28 C
Mumbai
Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 1247

आज का राशिफल – 24/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): करीबियों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। आवश्यक कार्य आज ही करने का प्रयास करें।

⚜वृषभ (Tauras): व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा। बनना संवरना भाएगा। अपनों के साथ शुभ आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

⚜मिथुन (Gemini): कला एवं सौंदर्य भाव को बल मिलेगा। रिश्तों में मधुरता घुली रहेगी। सृजनात्मकता बढ़त पर रहेगी। यात्रा के संकेत हैं। दिन प्रभावशीलता बढ़ाने वाला।

⚜कर्क (Cancer): समाज में प्रतिष्ठत माने जाने वाले कार्याें से धन और मान दोनों अर्जित करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। तेजी बनाए रखें। दिन लाभकर।

⚜सिंह (Leo): सभी का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। भाग्य की प्रबलता से महत्वपूर्ण प्रयासों को आगे बढ़ा सकेंगे। अहम् भाव को त्याग देने में सफल रहे तो अधिक बेहतर परिणाम अर्जित करेंगे।

⚜कन्या (Virgo): कार्यक्षेत्र में अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। धर्म और दिखावे पर जोर रह सकता है। मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्क बेहतर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

⚜तुला (Libra): भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सेहत के मामलों में समझौता न करें। जीवन साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपसी विश्वास को बल मिलेगा। दिन भाग्य वर्धक।

⚜वृश्चिक (Scorpio): कम बोलें ज्यादा करें की नीति अपनाएं। आकस्मिकता बनी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। गरिमा और गोपनीयता बनाए रखने में सफल रहेंगे। दिन सामान्य।

⚜धनु (Sagittarius): शिक्षा संतान अर्थ प्रेम और दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। आवश्यक कार्याें को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। दिन उत्तम फलकारक। ठगोें से सावधान रहें।

⚜मकर (Capricorn): नौकरीपेशा बेहतर बने रहेेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव है। शिक्षा और प्रेम पक्ष बेहतर रहेगा। बड़बोलेपन से बचें। खर्च पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य से शुभ।

⚜कुंभ (Aquarius): एकाग्रता और संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। युवा उम्मीद से अच्छा करेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। कामकाज सहज रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

⚜मीन (Pisces): परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाना ही सुख का मूल है। अपनों को निराश कर सकते हैं। जिद एवं स्वार्थ से बचें। कामकाज सहज रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

डॉनल्ड ट्रम्प ने भारतीय कॉल सेंटर्स का उड़ाया मज़ाक

ब्यूरो

अमेरिकी प्रेसिडेंट पद के लिए कट्टर उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम्प ने चुनावी सभा में भारतीय कॉल सेंटर्स का जमकर मजाक उड़ाया। भारत को महान देश बताने से भी वो नहीं चूके। ट्रम्प अनुसार उन्हें भारतीयों से कोई शिकायत नहीं, बल्कि भारत से भी कोई शिकायत नहीं है।

बकौल ट्रम्प, “ मैंने अपने क्रेडिट कार्ड कम्पनी के कॉल सेंटर पर ये पता लगाने के लिए फोन किया कि ये कॉल सेंटर अमेरिका में है या कहीं और। डॉनल्ड ट्रम्प ने हाथ में फोन पकड़ने की नक़ल करते हुए कहा जब मैंने कॉल किया, मैंने पूछा आप कहाँ से बोल रहे हैं। मुझे जवाब मिला हम भारत से बोल रहे हैं। मैंने पलटकर फौरन कहा, ओह ग्रेट, ये बढ़िया है।

ट्रम्प बेहद अमीर व्यक्ति हैं, जिनके लिए किसी का भी मजाक उड़ाना बेहद आसान है। भारत के विषय में ट्रम्प ने कहा ये एक महान देश है। मैं बाहर के नेताओं से नाराज नहीं हूँ। मैं अपने नेताओं से खफा हूँ, जो मूर्खतापूर्ण काम कर रहे हैं। मुझे न चीन से, न जापान, और न ही वियतनाम से नाराजगी है।

अमेरिका का डेलवर जो क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री और बैंकिंग का केंद्र माना जाता है, उन्होंने ये बातें वहां कहीं। उनके अनुसार बैंकिंग सेक्टर में आउटसोर्सिंग में बाहर के लोग पैसा कमा रहे हैं। भारत जैसे देश बिजनेस कर पैसे कमा रहे हैं, जबकि ये सब हमें अपने देश में करना चाहिए। ये हमारे नेताओं की गलत नीतियों का परिणाम है।

