28.3 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 1131

राहुल गांधी के रोड शो में बवाल, कांग्रेस से खफा एक युवक ने फेंका जूता

अनुज हनुमत,

सीतापुर। राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली यात्रा के पहले पड़ाव का समापन तो बिना किसी बवाल के हुआ, लेकिन दूसरे पड़ाव में आज  उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जनसभा के लिए जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता उछाला गया। फौरन हरकत में आई पुलिस ने जूता फेंकने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और अभी की जानकारी के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को अभी जितनी जानकारी मिली है उसके मुताबिक, जूता फेंकने वाले शख्स का नाम हरिओम मिश्र है और पुलिस उसे कोतवाली थाने ले गई है।

आपको बता दें कि सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल खुली गाड़ी में थे और इसी दौरान एक शख्स ने उनके काफिले पर जूता उछाल दिया। हालांकि जूता राहुल तक पहुंच नहीं पाया। युवक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले साठ वर्षों में कुछ नहीं किया। वहां उपस्थित लोगों की मानें, तो वह इस घटना के माध्यम से राहुल गांधी का ध्यान अपनी तरफ लाना चाहता था।

गौरतलब हो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा के दूसरे पड़ाव की शुरूआत लखनऊ से की और राहुल की यात्रा आज लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी तक जाएगी। यात्रा के दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने अभियान के दूसरे चरण में भी पीएम मोदी को निशाने पर रखते हुए कहा कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का रिमोट कंट्रोल मोदी के हाथों में है। सीतापुर से पहले भिटौली में एक छोटी सी सभा में राहुल ने यह बात कही।

अमौसी हवाईअड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पूर्व सांसद राजाराम पाल और विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने किया। बता दें कि राहुल गांधी सीतापुर में रोड शो करने के बाद लखीमपुर में रोड शो और खाट पर चर्चा कार्यक्रम करेंगे। लखीमपुर खीरी में वह करीब पांच बजे से खाट पर चर्चा कार्यक्रम करेंगे। राहुल गांधी इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इस घटना के बाद विरोधियों को धरे धराये कांग्रेस पर वार करने का मौक़ा मिल गया है, लेकिन अभी फिलहाल ज्यादातर नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

आठ उपग्रहों के साथ PSLV C35 ने भरी उड़ान, उड़ान के 17 मिनट बाद स्कैटसैट कक्षा में प्रविष्ट

अनुज हनुमत,

अंतरिक्ष में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाते हुए श्रीहरिकोटा से PSLV-C35 की लॉन्चिंग कर दी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने अब तक के अपने सबसे मुश्किल और लंबे मिशन PSLV-C35 को आज लॉन्च किया है। ये रॉकेट 8 सैटेलाइट्स को दो अलग-अलग कक्षाओं में लेकर गया है। सबसे ख़ास बात यह रही कि इनमें भारत के तीन और अमेरिका-कनाडा और अल्जीरिया के 5 सैटेलाइट्स शामिल हैं।

सैटेलाइट्स को कक्षाओं तक पहुंचाने में 2.15 घंटे से ज्यादा वक्त लगेगा। गौरतलब हो कि इस मिशन की उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई थी।

बता दें कि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर उड़ान भरने वाले 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी ने उड़ान के 17 मिनट बाद स्कैटसैट-1 को कक्षा में प्रवेश करा दिया। इसकी पूरी जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि स्कैटसैट-1 को सफलतापूर्वक कक्षा में प्रवेश कराया गया। ये स्कैटसैट नामक प्राथमिक उपग्रह मौसम की भविष्यवाणी और चक्रवातों का पता लगाने के लिए है।

सबसे ख़ास बात यह है कि 371 किलोग्राम वजन के इस उपग्रह को पोलर सन सिन्क्रोनस ऑर्बिट में प्रवेश कराया गया जबकि अन्य सात उपग्रहों को लगभग दो घंटे बाद एक निचली कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा। पोलर सन सिन्क्रोनस ऑर्बिट में उपग्रह हमेशा सूर्य की ओर उन्मुख रहता है। इस पीएसएलवी के साथ गए सभी आठ उपग्रहों का कुल वजन 675 किलोग्राम है।

यह अपने साथ स्कैटसैट-1 के अलावा भारतीय विश्वविद्यालयों के दो उपग्रह, अल्जीरिया के तीन उपग्रह, अमेरिका और कनाडा के एक-एक उपग्रह को ले गया है। इसरो ने कहा कि यह स्कैटसैट-1 द्वारा ले गए कू-बैंड स्कैट्रोमीटर पेलोड के लिए एक सतत अभियान है, जिसने वर्ष 2009 में ओशनसैट-2 उपग्रह द्वारा ले जाए गए।

एक और बात जो इस पूरे मिशन को ख़ास बनाती है वो ये कि स्कैटसैट-1 के साथ जिन दो अकादमिक उपग्रहों को ले गया है, उनमें आईआईटी मुंबई का प्रथम और बेंगलूरू बीईएस विश्वविद्यालय एवं उसके संघ का पीआई सैट शामिल हैं।

