31 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 1246

आज का राशिफल – 27 अप्रैल 2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोलशास्त्री)

⚜मेष (Aries): घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। कामकाज सहज रहेगा। अहम् भाव से दूर रहेंं। दिन शुभकारक।

⚜वृषभ (Tauras): शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। बंधुजनों के साथ और समर्थन मिलेगा। भाग्य पक्ष की प्रबलता बनी रहेगी। आलस्य से बचे रहें। अनुशासन पर जोर देंगे।

⚜मिथुन (Gemini): श्रेष्ठ कार्याें में प्रमुखता से शामिल होंगे। विवाह योग्य अच्छे प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। परिजनों के साथ सुख सौख्य से समय बीतेगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है।

⚜कर्क (Cancer): मान प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

⚜सिंह (Leo): मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। कला प्रियता बढ़ेगी। रिश्तों की मधुरता बनाए रखेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य से शुभफलकारक। सुनी सुनाई पर यकीन न करें।

⚜कन्या (Virgo): आर्थिक अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। करियर कारोबार में उछाल के संकेत हैं। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष में शुभता बनी रहेगी। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम।

⚜तुला (Libra): प्रभावशीलता और कार्यशीलता बढ़त पर रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सुअवसरों को भुनाने का प्रयास करेें। सभी सहयोगी होंगे। दिन उत्तम फलकारक।

⚜वृश्चिक (Scorpio): भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। धार्मिक कार्याें में रुचि लेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। तेजी बनाए रखें। संपर्क और संबंध बेहतर होंगे। सराहना मिलेगी। दिन हितकर।

⚜धनु (Sagittarius): आकस्मिक सफलता संभव है। परिजनों के सहयोग से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। दिन अप्रत्याशित है। कम बोलें।

⚜मकर (Capricorn): सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।

⚜कुंभ (Aquarius): मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। स्वयं को काम में जुटाए रखें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

⚜मीन (Pisces): हर्ष आनंद से समय बीतेगा। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष हितकर रहेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन मित्रता को बल देने वाला।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

जेएनयू प्रशासन के निर्णय को कन्हैया ने बताया गलत

ब्यूरो

देशद्रोह के आरोपी कन्हैया, अनिर्बान,खालिद समेत अन्य छात्रों पर जेएनयू प्रशासन द्वारा दंड की घोषणा के बाद कन्हैया ने आन्दोलन करने की घोषणा की है। इन सभी को विवि अनुशासन भंग करने का दोषी पाते हुए जेएनयू प्रशासन ने अर्थदंड और अलग अलग निष्कासन लगाए थे। कन्हैया पर दस हजार की पेनाल्टी है। मंगलवार को प्रेस वार्ता में कन्हैया ने विवि प्रशासन द्वारा लगाये गए अर्थदंड को गलत बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

कन्हैया ने कहा विवि जांच समिति ने कहीं भी देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया है। विवि प्रशासन एक दोष के लिए अलग अलग सजा देकर हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। कन्हैया ने ये भी कहा कि वो अब अदालत का नहीं आन्दोलन का रुख करेगा। उसने कहा हम इन रिपोर्ट्स की प्रतियां जलाएंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

गत 9 फरवरी को देश में राष्ट्रीयता का माहौल खराब करने और सेनानियों के लिए अभद्र बातें कहने वाला कन्हैया अब विवि प्रशासन को अपने अहंकार के सामने घुटनों के बल झुकाना चाहता है। वो पढ़ने लिखने के उद्देश्य से आये हुए छात्रों को भी गुमराह करता आया है और अपने हवाई यात्राओं के सुख लेते रहने के लिए ये सब कर रहा है।

जेएनयू परिसर में पढ़ाई का माहौल खराब करने वाले कन्हैया और खालिद उमर जैसे लड़के देश के विरोध में अफजल जैसे आतंकियों की बरसी में आर्त्र्नाद करने से भी नहीं चूकते। गौरतलब है कि जिस कन्हैया पर अपने गरीबी से जूझते माता पिता के जीवन को दुर्वरता से बाहर लाने की जिम्मेदारी है वो नेताओं और विघटनकारी तत्वों के प्रोत्साहन से कश्मीर की आजादी के लिए परेशान है।