उत्तर प्रदेश: वाराणसी कचहरी में मिला बम, हाई अलर्ट

ब्यूरो

जिला कचहरी के गेट नंबर 1 पर फैमली कोर्ट के पास शनिवार को लावारिस बैग के अंदर बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गहन तलाशी के बाद बम को डिफ्यूज करने की कोशिश की जा रही है। पूरे बनारस शहर को है अलर्ट पर रखा गया है और सीसीटीवी कैमरों के द्वारा नजर रखी जा रही है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर पहले वहीं दो और बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमे सतर्कता की दृष्टि से पुरे कचहरी को अधिवक्ताओ और वादकारियो से पुलिस ने खाली करवा दिया है और पुरे कचहरी परिसर की गहनता के साथ जाँच की जा रही है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज ने आज के मुकदमो की सुनवाई को टालते हुए इसकी सुनवाई सोमवार को करने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी 7 मार्च, 2006 व 23 नवंबर 2007 को और 2006 में भी वाराणसी के संकट मोचन और कैंट स्टेशन पर सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 30 से ज्यादा लोगो की मौत भी हो चुकी है। इसी प्रकार 2007 में भी वाराणसी के सिविल और कलेक्ट्रेट परिसर में ब्लास्ट हुए थे जिससे पूरा बनारस थर्रा उठा था।
वहीं पूरे वाराणसी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और विश्वनाथ मंदिर सहित वाराणसी के प्रसिद्ध मन्दिर में भी जाँच पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बम डिस्पोजल दस्ता ने परिसर से मिले बम को निष्क्रिय कर दिया है और बमों की तलाश की जा रही है। वहीं मौके पर जिलाधिकारी राजमणि यादव, आई जी ज़ोन एस के भगत , एस एस पी आकाश कुल्हारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना मुमकिन है कि आखिर इस घटना के तार के किससे जुड़े हैं।

‘उड़ता पंजाब’ में दिखेगा पंजाब का सच

एंटरटेनमेंट डेस्क

नशे से जूझते वर्तमान पंजाब के परिदृश्य को दिखानेवाली फिल्म है “उड़ता पंजाब”। अभी तक अभिषेक चौबे ने रियलिस्टिक टच की फिल्में ही बनाई हैं। उड़ता पंजाब की बड़ी स्टारकास्ट फिल्म के कैनवास को फैला रही है। फिल्म केवल अपनी बड़ी स्टारकास्ट और शाहिद आलिया के डिफरेंड लुक से ज्यादा कॉन्टेंट बेस्ड है। इसमें ग्रे-डार्क शेड दिखेगा और फॉर्मूला फिल्मों से अलग रियलिटी भी।

शाहिद कपूर का नशे के आदी रॉक-स्टार लुक काफी चर्चा में हैं। उड़ता पंजाब को एक रियलिटी चेक ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। फिल्म में आर्टिस्टिक अप्रोच है। लेकिन इसे लेंदी अप्रोच से नहीं बनाया गया है। सारे कैरेक्टर्स स्टोरी लाइन पर तैयार किए गए हैं।

अभिषेक चौबे स्किप्ट की डिमांड से समझौता नहीं करते है। दर्शक उन्हें इश्किया और डेढ इश्किया की वजह से जानते हैं। उड़ता पंजाब से भी उनके ऑडियंस यही उम्मीद लगाए हुए हैं। फिल्म में पंजाब में युवाओं में पसरे नशे को एक मेंटल ब्लॉक के रूप में दिखाया गया है। फिल्म नशे के दुष्प्रभावों और उससे उबरने की जरुरत को बयां करेगी। करीना कपूर वहां दवाओं की आड़ में चल रहे नशे के व्यापार को फिल्म में डॉक्टर के रुप में पेश करेगी। जबकि पंजाबी सुपरस्टार दलजीत दोसांज एक कड़क पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। आलिया भट्ट के बिहारी लुक ने पहले से ही पॉजिटिव रिएक्शन्स से फिल्म की यूएसपी बढ़ा दी है।

यह अभिषेक चौबे की बड़ी फिल्म साबित होगी। जो अपने डिफरेंट जॉनर की वजह से बड़ी हिट की पूरी संभावना रखती है। फिल्म 17 जून को रिलीज हो रही है। जिसे फैंटम प्रोडक्शन और बालाजी मोशन ने प्रोड्यूस किया है।

आज का राशिफल – 23/04/2016

प्रोफ़ेसर एम. तिवारी

(खगोल शास्त्री)

⚜मेष (Aries): सामाजिक संपर्क बढ़ाने पर जोर रहेगा। अपनों का सहयोग मनोबल ऊंचा रहेगा। सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। यात्रा संभव है। दिन उत्तम।

