28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 180

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, नक़ल रोकने के लिए सरकार ने उठाये सख्त कदम

Patna. बिहार बोर्ड (BSEB) की कक्षा 12वीं परीक्षा की शुरुआत आज से हो गई है. इस साल, 12.5 लाख (12,05,390) छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें 5.38 लाख लड़कियां और 6.56 लाख लड़के शामिल हैं.दो शिप्टो में परीक्षा होनी है.

आज सुबह की  शिफ्ट के लिए फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं दूसरी शिफ्ट में इतिहास की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. इसमें सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे तक होगी.

बिहार बोर्ड ने नकल और धोखाधड़ी को रोकने के लिए, इस साल कई उपाय किए हैं. परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी. और प्रत्येक में 500 छात्रों के लिए एक वीडियोग्राफर होगा. छात्रों को परीक्षा केंद्र में और हॉल में प्रवेश करने से पहले दो बार चेक किया जाएगा. बोर्ड ने हर जिले में चार मॉडल केंद्र स्थापित करने के साथ महिला छात्राओं  के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

हर परीक्षा केंद्र पर छात्रों की दो बार जांच होगी. सबसे पहले, छात्रों को परीक्षा केंद्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा चेक किया जाएगा. जिसके बाद एक निरीक्षक 25 छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उन्हें चेक करेगा.  महिला उम्मीदवारों को महिला पुलिस कांस्टेबल द्वारा चेक किया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर इरेज़र, ब्लेड या व्हाइटनर ले जाने की मनाही है. परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं के साथ पकड़े गए छात्रों को अपने पेपर को रद्द किया जा सकता है. बता दें, बिहार बोर्ड 10 वीं 2020 की परीक्षा 17 फरवरी, 2020 से शुरू होकर 24 फरवरी, 2020 तक चलेंगी.

Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका, कम्पनी ने बंद की ये सेवा, खर्च करने पड़ेंगे रुपये

Tech Desk. Airtel कम्पनी ने लगातर अपने प्लान में बदलाव कर रही है. जिसका सीधा असर ग्राहकों के दैनिक खर्च पर पद रहा है. एयरटल अभी तक कई प्लानो में बड़े बदलाव किये है. जिनमे एयरटल Xstream Fibre प्लान यानी Airtel ब्रॉडबैंड के साथ कंपनी यूजर्स को 3 महीने तक के लिए Netflix का फ्री सब्क्रिप्शन देती है. अब Airtel Xstream प्लान में बदलाव किया है.

अब Airtel ग्राहकों को Netflix की फ्री सब्क्रिप्शन नहीं मिलेगी. Airtel ब्रॉडबैंड प्लान के साथ आपको Amazon Prime की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती रहेगी.लेकिन ऐसे में Airtel ग्राहकों को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Airtel Amazon Prime की सब्सक्रिप्शन एक साल तक के लिए है. Airtel Amazon Prime के लिए सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 999 रुपये देने होते हैं.

अभी Airtel ने इस Netflix के ऑफर को कुछ हफ्ते पहले खत्म किया है. एक साल तक Airtel और Netflix के बीच पार्टनर्शिप रही है और इसके चलते यूजर्स तीन महीने तक के लिए Netflix की सब्सक्रिप्शन दी जाती थी. लेकिन अब ये खत्म हुआ है और अब ब्रॉडबैंड यूजर्स को ये सुविधा नहीं मिलेगी.

अगर आप भी Airtel का ब्रॉडबैंड प्लान उपयोग करते है तो आपको को तीन महीने तक आपको Netflix की सब्सक्रिप्शन मिलती थी.लेकिन अब नए रिचार्ज के साथ आपको ये बेनिफिट नहीं मिलेगा.जिससे अब Airtel के यूजर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

रायबरेली: पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा जिंदा जलाई गई युवती का शव, आरोपितों का पता लगाने में पुलिस नाकाम

रायबरेली. लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक ढाबे के पीछे 21 साल की युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती के अधजले शव का पोस्टमॉर्टम रविवार देर रात किया गया। सोमवार सुबह युवती का शव परिजनों के सुपुर्द हुआ। कुछ परिजन व कस्बे के लोग मुख्य चौराहे पर प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे।