कन्हैया इससे पहले भी विवि की छात्रा के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए दण्डित किया जा चुका है। कन्हैया के अलावा ABVP के सौरभ कुमार शर्मा पर भी दस हजार का जुरमाना लगाया गया था।

पीएम मोदी ने संसद में सबको चौंकाया

ब्यूरो

देश के प्रधानमंत्री ने आज राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं से मुलाक़ात की। दरअसल उच्च सदन की बैठक में भाग लेने आये पीएम नरेंद्र मोदी सीधे अपनी सीट में जा बैठने की जगह विपक्षी नेता सदस्यों की ओर गए और सर्वप्रथम उन्होंने बीजू जनता दल के सांसद और पूर्व हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की से हाथ मिलाया। TMC के सुधेंदु शेखर का पीएम ने हाथ जोडकर अभिवादन किया।

थोड़ी दूर पर खड़े माकपा के सीताराम येचुरी से पीएम मोदी ने उनके कंधे पर हाथ रखकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ जोड़कर अभिवादन किया और पीछे खड़े सतीश मिश्र से हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री कांग्रेस के AK अंटोनी और आनंद शर्मा से भी मिले। अपने स्थान पर वापस आते समय कांग्रेस के प्रमोद तिवारी से हाथ मिलाया।

सदन में हामिद अंसारी ने पांच नवीन सदस्यों सुखदेव सिंह ढींढसा, स्वप्न दासगुप्ता,डॉ नरेंद्र जाधव, एम् सी मैरिकोम और सुब्रमण्यम स्वामी को राज्यसभा सदन सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात सभी सदस्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और उसके बाद मोदी सदन से चले गए।

सदन की गरिमा के हित में पीएम नरेंद्र मोदी का समर्पण पहले दिन से ही देखने को मिलता आया है, जब पीएम ने शीश झुकाकर सदन को प्रणाम किया था।

शांति के लिए कश्मीर समस्या का समाधान ज़रूरी- एजाज अहमद चौधरी

ब्यूरो

भारत और पाकिस्तान के कई द्विपक्षीय मुद्दों पर मंगलवार को दोनों देश के विदेश सचिवों की बातचीत हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि पठानकोट हमले सहित एनआईए और कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक़ पाकिस्तानी विदेश सचिव ने कश्मीर मुद्दे को अहम बताया है।

सचिव स्तर की बातचीत में पाकिस्तान ने शांति स्थापित करने के लिए कश्मीर समस्या के समाधान को आवश्यक बताया है। पाक विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ आज मुलाकात की। ऐसे कई मुद्दे हैं जो ठंडे बस्ते में चले गए हैं, संभावना है कि इस मुलाक़ात में उनपर भी चर्चा की जाएगी। जिससे कुछ सार्थक हल निकाला जा सके।

इसी वर्ष जनवरी महीने में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद विदेश सचिव स्तर पर सीबीडी बहाल करने की कोशिशों में गतिरोध आ गया था। भारत का कहना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया।

इसी सम्बन्ध में पिछले दिनों पाकिस्तानी जांच टीम भी भारत आई थी। कुल मिलाकर इस बैठक में ऐसे तमाम मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी, जो दोनों देशों की कटुता को और बढ़ाते नज़र आ रहे हैं।

सुषमा स्वराज की बिगड़ी तबियत, एम्स में भर्ती

ब्यूरो

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को सीने में दर्द की वजह से सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक़ चिकित्सक उनकी देखभाल में लगे हैं और अभी उनकी तबियत स्थिर है।

सोमवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को सीने में जब अचानक दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें शाम 5 बजे के करीब पल्मनरी मेडिसिन विभाग के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती करा दिया गया। एम्स के सूत्रों ने बताया कि लगभग रात 10 बजे के उन्हें अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। हालांकि अभी उनकी बीमारी का पता नहीं चल पाया है। 68 साल की सुषमा स्वराज डायबिटीज से पीड़ित हैं और इसी वजह से यह तकलीफ हो सकती है। चिकित्सक उनके इलाज में लगे हैं और फ़िलहाल खतरे की कोई बात नहीं है।

आज का राशिफल – 26/4/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी 

(खगोलशास्त्री)

 

⚜मेष (Aries): घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। बड़ों से विनम्रतापूर्ण व्यवहार रखें। अपनी बातों को औरों पर थोपने से बचें। दिन सामान्य फलकारक। कामकाज सहज बना रहेगा।

⚜वृषभ (Tauras): सभी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। सामाजिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रभावशील बने रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

⚜मिथुन (Gemini): सुख सुविधाओं की अधिकता बनी रहेगी। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। मांगलिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धनधान्य संग्रह पर जोर रहेगा।

⚜कर्क (Cancer): जानकारियों के प्रभावी प्रयोग पर जोर रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात होगी। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। दिन अनुकूलता को बढ़ावा देने वाला। सक्रियता बढ़ाएं।

⚜सिंह (Leo): श्रम, सक्रियता और सहनशीलता का समन्वय कार्यगति सहज रखेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खर्च बजट बिगाड़ सकता है। दिखावे और बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन शुभ।

⚜कन्या (Virgo): सृजन सकारात्मकता और शुभेच्छाओं से उन्नतिशील बने रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन रूचि रहेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दिन करियर कारोबार में शुभता भरने वाला।

⚜तुला (Libra): आवश्यक कार्यों की गति बढ़ाएं। सभी का सहयोग बना रहेगा। सम्पत्ति संबंधी मामले हितकर रहेंगे। करीब के रिश्तों में सुधार आएगा। जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे।

⚜वृश्चिक (Scorpio): उम्मीद से अच्छा प्रतिफल मिलने की आशा कर सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियाँ बढ़ी हुई रहेंगी। वयक्ति विशेष को आकर्षित कर सकते हैं। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठायें।

⚜धनु (Sagittarius): अनुशासन और आदेशों पर सख्ती से अमल करें। आकस्मिकता बढ़ी हुई रह सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। दिन सामान्य फलकारक। मित्र भरोसेमंद रहेंगे। पठन पाठन में रुचि रहेगी।

⚜मकर (Capricorn): निजी पक्ष की मजबूती उत्साह और ऊर्जा को बढ़ावा देगी। धर्म आस्था और आत्मिक बल से लक्ष्यों की ओर उन्मुख होंगे। प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। दिन सुख सौख्य कारक।

⚜कुम्भ (Aquarius): जिम्मेदारियों को प्राथमिकता से पूरा करने में जुटे रहें। जब तक एक कार्य सम्पन्न न हो जाये नयी शुरुआत से बचें। वाणी व्यवहार मधुर रखें। दिन संघर्ष से सफलता दिलाने।

⚜मीन (Pisces): खुश रहेंगे और खुशियाँ बांटेंगे। प्रेम संबंधों में उल्लास और उजास का वातावरण बढेगा। मित्रों में विश्वसनीयता बढ़ेगी। पूछपरख में वृद्धि होगी। दिन शुभकारक।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

आतंकी दाऊद का इलाज करवा रहा पाकिस्तान!

ब्यूरो

एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान, मुम्बई बम धमाकों के आरोपी और कुख्यात अंडरवर्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के स्वास्थ्य को लेकर इस कदर चिंतित है कि उसका इलाज कराची के लियाकत हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। आईएसआई की चाक चौबंद सुरक्षा में दाऊद का इलाज जारी है।

दरअसल दाऊद लंबे समय से गैंगरीन नामक बीमारी से पीड़ित है। डॉक्टर्स का कहना है कि उसका एक पैर काटना पड़ सकता है। जहर अगर ज्यादा फ़ैल गया तो दाऊद की मौत भी हो सकती है।

