28.3 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 182

शिवसेना बोले तो बीजेपी आज भी सरकार बनाने को तैयार: सुधीर मुनगंटीवार

मनोरंजन डेस्क. महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अगर शिवसेना साथ आने को तैयार हो, तो बीजेपी आज भी सरकार बनाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिवसेना बीजेपी का प्राकृतिक मित्र दल है। अगर वह आज भी साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव देती है, तो बीजेपी की तरफ से सरकार बनाने में कोई अड़चन नहीं है।

कुछ दिन पहले भविष्य में एमएनएस के साथ गठबंधन की संभावना व्यक्त करने वाले मुनगंटीवार ने कहा कि फिलहाल हमें एमएनएस के साथ की कोई जरूरत नहीं है और न ही एमएनएस की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीति समान विचार वाले दलों को साथ लेने की है। हालांकि, लगे हाथ उन्होंने यह भी कहा कि मातोश्री की ताकत कम होने से ही दिल्ली की मातोश्री की ताकत बढ़ी है।

मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा शिवसेना का समर्थन किया जाना 21वीं सदी का आश्चर्य है। उन्होंने कहा कि राज्य की महा विकास आघाडी की सरकार की हालत वेंटिलेटर पर पड़े मरीज जैसी है। यह सरकार कितने दिन चलेगी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि इतिहास इस बात का गवाह है कि अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों की सरकार ज्यादा समय नहीं टिकती।

शिवसेना बोली- अमित शाह राजनीति में न पड़ें, शरजील जैसे कीड़ों को तत्काल खत्म करें

मुंबई. दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून (CAA) को लेकर शुरू धरने का विरोध करते हुए शिवसेना ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। शिवसेना ने अपने मुख पत्र में JNU के छात्र शरजील इमाम की देशद्रोह के मामले में बिहार से गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सलाह दी है कि वह तत्काल प्रभाव से शरजील इमाम जैसे कीड़ों को खत्म कर दें।

मुखपत्र के संपादकीय में लिखा कि शरजील इमाम ‘चिकन नेकÓ पर कब्जा कर भारत को विभाजित करना चाहता है। ऐसे में उसके हाथ काट कर चिकन नेक हाई-वे पर रख देना चाहिए ताकि लोग उसे देखकर सबक ले सके। गृहमंत्री अमित शाह को शरजील जैसे कीड़ों को तुरंत खत्म कर देना चाहिए। हालांकि उन्हें शरजील के नाम पर हो रही राजनीति में नहीं फंसना चाहिए।

शिवसेना ने संपादकीय में लिखा है कि शरजील इमाम के बयान से देश भर में CAA के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शनों को बड़ा धक्का लगा है। नए नागरिकता कानून के विरोध में देश भर में धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी देश विरोधी एक भी बयान नहीं दिया है। JNU छात्र का बयान न सिर्फ भड़काऊ है, बल्कि देश विरोधी भी है। शरजील इमाम जैसे लोग बीजेपी को दिल्ली चुनाव से पहले खाद-पानी उपलब्ध करा रहे हैं।

बिल गेट्स की बेटी जेनिफर ने इस अरबपति से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

वर्ल्ड डेस्क. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने अरबपति नायल नस्सार से सगाई की है। पिछले चार सालों से दोनों रिलेशनशिप में थे। बिल एवं मेलिंडा गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद रोमांटिक पोस्ट में कहा कि वह नायल से शादी करने जा रही हैं।

बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने पोस्ट में लिखा, नायल नस्सार अपनी तरह के अकेले ऐसे शख्स हो। नायल नस्सार मिस्र मूल के हैं और उनका बचपन कुवैत में गुजरा, जहां उनके पिता का व्यवसाय था। नस्सार को घुड़सवारी का बहुत शौक है। वे कई विश्व प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं। 2009 में उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया में बस गया।

लखनऊ: जनता का विश्वास जीतते हुए सीवर नेटवर्क संबंधी शिकायतो का हो निस्तारण: आशुतोष टंडन

लखनऊ. प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन ने आज सीवेज ट्रीटमेंट प्रणाली, संबंधित इन्फ्रास्टेक्चर एवं सीवर नेटवर्क का संचालन, उसका रख-रखाव व प्रबंधन हेतु व्चमतंजवत के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। जिसमें प्रमुख सचिव, नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह, निदेशक जल निगम श्री विकास गोठियाल आदि द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