आपको बता दें, बीते शनिवार को युवती का अधजला बाग में पड़ा मिला था। रविवार को शव की शिनाख्‍त भी कर ली गई थी। देर रात हुए पोस्टमॉर्टम में जिंदा जलाने की बात सामने आई है। हालांकि, शव मिलने के 24 घंटे बाद भी आरोपितों का पता नहीं चला, जिन्होंने खौफ को भी डरा देने वाले अंदाज में युवती को मार डाला।

यह मामला क्षेत्र के गंगागंज में शोरा गांव का है। यहां स्थित ढाबे के पीछे यूकेलिप्टस के बाग में बीते दिन एक 21 वर्षीय युवती का अधजला शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बे की निवासी के रूप में हो गई है। पिता कस्बे की एक बाजार में पान की दुकान हैं। जबकि युवती हरचंदपुर क्षेत्र के ही एक महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार को बेटी के घर न पहुंचने पर परिवारीजन भी चिंतित थे। रविवार को घटना की सूचना समाचार पत्रों के माध्‍यम से मिलने पर घरवाले थाने पहुंचे। जिसके बाद मृतका की पहचान हो सकी। करीब 20 घंटे के बाद पहचान की कड़ी खुली तो अब खाकी हत्यारों का सुराग ढूंढने में लगी है।

जिंदा जलाने की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया कि पोस्टमॅार्टम रिपोर्ट में दुराचार जैसी कोई बात सामने नहीं आई। बताया कि लड़की की पहले हत्या कर फिर जलाए जाने की बात भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं है। पीएम रिपोर्ट में हाथ व पैर बांधकर जिंदा जलाकर मारने की पुष्टि हुई है।

CAA को लेकर राज्यपाल टंडन ने कहा- बहुमत से पास कानून को स्वीकारना राज्यों की बाध्यता

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालली टंडन ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल लालली टंडन ने कहा नागरिकता संशोधन कानून संसद में दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है तो उसे स्वीकार करना राज्यों की बाध्यता है। उन्होंने आगे कहा है कि विरोध हो लेकिन संविधान की लक्ष्मणरेखा की मर्यादा के भीतर। मर्यादा से हटकर काम होगा तो संविधान ने मुझे भी अधिकार दिए हैं। उन्होंने राम वनगमन पथ, श्रीलंका में सीता माता मंदिर और गांधीजी की पुण्यतिथि पर हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन पर उन्होंने कमलनाथ सरकार की तारीफ भी की।

राज्यपाल टंडन ने यह टिप्पणी केरल में राज्यपाल और सरकार के बीच उत्पन्ना विवाद से जुड़े एक सवाल पर की। राजभवन में प्रेस प्रकोष्ठ के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। यह भी कहा कि राज्य में किस दल की सरकार है, इससे मुझे कोई मतलब नहीं। सरकार ठीक से काम करे इसमें मेरा सहयोग और आशीर्वाद हमेशा रहेगा, लेकिन मर्यादा से हटकर यदि कोई काम होता है तो संविधान ने मुझे कुछ अधिकार और कर्तव्य भी दिए हैं। जहां हस्तक्षेप करना चाहिए वहां मुझे किसी ने नहीं रोका।

उन्होंने कहा कि समाज और परिस्थितियां बदल रही हैं। दुनिया में हमारा देश अपनी धाक जमा रहा है, देश को बुलंदी पर देख हमारा गर्व जागृत होता है। उन्होंने लोहिया के हवाले से कहा कि जब कुव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदला जाता है तो अव्यवस्था से गुजरना पड़ता है, मौजूदा समय में ऐसा ही हो रहा है। गांधी और गोडसे के विचार से जुड़े सवाल पर वह बोले कि हमारे लोकतंत्र को गांधीजी से कभी अलग नहीं किया जा सकता। गांधीजी ने हमें गुलामी से मुक्ति दिलाई। उनकी त्याग-तपस्या और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। लोग गांधीवाद को भले भूल गए, लेकिन गांधी को नहीं भुला सकते। राज्यपाल की उम्र को लेकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के बयान पर ध्यान दिलाते ही वह बोले विवाद के विषय पर कुछ नहीं बोलूंगा।

