28 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 157

जानिए! ट्रंप की कार की खुबिया, लड़ाकू टेंक से भी ज्यादा मजबूत

सुरक्षा डेस्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आ रहे हैं. ट्रंप की यह यात्रा दो दिन की होगी. सोमवार 24 फरवरी को ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ अहमदाबाद पहुंचेंगे. 25 फरवरी तक चलने वाले अपने दौरे में ट्रंप अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा भी जाएंगे. ट्रंप की सुरक्षा को लेकर काफी तैयारी की गई है. आइए जानते हैं ट्रंप की कार के बारे में. डोनाल्ड ट्रंप की कार- द बीस्ट, उनके सुरक्षा कमांडो- नेवी सील और सुरक्षा एजेंसी- सीआईए. ये सारे मिलकर एक ऐसा सुरक्षा घेरा तैयार करते हैं जिससे पार पाना लगभग नामुमकिन होता है.जिस कार से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप चलते हैं वो सड़क पर किसी बंकर से कम नहीं. तमाम एडवांस सुविधाओं और हथियारों से लैस ‘द बीस्ट’ आरामगाह है. ये जहां-जहां से गुज़रती है लोग एकटक देखते रह जाते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जहां जाते हैं, अपने विशेष सुरक्षा इंतजामों और खास लिमोजिन द बीस्ट के साथ जाते हैं. वो 14 गाड़ियां जो उनके अंदरूनी काफिले का जरूरी हिस्सा होती हैं. उनका वाकई कोई मुकाबला नहीं. अपनी इसी सुरक्षा के साथ वह 24-25 फरवरी को भारत का भी दौरा करेंगे. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी को इस बीस्ट पर इतना भरोसा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जहां जाते हैं वो इसे उनकी खिदमत में वहां पेश कर देते हैं.

द बीस्ट में कुल मिलाकर ड्राइवर समेत 7 लोग बैठ सकते हैं. 8 इंच मोटे बुलेट प्रूफ दरवाजजे हैं. जिसकी वजह से इस कार पर बम का भी असर नहीं होता है. इसका ड्राइवर CIA का ट्रेंड सीक्रेट एजेंट होता है. उसके लिए सिर्फ 3 इंच खुलने वाला शीशा ही कार में है. जिससे वो बाहर मौजूद एजेंट से बात करता है.

योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारम्भ, संतों से करेंगे मुलाकात

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे है. आपको बता दें कि उन्होंने अयोध्या में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्घाटन किया. उनका 4 घंटे राम नगरी में रहने का कार्यक्रम है. इस दौरान वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मणिराम दास छावनी में मुलाकात करेंगेगौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद से ही योगी सरकार अयोध्या को चमकाने में जुटी हुई है. वहीं बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान ही सीएम सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण भी करेंगे. वह सुग्रीव किला में आयोजित साकेतवासी स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के बैकुंठ महोत्सव कार्यक्रम में शरीक होंगे.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बिरला मंदिर के सामने पुराना बस अड्डा स्थल पर कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं. वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला आने के बाद से देश-दुनिया की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे विकसित करने के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं कर रखी हैं. मंदिर के निर्माण से पर्यटन को भी नई गति मिलने की पूरी उम्मीद है.

क्या है योजना

बहरहाल, राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से जुड़े पर्यटन विशेषज्ञ आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया, “आने वाले लोगों की पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, क्योंकि अब मंदिर को लेकर तनाव खत्म हो गया है. अभी यहां पर विशेष काम होना बाकी है. यहां पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई जमीनी स्तर के काम किए जाने की जरूरत है. अभी यहां पर मुख्य लिंक ज्यादा मजबूत नहीं है. अयोध्या को पूर्वांचल पथ से जोड़ा जाए.”

उन्होंने, “अयोध्या-काशी फोर लेन यहां के पर्यटन के लिए काफी कारगर होगी. पर्यटकों के लिए कुछ नई ट्रेन चलाई जा सकती है. यहां पर कर्तनिया घाट से क्रूज चलाए जाने की बहुत ज्यादा संभावना है. आध्यात्मिक सांस्कृतिक के अलावा आर्थिक रूप से यहां का पर्यटन मजबूत हो सकता है.”

