28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 181

कोरोना वायरस के खौफ के बीच चीन के वुहान से 324 भारतीय छात्र पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली. एयर इंडिया का स्पेशल विमान चीन के वुहान एयरपोर्ट से शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। कैरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे इस विमान से 324 भारतीय छात्रों को वापस लाया गया है। वुहान, हुबेई की प्रांतीय राजधानी है। यहां कैरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण देखा जा रहा है।

चीन में अब तक कैरोना वायरस ने 259 लोगों की जान ले ली है और 10,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच चीन के वुहान से देश लौटने वाले भारतीयों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम भी तैनात रही। विमान में सवार सभी भारतीयों की स्क्रीनिंग करने की तैयारी की गई। डॉक्टरों की टीम आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान से आए भारतीय यात्रियों की जांच कर रही है।

आईटीबीपी ने भी दिल्ली में ऐसी व्यवस्था की है, जहां 600 लोगों के इलाज, देखभाल के लिए अलग से बिस्तर की व्यवस्था रहेगी। सेना ने हरियाणा के मानेसर में एक केंद्र बनाया है, जहां चीन से आए लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। पहले यात्रियों की हवाईअड्डे पर जांच की जाएगी और उसके बाद उन्हें मानेसर स्थित केंद्र में लाया जाएगा। अगर किसी के करॉना वायरस से ग्रसित होने की आशंका होगी तो उसे दिल्ली कैंट स्थित अस्पताल में बने एक अलग वॉर्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

IND vs NZ: भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया, T20 सीरीज में 4-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को चौथे टी20 क्रिकेट मुकाबले में भी सुपर ओवर में हरा दिया। यह इस सीरीज में लगातार दूसरी बार है जब भारतीय टीम को सुपर ओवर में जीत मिली है। इससे पहले तीसरे टी20 में भी भारतीय टीम ने सुपर ओवर में ही जीत दर्ज की थी। यह भी एक रिकार्ड है। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही सीरीज में 4-0 से आगे हो गयी है।

इस मैच में केन विलियमसन के बाहर होने से मेजबान टीम की कप्तानी कर रहे टिम साउदी ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए। भारत की ओर से मनीष पांडे ने 50 और लोकेश राहुल ने 39 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान कीवी टीम भी सात विकेट पर 165 रन ही बना पायी। कीवी टीम की ओर से कोलिन मुनरो ने 64 जबकि टिम सिफर्ट ने 57 रन बनाये। जिससे मैच टाई हुआ और परिणाम के लिए सुपर ओवर खेला गया।

न्यू जीलैंड ने सुपर ओवर में कुल 13 रन बनाए और इस प्रकार टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रनों का लक्ष्य मिला। जिससे भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

सुपर ओवर में कप्तान विराट कोहली ने शानदार चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। वहीं लोकेश राहुल ने पहली गेंद पर ही छक्का लगाया था। सुपर ओवर में भारतीय टीम को 14 रन की जरुरत थी पर भारतीय टीम ने पांच गेंदों पर ही 16 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
भारत की ओर से सुपर ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन मुनरो और टिम सिफर्ट बल्लेबाजी को उतरे। टिम सिफर्ट ने 8 रन बनाए और वह तीसरी गेंद पर आउट हुए। इस प्रकार सुपर ओवर में न्यू जीलैंड ने कुल 13 रन बनाए।

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम अंतिम समय पर फिर लड़खड़ा गयी। न्यूजीलैंड का 7वां विकेट अंतिम गेंद पर गिरा, जब सैमसन और राहुल के प्रयासों से मिशेल सैंटनर 2 रन आउट हुए। डेरिल मिशेल 4 को शार्दुल ठाकुर ने अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर शिवम दुबे ने कैच किया। उन्होंने 3 गेंदों पर 1 चौका लगाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट 57 रन आउट, उन्होंने 39 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वह अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर पविलियन लौटे। रॉस टेलर 24 को शार्दुल ठाकुर के पारी के अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कैच किया। टेलर ने 18 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके लगाए।