प्रमुख सचिव, नगर विकास निर्देश दिये गये कि एक टीम होनी चाहिये जो प्रतिदिन की शिकायतो को निस्तारित करे। 06 इमरजेंसी वेहिकल जो आज लांच किये गये है उसके द्वारा जनता को राहत मिले। दूसरी टीम सीवर लाइन को बेपमदजपपिबंससल ठीक करने में लगे। प्रिवेन्टिव मेनटेनेन्स पर सिस्टम पर कार्यो को किया जाये। जो नाले उपर से ओवर फ्लो कर रहे है उनको शत प्रतिशत टैपिंग करना शुरू करे। तीसरा मैन पावर और मशीनों के बारे में आगे तीन महीनो में किये जाने वाले कार्यो के बारे में मंत्री जा को अवगत कराया गया। जल संस्थान द्वारा बताया गया कि जनवरी से कार्यो में तेजी आई है जिससे जनता को राहत मिलनी प्रारम्भ हो गयी है।

ये बताया गया कि नगरीया से जो ओवर फ्लो गोमती नदी में आ रहा था उसे बंद कर दिया गया है। 06 इमरजेंसी वेहिकल को लखनऊ शहर की सीवेज सफाई हेतु 24 ग7 में लगा दिया गया है। रोबोटिक क्लीनिंग द्वारा कार्य को जल्द और सिस्टमैंटिक तरीके से किया जा रहा है। अभी तक 976 का स्टाफ एस.टी.पी., सीवर नेटवर्क और पंपिंग स्टेशन हेतु रखा जा चुका है।

मैनवल स्क्रिवेजिंग ना करते हुये रोबोटिक क्लीनिंग द्वारा सफाई का कार्य किया जा रहा है। लखनऊ के समस्त 07 जोनो हेतु 5 से 10 रोबोटिक मशीने मगाई गई है। लखनऊ का समस्त सीवरेज नेटवर्क सिस्टम पर है। जिसमें प्रत्येक पाइप को देखा जा सकता है कि कहां से कहां तक जा रहा है। प्दकपं द्वारा यह बताया गया कि आने वाले तीन महीनो में जी एस कैनाल और कुकरैल का पंप स्क्रीन, ट्रांसफारमर, केबल बदलने का कार्य किया जाना है। साथ ही 1500 ज्ञठ। का एडिशनल जनरेटर लगाया जाना है जिससे पावर कट में भी जनता की दिक्कतों को सामना ना करना पड़े। म0 मंत्री जी ने निर्देश दिये कि सीवेज संबंधी कार्यो में और तेजी लाई जाये तथा जल्द से जल्द जनता का विश्वास जीतते हुये उनकी शकायतो का निस्तारण किया जाये।

BJP प्रत्याशी कपिल मिश्र बोले- शाहीन बाग के साथ-साथ CM निवास भी खाली करना होगा

नई दिल्ली. शाहीन बाग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का विवादित बयान जारी है। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद प्रवेश वर्मा और भाजपा सचिव तरुण चुघ के बाद अब मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने शाहीन बाग के बहाने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने कहा शाहीन बाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री निवास भी खाली करवाएंगे। उन्होंने कहा आप ने पांच साल में अस्पताल बनवाए होते, फ्लाईओवर बनवाए होते, कॉलेज बनवाए होते, सड़कें, स्कूल बनवाए होते तो आप को शाहीन बाग बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। अब जब आप ने शाहीन बाग बना ही लिया है, तो इसके साथ-साथ दिल्लीवासी उनसे सीएम आवास भी खाली करवा लेंगे।

कपिल मिश्रा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने भी शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी दिल्ली की जनता के मन में सड़कों को अवरुद्ध करके भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने डेढ़ महीने से ज्यादा समय से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में नोएडा के साथ मुख्य सड़क को जोड़ने वाले क्षेत्र को अवरुद्ध कर रखा है। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा हम दिल्ली को किसी भी स्थिति में सीरिया नहीं बनने देंगे।

शिवसेना का बीजेपी पर तंज- शरजील के रुप में BJP को बैठे-बिठाए मिल गया प्रचार का मुद्दा

मुंबई. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम की राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीयत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही अप्रत्यक्ष तौर पर शिवसेना ने BJP पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है।