जानिए! किस बैंक में खुलेगा अयोध्या के रामलला का खाता, इतने रूपये होंगे जमा

उत्तर प्रदेश. अयोध्या के राम मंदिर को लेकर आये फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए कार्य शुरू हो गया था. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर निर्माण के लिए गठित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि ट्रस्ट का खाता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए एक रुपए के करेंसी नोट से ही खुलेगा।वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रस्ट को करेंसी से निकाल कर एक नंबर का नोट चंदे के रूप में दिया है। वही नोट अब एसबीआई शाखा में खुल रहे रामलला के खाते में जमा किया जाएगा। इसके पहले उन्होंने राज सदन में भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे ट्रस्ट का खाता खुलवाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश के तीन लाख गांवों से चंदा आएगा। बहुतों के चेक या ड्राफ्ट में ट्रस्ट के नाम के अक्षरों व स्पेलिंग में गलती होगी तो उसे बैंक कैसे दूर करेगा। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों से व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई है। बैंक अफसरों ने सभी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग को लेकर हलफनामा दायर, धरना शांतिपूर्ण, पुलिस ने बंद किये रास्ते

नई दिल्ली. नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग़ में जमकर विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार वजाहत हबीबुल्ला ने सड़क बंद होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. हलफनामे में कहा गया है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. पुलिस ने 5 जगहों से रोड ब्लॉक किया है.गौरतलब है कि हलफनामे में कहा गया है कि अगर ब्लॉकिंग रोक दी जाती तो ट्रैफिक सामान्य तरीके से चलने लगता. हलफनामे में कहा गया है कि पुलिस ने बेवजह रास्ता बंद किया, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने वजाहत हबीबुल्ला से प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने और हल निकालने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद वजाहत हबीबुल्लाप्रदर्शन स्थल पर गए और उन्होंने हलफनामा दायर किया है.

वहीं इससे पहले शनिवार को शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन की चौथे दिन की बातचीत भी बेनतीजा रही. लगातार चौथे दिन शनिवार सुबह वार्ताकार रामचंद्रन यहां पहुंचीं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रास्ता खोलने के लिए समझाया.

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के समक्ष सात मांगें रखते हुए कहा कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता, तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा.

शनिवार सुबह 10.30 बजे शाहीन बाग पहुंची साधना रामचंद्रन ने कहा, “अगर रास्ता नहीं खुला तो हम आपकी मदद नहीं कर पाएंगे. हम प्रदर्शन खत्म करने को नहीं कह रहे हैं.” उन्होंने कहा, “मैं यहां सरकार की ओर से नहीं आई हूं. हम सुप्रीम कोर्ट से कहेंगे की आपको सुरक्षा दी जाए. आपको एक पार्क दे दिया जाएगा, जहां पर आप प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं.”

बीजेपी के इस पूर्व नेता ने PAK के राष्ट्रपति से मुलाकात की, कश्मीर मुद्दे पर की बात

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और मौजूदा कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों पाकिस्तान की यात्रा पर है. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से शनिवार (22 फरवरी) को मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि उपमहाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए काम करने की सख्त आवश्यकता है।गौरतलब है कि शत्रुघ्न की इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. वहीँ आपको बता दें कि सिन्हा एक निजी यात्रा पर पाकिस्तान में हैं। इसके साथ ही अल्वी के कार्यालय के एक बयान के अनुसार सिन्हा ने लाहौर के गवर्नर हाउस में राष्ट्रपति अल्वी से मुलाकात की और दोनों ने कश्मीर समेत कई मामलों पर चर्चा की।

आपको बता दें कि अल्वी और सिन्हा दोनों ने सहमति व्यक्त की कि उपमहाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए काम करने की सख्त आवश्यकता है. दरअसल, पाकिस्तान के व्यवसायी मियां असद एहसान के बुलावे पर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर गए हुए हैं। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे वक्त तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहे.