वहीं भारत की ओर से मनीष पांडे 50 ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उनके अलावा लोकेश राहुल ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 20 रन बनाए। शिवम दुबे ने 12, कप्तान विराट कोहली और नवदीप सैनी ने 11-11 रन बनाये। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने सर्वाधिक 3 और हामिश बेनेट ने 2 विकेट लिए। कप्तान टिम साउदी, स्कॉट कगीलेन और मिशेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। वहीं भारत की ओर से शर्दुल ठाकुर ने दो जबकि जसप्रीम बुमराह और यजुवेन्द्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

मंगेतर नतासा की हेयर कट को देख खुद को नहीं रोक पाए हार्दिक पांड्या, कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगेतर नतासा स्टेनकोविक के प्यार में डूबे हुए हैं। नतासा को एक नए हेयरकट के साथ स्पॉट किया गया। हार्दिक पंड्या नतासा स्टेनकोविक की न्यू हेयर कट देखकर एक बार नहीं दो बार बोल्ड हो गए। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपने फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी दी कि उन्होंने नतासा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर ली हैं।

मंगेतर नतासा के बाल कटवाने से हार्दिक सुपर प्रभावित नजर आए। हार्दिक पंड्या ने एक बार नहीं बल्कि दो बार नतासा की पोस्ट पर एक इमोजी कमेंट की।

हार्दिक पंड्या अक्सर अपनी मंगेतर नतासा स्टेनकोविक की फोटो शेयर करते या उसपर प्रशंसा करते नजर आते हैं। उन्हें अक्सर नतासा की पोस्ट पर कमेंट करते देखा जाता है। नतासा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयरकट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘फ्रेश कट।’ नतासा ने इस मौके पर कम से कम मेकअप कर रखा था इसके साथ ही एक पीले रंग की ड्रेस पहने वह बहुत शानदार लग रही थीं।

उन्होंने नए साल के पहले दिन एक क्रूज पर सर्बियाई ब्यूटी नतासा स्टेनकोविक के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की थी। इसके चलते अपने फैन्स को यह बताकर कि वे सगाई कर रहे हैं, आश्चर्यचकित कर दिया। हार्दिक ने एंगेजमेंट के बाद दोनों की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की थीं।

‘Big Boss’ के बाद बॉयफ्रेंड ने किया शादी से इंकार, तो एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

मनोरंजन डेस्क. दक्षिण भारत फ़िल्म इंडस्ट्री से एक दिलचस्प ख़बर आ रही है। एक्ट्रेस Sanam Shetty ने अपने मंगेतर तर्षण के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई है। अभिनेत्री का आरोप है कि पिछले साल जुलाई में तर्षण ने शादी का वादा किया था, मगर फिर मना कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की जून में सगाई भी हुई थी। तर्षण को तमिल Big Boss के तीसरे सीज़न में भाग लेने से शोहरत मिली थी, जिसे लीजेंडरी एक्टर कमल हासन ने डायरेक्ट किया था। मनोरंजन इंडस्ट्री में लव अफेयर और ब्रेकअप या डिवोर्स के मामले तो ख़ूब सुनने को मिलते हैं, मगर शादी से मुकर जाने के बाद पुलिस शिकायत के मामले सुनने को नहीं मिलते।

रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने पुलिस शिकायत के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की। इंडियाग्लिट्ज़ वेबसाइट की ख़बर के अनुसार, मीडिया से बातचीत में Sanam Shetty ने दावा किया था कि वो तर्षण के माता-पिता से मिलने श्रीलंका भी गयी थीं, मगर कोई समाधान नहीं मिला। Sanam Shetty ने कहा कि वो चाहती हैं कि तर्षण मीडिया में आकर यह स्वीकार करें कि उन्होंने तर्षण का करियर संवारने में मदद की है और दोनों रिलेशनशिप में थे, मगर तर्षण पीछे हट गये।

तर्षण जब Big Boss में थे तो उनकी कैमिस्ट्री शेरिन के साथ ख़ूब जमी थी। इसको लेकर भी Sanam Shetty ने मीडिया को दिये इंटरव्यूज़ में काफ़ी कुछ कहा था। Big Boss में रहने के दौरान तर्षण और शेरिन के समीकरण खट्टे-मीठे रहे थे, जैसा कि इस शो का फॉर्मेट रहा है। हालांकि दोनों को दर्शकों ने ख़ूब प्यार दिया। दोनों में से कोई शो तो नहीं जीत पाया, मगर आज भी उनके फैंस की बड़ी तादाद है।

