27.9 C
Mumbai
Friday, August 7, 2026
Home Blog Page 155

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी की दोस्ती से बौखलाया पाकिस्तान!

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में भी खूब चर्चा हो रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को नसीहत दी और कहा कि अमेरिका-भारत इस्लामिक कट्टरपंथ के शिकार रहे हैं. आइए जानते हैं कि ट्रंप के इस दौरे को लेकर पाकिस्तानी मीडिया से क्या प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने इस शीर्षक से हेडलाइन लगाई- ‘भारत में रैली में बोले ट्रंप- अमेरिका के पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध, तनाव घटने की उम्मीद’. अखबार ने लिखा कि ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को मधुर बताया है और कहा कि दक्षिण एशिया के सभी देशों में शांति और स्थिरता स्थापित हो.डॉन अखबार के ही एक संपादकीय में भारत-अमेरिका संबंध पर संदेह जताया गया है. इस संपादकीय लेख का शीर्षक ‘अमेरिका फर्स्ट बनाम मेक इन इंडिया’ है. लेख में कहा गया है कि अमेरिका और भारत के व्यापारिक संबंध पहले से ही समस्याग्रस्त रहे हैं लेकिन ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ और मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के दौर में और खराब हो गए हैं.

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने शीर्षक दिया- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव घटने की उम्मीद: ट्रंप. इस आर्टिकल में भी ट्रंप के अमेरिका-पाकिस्तान के मधुर संबंध वाले बयान पर जोर दिया गया. पाकिस्तानी अखबार जियो न्यूज ने लिखा, ‘ट्रंप ने भारी भीड़ के सामने कहा, अमेरिका के पाकिस्तान से बहुत अच्छे संबंध’. जियो न्यूज ने लिखा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पाकिस्तान से बहुत अच्छे संबंध हैं और वॉशिंगटन, इस्लामाबाद के साथ बहुत सकारात्मक तरीके से काम कर रहा है.

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने एक संपादकीय लेख में डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी को एक जैसा बताया है. अखबार ने लिखा है कि दोनों नेता अपनी दक्षिणपंथी लोकप्रियता और विचारधारा के दम पर सत्ता में आए हैं और दोनों ने ही बहुसंख्यकवाद के एजेंडे को अल्पसंख्यकों की कीमत पर आगे बढ़ाया है.

BJP के MLA कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म, रेप केस में हुई उम्र कैद

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म कर गई है. इसी के साथ ही वे अब विधायक नहीं रह गए हैं. इस बावत प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के मुताबिक सजा के ऐलान के दिन से ही सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म मानी जाएगी. विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना के मुताबिक कुलदीप सिंह सेंगर 20 दिसंबर 2019 से यूपी विधानससभा के सदस्य नहीं माने जाएंगे. इसी के साथ ही 20 दिसंबर 2019 से बांगरमऊ विधानसभा खाली हो गई है. कुलदीप सिंह सेंगर को रेप केस में उम्र कैद की सजा हुई है.अधिसूचना में कहा गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव जिले के बांगरमऊ विधानसभा से निर्वाचित हुए है. दिल्ली की एक अदालत ने 20 दिसंबर 2019 को उन्नाव रेप केस में उन्हें दोषी करार दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 10 जुलाई 2013 को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म मानी जाती है.

डोनाल्ड ट्रंप का फेवरेट भोजन जानकर, आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब भी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो मेजबान उनके लिए मनपसंद खाना जरूर तैयार कराते हैं. लेकिन भारत में उन्हें फेवरेट खाने से समझौता करना पड़ सकता है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप को बीफ काफी पसंद है और वे अक्सर स्टीक, हैमबर्गर या मीटलोफ खाना पसंद करते हैं. भारत में ज्यादातर राज्यों में बीफ बैन है और ऐसे में चाहे गुजरात हो, आगरा या फिर दिल्ली, ट्रंप को पसंदीदा खाना नहीं मिल पाएगा. अमेरिकी मीडिया का कहना है कि भारत में खाने के मेन्यू देखकर ट्रंप को झटका लग सकता है.नरेंद्र मोदी शाकाहारी खाना खाते हैं. ट्रंप के दो दिनों के दौरे में कई बार मोदी और ट्रंप को साथ खाना खाएंगे. आयोजन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आखिरी वक्त पर ही नेताओं के लिए मेन्यू फाइनल किया जाएगा. ऐसा समझा जाता है कि ट्रंप के विदेशी दौरों पर उनके सहयोगी अधिकारी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि उनके टेस्ट का खाना परोसा जाए. एक बार विदेशी दौरे पर उन्हें एक दिन में दो बार स्टीक परोसा गया था.