⚜वृषभ (Tauras): श्रेष्ठ प्रयासों का सकारात्मक परिणाम उत्साह बढ़ाएगा। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। रहन सहन संवार पर रहेगा। परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा।

⚜मिथुन (Gemini): करियर कारोबार में उछाल के संकेत हैं। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। लोगों का भरोसा जीतेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा। दिन सुख सौख्य कारक।

⚜कर्क (Cancer): संभलकर आगे बढ़ते रहें चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। समय और धन के प्रबंधन पर जोर दें। रिश्ते संवार पर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

⚜सिंह (Leo): कम मेहनत में अधिक सफलता के संकेत हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने की सोच रखें। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे।

⚜कन्या (Virgo): महत्वपूर्ण मीटिंग्स में बेहतर करेंगे। सभी का समर्थन हासिल होगा। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। दिखावे से दूर रहकर काम निकालने की सोच रखें। दिन उत्तम।

⚜तुला (Libra): परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। आगे देखें और अच्छे अवसरों को भुनाने की सोच रखें। मित्र भरोसेमंद रहेंगे। दाम्पत्य में पारदर्शिता बढ़ेगी। दिन भाग्यकारक।

⚜वृश्चिक (Scorpio): आकस्मिकता और असहजता से बचने के लिए धैर्य और अनुशासन रखें। अपनों का भरोसा बना रहेगा। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। दिन सामान्य।

⚜धनु (Sagittarius): निजी जीवन में शुभता का संचार बढ़ेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सहकारिता और साझेदारी पर जोर दे सकते हैं। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सहज रहेगा।

⚜मकर (Capricorn): विरोध किसका करना है और कितना इसकी स्पष्टता रखें। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। लेन देन में सतर्क रहें।

⚜कुंभ (Aquarius): शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में उम्मीद से अच्छा करेंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। साहस से आगे बढ़ते रहेंगे। दिन शुभकारक।

⚜मीन (Pisces): अति महत्वाकांक्षी और असंतोषी जन खुद भी असहज रहते हैं और करीबियों को भी रखते हैं। धैर्य और आदरभाव बनाए रखें। दिन सामान्य फलकारक।

 

(प्रोफ़ेसर एम. तिवारी प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एवं दस महाविद्याओं के ज्ञाता हैं। अपनी समस्याओं का हल प्राप्त करने के लिए आप पंडित जी से 09919499991 पर संपर्क कर सकते हैं।)

 

बिहार: अभी से प्रधानमंत्री पद को लेकर तू तू- मैं मैं, महागठबंधन में दरार!

ब्यूरो

आरजेडी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को प्रोजेक्ट किया है, जिस विषय में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने इसे केवल चुनाव पूर्व चर्चा माना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में हैं, और इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की चर्चा का ये उचित समय नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी प्रधानमंत्री को लेयर हो रहे पूर्वानुमान पर कहा कि आने वाले तीन वर्षों में गंगा से काफी पानी बह चुका होगा। ये महज आंकड़ों का खेल है और जो दल ज्यादा सीटें जीत पायेगा, वही केंद्र में सरकार भी बनाएगा। चौधरी के मुताबिक़ कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसी के पास ज्यादा संख्या बल होगा। हर दल यही चाहता है कि उसके दल का नेता पीएम की कुर्सी पर बैठे। आरजेडी लालू को, टीएमसी ममता को, कांग्रेस राहुल गांधी को बतौर प्रधानमंत्री देखने का स्वप्न देख रही है।

चौधरी ने कहा कि नितीश जी ने स्वयं जाहिर कर दिया है कि वो पीएम के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जितना अधिक नीतीश कुमार जी का राजनीतिक तौर पर स्वीकार्यता बढेगी उतना ही राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर पर हम किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं रखेंगे। 2019 तक भाजपा और मोदी सरकार की स्थिति और बिगड़ेगी और कांग्रेस को किसी प्रकार के झुण्ड में आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। भारत की जनता स्वयं ‘आरएसएस और बीजेपी मुक्त’ भारत की राह हमवार कर देगी, जिस प्रकार जनता ने पिछले आम चुनावों में कांग्रेस को सत्ता के मद से नीचे ला पटका था।

श्री श्री के शांति प्रस्ताव के जवाब में ISIS ने भेजा कटे सिर की तस्वीर

ब्यूरो

दुनिया में आतंक का पर्याय बने आईएसआईएस संगठन को श्री श्री रविशंकर ने शान्ति प्रस्ताव भेजा था, जिसके जवाब में ऐसा जवाब दिया जिससे दुनिया के सामने आईएसआईएस का काला चेहरा सामने आया है। आईएसआईएस ने श्री श्री के शांति प्रस्ताव के जवाब में एक कटे हुए सिर की तस्वीर भेज दी है।