वहीँ ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उतारा था, लेकिन, भाजपा नेता रविशंकर के सामने उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

कम नींद आपको बना देगी बीमार, हो सकते हैं ये 5 रोग, करे ये काम

हेल्थ डेस्क. कहा जाता है कि अच्छी सेहत का राज़ है अच्छी नींद लेना, जिसके वजह से आपका दिन और स्वास्थ दोनों अच्छा बना रहता है. आपको बता दें कि रात के दौरान अच्छी नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। अगर आप पूरी नींद नहीं ले पाते हैं या गलत समय पर सोते हैं या फिर टुकड़ों में नींद पूरी करते हैं तो इससे आपको निंद्रा विकार की समस्या हो सकती है, जिससे नींद के समय में कमी हो सकती है।हालांकि कुछ लोग अच्छी नींद के आदी नहीं होते है, जिसके वजह से सब कुछ बेकार हो जाता है. आपको बता दें कि अगर आप सात से नौ घंटे की अच्छी नींद लेते हैं तो न केवल आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि ब्लड प्रेशर, हामोर्न भी ठीक रहते हैं। वहीँ डॉक्टरों का कहना है कि “नींद संबंधी विकार कई तरह के हालातों के प्रभाव के कारण होते हैं, जो नियमित रूप आने वाली अच्छी नींद को प्रभावित करते हैं।

माना जाता है कि यह आजकल एक आम समस्या है, जो साधारण सिरदर्द और दिन भर के तनाव से जुड़ी रहती है। जब कोई मरीज सिरदर्द की समस्या से जूझता है तो वह भी एक सामान्य न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो 6०-7० प्रतिशत तक नींद में खलल से संबंधित है।”

नींद संबंधी बीमारियों में से सबसे ज्यादा लोगों में पाई जाने वाली बीमारी है इंसोमेनिया। आइए, एक नजर डालते हैं ऐसी कई बीमारियों पर-

1. स्लीप एपनोया :
यह नींद से जुड़ा एक गंभीर विकार है, जिसमें खून में ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में परेशानी होती है। इसमें अचानक से सांस रुक जाती है और फिर एकाएक आने लगती है। इससे मस्तिष्क और शरीर के अन्य हिस्सों में ऑक्सीजन का प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे अच्छी नींद लेने में समस्या आती है। खरार्टे लेना, घरघराहट और उठने पर मुंह का सूखा होना इसके सामान्य लक्षण हैं।

2. रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम :
इस विकार में मरीज अक्सर अपने पैरों को हिलाता रहता है। वे जब भी सोने जाते हैं तो उन्हें पैरों में जलन महसूस होती है जिससे उन्हें अच्छी नींद लेने में परेशानी होती है।

3. स्लिप पैरालिसिस :
स्लीप पैरालिसिस एक विकार है जहां एक व्यक्ति जागने और सोते समय हिलने या बोलने में असमर्थ होता है। मरीजों को एक निश्चित दबाव और तत्काल भय का अनुभव होता है, कई बार इससे पीड़ित लोग सचेतन में होते हैं, लेकिन फिर भी वे हिलने-डुलने में असमर्थ होते हैं।

4. सर्केडीअन रिदम डिसऑर्डर :
इस बीमारी में मरीजों का इंटरनल बायोलॉजिकल क्लॉक बाहरी समय के साथ समन्वय नहीं बिठा पाता है। इसमें सोने के समय को लेकर मरीज की दिमागी घड़ी कुछ घंटे पीछे चल रही होती है। जो लोग नाइट सिफ्ट करते हैं, उनके साथ ऐसा अक्सर होता है।

5. इंसोमेनिया :
सामान्यत: इस तरह के अनिद्रा विकार में मरीजों को नींद आने और नियमित तौर पर पूरी नींद लेने में परेशानी होती है। ऐसे में पूरे दिन उनमें ऊजार् की कमी नजर आती है।