उन्होंने अयोध्या और सभी दलों के छोटे-बड़े नेताओं से जुड़े सियासी संस्मरणों पर पुस्तक लिखने की जानकारी भी दी। राज्यपाल लालजी टंडन बोले कि राज्य सरकार, राम वनगमन पथ और श्रीलंका में सीता माता का मंदिर बनवा रही है। यह सब सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के काम हैं, इसकी प्रशंसा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस देश में भगवान राम के अस्तित्व का निर्धारण भी अदालत से तय हुआ।

1.5 करोड़ रुपए उधार देने वाली महिला से चाचा-भतीजे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

क्राइम डेस्क. जमीन दलाल समेत उसके भतीजे समेत 7 लोगों के खिलाफ महिला ने वराछा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि जमीन दलाल ने उससे 1.50 करोड़ रुपए उधार लिए थे, जिसे लौटाने के नाम पर अपनी ऑफीस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चाचा-भतीजे के गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला की 2008 में वराछा में रहने वाले जमीन दलाल सुभाषचंद्र मनुभाई शिरोया से पहचान हुई थी। उस वक्त महिला के पति ने 9 लाख नकद देकर एक फ्लैट खरीदा था। तब सुभाषचंद्र ने आयकर विभाग का भय बताते हुए कहा था कि नकद के बजाए लोन पर फ्लैट खरीदना चाहिए। बाद में सुभाषचंद्र ने व्यवसाय के लिए महिला से उधार रुपए की मांग की थी। महिला केपति ने अपने फ्लैट और ऑफीस के नाम पर रु. 40 लाख की लोन ली और उसकी रकम सुभाषचंद्र को उधार दी थी। सुभाषचंद्र इस उधार की रकम का भुगतान किश्तों करता रहा।

इस दौरान सुभाष ने कई किश्तों में महिला से रु.1.10 करोड़ उधार ले लिए। 15 किश्तें देने के बाद सुभाष ने एक दिन महिला को रुपए लौटाने के बहाने अपनी ऑफीस में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुभाष ने महिला को धमकी दी कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है और जिससे वह इस बारे में किसी से चर्चा न करे, वर्ना वह दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर देगा। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुभाष ने कई दफा महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुभाष के बाद उसके भतीजे विशाल रमेश शिरोया भी महिला को ब्लैकमेइल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विशाल शिरोया ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

सुभाष ने महिला और उसके पति से उधार लिए रुपए तो नहीं लौटाए बल्कि उसके साथ बलात्कार करता रहा। सुभाष और विशाल से परेशान महिला ने आखिरकर वराछा पुलिस थाने में सुभाष शिरोया, विशाल शिरोया समेत उसकी मदद करने वाले अल्पेश सवजी शिरोया, निखिल राजु रिबडिया, विपुल पटोडिया, हितेश जमन तलाविया और वकील अरविंद सिद्धपुरा के खिलाफ वराछा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। हांलाकि मामला दर्ज होने के बाद चाचा-भतीजा फरार हो गए और बाद में अग्रिम जमानत लेने के बाद वराछा पुलिस थाने में हाजिर हो गए।

बजट 2020: संसद में बोलीं वित्तमंत्री सीतारमण- GST से देश एकीकृत हुआ, इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ।

नई दिल्ली. वित्त मंत्री के सामने ऐसा बजट पेश करने की चुनौती है जो न सिर्फ सुस्त रफ्तार पर एक्सलेटर लगाए बल्कि घाटा भी पाटे। जीएसटी और डायरेक्ट टैक्स, दोनों से जितनी आमदनी सरकार ने सोची थी, उतनी हुई नहीं है। फिर भी जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक बजट में किसानों पर धन वर्षा होनी तय है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को आयकर में छूट बढ़ाए जाने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री के सामने ग्रोथ को रफ्तार देने के साथ-साथ वित्तीय घाटे का लक्ष्य को पूरा करने की दोहरी चुनौती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिवार भी संसद भवन पहुंचा, सीतारमण की बेटी भी मौजूद हैं।