शिवसेना ने लिखा है कि हिंदुस्तान के टुकड़े करने की बात करने वाले शरजील इमाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। नागरिकता कानून के विरोध में शरजील नाम के सांप ने जो फुंफकार मारी थी उसके कारण देशभर के आंदोलनों की बदनामी हुई। नागरिकता कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन और आंदोलन शुरू हैं। लेकिन इस पूरे आंदोलन के दौरान किसी ने भी देश विरोधी वक्तव्य नहीं दिया था। इन सब आंदोलनों पर ‘टांग’ ऊपर करने का काम शरजील इमाम ने दिया।

शिवसेना ने कहा शरजील के भाषण सिर्फ भड़काऊ ही नहीं, बल्कि देश विरोधी भी थे। ‘चिकन नेक’ मुस्लिमों का है। हम एक हो गए तो देश का पूर्वोत्तर को हिंदुस्तान से तोड़ सकते हैं। असम को हिंदुस्तान से काट सकते हैं। ऐसे वक्तव्य देकर शरजील ने देश के मुस्लिम समाज का सिर कलम कर दिया है। ‘चिकन नेक’ मतलब मुर्गी की गर्दन। पूर्वोत्तर के राज्यों को हिंदुस्तान से जोड़नेवाले 22 किलोमीटर के महामार्ग को ‘चिकन नेक’ कहा जाता है।

शिवसेना इस चिकन नेक को काटने के सपने देखनेवाले शरजील का हाथ उखाड़कर चिकन नेक महामार्ग पर टांगना चाहिए। शिवसेना ने कहा, ‘नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुसलमानों द्वारा देशभर में चक्का जाम करने की अभद्र भाषा भी इस युवक ने प्रयोग की। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू है और शरजील के वक्तव्य के कारण BJP को प्रचार के लिए बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है। शरजील का वक्तव्य अलगाववादी व देशद्रोही है।

दिल्ली में किसी की भी सरकार होती तो उसने शरजील को बेड़ियां पहना दी होतीं इसलिए शरजील को गिरफ्तार करके हाथी की गिरफ्तारी का भ्रम पालनेवाले भक्तगणों को इससे बाहर निकलना चाहिए। शिवसेना ने कहा देश में कानून का राज है इसलिए कानून अपना काम करता है। उल्टे शरजील पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई होती, तो कानून पर सवाल खड़े किए जाते। शाहीनबाग सहित देशभर में जो आंदोलन शुरू हैं, उसमें से हर किसी ने शरजील के वक्तव्य का निषेध व्यक्त किया है और कहा है कि इस देशद्रोही को गिरफ्तार करो। इसलिए देश के गृहमंत्रालय को इस मामले में राजनीति न करते हुए इस कीड़े को खत्म करना चाहिए।

BJP नेता का बड़ा बयान, बिना जेल गए कोई नेता नहीं बनता, ऐसा कीजिए पुलिस जेल में डाल दे

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जेल जाने की अपील की है। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो जेल नहीं जाता है, वह नेता नहीं बन सकता। उन्होंने कहा ऐसा कुछ कीजिए कि पुलिस आपको जेल ले जाए। अगर पुलिस जेल नहीं ले जाती है तो आप जबरदस्ती जेल जाइए। तभी लोग आपकी बात मानेंगे।

दिलीप घोष ने बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में मंगल पांडे पार्क में आयोजित ‘चा चक्र’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान कहा कि आप कुछ ऐसा करो कि पुलिस पकड़ कर जेल ले जाए। यदि आप पुलिस द्वारा पकड़े जाते हैं, तो वह आपको (बैरकपुर सब डिवीजन कोर्ट में एक वकील की ओर दिखाते हुए) बाहर निकालेगा।

उन्होंने कहा कि इसलिए आप चिंता न करें, जो जेल नहीं जाता है तो वह नेता नहीं बनता है। यदि पुलिस पकड़कर नहीं ले जाते हैं, तो आपको स्वयं जेल जाना होगा। दिलीप घोष ने कहा मैं कैमरे के सामने यह बता रहा हूं। यदि वे गुंजाइश नहीं देते हैं या आपको जेल में नहीं ले जाते हैं, तो आपको जेल जाने के लिए खुद ही कुछ करना होगा। तभी लोग आपकी बात मानेंगे।