अच्छी और पूरी नींद लेने के टिप्स :
– बिस्तर पर जाने का एक समय निश्चित कर लें और उसे बनाए रखें।
– शाम और रात के समय कॉफी के सेवन से बचें।
– टीवी, कंप्यूटर या मोबाइल पर समय बिताना कम करें, खासकर सोने से पहले।
– प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करें।
– रात को नींद आने में दिक्कत होती है तो दोपहर या बीच-बीच में नींद लेने से बचें।
– बिस्तर पर जाने से पहले गर्म पानी से नहाएं। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे और नींद भी अच्छी आएगी।

चीन में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, आंकड़ा 2300 के पार पहुंचा

हेल्थ डेस्क. चीन में कोरोना की महामारी अब रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसके बाद कई देशों में इसका कहर फ़ैल चूका है. आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने शनिवार (22 फरवरी) को चीन के वुहान शहर का दौरा किया जो कि कोरोना वायरस के प्रकोप का मुख्य केंद्र है। वहीं चीन में कोरोना वायरस के कारण 109 और लोगों की मौत के साथ ही इस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है।वहीं कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है। यह जानकारी चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।चीन के स्वास्थ्य प्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार (21 फरवरी) को कुल 397 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है, जबकि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों से 109 लोगों की मौत होने की खबर मिली है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की नियमित रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया है कि शुक्रवार (21 फरवरी) तक बीमारी से कुल 2,345 लोगों की मौत हो गई और देश भर के 76,288 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 106 मौत वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में, वहीं एक-एक मौत हेबई, शंघाई और शिनजियांग प्रांत में हुई है।

बता दें कि प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 106 मौतों के साथ ही 366 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें बताया गया कि नयी रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक प्रभावित प्रांत में 63,454 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ से जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम ने इस वायरस के बारे में विस्तृत जांच के लिए हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया।

कल तक रोते हुए वायरल हो रहा था ये बच्चा, अब बना करोडपती

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क. स्कूल में बुलिंग का शिकार एक बच्चे की कल रोते हुए वीडियो वायरल हो रही थी. आपको बता दें कि ‘मैं इसी वक्त खुद को खत्म करना चाहता हूं.’ यह तकलीफ से गुजर रहे उस बच्चे के शब्द थे जिसे स्कूल में बुलीइंग का शिकार होना पड़ा. 9 साल के इस बच्चे की मां जब उसे स्कूल से वापस लेने गई तो वह खुद को रोक नहीं सका और रोने लगा.इसके बाद मां ने फैसला किया कि वह अपने बच्चे का वीडियो बनाएगी ताकि बुलीइंग के असर को लोगों, पैरेंट्स और शिक्षकों को दिखा सके. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली मां और बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. असल में 9 साल का क्वादेन बेल्स बौनापन की समस्या से जूझ रहा है और उसकी हाईट कम है.

वहीँ अपने बौनेपन की वजह से इस बच्चे को स्कूल में उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता है. क्वादेन की मां याराका ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद क्वादेन के समर्थन में कई लोग आए और खुद बौनेपन का सामना करने वाले एक कॉमेडियन ब्रैड विलियम्स ने बच्चे को अमेरिका बुलाकर डिजनीलैंड घुमाने के लिए GoFundMe कैंपेन शुरू कर दिया.

वहीं ब्रैड ने कहा कि किसी भी बच्चे को इस तरह की तकलीफ नहीं पहुंचनी चाहिए. वहीं ब्रैड ने गो फंड मी कैंपेन शुरू करते हुए कहा कि वे इसलिए ऐसा कर रहे हैं ताकि क्वादेन को अहसास दिला सकें कि बुलीइंग टॉलरेट नहीं किया जाएगा और वह एक शानदार इंसान है जिसे खुशियां पाने का हक है. ब्रैड ने ऑनलाइन फंड इकट्ठा करने के दौरान सिर्फ 7 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन देखते ही देखते 12 हजार से अधिक लोग आगे आए और करीब 3 करोड़ 32 लाख रुपये जमा हो गए. ब्रैड ने कहा कि क्वादेन को अमेरिका घुमाने के खर्च के बाद जो पैसा बचेगा उसे बौनेपन से जुड़ी चैरिटी संस्थाओं को दे दिया जाएगा.