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा मैं वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर रही हूं। मई 2019 में हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। भारत के लोगों ने केवल राजनीतिक स्थिरता के लिए नहीं बल्कि मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। यह बजट लोगों की आय सुनिश्चित करने और उनकी क्रय शक्त बढ़ाने के लिए है। मोदी के नेतृत्व में जोश के सात देश की सेवा कर रहे हैं, देश को हम पर भरोसा है।

बजट 2020-21 प्रमुख बातें

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति गई गुना बढ़ी।
जीएसटी से देश आर्थिक रूप से एकीकृत हुआ, इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ।
1 अप्रैल 2020 से सरलीकृत नई विवरणी प्रणाली शुरू की जाएगी।
जीएसटी के सामने कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन जीएसटी काउंसिल इन्हें दूर करने में सक्रिय रहा।
पिछले दो साल में 60 लाख अधिक टैक्सपेर्यस को जोड़ा गया।
कम जीएसटी दरों के कारण औसत परिवार के मासिक खर्च में 4 पर्सेंट की कमी आई।
वित्त मंत्री ने कहा- 2 साल में 60 लाख से ज्यादा करदाता जुड़े।
2014-19 में भारत का एफडीआई बढ़कर 284 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा, केंद्र सरकार का ऋण घटकर मार्च 2019 में जीडीपी के 48.7 फीसदी पर आ गया।
2 साल में 60 लाख से ज्यादा करदाता जुड़े।

Budget 2020: बजट पेश करने से ठीक पहले राष्ट्रपति के पास पहुंची निर्मला सीतारमन, मौजूद रही बजट की पूरी टीम

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करने के पहले बजट प्रपत्र के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास पहुंची हैं। सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत बजट निर्माण की पूरी टीम दिखी। इस बार भी सूटकेस की जगह बजट प्रपत्र को लाल कपड़े में ही बांधा गया है। 5 जुलाई, 2019 को अपना पहला बजट पेश करते समय सीतारमण ने वर्षों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए लेदर बैग की जगह बही-खाते के साथ संसद में प्रवेश किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट को आप लाइव Jagran.Com पर देख सकते हैं। इस बजट में आम लोग Income Tax में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। यह बजट देश की इकोनॉमी को रिवाइव करने का मौका है, जिसे सरकार भुनाना चाहती है। सरकार इससे पहले कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के जरिए देश की इकोनॉमी को बूस्ट करने की कोशिश कर चुकी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की जगह बही-खाता का चलन पिछले बजट से शुरू किया था। निर्मला सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। बताया जा रहा है कि इस बजट में लोगों के जेब में खर्च के लिये अधिक पैसा बचे इसके लिये आयकर में कटौती, ग्रामीण और कृषि क्षेत्र को अधिक प्रोत्साहन और ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये आवंटन बढ़ाया जा सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिवार संसद पहुंचा। उनकी बेटी पी वनगमई भी पहुंचीं संसद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर संसद पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद आम आदमी का बजट पेश होगा।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में केंद्रीय बजट 2020 पेश किए जाने से पहले कहा है कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास में यकीन करती है। हमें पूरे देश से सुझाव मिले हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बजट सबके लिए अच्छा हो।

आपको बता दें, BSE Sensex और Nifty आम तौर पर शनिवार को बंद रहते हैं लेकिन आज केंद्रीय बजट 2020 पेश होगा। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी पर कारोबार होगा। इससे पहले 28 फरवरी, 2015 को आखिरी बार शनिवार होने के बावजूद शेयर मार्केट खुले थे, तब अरुण जेटली ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2020-21 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इसके लिए उन्होंने दर्जनभर अर्थशास्त्रियों, शीर्ष उद्योगपतियों और किसानों एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक की है। इस बजट को तैयार करने में वित्त सचिव राजीव कुमार, आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती, एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन, राजस्व सचिव अजय भूषण पाण्डेय और विनिवेश सचिव तुहीनकांत पाण्डेय की अहम भूमिका है।

