27 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 156

जानिए! क्यों कहते है ट्रंप के विमान को उड़ता-फिरता ‘व्हाइट हाउस’

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार सहित भारत पहुंच चुके हैं. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका भी हैं. डोनाल्ड ट्रंप जिस विमान से भारत पहुंचे हैं, उसका नाम है एयरफोर्स वन. इस विमान की बात करे तो यह अपने आप में एक बहुत पावरफुल विमान है. जिसकी चर्चा हमेशा होती है. आइये जाने इस विमान की कुछ राज की बातें –राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष विमान एयरफोर्स वन जिसे चलते-फिरते व्हाइट हाउस के नाम से भी जाना जाता है. इसमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, इसे कोई परिंदा भी इसे छू नहीं सकता है. एयरफोर्स वन की जिम्मेदारी प्रेसिडेंशियल एयरलिफ्ट ग्रुप की होती है, यह ग्रुप व्हाइट हाउस मिलिट्री ऑफिस का हिस्सा होता है. एयरलिफ्ट ग्रुप को 1944 में प्रेसिडेंशियल पायलट ऑफिस के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट के निर्देश पर स्थापित किया गया था.

इस विमान की विशेष पहचान इसमें लिखा हुआ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका सहित अमेरिकी राष्ट्रध्वज और राष्ट्रपति की सील की तस्वीर है. इस विमान की एक बड़ी खासियत ये भी है कि नियमित विमानों के मुकाबले ये हवा में भी इंधन भर सकता है.यह विमान घातक लेजर और मिसाइल से लैस है. यदि दुश्मन के हमले का अंदेशा हो तो विमान से ही मिसाइल हमला किया जा सकता है. यदि दुश्मन ने किसी तरह से मिसाइल को चकमा दे दिया तो विमान के विंग में छिपी मशीनगन ताबड़तोड़ गोलियां बरसा सकती है.

अत्याधुनिक सुविधाओं वाला ये विमान 70 मीटर लंबा है. विमान में 4 हजार वर्ग फुट की जगह है. एयरपोर्स वन 965 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. ऐसी लिए इसको लोग आसमान में उड़ता हुआ व्हाइट हाउस कहते है.

जानिए! कैसी है दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स डोनाल्ड ट्रंप की अभेद सुरक्षा

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थोड़ी देर में भारत पहुंच जाएंगे. ट्रंप का विमान आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेगा और इसके साथ ही भारत में उनके जोरदार स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाएगा. अब बात करते है ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था की. तो आपको बता दे की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार से लेकर उनके CIA एजेंट-स्नाइपर्स और मरीन-1, एयरफोर्स-1, ये दुनिया की सबसे अच्छी सुरक्षा एजंसिया है जो ट्रंप को अभेद्य सुरक्षा देती है.दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स डोनाल्ड ट्रंप के ना तो दोस्तों की कमी है और ना ही दुश्मनों की. ऐसे में उनकी सुरक्षा एक ऐसे अभेद किले की तरह रहती है, जिसमें कोई परिंदा भी पर ना मार सके. अभेद्य किले की तरह है डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षाकवच की तरह साथ रहता है ट्रंप का सुरक्षा घेरा. फिलहाल हैरतअंगेज़, बेजोड़, बेमेल, अभेद्य, इन लफ्ज़ों को मिलाकर अगर कोई चीज़ बनती है तो वो है दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा. इससे पार पाना किसी के बूते की बात नहीं. वो जहां उड़ते हैं, जहां चलते हैं, जहां टहलते हैं, वहां-वहां एक अभेद सुरक्षा कवच उनके साथ साथ चलता है.

डोनाल्ड ट्रंप का प्लेन एयरफोर्स वन, उनकी कार- द बीस्ट, उनके सुरक्षा कमांडो नेवी सील, उनकी सुरक्षा एजेंसी सीआईए, ये सारे मिलकर एक ऐसा सुरक्षा घेरा तैयार करते हैं जिससे पार पाना लगभग नामुमिकन है. हिंदुस्तान के दौरे पर आ रहे ट्रंप की सुरक्षा का जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी का होगा. भारत की सुरक्षा एजेंसी एनएसजी और एसपीजी वही करेंगी, जो अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी कहेगी.