Sanam Shetty अधिकतर तमिल और कन्नड़ सिनेमा में काम करती हैं। 2016 में उन्होंने मिस साउथ इंडिया का ख़िताब जीता था। 2012 की फ़िल्म अमबूली से उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।

OnePlus 7T Pro खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 7000 तक का डिस्काउंट

टेक डेसक. OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका है, क्योंकि इस स्मार्टफोन पर 7000 रुपए तक की छूट मिल रही है। ट्रिपल कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855प्लस प्रोसेसर वाला यह स्मार्टफोन फीचर्स के मामले में भी दमदार है। OnePlus ने यह ऑफर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर चलाया हुआ है।
OnePlus 7T Pro के लिए Amazon Offer Amazon India का यह ऑफर कैश ऑन डिलिवरी पर लागू नहीं होता है, इसके लिए आपको इसे खरीदते समय ही पेमेंट करना होगा। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 2000 रुपये कैशबैक मिल जाता है। यह कैशबैक Amazon पे बैलेंस के रूप में आपको मिलेगा।
इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 2000 रुपये अलग से कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप एसबीआई  क्रेडिट कार्ड ईएमआई का विकल्प चुनते हैं तो 3000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जाएगा। इस तरह इन अलग-अलग तरीकों से आप कुल 7000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
हालांकि यह कैशबैक सभी डिवाइस के लिए लागू नहीं है इसलिए अपनी डिवाइस की डीटेल्स डालकर पहले ही चेक कर लें। फोन को पावर देने के लिए OnePlus 7T Pro में 30 टी वॉर्प चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,085 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम प्लस 256 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 53,999 रुपये है OnePlus 7T Pro  में 6,67 इंच का क्वॉड एचडी प्लस फ्लूइड एएमओएलईडी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले प्रटेक्शन के लिए फोन में 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48 MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 16 MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 16 MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा।

सोयाबीन तेल के ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है आपके मोटापे का कारण

हेल्थ डेस्क. आजकल अधिकतर घरों में सोयाबीन तेल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता है सोयाबित तेल आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक है। सोयाबीन तेल का ज्यादा इस्तेमाल भी मोटापे का कारण हो सकता है। इस तेल से न सिर्फ मोटापा और मधुमेह हो सकता है बल्कि इससे दिमाग में भी कई तरह के अनुवांशिक बदलाव हो जाते हैं। चूहों पर किए गए एक शोध में यह दावा किया गया है।

शोधकर्ताओं के अनुसार सोयाबीन का तेल ऑटिज्म और अल्जाइमर जैसी दिमागी बीमारियों को भी प्रभावित करता है। शोध में चूहों को तीन समूहों में बांटकर उन्हें तीन तरह के वसा युक्त आहार का सेवन कराया गया। एक समूह को सोयाबीन का तेल, दूसरे समूह को कम लिनोलेइक एसिड वाला सोयाबीन तेल और नारियल के तेल का सेवन कराया गया।

सोयाबीन के तेल का सेवन करने से मोटापे, मधुमेह, इंसुलिन प्रतिरोध और फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है। शोधकर्ता फ्रांसिस स्लाडेक ने कहा कि अपना टोफू, सोयामिल्क या सोया सॉस न फेंके। कई सोया उत्पादों में बहुत कम मात्रा में सोयाबीन का तेल होता है। इन सोया उत्पादों के कई स्वास्थ्यकारी गुण हैं। इसमें कई जरूरी फैटी एसिड और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो लाभदायक भी है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने बताया कि सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल फास्ट फूड को पकाने में किया जाता है। इसे पैकेट वाले खाद्य पदार्थों में डाला जाता है और दुनिया के कई हिस्सों में जानवरों को भी खिलाया जाता है।

सिडैन कार Honda Amaze BS6 मॉडल लॉन्च, कीमत 6.10 लाख रुपए से शुरू

बिजनेस डेस्क. ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने सिडैन कार Honda Amaze BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। BS6 Honda Amaze की कीमत 6.10 लाख से 9.96 लाख रुपये के बीच है। BS4 वर्जन के मुकाबले इसकी कीमत वेरिएंट के आधार पर 9 हजार से 51 हजार रुपये तक बढ़ी है। नए एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड होने के साथ ही कार की कीमत भी बढ़ गई है।

