28.4 C
Mumbai
Tuesday, August 4, 2026
Home Blog Page 1209

ईद के मौके पर हिन्दुस्तान में आतंकी ख़तरा, प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट

अमित द्विवेदी,

ईद में आतंकी खतरे की आशंका के मद्देनज़र खुफिया एजेंसियों ने कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों ने आशंका जताई है कि आतंकी ईद के मौके पर कुछ प्रमुख शहरों को निशाना बना सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने आगाह किया है कि आतंकी दिल्ली, मुंबई, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हमले को अंजाम दे सकते हैं। 1

आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए देश की प्रमुख एजेंसियों ने 5 राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। पंजाब में कुछ संदिग्ध गाड़ियों के पकड़े जाने के बाद पंजाब के सीमाई इलाके में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही दिल्ली में भी सुरक्षा व्यव्स्था मज़बूत कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने महाराष्ट्र सरकार को पहले ही आगाह कर दिया है कि ईद के मौके पर आतंकी अपने नापाक इरादे को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए बड़े होटल्स, मस्जिद और भीड़-भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आत्मघाती हमले की आशंका के मद्देनज़र मस्जिदों, होटलों और बाज़ारों के पास पार्किंग भी बंद कर दी गई है। हर संवेदनशील जगह पर क्विक रिस्पॉन्स टीम, फोर्स वन के कमांडों की तैनाती की गई है।

महिला के गुप्तांग में मिला ड्रग का बैग, पुलिस परेशान

अभिजीत मिश्र,

मामला अमेरिका के सॉक्स शहर का है, जब शहर की पुलिस ट्रैफिक में यात्रियों की कार चेक कर रही थीं। कार चेकिंग के दौरान एक पुलिस अफसर ने टोनी स्मिथ को कार चलाते देखा, जो कि शहर का बड़ा ड्रग डीलर है। उसकी कार में एक महिला यात्री भी बैठी थी। पुलिस ने टूटी हुई विंडशील्ड से स्मिथ को बाहर खींचा और इन्वेस्टीगेशन के लिए ले जाने लगे, तभी एक पुलिस कर्मचारी की नज़र उस महिला पर पड़ी जो की बड़े अजीब ढंग से लंबे लंबे कदम रख कर चल रही थीं।

स्मिथ ने पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारी को बताया कि इस महिला ने अपने गुप्तांग में ड्रग्स छुपाए रखे है। जिसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट से 14 क्रिस्टल मेथ के बैग ( नशीला पदार्थ) और गांजे के 3 बैग बरामद किए गए, यह देख पुलिस दंग रह गई।

स्मिथ की कार से डिजिटल स्केल, प्रिस्क्रिप्शन पिल्स और एक चाकू बरामद किया गया। महिला का नाम किम्बर्ली स्वीट है और उसकी उम्र 41 वर्ष है। पुलिस ने स्वीट को मेथ, गांजा, हथियार रखने और ड्रग डीलिंग का चार्ज लगा कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दूसरी सुनवाई की तारीख 11 जुलाई तय कर दी है।

सलमान और शाहरूख की तरह मुझमें नहीं है स्टारडम -आमिर ख़ान

अब्दुल फ़हद,

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर लांच पर आमिर खान ने मीडिया से खुलकर बातें की और कई अफवाहों को दूर किया। सलमान खान की सुल्तान से टक्कर हो या शाहरुख़ से दोस्ती में खटपट, आमिर ने सभी मुद्दे पर स्पष्ट राय रखी। सलमान खान के रेप कमेंट कंट्रोवर्सी पर आमिर ने साफ कहा- सलमान खान का यह बयान काफी असंवेदनशील था, जिसके बाद एक बार फिर मीडिया में रेप रिमार्क मामला छा गया।

आमिर ने दंगल की टाइटल के लिए सलमान खान को क्रेडिट दिया। आमिर से जब सलमान- शाहरूख की दोस्ती पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा- ऐसा थोड़ी है कि वह मेरा दोस्त है, तो किसी और से दोस्ती नहीं कर सकता।

मुझे सलमान-शाहरूख को साथ देखकर काफी अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, बल्कि इसके बाद आमिर ने दोनों खान की तारीफ करते हुए कहा कि  मुझे लगता है कि शाहरूख- सलमान मुझसे कहीं ज्यादा बड़े स्टार है। जब भी शाहरूख या सलमान किसी कमरे में आते हैं तो लगता है कि स्टार ने एंट्री ली है, जबकि मुझमें वह क्वालिटी ही नहीं है।