ट्रंप के सुरक्षा बेड़े में जो सबसे महत्वपूर्ण और खतरनाक चीज शामिल की गई है, वो है एक ‘फुटबाल’ और सोने का सा दिखाई देने वाला ‘बिस्कुट’. यह दोनों ही आपात स्थिति में सुरक्षा के नजरिये से जितने फायदेमंद हैं, धोखा हो जाने पर उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं. हालांकि, अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने धोखे या फिर किसी भूल की इन दोनों में ही कहीं कोई गुंजाइश बाकी नहीं रखी है.

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. किसी भी तरह की आतंकी घटना पर फौरन काबू पाने के लिए ताजमहल के बाहर और भीतर एंटी टेरर स्क्वॉयड की तैनाती की गई है. ट्रंप की सुरक्षा के लिए 400 सुरक्षाकर्मी अमेरिका से आगरा पहुंचे हैं. 7 अमेरिकी हेलिकॉप्टर आसमान से दिन भर निगरानी करेंगे. ट्रंप की सुरक्षा में 14 एसपी, 18 एएसपी,55 डिप्टी एसपी और125 इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे.

सुरक्षा के लिहाज से आगरा को 10 जोन में बांटा गया है. 1200 सिपाही सादी वर्दी में तैनात रहेंगे. दोपहर 2 बजे के बाद ट्रंप के पूरे रूट को खाली करा दिया जाएगा. ट्रंप की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 5000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. ताजमहल के भीतर 250 से ज्यादा CISF जवान तैनात रहेंगे.
स्नाइपर्स के साथ पुलिसकर्मी भी नीचे की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रूट पर छतों पर 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

आगरा एयरपोर्ट से ताजमहल की दूरी करीब 13 किलोमीटर की है. ये दूरी ट्रंप सड़क मार्ग से तय करेंगे. सड़क पर कई जगह ऐसे इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग ट्रंप के काफिले को देख सकें. लेकिन पूरे रास्ते में चप्पे चप्पे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

इंग्लैंड के इस शख्स के बारे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, करता था ये काम

हेल्थ डेस्क. आपको बता दे, यह शख्स पिछले 4 सालो से अपनी ही पेशाब को पानी की तरह पी रहा था. यह शख्स इग्लैंड का 32 वर्षीय हैरी जो शहर हैंपशायर का रहने वाला है. बियर ग्रिल्स के फेमस शो ‘मेन वर्सेज वाइल्ड’ में आपने वोग विलियम से लेकर नील मॉरिसी को मन मारकर अपना यूरीन पीते देखा होगा. वहीं, दूसरी ओर एक ऐसा शख्स सामने आया है जो अपना ही यूरीन बेहद चाव से पीता है. हैरी मतादीन नाम के इस यह युवक का कहना है कि अपना बासी पेशाब पीने से उसकी सेहत में काफी सुधार हुआ है. हैरी का कहना है कि वह रोजाना करीब 200 एमएल बासी यूरीन पीता है. उसका ये यूरीन एक हफ्ते से लेकर करीब एक महीने तक पुराना होता है.हैरी ने बताया कि रोजाना बासी यूरीन पीने से न सिर्फ उसका मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) कम हुआ है, बल्कि वह पहले से ज्यादा जवां भी दिखने लगा है. हैरी ने बासी यूरीन में एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स होने का भी दावा किया है. वह पिछले चार सालों से लगातार रोजाना सुबह अपना बासी यूरीन पी रहा है. हैरी का कहना है कि इसका नियमित रूप से सेवन करने से वह ज्यादा खुश, सेहतमंद और बुद्धिमान हुआ है.