Honda Motor Company ने Amaze के पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन को BS6 में अपग्रेड किया है। अब Amaze के पेट्रोल इंजन-मैन्युअल गियरबॉक्स की कीमत 6.10 लाख से 7.93 लाख रुपये के बीच हो गई है। पहले इनकी कीमत 5.93 लाख से 7.81 लाख रुपये थी। वहीं, पेट्रोल इंजन-सीवीटी गियरबॉक्स वेरियंट्स की कीमत 7.72 लाख से 8.76 लाख रुपये हो गई, जो पहले 7.63 लाख से 8.64 लाख रुपये थी।

डीजल इंजन की बात करें, तो डीजल-मैन्युअल वेरियंट का दाम अब 7.56 लाख से 9.23 लाख रुपये हो गया, जबकि BS4 में इसकी कीमत 7.05 लाख से 8.93 लाख रुपये थी। डीजल इंजन-मैन्युअल गियरबॉक्स वाले बेस मॉडल Amaze (ईएमटी) की कीमत सबसे ज्यादा 51 हजार रुपये बढ़ी है। BS6 में अपग्रेड होने के बावजूद Amaze का पावर BS4 वर्जन के बराबर ही है। कार में दिया गया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 90एचपी का पावर और 110एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।

हालांकि, BS6 में इसका माइलेज थोड़ा कम हो गया है। BS4 वर्जन में इस इंजन का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 19।5 KM और सीवीटी गियरबॉक्स में 19 KM प्रति लीटर था, जो BS6 वर्जन में क्रमश: 18.6 KM और 18.3 KM प्रति लीटर हो गया है। डीजल-सीवीटी की कीमत 8.92 लाख से 9.96 लाख हो गई, जो पहले 8.65 लाख से 9.66 लाख रुपये थी। BS4 मॉडल के मुकाबले BS6 पेट्रोल इंजन वाली Amaze की कीमत 9 हजार से 17 हजार रुपये तक बढ़ी है। वहीं, BS6 डीजल इंजन वाले मॉडल के दाम में 27 हजार से 51 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है।

शरजील का मोबाइल फोन बरामद, क्राइम ब्रांइच के हाथ लग सकते हैं कई अहम सबूत

नई दिल्ली. राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्र शरजील इमाम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। बिहार के जहानाबाद में उसके घर से मोबाइल फोन मिला है। बरामद मोबाइल फोन को अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और सभी डिलीट डेटा को रिकवरी की कोशिश की जाएगी।

पुलिस को लगता है कि मोबाइल जांच में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे पहले राजद्रोह के मामले में बिहार से गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम की मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी गई थी। माना जा रहा था कि गिरफ्तार होने से पहले शरजील ने अपने परिवार की मदद से फोन को बिहार में छिपा दिया था। फोन के अलावा शरजील के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।

वीडियो फुटेज के आधार पर शरजील इमाम के साथ भड़काऊ भाषण देने वाले उन लोगों और छात्रों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने जामिया और एएमयू में विवादित बयान दिया था। उन्हें नोटिस देकर पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को उम्मीद है कि शरजील के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई अहम सुराग मिल सकते हैं। इमाम को बिहार में गिरफ्तारी किए जाने के बाद दिल्ली लाया गया। यहां पर पूछताछ के दौरान शरजील इमाम ने यह स्वीकार किया कि भाषण के दौरान जोश-जोश में उसने असम को देश से अलग करने का बयान दे दिया था।

किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपियों में सरकारी कर्मचारी भी शामिल

क्राइम डेस्क. हरियाणा के फरीदाबाद से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। शौच के लिए गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पीड़ित किशोरी के गांव के रहने वाले युवकों पर है। आरोपियों में से एक आयकर विभाग में नौकरी करता है। हालत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि, पीड़ित किशोरी बुधवार रात करीब 10 बजे घर में शौचालय न होने के कारण बाहर गई थी। काफी इंतजार करने के बाद किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मगर, देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब 1:45 बजे पीड़ित किशोरी गांव एक गली में बदहवास हालत में मिली। इसके बाद किशोरी को खोजने में लगे परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी जब अपने घर पहुंची तो उसे थोड़ा होश आया। इसके बाद परिजन किशोरी को डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया।