एक नए विवाद में मीका सिंह, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,

प्रमुख संवाददाता,

अपने सुपरहिट गानों और अपने बर्ताव व बयानों के कारण अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले सिंगर मीका सिंह ने एक बार फिर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अब एक मॉडल और फैशन डिजायनर ने चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेडछाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर मीका सिंह ने भी केस दर्ज कराते हुए, उसपर जबरन धन वसूली का आरोप लगाया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर वर्सोवा थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (महिला का शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मॉडल अक्सर मीका के घर जाया करती थी।

मॉडल के आरोप खारिज करते हुए मीका ने खुद मॉडल के खिलाफ शाम को जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मॉडल उनसे जबरन धन वसूलने का प्रयास कर रही थी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी मीका एक कार्यक्रम में डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मारने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। इस मामले को लेकर भी उनपर केस दर्ज है। वहीं लगभग 10 साल पहले अपनी बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री राखी सांवत को जबरन किस कर दिया था। इसके बाद काफी हंगामा मचा था और मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

स्मृति को अब टेक्सटाइल मिनिस्ट्री, HRD से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मज़ाक

अब्दुल फ़हद,

मंगलवार की सुबह मोदी कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया और पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावडेकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। शाम को उन्हें HRD मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। स्मृति ईरानी के हाथ से इस मंत्रालय के छिनते ही सोशल मीडिया पर उनका काफी मज़ाक बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को HRD मंत्री स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री के पद से हटा दिया। स्मृति की जगह प्रकाश जावड़ेकर को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति के हटाए जाते ही स्मृति के विरोधियों ने सोशल मीडिया पकर जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कि स्मृति के कार्टून भी बनाए गए। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग का एक खेमा स्मृति के व्यवहार और उनके निर्णयों से काफी परेशान था।

स्मृति ईरानी को अब कपड़ा मंत्रालय का पदभार सौंपा गया है। शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद से ही वह विवादों में घिरी रहीं और लगातार मीडिया में बनीं रहीं। कभी फ़र्ज़ी डिग्री को लेकर तो कभी संसद में अपने कड़े भाषणों को लेकर स्मृति ईरानी हमेशा मीडिया को आकर्षित करती रहीं। अब देखना ये है कि देश की लगातार बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को प्रकाश जावड़ेकर कैसे संभालते हैं।

जल्द ही फिर एक साथ नज़र आएँगे रणबीर-कैटरीना

एंटरटेनमेंट डेस्क,

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने ब्रेकअप के बाद भी अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का प्रचार एक साथ ही करेंगे। साथ ही निर्देशक अनुराग बसु की इस बहु प्रतीक्षित जासूसी-ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ‘जग्गा जासूस’ पहले 2014 अक्टूबर या नवंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मुख्य किरदारों की पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई।

फिल्म निर्माता और डिजनी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा, “रणबीर और कैटरीना पूरी तरह पेशेवर हैं और दोनों ही वह सब करेंगे जो ‘जग्गा जासूस’ के प्रचार के लिए जरुरी होगा।” सिद्धार्थ ने कहा,” शूटिंग अंतिम चरण में है। कुछ ही दिनों में शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही हम रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।”

गौरतलब है कि ऐसी चर्चा थी कि रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक चले अपने रिश्ते के टूट जाने के बाद अब फिल्म का प्रचार एक साथ नहीं करेंगे।

केजरीवाल के प्रधान सचिव मामले में शीला दिया विवादित बयान

प्रमुख संवाददाता,

दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव की गिरफ्तारी के मसले पर बयान देकर अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर ली हैं। शीला ने कहा कि राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं दिखती। उन्‍होंने कहा, “सीबीआई के पास जरूर सूचना रही होगी तभी राजेंद्र कुमार के घर और दफ्तर पर छापे मारे गए थे।”

दीक्षित के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामलों की सुगबुगाहट के बीच अहम पदों से राजेंद्र कुमार को स्‍थानांतरित कर दिया गया था। गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार पर यह आरोप है कि उन्‍होंने कंप्‍यूटर, सॉफ्टवेयर और अन्‍य चीजों के सरकारी ठेके एक ही कंपनी को दिए जो कि कथित रूप से उन्‍हीं की ही थी। इस बीच दिल्‍ली सरकार ने राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार पर अपना निशाना साधा है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने सोमवार को राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के मुताबिक 2007-14 के दौरान हुए भ्रष्‍टाचार के कई मामलों में उनकी भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया है। उस दौरान दिल्‍ली में शीला दीक्षित ही मुख्‍यमंत्री थीं। ऐसे में शीला दीक्षित का यह बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

सलमान की बढ़ी मुश्किलें, हिट एंड रन मामले में SC ने महाराष्ट्र सरकार की याचिका को दी मंजूरी