निजी न्यूज़ चैनल ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़ दाऊद इब्राहिम गैंगरीन से पीड़ित है और पाकिस्तान में उसका इलाज जारी है। ऐसे में ये स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तान चाहे कितनी ही जांच समितियाँ बनाकर अपनी आतंक समर्थित गतिविधियों की पक्षपातपूर्ण जांच करवाने का स्वांग कर ले, लेकिन भारत के प्रति पाकिस्तान के मन में जहर है वो उसे दाऊद जैसे गद्दारों को भी संरक्षण प्रदान करने से नहीं रोक सकता।

दाऊद इब्राहिम भारत में मुम्बई बम धमाकों का आरोपी है। पाकिस्तान में उसे बेपनाह प्यार मिलता रहा है इसीलिए दाऊद भारत में तमाम अपराधों को अंजाम देकर भी पाकिस्तान की शरण में बेख़ौफ़ रहता है। यही हाल हाफ़िज़ सईद, लखनवी जैसे आतंकियों का भी है जिनके लिए पाकिस्तान में हमदर्दी है।

ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़ दाऊद का पाकिस्तान में गैंगरीन का इलाज़ चल रहा है। अगर ज़हर ज्यादा फैला तो उसकी मौत हो सकती है।

मौक़ापरस्त हैं ओवैसी- गोकथा वाचक फैज़

ब्यूरो

राजनीति का धर्मनिरपेक्ष होना न्यायसंगत है लेकिन आजकल इसी राजनीति ने ही दुनिया को धर्म-मज़हब-कौम-जाति का मतलब खुलकर समझाया है और लोगों को बांटने का काम राजनेता करते आये हैं। रायपुर के प्रोफेसर मोहम्मद फैज़ खान ऐसे शख्स हैं जो साम्प्रदायिक सोच के मुह पर करारा तमाचा हैं।

फैज़ खान 30 दिन रोज़ा रखते हैं, नमाज़ भी पढ़ते हैं और राम नाम गुण गान भी तहे दिल से करते हैं। देश भर में मानवीयता का पर्याय बन चुके फैज़ गोकथा वाचक हैं। हाल ही में इनका एक नया वीडियो सामने आया है।

 

इस वीडियो में फैज़ खान ने ओवैसी और उसके समर्थकों को जमकर लताड़ा है। फैज़ खान कहते हैं, “तुम राजनेताओं की जय कह सकते हो, लेकिन भारत माता की जय नहीं कह सकते। तुम ओवैसी बंधुओं की जैकार कर सकते हो लेकिन भारत माता की जय कहना तुम्हारे लिए हराम है। भारत माता को फूल चढाना तुम लोगों के लिए हराम है तो किसी नेता की जयजयकार करना और फूल माला चढ़ाना भी हराम होना चाहिए।

देश में सौहार्द्र और एकता, अखंडता की मिसाल मोहम्मद फैज़ खान निर्भीक और प्रबल व्यक्तित्व के धनी हैं। इन्होने गोकथा वाचन के लिए प्रोफेसर की नौकरी तक त्याग दी।

