनक नारेबाजी करवाई थी। उन्होंने चुनावी सभा के मंच से कहा था, ‘देश के गद्दारों को…’ इस नारे को वहां मौजूद भीड़ ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते पूरा किया था। वहीं, 27 जनवरी को ही पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद परवेश वर्मा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में जारी धरना-प्रदर्शन पर कहा था, कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है।

शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वह आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहन और बेटियों से बलात्कार (रेप) कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं। अब लोगों को निर्णय करना है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी जांच होनी चाहिए कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कौन लोगों को भड़का रहा है।

उद्धव ठाकरे के साथ जाऊंगा अयोध्या, वह मंदिर बनाएंगे, मैं मस्जिद: फरहान

मुंबई. समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाने के फैसले से मुसलमानों को डरा रहे हैं। अगर उद्धव ठाकरे राम मंदिर जाते हैं तो हम भी अयोध्या जाएंगे, लेकिन बाबरी मस्जिद बनाने के लिए।

27 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए फरहान आजमी ने कहा ‎कि अगर उद्धव अयोध्या जा रहे हैं, तो मैं भी जाऊंगा। हम सब जाएंगे। मैं महा विकास अघाड़ी के नेताओं को भी आमंत्रित करूंगा। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं।

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव का अयोध्या जाने का कदम मुसलमानों को डराने के लिए है, लेकिन आपको बता दूं कि दुनिया भर में हमारी आबादी 2.5 अरब है। 50 से अधिक मुस्लिम देश हैं, जो खुशी से हमें अपने देश ले जाएंगे, लेकिन हम नहीं जाएंगे।

INS vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, सुपरओवर में रोहित शर्मा के छक्कों ने जिताई सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडेन पार्क में 5 मैचों की T20 Series का तीसरा मुकाबला खेला गया, जो टाई रहा। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में नतीजा निकला, जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी। इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली T20 Series भी जीत ली। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान कीवी टीम ने 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। इस तरह मैच टाई हो गया, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला।

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन ने 17 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 20 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को रोमांच जीत दिलाई। इससे पहले उन्होंने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी भी ठोकी थी। भारत के लिए ये पहला सुपर ओवर था।

सुपर ओवर का रोमांच

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली। अपनी धारदार यॉर्कर गेंदबाजी के लिए जाने-जाने वाले बुमराह ने 6 गेंदों में 17 रन लुटा दिए। हालांकि, भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी के ओवर में 20 रन बनाए और मैच जीत लिया। आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 10 रन बनाने थे और रोहित ने दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर मैच पलट दिया।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 65 रन, विराट कोहली ने 38 रन और केएल राहुल ने 27 रन की पारी खेली। वहीं, कीवी टीम की ओर से हैमिश बेनेट को 3 विकेट मिले, जबकि एक-एक विकेट मिचेल सैंटनर और कोलिन डिग्रैंडहोम को मिला।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान) रोस टेलर, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, हमिश बेनेट और स्कॉट कुग्लेन।

Coronavirus के डर से फैंस को सेल्‍फी नहीं दे रहीं है Sunny Leone, शेयर की ये फोटो

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। आजकल Sunny Leone अपने पति Daniel Weber के साथ एक फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं। अपनी एक शूटिंग के सिलसिले में सनी हाल ही में देश से बाहर रवाना हुईं और इस मौके पर उनकी टीम भी उनके साथ नजर आई। Sunny Leone अक्‍सर अपनी टीम से लेकर अपने फैंस तक, सभी के साथ काफी अच्‍छे से मिलती हैं। उन्‍होंने कभी फैंस को अपने साथ सेल्‍फी लेने से मना भी नहीं किया, लेकिन अब एक भयानक बीमार Coronavirus के चलते Sunny Leone ने फैंस के साथ सेल्‍फी लेने से मना कर दिया है।

बुधवार को Sunny Leone अपने पति और टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां सनी आपने हाथ में मास्‍क लिए दिखीं। कुछ फैंस उनके साथ सेल्‍फी लेने की बात करते रहे तो उनकी टीम मना करती नजर आई। लेकिन तभी एक लड़की अपना फोन लेकर सनी के पास आ आती है, जिसे देखते ही सनी अपना मास्‍क मुंह पर लगा लेती हैं। वह लड़की उन्‍हें मास्‍क हटाने को कहती है लेकिन तभी सनी वहां से निकल जाती हैं।