अमित द्विवेदी,

अभिनेता सलमान खान की मुसीबतें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय 2002 में हुए ‘हिट एंड रन’ मामले में महाराष्ट्र सरकार की उस याचिका को सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी, जिसमें सलमान को बरी करने के फैसले को चुनौती दी गई

है। सलमान की मुसीबतें और तब बढ़ गईं, जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फास्ट-ट्रैक सुनवाई करने से भी मना कर दिया।हिट एंड रन मामले में निचली अदालत ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सलमान को सभी आरोपों से बरी कर दिया। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

इस मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा था कि पुलिस यह साबित करने में नाकाम रही कि ही ऐक्सिटडेंट के समय सलमान गाड़ी चला रहे थे और वह नशे में थे। इस मामले में पुलिस ने SC में अपनी बात रखते हुए कहा कि हाई कोर्ट ने गवाह रवींद्र पाटील की गवाही को तरजीह नहीं दी। पुलिस ने बताया है कि रवींद्र पाटील ऐक्सिडेंट के वक्त सलमान के साथ गाड़ी में मौजूद थे। जिसके बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर 2002 को सलमान खान की लैंड क्रूजर कार बांद्रा वेस्ट में एक बेकरी के सामने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी। इस ऐक्सिडेंट में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे।

‘टॉक टू एके’ हुआ लॉन्च, अब केजरीवाल वेबसाइट से हल करेंगे सबकी परेशानी

शिखा पाण्डेय,

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब आम आदमी के सवालों व समस्याओं का 17 जुलाई से ‘टॉक टू AK’ नामक कार्यक्रम से समाधान करेंगे। इसके लिए एक वेबसाइट www.talktoak.com भी लॉन्च कर दी गई है और इस वेबसाइट को सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म, जैसे फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर से जोड़ा जाएगा, जिससे अलग-अलग प्लेटफार्म से लोग केजरीवाल से सीधे सवाल कर सकें।

दिल्ली सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जवाब केजरीवाल इस ‘जनता के मन की बात’ कार्यक्रम करके देंगे। साथ ही दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जो माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, उसका जवाब केजरीवाल इस तरह आम जनता के सवालों के जवाब देकर करेंगे। यह प्रोग्राम हर महीने एक घंटे के लिए होगा।

असल में 17 महीने के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी के 8 विधायक अलग-अलग मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। सरकार के मंत्री ही नहीं, अब केजरीवाल के प्रधान सचिव, जैसे अफसर भी गिरफ्तार होने लगे हैं। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार इसको केंद सरकार की साज़िश बता रही है।

आप सरकार के विषय में कई अनसुलझे सवाल हैं, जैसे, आप सरकार करप्शन जैसे मामले में किसी अफसर का बचाव क्यों कर रही है। जबकि यह करप्शन का मामला केजरीवाल सरकार नहीं बल्कि पिछली शीला दीक्षित सरकार का है। साथ ही 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाले में भी केजरीवाल सरकार पर 11 महीने तक फाइल दबाने का आरोप है। ऐसे में जनता में पार्टी और सरकार के प्रति नकारात्मक सन्देश न जाए इसलिये केजरीवाल सीधे आम लोगों से बात करने का कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं।

यूपी की बहू हूँ, यदि पार्टी ने कहा तो चुनाव ज़रूर लड़ूंगी -शीला दीक्षित

शिखा पाण्डेय,

लंबे समय से कांग्रेस की तरफ से यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम पर चर्चा गर्म है। अब तक इस मुद्दे पर जवाब देने से आनाकानी करती शीला दीक्षित ने साफ कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो मैं लड़ूंगी। उन्होंने कहा,” मैं यूपी की बहू हूं और मेरे ख्याल से यही काफी है।”

शीला दीक्षित को दो विकल्प दिए गए थे, यूपी में शीर्ष पद या पंजाब में कांग्रेस का चुनाव प्रचार संभालने की जिम्मेदारी। शीला ने इसके लिए समय मांगा था और बाद में उन्होंने पंजाब में जिम्मेदारी संभालने से मना कर दिया।

शीला दीक्षित ने पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। शुरुआत में शीला दीक्षित ने खुद को यूपी की सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के विचार को नकार दिया था, लेकिन उन्हें अपनी राय पर दोबारा गौर करने को कहा गया था। अब उन्होंने नई भूमिका को स्वीकार करने का फैसला किया है, जिसके बाद उनका यह बयान आया है। गौरतलब है कि शीला दीक्षित के ससुर उमाशंकर दीक्षित यूपी में कांग्रेस के दिग्गज नेता थे।