CAA के खिलाफ दिल्ली के इस स्थान पर शाहीन बाग जैसे हालात, बंद किया मेट्रो स्टेशन

नई दिल्ली. जाफराबाद महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. जाफराबाद में ऐसे समय में प्रदर्शन शुरु हुआ है जब शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क को खाली कर दिया है. शाहीन बाग में सड़क खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार लगातार कोशिश कर रहे हैं. जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी मामले को सभालने की कोशिस कर रहे है.जाफराबाद मेट्रो के नीचे आधी रात को आईं मुस्लिम महिलाएंहाथों में तिरंगा लेकर CAA के खिलाफ नारेबाजीमौजपुर और यमुना विहार जाने वाली सड़क बंद
CAA के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग जैसा एक और प्रदर्शन राजधानी में शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन जाफराबाद के मेट्रो स्टेशन पर शनिवार लगभग आधी रात से शुरू हुआ है. यहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं आधी रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरने वाली सड़क पर बैठ गईं और CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इस सड़क के बंद होने की वजह से यहां से मौजपुर और यमुना विहार जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. जाफराबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में यहां पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है.

जाफराबाद में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है. इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए एक छोटे से मंच को तोड़ दिया है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मेज से एक छोटा मंच बना रखा था. सवाल ये उठ रहा है की क्या दिल्ली में ये दूसरा शाहीन बाग बन जायेगा.

सोनभद्र के सोने का कैसे खुला राज? आइये जाने पूरी हकीकत

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का सोना लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. लेकिन यह बात फिर एक पहेली बनता नजर आ रहा है. आखिर कैसे पता चला इस इतने बड़े खजाने के बारे में जानकारी कहा से मिली आखिर क्या राज है इस सोने के बारे में जो इतने दिनों बाद सामने आया. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में करीब तीन हजार टन सोना मिलने की बात जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने खारिज कर दी है. अब सवाल ये उठ रहा है की क्या सच में सोना है की ये सिर्फ अफवाह है. आखिर क्या है इसकी हकीकत?अभी तक सोनभद्र से तीन हजार टन नहीं, सिर्फ 160 किलो औसत दर्जे का सोना मिलने की संभावना है. जीएसआई की सफाई के साथ उन तमाम खबरों पर भी ब्रेक लग गया, जिसमें पिछले एक हफ्ते से सोनभद्र में भारी पैमाने पर सोना मिलने का दावा किया जाता रहा है. आखिर सोनभद्र में तीन हजार टन सोना होने की बात कहां से फैली, ये भी एक बड़ा सवाल है? आखिर कौन है इस बात का जिम्मेदार, क्या सरकार इस सोने किहकीकत को छुपाना चाहती है.?

यूपी के माइनिंग डायरेक्टरेट के 31 जनवरी 2020 के एक पत्र में भी इसे लेकर जानकारी दी गई. इस पत्र में सोनभद्र जिले के सोना पहाड़ी ब्लॉक में कुल 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.15 किलोग्राम सोना होने की संभावना जताई गई. यानी इस लेटर से सोनभद्र जिले के दो ब्लॉक में करीब तीन हजार टन सोना होने की संभावना की बात सामने आई.

इस पत्र में कहा गया है कि जीएसआई की तरफ से खनिजों की नीलामी की रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है. खनिजों के ब्लॉकों की नीलामी से पहले भूमि के क्षेत्र की टैगिंग का कार्य किया जाना है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य तो इसे भगवान का आशीर्वाद बताने लगे. मामले ने जब ज्यादा तूल पकड़ा तो शनिवार को जीएसआई के कोलकाता स्थित मुख्यालय को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई देनी पड़ी. संस्थान ने कहा कि सोनभद्र में तीन हजार टन सोना मिलने की बात गलत है.