अस्पताल प्रशासन द्वारा भेजी गई सूचना के बाद महिला थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस गुरुवार सुबह बीके अस्पताल पहुंच गई। जहां पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि उसके गांव में रहने वाले पवन और संदीप ने उसके साथ घिनौनी करतूत की थी। शौच करने जाते वक्त आरोपियों ने उसे देख लिया था। छायंसा थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों में से एक आयकर विभाग में नौकरी करता है। नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

66% भारतीयों का बिगड़ा बजट, अपने घर का खर्च चलाना हुआ मुश्किल: सर्वे

बिजनेस डेस्क। बजट से ठीक पहले सुस्ती की मार झेल रही अर्थव्यवस्था पर हुए एक सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। आम आदमी पर महंगाई और आर्थिक मंदी की दोहरी मार पड़ रही है। हालत यह है लगभग 66% लोगों को अपने घर का खर्च चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वेतन या तो जस की तस है या फिर यह घट रहा है, लेकिन महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रही है, जिसका असर उनके खर्चों पर दिख रहा है।

सर्वे के अनुसार, सर्वे में शामिल कुल 65।8% उत्तरदाता मानते हैं कि हाल के दिनों में उन्हें दैनिक खर्चों के प्रबंधन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वेक्षण के अनुसार बजट पूर्व किए गए इस सर्वेक्षण में आर्थिक पहलुओं पर मौजूदा समय की वास्तविकता और संकेत उभरकर सामने आए हैं, क्योंकि वेतन में वृद्धि हो नहीं रही, जबकि खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतें पिछले कुछ महीनों में बढ़ी हैं।

45 सालों की ऊंचाई पर बेरोजगारी

पिछले साल जारी की गई बेरोजगारी दर का आंकड़ा 45 सालों की ऊंचाई पर है। दिलचस्प बात यह है कि 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय पर भी लगभग 65।9% लोगों ने माना था कि वे अपने खर्चों का प्रबंधन करने में असमर्थ हैं। हालांकि, 2015 की अपेक्षा लोगों का मूड अभी नरम है। साल 2015 में लगभग 46।1% लोगों ने महसूस किया था कि वे अपने दैनिक खर्चों का प्रबंधन करने में दबाव महसूस कर रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि चालू वर्ष के लिए लोगों के नकारात्मक दृष्टिकोण में काफी वृद्धि देखी जा रही है। इससे पता चलता है कि लोग 2020 में अपने जीवन की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं देख रहे हैं, क्योंकि वे अर्थव्यवस्था के बेहतर होने की संभावना और हालात में सुधार को लेकर नकारात्मक बने हुए हैं।

खर्च का प्रबंधन हुआ मुश्किल

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 30% लोगों को लगता है कि खर्च बढ़ गया है, मगर फिर भी वे प्रबंधन कर पा रहे हैं। यह आंकड़ा 2019 की तुलना में काफी कम है, जब 45% से अधिक लोगों ने महसूस किया था कि वे खर्च बढऩे के बावजूद प्रबंधन करने में सक्षम हैं। इसके अलावा, 2।1% लोगों ने माना कि उनके व्यय में गिरावट आई है, जबकि इतने ही लोगों ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की।

65 महीनों के उच्च स्तर पर महंगाई

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य कीमतों में बड़े पैमाने पर वृद्धि के कारण दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 65 महीनों में 7।35% के उच्च स्तर को छू गई। सर्वे में शामिल 4,292 लोगों में से 43।7% लोगों ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि उनकी आय एक समान रही और व्यय बढ़ गया, जबकि अन्य 28।7% लोगों ने यहां तक कहा कि उनके व्यय तो बढ़े ही हैं, साथ ही उनकी आय में भी गिरावट आई है। यह सर्वेक्षण एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले सरकार की आंखें खोलने का काम कर रहा है। सर्वेक्षण जनवरी 2020 के तीसरे और चौथे सप्ताह में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 11 राष्ट्रीय भाषाओं में किया गया है।