हैरी का कहना है कि उसने अपनी खराब सेहत को देखते हुए यूरीन पीने का फैसला किया था. वह डिप्रेशन का शिकार था और उसकी सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहती थी. हैरी ने बताया कि उसे मार्था क्रिस्टी की किताब ‘यॉर ऑन परफेक्ट मेडिसिन’ पढ़ने के बाद ‘यूरीन थैरेपी’ के बारे में पता लगा था. शुरुआत में मैंने ताजा यूरीन पीना शुरू किया था, जिसके बाद मुझे धीरे-धीरे कम डिप्रेशन महसूस होने लगा.

हालांकि मेडिकल जगत के कई दिग्गजों ने हैरी मतादीन की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यूरीन पीने से इंसान की सेहत को किसी तरह का लाभ नहीं होता है. यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के प्रोफेसर हेनरी वू कहते हैं कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इंसान का पेशाब उसकी सेहत के लिए फायदेमंद है. हैरी जैसे लोग अपना पेशाब पीकर खुद को धोखे में रख रहे हैं.

56 साल के बॉस से 26 साल की लड़की से प्यार करना पड़ा भारी, ब्रेकअप के बाद दी धमकी

वर्ल्ड डेस्क. यह घटना एक प्रमुख बैंक की ट्रेनी ने बॉस से अफेयर खत्म होने के बाद उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी और 89 बार मैसेज भेजे. 26 साल की एमिली साल्ट एसएचबीसी बैंक में छह महीने से इंटर्न के तौर पर काम कर रही थी, इसी दौरान 56 साल के मैनेजर से उनका अफेयर शुरू हो गया. इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर की रहने वालीं एमिली ने ब्रेकअप के बाद एक महीने के भीतर मैनेजर को 89 मैसेज भेजे. एमिली ने मैनेजर और उनकी बेटी के करिअर को बर्बाद करने की धमकी दी. इंटरनेशनल बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट एमिली ने ब्रेकअप के बाद मैनेजर की बेटी को भी गंदे मैसेज भेजे और गालियां दीं. लंदन की एक अदालत में एमिली के खिलाफ मुकदमा चलाया गया जहां उन्होंने मैनेजर को प्रताड़ित करने का गुनाह कबूल कर लिया.कोर्ट ने एमिली को 18 महीने का रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर, 100 घंटे की कम्यूनिटी सर्विस और 7800 रुपये का जुर्माना लगाया. प्रॉसेक्यूटर ने कहा कि ब्रेकअप के बाद एमिली के पूर्व पार्टनर ने स्पष्ट तौर से कहा था कि वे उन्हें या उनके परिवार से संपर्क न करें. एमिली ने पुरुषों के नाम से भी अकाउंट बनाए थे और उससे पूर्व पार्टनर के करीबियों को रिक्वेस्ट भेजा था. वहीं, एमिली के वकील ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके रिश्ते का ये अंजाम होगा.
एमिली के वकील ने कहा- पीड़ित सीनियर था. 30 साल बड़ा. जबकि एमिली वल्नरेबल थीं. वह गहरे प्यार में पड़ गईं. इसी वजह से उन्होंने आखिर में इतना बुरा व्यवहार किया. हालांकि, एमिली घरेलू हिंसा की भी शिकार हुई, उनके साथ झूठे वादे किए गए.

प्रॉसेक्यूटर ने यह भी कहा कि मैनेजर की बेटी के बैंक अकाउंट को हैक करने की कोशिश भी की गई थी. इसके बाद एमिली ने पूर्व पार्टनर को मैसेज भेजकर हैक की बात कबूल भी कर ली थी. जज ने कहा कि पीड़ित शख्स को तकलीफ पहुंचाने के मकसद से ही आपने उनकी बेटी को भी एब्यूज किया. एमिली पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया.