दर्शकों को खूब भा रही हैं रियल स्टोरी बेस्ड फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क
एयरलिफ्ट, नीरजा, अलीगढ की अप्रत्याशित सफलता ने बॉलीवुड में रियल सिनेमा की लहर चला दी है। अक्षय कुमार और मनोज बजपेयी जैसे स्टार ऑडियंस में रियलिस्टिक सिनेमा की पैठ को भांप चुके हैं। इससे गंभीर भूमिकाओं के लिए विख्यात अभिनेताओं की फिल्मों को बूस्ट मिला है।
रियल सिनेमा में फिलहाल मनोज बाजपेयी, इरफान खान और रणदीप हुडा का अपना एक अलग मुकाम हैं। इनमें मनोज बाजपेयी ने रियलिटी को पर्दे पर उतारने में काफी सफलता पाई है।
मनोज की नई फिल्म ट्रैफिक 6 मई को रिलीज़ हो रही है। यह रियलिस्टिक सिनेमा के मामले में माइलस्टोन प्रयोग साबित हो सकती है। अखबारों में सुर्खियां पाने वाले एक हार्ट ट्रांसप्लांट केस को इस फिल्म में दिखाया गया है। कहानी एक 13 साल की बच्ची की है, जिसे हार्ट ट्रांसप्लांट की जरुरत है। वह ज़िंदगी से जूझ रही है और उसके लिए जिस दिल का इंतज़ाम किया गया है, वो 150 किलोमीटर की दूरी पर है।
मुंबई से पुणे के बीच की इस दूरी को किन सांस रोक देने वाली परिस्थितियों में पूरा किया गया यही इस फिल्म का मुख्य विषय है। ट्रैफिक को हर मामले में एक प्रयोगवादी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि इसमें इमोशन और फिल्म को साथ-साथ रखा गया है। फिल्म कहीं से भी अतिरंजित नहीं दिखती जो अक्सर फिल्म को डार्क बना देती है।
फिल्म को घटना के मुताबिक हूबहू कहानी के रूप में ढाला गया है। मनोज बाजपेयी के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, सचिन खेड़ेकर और दिव्या दत्ता के अहम किरदार हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अनूठी स्ट्रेटेजी अपनाई गई है। जिसमें ट्रैफिक सिग्नल्स पर फिल्म के ट्रेलर को दिखाया जाएगा। मनोज को अलीगढ़ के लिए काफी सराहनाएं मिली हैं और दादा साहब फाल्के अवार्ड भी।
साल 2016 इस तरह की फिल्मों के लिए जाना जाएगा। यानी हम साल की शुरूआत, अंत के अलावा इसके मध्यभाग में भी रियलिस्टिक सिनेमा के एक नए जॉनर से रूबरू होंगे। ट्रेड पंडित बताते हैं कि दर्शकों का टेस्ट पिछले कुछ सालों में सच्ची घटनाओं की ओर बढ़ा है। बायोपिक फिल्मों के बाद रियल सिनेमा को दर्शक मिलने लगे। अब रियल स्टोरी को पर्दे पर उतारने का ट्रेंड चल पड़ा है।
अक्षय की एयरलिफ्ट की इसमें अहम भूमिका है। इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर साबित कर दिया कि दर्शकों को परी कथाओं से ज्यादा रियलिटी में दिलचस्पी है। कम बजट में होने की वजह से निर्माता ऐसी फिल्मों को रिस्क नहीं मान रहे हैं। ये रियलिटी फिल्में अपना बाज़ार खड़ी कर रही हैं जिसके लिए 2016 को याद रखा जाएगा।
मनोज बाजपेयी कहते हैं कि “इस साल रियल लाइफ बेस्ड कई अच्छी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से ट्रैफिक भी एक है। ऐसा लगने लगा है मानो साल 2016 रियल स्टोरी बेस्ड सिनेमा का साल है ”

पश्चिम बंगाल: चौथे चरण के मतदान में होगा 345 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

ब्यूरो

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे से 12500 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है। चौथे चरण में कुल 49 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। जिसमे लगभग 1 करोड़ 8 लाख मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान में विभिन्न पार्टियों के कुल 345 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्री जैसे अरूप रॉय, अमित मित्रा, पूर्णेन्दु बसु और ज्योतिप्रिय मलिक भी इस चरण के चुनाव में उम्मीदवार हैं। चौथे चरण के मतदान में टीएमसी के कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला करेगी जनता।

चुनाव के दौरान किसी तरह की हिंसा के खबर न सुनाई दे, इसलिए एहतियातन चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में सख्त पहरा बिठा दिया है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए 90 हज़ार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमे केंद्रीय सुरक्षाबल के जवान भी शामिल हैं।

इस चुनाव में पहली बार रात के समय गश्ती और नदियों में भी गश्ती हो रही है। केंद्रीय बल में 672 कंपनियां शामिल हैं, जिनकी सहायता 22 हजार पुलिस करेगी। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं आई है।