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप के एक करीबी और कई मौकों पर साथ खाने वाले शख्स ने कहा- ‘अक्सर मीट के साथ ट्रंप सलाद खाते हैं. लेकिन इसके अलावा उन्हें कभी भी शाकाहारी खाना खाते नहीं देखा.’ राष्ट्रपति ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है. लेकिन इससे पहले वे अपने बिजनेस के सिलसिले में भारत आ चुके हैं. ट्रंप का पसंदीदा रेस्त्रां मैकडी है. अमेरिका में मैकडी बीफ बर्गर बेचता है, लेकिन भारतीय मैकडी स्टोर में बीफ से जुड़े आइटम नहीं परोसे जाते.

कई बार जब ट्रंप विदेशी दौरे पर होते हैं तो उन्हें मेजबान बीफ की जगह पर लैम्ब या कोई और मीट उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं. ट्रंप के एक पूर्व अधिकारी ने कहा- मुझे नहीं पता इस बार भारत दौरे पर उन्हें क्या सर्व किया जाएगा. लेकिन उन्हें चीजबर्गर तो नहीं ही दिया जाएगा.

दिल्ली प्रदर्शनकारियो के बीच एक युवक ने की तमंचे से 8 राउंड फायरिंग, इलाके में तनावपूर्ण माहौल

नई दिल्ली. दिल्ली में चल रहे CAA के खिलाफ प्रदर्शन में आज अचानक दंगा शुरू हो गया. जिसके बाद काफी पथराव हुआ और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई. मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करता हुआ दिखा. लड़का पुलिस के सामने फायरिंग कर रहा था. इस लड़के ने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की.

दिल्ली के मौजपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने हैं. दोनों ओर जमकर पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग कर रहा है. मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर यह फायरिंग की गई है.वीडियो में मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करता हुआ दिखा. लड़का पुलिस के सामने फायरिंग कर रहा था. इस लड़के ने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की. पुलिसवालों ने लड़के को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा. मौजपुर में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है. कल की हिंसा के बाद आज फिर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई. सुबह 11 बजे से शुरु हुआ हंगामा दोपहर करीब 2 बजे तक चलता रहा. दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी फिलहाल थम गई है.

सुबह हालात इतने बेकाबू हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. पूरे इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन भीड़ अब भी वहां मौजूद है. सीएए के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान जाफराबाद, मौजपुर और दयालपुर में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने 4 FIR दर्ज की है. रविवार को अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसक झड़प में 10 पुलिसकर्मियों समेत एक आम नागरिक घायल हो गया था.

इसके साथ ही BJP नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ कल जाफराबाद में भड़काऊ भाषण देने और हिंसा भड़कने के आरोप में जाफराबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. ये शिकायत कड़कड़डूमा कोर्ट के 6 वकीलों ने दर्ज करवाई है.

Reliance कंपनी के चेयरमैन ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बंनाने में जियो की अहम भूमिका

नई दिल्ली. रिलायंस कम्पनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया की हमारे देश की अर्थव्यवस्था आज जियो की वजह से काफी मजबूत हुई है. इसकी वजह से आज हमारा देश अर्थव्यवस्था में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो गया है. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बंनाने में हमारी जियो ने महत्व पूर्ण भुमका निभाई है. और आज हमारा देश सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है.मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के पास प्रीमियर डिजिटल सोसायटी बनने का मौका है. चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया की तीन सबसे इकोनॉमी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि देश ‘प्रीमियर डिजिटल सोसायटी’ बनने की राह पर है। ‘फ्यूचर डिकोडेड सीईओ समिट’ में Microsoft के सीईओ सत्या नडेला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क के प्रसार से इस दिशा में बड़े बदलाव हो रहे हैं। अंबानी ने कहा, ”वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का सपना प्रस्तुत करने के बाद इसकी शुरुआत हुई…38 करोड़ लोगों ने जियो की 4G टेक्नोलॉजी को अपनाया है।” उन्होंने कहा कि जियो आने से पहले देश में डेटा की औसत स्पीड 256 केबीपीएस थी, जो जियो आने के बाद 21 एमबीपीएस तक पहुंच चुकी है।