श्री श्री के अनुसार उन्होंने आईएसआईएस के साथ बातचीत की शुरुआत की, जिसके जवाब में इस्लामिक स्टेट ने उन्हें कटे सर की फोटो भेजी है। इस प्रकार उन्होंने श्री श्री के शान्ति प्रस्ताव का अंत कर दिया। श्री श्री ने कहा कि इस्लामिक स्टेट किसी भी प्रकार से शांति की भाषा नहीं समझ रहा है, इसलिए इनके साथ सेना को ही निपटना चाहिए।

रविशंकर ने उग्रवादी संगठनों से भी बात कर शांति बहाल करने का अनुरोध किया है। श्री श्री के अनुसार उनका उद्देश्य सभी धर्मों के मध्य एकरूपता बनाने का है।

उत्तराखंड: नहीं हटेगा राष्ट्रपति शासन, SC ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

ब्यूरो
सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के नैनीताल हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दी है। नैनीताल हाईकोर्ट ने कल उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया था, जिसके विरोध में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हरीश रावत को भी नोटिस भेजा है। इस मसले पर अब अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।
राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के मामले में जिरह करते हुए अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जब तक हमें उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति नहीं मिलती, तब तक इस आदेश को स्थगित किया जाना चाहिए।
केंद्र सरकार की तरफ से दो न्यायाधीशों की बेंच पर यह अपील की गई थी। राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के निर्णय पर रोक जस्टिस दीपक मिश्र और शिव कीर्ति सिंह की बेंच ने लगाया है।
अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘दोनों पक्षों को सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि अभी उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन रहेगा।’ उत्तराखंड हाईकोर्ट का लिखित आदेश 26 तारीख तक सभी पार्टी को दिया जायेगा। इसके बाद इस मामले पर 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कॉंग्रेस के 9 बाग़ी विधायक भी सुप्रीम कोर्ट पहुँचे। बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी सदस्यता बहाल करने और बहुमत परीक्षण के दौरान वोटिंग के अधिकार की अनुमति प्रदान करने की अपील की।

उत्तराखंड मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार

ब्यूरो
नैनीताल उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद आज केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जानकारी के मुताबिक़ अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी कोर्ट पहुंच गए हैं। कल नैनीताल हाईकोर्ट ने मोदी सरकार पर कड़ी टिप्पणियां करते हुए राष्ट्रपति शासन हटा दिया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में जाने का निर्णय लिया।
हालाँकि इस मसले पर आज न्यायालय में सुनवाई की जाएगी या नहीं, इसपर पशोपेश है लेकिन इस संदर्भ में केंद्र सरकार प्रयासरत है। हालाँकि हाईकोर्ट द्वारा राष्ट्रपति के अधिकारों पर सवाल उठाए जाने के बाद मामला काफी गर्म हो गया था। कल न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद कॉंग्रेसी खेमे में काफी उल्लास नज़र आया और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को भारी झटका लगा।
इस मामले में उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल की है। उत्तराखंड की सरकार ने उसके मामले में किसी और का पक्ष सुनने के पहले उनका पक्ष सुनने की अपील की है। अब देखना है कि इस बेहद संवेदनशील मसले पर सर्वोच्च न्यायालय क्या फैसला सुनाता है।

मध्य प्रदेश : देवास के पास भीषण हादसा, ७ लोगों की गई जान

ब्यूरो
मध्य प्रदेश में देवास के पास एक खौफनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। सूत्रों के अनुसार ट्रक को ओवरटेक करती हुई मारुती ऑल्टो कार सामने से आने वाले एक दुसरे ट्रक से जा भिड़ी और ये भीषण हादसा हुआ। बारात से लौट रही कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग मारे गये हैं।
दुर्घटना स्थल देवास से तकरीबन 12 किमी दूर टोंककला में पीपलिया गाँव की सड़क पर है। मरने वालों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं, और 2 बच्चे  शामिल हैं। ये सभी सारंगपुर के पास मदाना के रहनेवाले हैं। बारात इंदौर बायपास के पास तिल्लौर्खुर्द से वापस आ रही थी। इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और ये कार उज्जैन के ताराचंद के नाम से रजिस्टर्ड है। कार का गेट और कांच तोड़कर लोगों को इसमें से बाहर निकाला गया।