जानिए! विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा में सबसे बड़ा इवेंट, आज क्या होगा खास

वर्ल्ड डेस्क. आज USA के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पे आ रहे है. राष्ट्रपतिडो नाल्ड ट्रंप अहमदाबाद में एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. क्रिकेट के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन होगा. एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शोहाउडी मोदी की तर्ज पर अब अहमदाबाद कहेगा- नमस्ते ट्रंप
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के प्रमुख राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बस कुछ ही घंटों में भारत आने वाले हैं. सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रपति ट्रंप का विमान एयरफोर्स वन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेग.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ट्रंप का स्वागत करेंगे. आज ट्रंप का अहमदाबाद और आगरा में दिन भर लंबा चौड़ा कार्यक्रम है. अहमदाबाद में एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. क्रिकेट का सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम में राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन होगा. उसके बाद ट्रंप आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पत्नी मेलानिया के साथ वो ताजमहल का दीदार करेंगे.

इस दौरे में अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत होगा. करीब एक लाख लोग राष्ट्रपति ट्रंप को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्कार करेंगे और इस दौरान अपने उस मेहमान के स्वागत में साथ-साथ होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. अमेरिका ने कहा था हाउडी मोदी यानी आप कैसे हैं मोदी. उसी तर्ज पर अब अहमदाबाद कहेगा- नमस्ते ट्रंप. इस नमस्ते में भारत की परंपरा से ट्रंप रूबरू होंगे. इसके लिए भव्य रोड शो की व्यवस्था है तो भारत की परंपरा और संस्कृति से जोड़ने की भी.

फ़िलहाल, डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को अहमदाबाद यात्रा के मद्देनजर सभी एयरलाइन ने अपने यात्रियों को शहर से बाहर जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है और प्रस्थान के तीन घंटे पहले अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचने को कहा है. सभी प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा और गोएयर ने ट्वीट किया है कि सोमवार 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच हवाईअड्डा मार्ग पर भारी यातायात, रोडब्लॉक व कड़ी सुरक्षा जांच होने की संभावना है.

जानिए! क्या है भारत में US राष्ट्रपति ट्रंप के अगले 35 घंटे का सेड्यूल?

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे है. जिसके चलते उनके स्वागत की पूरी तैयार हो चुकी है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुचेगे ट्रंप, जहां पर PM मोदी उनका स्वागत करेंगे। ट्रंप व्हाइट हाउस से निकल चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत आ रहे हैं. ट्रंप सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके बाद भव्य रोड शो का आयोजन होगा और अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम पहुंचेंगे. इस दौरान सुरक्षा की कमान अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी संभालेगी.अमेरिकी राष्ट्रपति के अहमदाबाद से आगरा और फिर नई दिल्ली पहुंचने का भी कार्यक्रम है, लेकिन वह गुलाबी नगरी जयपुर भी जा सकते हैं. इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट भी तैयार है. ट्रंप के जयपुर पहुंचने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, लेकिन दिल्ली, अहमदाबाद और आगरा दौरे के दौरान दो दिन में यदि किसी भी तरह की कोई परेशानी हुई तो अमेरिकी राष्ट्रपति जयपुर जा सकते हैं.

आइये जाने उनका 35 घंटे और तीन राज्यों का सेडुयल

सुबह 11.40 बजे : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे.

दोपहर 12.15 बजे: ट्रंप दोपहर 12.15 बजे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे.

दोपहर 01.05 बजे: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया से सुबह 7 बजे तक एंट्री करने की अपील की गई है.

दोपहर 03.30 बजे: डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे.

शाम 04.45 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.

शाम 05.15 बजे: डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे.

शाम 06.45 बजे: आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

शाम 07.30 बजे: दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.

25 फरवरी

सुबह 10 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे. यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है.

सुबह 10.30 बजे: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

सुबह 11 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र से होगी. दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे.

दोपहर 12.40 बजे: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे.

शाम 7.30 बजे: ट्रंप शाम शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे.

रात 10 बजेः वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे.