अंबानी ने कहा, ”मुझे इस बात को लेकर तनिक भी संदेह नहीं है कि हम दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा कि अब बहस सिर्फ इस बात को लेकर है कि ऐसा पांच साल में होगा या अगले दस साल में। भारत के पास प्रीमियर डिजिटल सोसायटी बनने का मौका है। उन्होंने कहा कि जियो आम लोगों की क्रांति बन गया है।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नडेला ने कहा कि भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को ऐसी तकनीकी क्षमता हासिल करनी चाहिए, जो ज्यादा समावेशी हो। नडेला भारत की तीन दिन की यात्रा पर आए हैं। इस सम्मेलन में माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख ने भारत की शीर्ष आइटी और कंसल्टेंसी कंपनी TCS के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गोपीनाथन से भी मुलाकात की।

दिल्ली में CAA प्रदर्शनकारियों का फूटा गुस्सा, पथराव के साथ गाड़ियों में लगाई आग

नई दिल्ली. दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध और समर्थन में सोमवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन जारी है. इस बीच वजीराबाद रोड पर प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को फूंक डाला है, पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों में गुस्सा इस प्रकार भरा था की उन्हें रोक पाना मुश्किल था. जिसके बाद पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा है.दिल्ली के करावल नगर रोड स्थित शेरपुर चौक पर देर रात हिंसा में आगजनी के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई हैं. जहां एक समुदाय के लोग हाथ में डंडे लेकर श्रीराम के नारे लगा रहे हैं, वहीं दूसरी और चांद बाग की पुलिया के पास दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं. मौजपुर में हालात इस कदर खराब हैं कि 50 मीटर की दूरी पर आमने-सामने नारेबाजी हो रही है और पुलिस के सामने तलवारें लहराई जा रही हैं. साथ ही पुलिस पर भी पथराव हुआ है.

प्रदर्शनकारियों ने मौजपुर में पत्थरबाजों ने तोड़ी दीवारमौजपुर में पत्थरबाजों ने एक दीवार तोड़ दी है. 1992 में पहली बार यह दीवार टूटी थी, फिर 2007 में सीलिंग को रोकने के लिए इस दीवार को तोड़ा गया था. अब फिर से इस दीवार को तोड़ दिया गया. जिसके बाद मौजपुर में कुछ इलाकों में घरों से लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे कई घरों के शीशे टूटने की भी खबर है. इस बीच बाबरपुर में दो गुटों के बीच फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गई है। इसमें कई लोगों के घायल होने के खबर है. वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. साथ ही बातचीत कर माहौल को शांत करवाने का प्रयास भी कर रही है.

दिल्ली के नार्थ ईस्ट जिले में रविवार को हुई हिंसा मामले में कुल चार FIR दर्ज हुई हैं. इनमें एक जफराबाद, एक मौजपुर और मामले दयालपुर में दर्ज हुई है. रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. इसी के साथ पांच गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया, जिनमें दो ऑटो और तीन बाइक हैं.

दिल्ली के जाफराबाद और करावलनगर में रविवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को CAA के समर्थन में भी प्रदर्शन जारी है. पूर्वी दिल्ली के मौजपुर चौक पर सोमवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया है. य़हां पर जय श्रीराम के नारे भी लगाए जा रहे हैं.

जानिए! किस होटल में रात बिताएंगा ट्रंप परिवार

नई दिल्ली. भारत आये दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिनों के भारत के दौरे पर हैं. आज की रात वे दिल्ली में बिताएंगे. डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली के चाणक्यपुरी के ITC Maurya होटल में ठहरेंगे. इस होटल में उनके ठहरने के लिए खास व्यवस्था की गई है. ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ आईटीसी मौर्या होटल के ग्रांड प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल के इस सुइट में ठहरने वाले वे अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति होंगे. ट्रंप से पहले बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा भी इसी होटल में ठहर चुके हैं. लग्जरी होटल के 14वें फ्लोर पर चाणक्या सुइट स्थित है.

ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जे कुशर भी इसी होटल में रात बिताएगी. आईटीसी मौर्या होटल में तमाम लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ इनडोर एयर क्वालिटी भी काफी अच्छी है. IANS के मुताबिक, यह भारत का एकमात्र ऐसा होटल है जिसका इनडोर एयर क्वालिटी WHO स्डैंडर्ड के तहत है. ट्रंप होटल के बुखारा रेस्त्रां में खाना खा सकते हैं. इससे पहले क्लिंटन और ओबामा भी इस रेस्त्रां में खा चुके हैं. बुखारा रेस्त्रां के शेफ ट्रंप प्लैटर तैयार कर सकते हैं.

होटल के ग्रांड प्रेसिडेंशियल सुइट में खास आर्टवर्क से सजावट की गई है. सुइट में रिसेप्शन एरिया, लिविंग रूम, स्टडी, प्राइवेट डाइनिंग रूम, मिनी स्पा और जिम की सुविधा मौजूद है.

Xiaomi ने लांच किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली. Xiaomi ने हाल ही में भारतीय मार्केट में एक बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि इसे लिमिटेड टाइम के लिए ओपन सेल में बेचा जाएगा. आप Redmi 8A Dual को ओपन 25 फरवरी तक ओपन सेल में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की खासियत ये है कि कम कीमत में इसमें ज्यादा वैल्यू मिलती है. इसकी कीमत 6,499 रुपये से शुरू है.Redmi 8A Dual को ओपन सेल के दौरान आप ऐमेजॉन इंडिया सहित शाओमी की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन मिडनाइट ग्रे, सी ब्लू और स्काई वाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है. Redmi 8A Dual के दो वेरिएंट हैं. बेस वेरिएंट में 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज है. दूसरे वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32 GB की स्टोरेज है. इसकी कीमत 6,999 रुपये है. Redmi 8A Dual को एक्स्चेंज ऑफर के तहत खरीदने पर आपको 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही यहां आपको NO COST EMI ऑप्शन मिलेगा.

Redmi 8A Dual में 6.22 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसमें डॉट नॉच है डिजाइन है. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 439 प्रोसेसर दिया गया है. सीमित फोन बेचेगी कपंनी।

जानिए! क्यों कहते है ट्रंप के विमान को उड़ता-फिरता ‘व्हाइट हाउस’

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार सहित भारत पहुंच चुके हैं. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका भी हैं. डोनाल्ड ट्रंप जिस विमान से भारत पहुंचे हैं, उसका नाम है एयरफोर्स वन. इस विमान की बात करे तो यह अपने आप में एक बहुत पावरफुल विमान है. जिसकी चर्चा हमेशा होती है. आइये जाने इस विमान की कुछ राज की बातें –राष्ट्रपति ट्रंप का विशेष विमान एयरफोर्स वन जिसे चलते-फिरते व्हाइट हाउस के नाम से भी जाना जाता है. इसमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, इसे कोई परिंदा भी इसे छू नहीं सकता है. एयरफोर्स वन की जिम्मेदारी प्रेसिडेंशियल एयरलिफ्ट ग्रुप की होती है, यह ग्रुप व्हाइट हाउस मिलिट्री ऑफिस का हिस्सा होता है. एयरलिफ्ट ग्रुप को 1944 में प्रेसिडेंशियल पायलट ऑफिस के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट के निर्देश पर स्थापित किया गया था.

इस विमान की विशेष पहचान इसमें लिखा हुआ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका सहित अमेरिकी राष्ट्रध्वज और राष्ट्रपति की सील की तस्वीर है. इस विमान की एक बड़ी खासियत ये भी है कि नियमित विमानों के मुकाबले ये हवा में भी इंधन भर सकता है.यह विमान घातक लेजर और मिसाइल से लैस है. यदि दुश्मन के हमले का अंदेशा हो तो विमान से ही मिसाइल हमला किया जा सकता है. यदि दुश्मन ने किसी तरह से मिसाइल को चकमा दे दिया तो विमान के विंग में छिपी मशीनगन ताबड़तोड़ गोलियां बरसा सकती है.