राजनीति में नरम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा बंगाल प्रदेश अध्यक्ष घोष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाया और सीएए तथा एनआरसी के खिलाफ आंदोलन के विरोध में मंगलवार को हुई मुर्शिदाबाद हिंसा में 2 लोगों की मौत पर सवाल उठाया।

उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। दिलीप घोष ने पिछले दिनों कहा था कि दिल्ली के शाहीन बाग में कड़ाके की ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों में से कोई भी बीमार क्यों नहीं पड़ा या किसी की मौत क्यों नहीं हुई है।

गर्लफ्रेंड को मोहरा बनाकर शरजील को गिरफ्तार कर पाई दिल्ली पुलिस, बनाया था ये प्लान

पटना. देशद्रोह के आरोप में घिरे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा। पुलिस ने शरजील के निकट लोगों से पूछताछ करते-करते पता चला कि उसकी एक महिला मित्र भी है। इसी महिला मित्र पर दबाव बनाने के बाद पुलिस को शरजील को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

शरजील इमाम को 28 जनवरी को जहानाबाद के काको से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले लगातार चार दिनों तक शरजील की तलाश में देश के अनेक हिस्‍सों में छापेमारी की गई थी। शरजील द्वारा सीएए और एनआरसी के विरोध में दिए गए भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसे असम को भारत से अलग करने की बात करते हुए सुना जा सकता है्। इसके बाद उसके खिलाफ देशद्रोह समेत अनेक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शरजील की गिरफ्तारी के दिन दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने सुबह 4 बजे शरजील के भाई को हिरासत में लिया था। भाई से पूछताछ के दौरान शरजील के दोस्त इमरान का पता चला। जब इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शरजील की प्रेमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश बनाई और शरजील की प्रेमिका पर दबाव बनाकर कहा कि वह शरजील को मलिक टोला में मिलने के लिए बुलाए।

जैसे ही शरजील अपने दोस्त के घर प्रेमिका से मिलने पहुंचा, वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के साथ थी। शरजील इमाम को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव कर रहे थे।

EC द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर होने पर बोले BJP नेता प्रवेश वर्मा, कहा- प्रचार पर रोक नहीं…

नई दिल्ली. चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनका नाम भाजपा के स्टार कैंपेनर की लिस्ट से हटाया गया है। उनके चुनाव प्रचार करने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करते रहेंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह चुनाव आयोग को अपनी टिप्पणी पर जवाब भी देंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, उसका संदर्भ चुनाव आयोग निश्चित ही समझ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भड़काऊ बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से इन दोनों नेताओं का नाम तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बाहर रखने को कहा है।
इस संबंध में चुनाव आयोग के अवर सचिव पवन दीवान ने एक बयान जारी किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के विवादित बयानों से आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भीड़ से आपत्तिजनक नारेबाजी करवाई थी। उन्होंने चुनावी सभा के मंच से कहा था, ‘देश के गद्दारों को…’ इस नारे को वहां मौजूद भीड़ ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते पूरा किया था। वहीं, 27 जनवरी को ही पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद परवेश वर्मा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में जारी धरना-प्रदर्शन पर कहा था, कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है।

शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वह आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहन और बेटियों से बलात्कार (रेप) कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं। अब लोगों को निर्णय करना है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी जांच होनी चाहिए कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कौन लोगों को भड़का रहा है।

उद्धव ठाकरे के साथ जाऊंगा अयोध्या, वह मंदिर बनाएंगे, मैं मस्जिद: फरहान

मुंबई. समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाने के फैसले से मुसलमानों को डरा रहे हैं। अगर उद्धव ठाकरे राम मंदिर जाते हैं तो हम भी अयोध्या जाएंगे, लेकिन बाबरी मस्जिद बनाने के लिए।

27 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए फरहान आजमी ने कहा ‎कि अगर उद्धव अयोध्या जा रहे हैं, तो मैं भी जाऊंगा। हम सब जाएंगे। मैं महा विकास अघाड़ी के नेताओं को भी आमंत्रित करूंगा। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं।

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव का अयोध्या जाने का कदम मुसलमानों को डराने के लिए है, लेकिन आपको बता दूं कि दुनिया भर में हमारी आबादी 2.5 अरब है। 50 से अधिक मुस्लिम देश हैं, जो खुशी से हमें अपने देश ले जाएंगे, लेकिन हम नहीं जाएंगे।