कश्मीर मुद्दे पर PAK के PM ने मानी हार, बोले मोदी के रहते ये मुमकिन नहीं

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक जंग का मैदान बन गया है. दोनों देश इस हिस्से के लिए आजादी के बाद से लड़ते चले आये है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर मुद्दे पर पूरी तरह से हार मान चुके हैं. पाकिस्तानी पीएम इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत में मोदी सरकार के रहते हुए कश्मीर समस्या को लेकर कोई उम्मीद नहीं है.इमरान खान बोले मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कश्मीर का समाधान नहीं हो सकता है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक-नरेंद्र मोदी सरकार नाजी और हिटलर की विचारधारा का अनुसरण कर रही है. बेल्जियम के एक टीवी नेटवर्क वीआरटी को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा, मुझे इस सरकार से बहुत उम्मीद नजर नहीं आ रही है लेकिन भविष्य में इस समस्या का समाधान जरूर होगा।

इमरान ने कहा, भारतीय नेता जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन के दौरान कश्मीरियों से आत्म-संकल्प के अधिकार का वादा किया था लेकिन भारत अब उन्हें ये अधिकार नहीं दे रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि अगर कश्मीरियों को ये अधिकार दिया गया तो वे पाकिस्तान को चुनेंगे. कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर भारत में मजबूत और स्पष्ट सोच वाला नेतृत्व आएगा तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा.

अफगानिस्तान में शांति वार्ता को लेकर इमरान खान ने कहा कि वह अमेरिका और तालिबान के बीच संभावित समझौते को लेकर आशान्वित हैं. इमरान ने कहा, पहली बार चीजें सही दिशा में जा रही हैं, अमेरिकी तालिबान के साथ शांति और वार्ता चाहते हैं और तालिबान अमेरिकियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. इसके बाद सीजफायर की तरफ कदम आगे बढ़ाए जाएंगे होगा और फिर अगले चरण में तालिबान अफगान सरकार के साथ बैठकर बात करेगा.

इमरान खान ने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अफगानिस्तान में 19 साल के लंबे संघर्ष की वजह से सब कुछ इतना आसान भी नहीं है. इमरान ने कहा, मैं यह देखकर खुश हूं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर मेरे कार्यकाल का पहला साल 9/11 हमले के बाद सबसे सुरक्षित साल रहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरे का पहला दिन, ट्रंप और मोदी करेंगे 22KM का रोड शो

नई दिल्ली. आज अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर ट्रंप पहुंचने वाले है. जहां पर उनके स्वागत की पूरी तैयारी हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात पहुंच रहे हैं. ट्रंप सीधे अहमदाबद आएंगे जहां उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गुजरात सरकार और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ट्रंप के स्वागत को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है. कर्मचारी दिन रात तैयारियों में जुटे हैं.

ट्रंप के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर गांधी आश्रम और गांधी आश्रम से मोटेरा स्टेडियम तक 2 रोड शो होंगे. 22 किलोमीटर के इस रोड शो को दो हिस्सों में बांट कर अलग-अलग नाम दिए गए हैं. एयरपोर्ट से गांधी आश्रम तक के रोड शो को ‘इंडिया शो’ और गांधी आश्रम से इंदिरा ब्रिज तक के रोड शो को ‘विवधता में एकता’ नाम दिया गया है.बताया जा रहा है कि पहले रोड शो का रूट अहमदाबाद एयरपोर्ट, होटल ताज उम्‍मेद, डफनाला, रिवरफ्रंट, सुभाष ब्रिज, साबरमती गांधी आश्रम होगा. जबकि दूसरे रोड शो का रूट एयरपोर्ट सर्कल होटल उम्‍मेद से इंदिरा ब्रिज, भाट गांव 3 रास्‍ता, कोटेश्‍वर मंदिर, मोटेरा स्‍टेडियम तक होगा.

ट्रंप के स्वागत में 28 राज्यों की संस्कृतियों की झलक पेश की जाएगी जबकि विविधता में एकता नाम के रोड शो में धर्म, सम्प्रदाय से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर गीत, संगीत और डांस की तैयारियां भी की जा रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यक्रम को नमस्ते ट्रंप नाम दिया गया है. इसमें नई टैग लाइन टू ग्रेट डेमोक्रेसी एट द वर्ल्ड बिगेस्ट क्रिकेट स्टेडियम, ब्रिंगिंग इंडिया एंड अमेरिका टू गेदर एट दी वर्ल्ड बिगेस्ट क्रिकेट स्टेडियम, वर्ल्ड्स ओल्डेस्ट डेमोक्रेसी मीट्स वर्ल्ड लार्जेस्ट डेमोक्रेसी जैसे टैग्स भी दिए गए हैं.