अत्याधुनिक सुविधाओं वाला ये विमान 70 मीटर लंबा है. विमान में 4 हजार वर्ग फुट की जगह है. एयरपोर्स वन 965 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. ऐसी लिए इसको लोग आसमान में उड़ता हुआ व्हाइट हाउस कहते है.

जानिए! कैसी है दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स डोनाल्ड ट्रंप की अभेद सुरक्षा

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थोड़ी देर में भारत पहुंच जाएंगे. ट्रंप का विमान आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेगा और इसके साथ ही भारत में उनके जोरदार स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाएगा. अब बात करते है ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था की. तो आपको बता दे की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार से लेकर उनके CIA एजेंट-स्नाइपर्स और मरीन-1, एयरफोर्स-1, ये दुनिया की सबसे अच्छी सुरक्षा एजंसिया है जो ट्रंप को अभेद्य सुरक्षा देती है.दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स डोनाल्ड ट्रंप के ना तो दोस्तों की कमी है और ना ही दुश्मनों की. ऐसे में उनकी सुरक्षा एक ऐसे अभेद किले की तरह रहती है, जिसमें कोई परिंदा भी पर ना मार सके. अभेद्य किले की तरह है डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षाकवच की तरह साथ रहता है ट्रंप का सुरक्षा घेरा. फिलहाल हैरतअंगेज़, बेजोड़, बेमेल, अभेद्य, इन लफ्ज़ों को मिलाकर अगर कोई चीज़ बनती है तो वो है दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा. इससे पार पाना किसी के बूते की बात नहीं. वो जहां उड़ते हैं, जहां चलते हैं, जहां टहलते हैं, वहां-वहां एक अभेद सुरक्षा कवच उनके साथ साथ चलता है.

डोनाल्ड ट्रंप का प्लेन एयरफोर्स वन, उनकी कार- द बीस्ट, उनके सुरक्षा कमांडो नेवी सील, उनकी सुरक्षा एजेंसी सीआईए, ये सारे मिलकर एक ऐसा सुरक्षा घेरा तैयार करते हैं जिससे पार पाना लगभग नामुमिकन है. हिंदुस्तान के दौरे पर आ रहे ट्रंप की सुरक्षा का जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी का होगा. भारत की सुरक्षा एजेंसी एनएसजी और एसपीजी वही करेंगी, जो अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी कहेगी.

ट्रंप के सुरक्षा बेड़े में जो सबसे महत्वपूर्ण और खतरनाक चीज शामिल की गई है, वो है एक ‘फुटबाल’ और सोने का सा दिखाई देने वाला ‘बिस्कुट’. यह दोनों ही आपात स्थिति में सुरक्षा के नजरिये से जितने फायदेमंद हैं, धोखा हो जाने पर उतने ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं. हालांकि, अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने धोखे या फिर किसी भूल की इन दोनों में ही कहीं कोई गुंजाइश बाकी नहीं रखी है.

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. किसी भी तरह की आतंकी घटना पर फौरन काबू पाने के लिए ताजमहल के बाहर और भीतर एंटी टेरर स्क्वॉयड की तैनाती की गई है. ट्रंप की सुरक्षा के लिए 400 सुरक्षाकर्मी अमेरिका से आगरा पहुंचे हैं. 7 अमेरिकी हेलिकॉप्टर आसमान से दिन भर निगरानी करेंगे. ट्रंप की सुरक्षा में 14 एसपी, 18 एएसपी,55 डिप्टी एसपी और125 इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे.

सुरक्षा के लिहाज से आगरा को 10 जोन में बांटा गया है. 1200 सिपाही सादी वर्दी में तैनात रहेंगे. दोपहर 2 बजे के बाद ट्रंप के पूरे रूट को खाली करा दिया जाएगा. ट्रंप की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 5000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. ताजमहल के भीतर 250 से ज्यादा CISF जवान तैनात रहेंगे.
स्नाइपर्स के साथ पुलिसकर्मी भी नीचे की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रूट पर छतों पर 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

आगरा एयरपोर्ट से ताजमहल की दूरी करीब 13 किलोमीटर की है. ये दूरी ट्रंप सड़क मार्ग से तय करेंगे. सड़क पर कई जगह ऐसे इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग ट्रंप के काफिले को देख सकें. लेकिन पूरे रास्ते में चप्पे चप्पे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.