बता दें कि Sunny Leone ने पति डेनियल के साथ एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वह चेहरे पर मास्‍क लगाए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्‍होंने लिखा, ‘सुरक्षित रहना ही नया प्रचलन है। आप के आसपास क्‍या हो रहा है उससे बेखबर न रहें या ये न सोचें कि कोरोना वायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता। समझदार बनें और सुरक्षित रहें। दरअसल कोरोना वायरस की दहशत दुनियाभर में फैली हुई है। ये वायरस चीन से शुरू हुआ और अब दुनिया के दर्जनों देश इसकी चपेट में आ गए हैं।

चुनाव आयोग की नोटिस- BJP अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाएं

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयानों को लेकर एक्शन लिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ उनके बयानों को लेकर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने बीजेपी से इन दोनों का नाम दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाने को कहा है।

बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने नारे लगवाए थे- ‘देश के गद्दारों को गोली मारों।।।।।को। चुनाव आयोग ने अगली सूचना तक तुरंत प्रभाव से दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अनुराग ठाकुर और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, इससे पहले चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के कारण चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करार देते हुये मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा था।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। नोटिस में आयोग ने ठाकुर द्वारा 27 जनवरी को बुद्ध विहार स्थित मदर डेयरी के पास श्मशान घाट रोड पर एक जनसभा में धार्मिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाले नारे लगवाने की घटना का जिक्र करते हुये कहा कि इससे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।

आयोग ने इस मामले में दिल्ली के सीईओ कार्यालय द्वारा मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई करते हुये ठाकुर को अपना पक्ष आयोग के समक्ष पेश करने को कहा है। ठाकुर भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। आयोग ने ठाकुर को भेजे नोटिस में उन्हें उक्त जनसभा के दौरान विवादित नारेबाजी करने के अलावा कुछ अन्य आपत्तिजनक बयान देने का भी जिक्र करते हुये उनके बयानों की प्रति भी नोटिस के साथ भेजी है। आयोग ने कहा कि ठाकुर ने जनसभा में एक वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाते हुये नारे लगवाये थे।

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवादित नारे लगते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में अनुराग ठाकुर मंच से नारे बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘देश के गद्दारों को।।।।।। इसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग ‘गोली मारो।।।।’ बोलते हैं।

खरीद लें नया स्मार्टफोन, नहीं तो आपके मोबाइल में बंद हो जाएगा Whatsapp

टेक डेस्क। Whatsapp 1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन यूजर्स को हर हाल में 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदना होगा।

सूत्रों के अनुसार 1 फरवरी 2020 से Whatsapp एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर Whatsapp काम नहीं करेगा। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में Whatsapp का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर Whatsapp का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।

चीन से लौटने वाले 250 भारतीय 14 दिन तक नहीं जा पाएंगे अपने घर, जानें क्या है वजह

वर्ल्ड डेस्क। चीन में Coronavirus के केंद्र हुबेई में फंसे 250 से ज्यादा भारतीयों को भारत पहुंचने के बाद 14 दिन तक लोगों से अलग रखा जाएगा। भारतीय दूतावास ने कहा कि उसने भारतीयों को निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इसके साथ ही, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारतीयों को निकालने की एयर इंडिया को मंजूरी दे दी है।

मध्य चीन के हुबेई प्रांत में फंसे अधिकांश भारतीय नागरिकों में छात्र, शोधार्थी और पेशेवर हैं, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते हैं। इस प्रांत की राजधानी वुहान है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को इस घातक वायरस से 31 और लोगों की मौत होने की सूचना दी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। इसी के साथ इस वायरस की वजह से होने वाले निमोनिया के लगभग छह हजार मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

फंसे हुए भारतीयों को भेजे संदेश में दूतावास ने कहा है कि चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना-2019 वायरस महामारी से उपजी स्थिति से प्रभावित भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास लोगों को निकालने के लिए तारीख और तौर-तरीकों को तय करने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

दूतावास ने कहा कृपया उन्हें सूचित कर दीजिए, जो चीन से जाने के विकल्प को चुनना चाहते हैं। ऐसे लोगों को भारत पहुंचने के बाद 14 दिन तक अनिवार्य रूप से अलग रहना होगा। भारतीय दूतावास ने ऐसे लोगों की मदद और भारतीय नागरिकों का विवरण हासिल करने के लिए तीन हॉट लाइन शुरू की हैं।

PM मोदी से प्रेरित होकर BJP में शामिल हुई बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal !

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal ने बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गई हैं। Saina Nehwal के साथ उनकी बहन चंद्रांशु भी भाजपा में शामिल हुई हैं। दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने Saina Nehwal और उनकी बहन चंद्राशु को सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने के बाद Saina Nehwal ने कहा कि मैं बहुत मेहनती हूं और मेहनती लोगों से प्रभावित होती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बहुत मेहनती हैं और उनसे प्रभावित होकर राजनीति में आई हूं।

बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal ने इस दौरान कहा कि भाजपा देश के लिए काफी काम कर रही है, तो मैं भी पार्टी से जुड़कर काम करना चाहती हूं। साइना ने खेल के क्षेत्र में किए काम के लिए मौजूदा केंद्र सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है उनका ये सफर अच्छा रहेगा। पार्टी में शामिल होने के बाद साइना ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

हैदराबाद में रहने वाली 30 साल की Saina Nehwal भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी साइना के नाम पर 20 से ज्यादा इंटरनेशनल मैडल हैं। वो 11 सुपर सिरीज खिताब भी शामिल हैं।

Saina Nehwal करीब दो दशकों से बैडमिंटन खेल रही हैं। वो कॉमनवेल्थ वूवेन सिंगल गोल्ड, सुपर सीरीज टाइटल, वर्ल्ड जूनियर और कॉमनवेल्थ युथ टाइटल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। साइना को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड और पद्म भूषण सम्मान मिल चुका है।

CM उद्धव ठाकरे ने की BJP के इन 2 दिग्गजों की तारीफ, तो कांग्रेस-NCP की बढ़ गई मुश्किलें

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर सिटीजनशिप (NRC) पर जारी विरोध के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी नेता नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस बयान के बाद से ही अटकलों का दौर चल निकला है।

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी नेता नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दोनों को राज्य के विकास के लिए कदम उठाने का श्रेय दिया। गौरतलब है कि लंबे वक्त तक सहयोगी रही बीजेपी से अलग होकर शिवसेना ने उलट विचारधारा वाली कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बना ली थी। अब उद्धव के बयान से अटकलों का दौर चल निकला है।

नागपुर मेट्रो की ऐक्वा लाइन के उद्घाटन के लिए वीडियो लिंक से जुड़े उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी की राज्य का विकास करने के लिए कदम उठाने के लिए तारीफ की। ठाकरे ने कहा, हम सरकार का हिस्सा थे। हम भले ही एक ट्रेन में नहीं थे लेकिन आज हम एक ही स्टेशन पर आ खड़े हुए हैं।

राजनीति में जब किसी काम के श्रेय की बात आती है तो एक नेता तब तक नेता नहीं होता जब तक वह श्रेय न ले लेकिन मैं नम्रता से कहना चाहता हूं कि हमें श्रेय नहीं, लोगों का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने सेना संस्थापक बाल ठाकरे के वर्ली बांद्रा सी-लिंक के सपने को साकार करने के लिए गडकरी की भी तारीफ की।

चीन से फैले घातक कोरोना वायरस से भारत में पहली मौत, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोलकाता में भर्ती थाईलैंड की एक युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी। बता दें, हवाई अड्डों पर यात्रियों की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

दिल्ली में राममनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान भेज दिया गया है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ। मीनाक्षी भारद्वाज के मुताबिक सोमवार को भर्ती इन मरीजों में एक गाजियाबाद जबकि दो दिल्ली के निवासी हैं। तीनों चीन से आए थे। थाईलैंड निवासी युवती को तीन दिन पहले कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत कोरोना वायरस से ही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

दिल्ली में 3 संदिग्ध मरीज भर्ती

दिल्ली में राममनोहर लोहिया में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान भेज दिया गया है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ। मीनाक्षी भारद्वाज के मुताबिक सोमवार को भर्ती इन मरीजों में एक गाजियाबाद जबकि दो दिल्ली के निवासी हैं। तीनों चीन से आए थे।

केरल के 34 बच्चे वुहान में फंसे

केरल के लगभग 34 बच्चे चीन के वुहान शहर में फंसे हुए हैं। इनके माता-पिता उनको लेकर चिंतित हैं। हालांकि, कोई छात्र इस वायरस से पीडि़त नहीं है। इससे अभिभावकों में संतोष तो है, लेकिन डर भी बना हुआ है।

चीन में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर में हड़कंप है। चीन से आने वाले यात्रियों के आगमन पर देश जहां एहतियाती कदम उठाते हुए एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कर रहे हैं और वे अपने लोगों को चीन से बाहर निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच, अकेले चीन में 4 हजार से अधिक लोग वायरस के संक्रमण का शिकार हैं। भारत में संक्रमण की आशंका को देखते हुए कुछ मरीजों का अहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।