अंडरवर्ल्ड डॉन हुआ गिरफ्तार, 200 से ज्यादा केस थे दर्ज

क्राइम डेस्क. अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को भारतीय जांच एजेंसियों की मदद से पश्चिमी अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल रॉ ऑफिसर और कर्नाटक पुलिस सेनेगल में ही मौजूद है और अधिकारी उसके प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटे हुए हैं. आखिरी बार रवि पुजारी सेनेगल से ही फरार हुआ था. जानकारी के मुताबिक रवि पुजारी को भारत लाने की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. रविवार को उसे भारत लाया जा सकता है. रवि पुजारी भारत लाए जाने पर कर्नाटक पुलिस की ही कस्टडी में रहेगा. सूत्रों से बातचीत में बताया कि रवि पुजारी को फ्लाइट में बैठा दिया गया है. उसे किसी भी वक्त भारत के लिए रवाना किया जा सकता है.अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पूजारी सेनेगल में एंटोनी फर्नांडिस के नाम से पासपोर्ट बनाकर रह रहा था. यह पासपोर्ट 10 जुलाई 2013 को जारी किया गया था, जो 8 जुलाई 2023 तक वैध है. पासपोर्ट के मुताबिक वह एक कॉमर्शियल एजेंट है. इसका मतलब यह है कि उसे एक व्यवसायी के रूप में मान्यता हासिल है, जो सेनेगल, बुर्किना फासो और इनके पास के देशों में ‘नमस्ते इंडिया’ नाम से रेस्टोरेंट की चेन चला रहा है. भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ फिलहाल रवि पुजारी को भारत लाने की कोशिश में जुटी है.

रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था. पुलिस फिरौती, हत्‍या, ब्‍लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है. रवि पुजारी एक समय छोटा राजन के लिए काम करता था. इससे पहले ये दोनों 1990 तक दाऊद इब्राहिम के साथ थे. जून 2019 में अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल की अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था. उसे 21 जनवरी 2019 को सेनेगल में इंडियन एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया था. रवि पुजारी अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहा था. उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रख रही थीं. अब उसको भारत लाने की तैयारी है.

NCB ने ग्रेटर नोएडा में 60 करोड़ की हेरोइन जब्त की, तस्करी के रास्तों का किया खुलासा

क्राइम डेस्क. भारत में हेरोइन तस्करी का मामला हमेशा से सामने आता रहा है. आपको बता दें कि इसी बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारत में हेरोइन की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही 60 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन को जब्त किया गया है. जिसके बाद अपराध जगत में लेकर इसको जमकर हंगामा हो रहा है.आपको बता दें कि इस गिरफ्तारी के साथ ही वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हेरोइन की तस्करी के नए रास्ते का भी पता लगाया है. बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बताया कि अफगानिस्तान की हेरोइन आमतौर पर पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक तक पहुंचती है और वहां से इसकी दुनिया के पश्चिमी हिस्सों में तस्करी की जाती है.

वहीं इस मामले में हेरोइन मोजाम्बिक पहुंचने के बाद भारत में तस्करी की गई थी. ज्ञात हो कि एनसीबी ने हेरोइन के साथ मोजाम्बिक की दो  महिला नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं ने हेरोइन को ट्रॉली बैग के अस्तर में छुपा रखा था. इन्हें दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया.

इसके साथ ही वहीं जब्त की गई उच्च श्रेणी की इस हेरोइन का वजन 14.5 किलोग्राम है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ रुपये है. वहीं एनसीबी के मुताबिक जांच में पता चला है कि 100 किलो से अधिक की हेरोइन की तस्करी इस प्रक्रिया के जरिए होती है, जिसकी कुल कीमत 400 करोड़ रुपये है.