कोरोना के 3 सं‎दिग्ध मरीज ‎मिले, आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, रिपोर्ट का है इंतजार

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की आशंका से उदयपुर शहर में दहशत फैल गई है। यहां महाराणा भोपाल चिकित्सालयके आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। सरकार के निर्देश मिलने पर तीनों को उदयपुर में चिकित्सा विभाग ने डिटेन किया और फिर सेम्पल लेने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सेम्पल की जांच रिपोर्ट आने तक तीनों को आइसोलेशन वार्ड में रखने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चीन से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उसके बाद सरकार और ज्यादा सतर्क हो गई है। उस व्यक्ति के फ्लाइट में उसके आसपास रह चुके अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है। इसी कड़ी में भरतपुर के एक युवक और चीन से भारत घूमने आई एक युवती को उदयपुर में मेडिकल टीम ने डिटेन किया है। इसके साथ ही उदयपुर जिले के सलूंबर के रहने वाले एक युवक को भी चीन से भारत लौटने पर मेडिकल टीम ने आइसोलेशन वार्ड में रखा है।

सरकार ने तीनों के बारे में मेडिकल टीम को निर्देश दिए थे। उसके बाद तीनों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सा विभाग तीनों के सेम्पल लेकर उनकी जांच करवाएगा। उदयपुर के एमबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर आर एल सुमन का कहना है कि तीनों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण साफ तौर पर नहीं देखे जा रहे हैं, लेकिन सरकार से निर्देश मिलने के बाद जांच के लिए तीनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यदि जांच रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो सरकार को सूचना देकर इन्हें घर भेजा जाएगा।

साइना और सिंधु नहीं, इन 2 खिलाड़ियों को मिली एशिया टीम चैंपियनशिप में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क. फिलीपींस की राजधानी मनीला में अगले माह होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। स्टार खिलाड़ियों साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को इसके लिए शामिल नहीं किया गया है।

पुरुष खिलाड़ियों में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बी साई प्रणीत, पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 किदाम्बी श्रीकांत बड़ा नाम हैं जबकि महिला टीम में अश्मिता चाहिला, मालविका बासोंद और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद को मौका मिला है।

इसके अलावा पुरुष खिलाड़ियों में एचएस प्रणॉय, शुभांकर डे और लक्ष्य सेन को भी टीम में जगह मिली है। यह टूर्नामेंट ओलिंपिक क्वॉलिफायर है। महिला खिलाड़ियों में आकर्षी कश्यप को भी पहली बार अवसर मिला है।

टीमें : पुरुष : बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, शुभांकर डे, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन।

महिला : अश्मिता चाहिला, आकर्षी कश्यप, मालविका बासोंद, गायत्री गोपीचंद, अश्विनी भट्ट, शिखा गौतम, ऋतुपर्णा और के मनीषा।

BCCI ने उठाया बड़ा कदम, बनाएगी नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खर्च होंगे 500 करोड़ रुपए

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की योजना नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) को बदलकर नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना है, इसकी लागत लगभग 500 करोड़ रुपये हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट में प्रॉजेक्ट में तकरीबन दो साल लग सकते हैं।

वहीं BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘परियोजना के लिए कोई विशेष राशि नहीं दी जा सकती है। हर काम के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे पर शुरुआती आधार पर, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परियोजना की लागत लगभग 500 करोड़ रुपये होगी।’उन्होंने बताया कि इस परियोजना में छह महीने की देरी है, पर BCCI की नई टीम के साथ काम जोरों पर शुरू हो गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड को उम्मीद है कि यह सेंटर 1-2 साल में शुरू हो जाएगा। NCA के निदेशक राहुल द्रविड़ इसमें सक्रिय रूप से शामिल हैं। स्पोर्ट्स मेडिसिन में संशोधन के अलावा, इस सेंटर में पिचों के साथ चार पूरे ग्राउंड बनाए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘पिचों को लेकर बहुत सारा काम होना है। इन पिचों के लिए अलग-अलग प्रकार की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा जिससे ये ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों की तरह लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू प्रतियोगिताओं के अलावा भी मैदान का उपयोग अन्य मैचों के लिए किया जा सकता है।