आपको बता दें कि प्रथम का उद्देश्य कुल इलेक्ट्रॉन संख्या का आकलन करना है, जबकि पीआई सैट अभियान रिमोट सेंसिंग अनुप्रयोगों के लिए नैनोसैटेलाइट के डिजाइन एवं विकास के लिए है।

पीएसएलवी अपने साथ जिन विदेशी उपग्रहों को ले गया है, उनमें अल्जीरिया के अलसैट-1बी, अलसैट-2बी और अलसैट-1एन, अमेरिका का पाथफाइंडर-1 और कनाडा का एनएलएस-19 शामिल हैं। पीएसएलवी-सी35 की लॉन्चिंग के साथ ही वैज्ञानिकों को बधाई का तांता लग गया। पूरे देशवासियों के साथ साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों ने भी इसरो को बधाई दी है।

प्रणव मुखर्जी –
Hearty congratulations to ISRO on successfully launching PSLV-C35 carrying SCATSAT-1 & 7 co-passenger satellites #PresidentMukherjee

— President of India (@RashtrapatiBhvn) September 26, 2016

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी –
Moment of immense joy & pride for India. Congratulations to @isro on successful launch of PSLV-C35/SCATSAT-1 & 7 co-passenger satellites. — Narendra Modi (@narendramodi)

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध, आतंकवाद जैसी समस्या का हल नहीं -करण जौहर

सौम्या केसरवानी,

अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांग आतंकवाद जैसी समस्या का समाधान नहीं है। करण की इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी शामिल हैं।

मनसे ने शुक्रवार को पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी देते हुए भारत छोड़ने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद से बॉलीवुड में ही एक मामले को लेकर अलग-अलग मत देखे जा रहे हैं।

मनसे की चित्रपट सेना के प्रमुख अमेय खोपकर ने मीडिया से कहा कि जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 18 सितम्बर को सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। इस हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए।

करण ने रविवार को एक समाचार चैनल से कहा, ‘मैं अपने आस-पास फैले गुस्से तथा पीड़ा को समझता हूं और मेरा दिल भी हमले में मरने वाले लोगों के लिए रोता है। आतंकवाद के इस कृत्य का किसी भी प्रकार से औचित्य सिद्ध नहीं किया जा सकता। और ऐसे में आपको ऐसी स्थिति (पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांग) का सामना करना पड़ता है। अगर सच में यही समाधान है तो इसे किया जाना चाहिए। लेकिन, यह कोई समाधान नहीं है। मैं इस पर भरोसा नहीं करता। लोगों को व्यापक तौर पर साथ आकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए और यह कला तथा प्रतिभा पर प्रतिबंध से नहीं हो सकता।’

अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल करने के लिए अक्सर आलोचनाओं का सामना करने वाले करण जौहर का कहना है कि सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बात करते हुए स्वयं को काफी कमजोर और डरा हुआ महसूस करते हैं। धमकियों का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर करण ने कहा, ‘मुझे नहीं पता..मैं सभी से विनती करता हूं कि इसे समग्रता में देखें और स्थिति को समझें। यहां एक बड़ा मुद्दा सामने है और प्रतिभा पर प्रतिबंध से इसका कोई संबंध नहीं हो सकता।’

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लाने के लिए करण के अलावा शाहरुख खान और भट्ट परिवार भी आलोचनाओं का सामना करते रहे हैं।

राहुल गांधी को अब राजनीति से सन्यास लेकर अपना घर बसा लेना चाहिए -रामचंद्र गुहा

शिखा पाण्डेय,

प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को सलाह दी है कि अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। गुहा ने विश्वास जताया है कि आने वाले कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी इकलौती राष्‍ट्रीय पार्टी बनकर उभरेगी।

इकॉनमिक टाइम्‍स को दिए एक इंटरव्‍यू में गुहा ने कहा, ”कई लोग सोचते हैं कि कांग्रेस राष्‍ट्रीय राजनीति में फिर से वापसी कर सकती है। मगर मुझे लगता है कि भविष्‍य में भाजपा इकलौती राष्‍ट्रीय पार्टी के तौर पर उभरेगी।” गुहा ने कहा,” भाजपा की भूमिका भारतीय राजनीति में 1960 और 1970 के दशक की कांग्रेस की तरह होगी, हालांकि विचारधारा अलग है। कुछ चुनौतियां जरूर होंगी- केरल में कम्‍युनिस्‍ट्स, बंगाल में तृणमूल, तमिलनाडु में द्रविडन पार्टियां होंगी, मगर भाजपा हावी रहेगी।”

आम आदमी पार्टी के तेज़ी से उभरने के प्रश्न पर उन्‍होंने कहा- ” ऐसा नहीं है कि भाजपा का कोई कड़ा प्रतिद्वंदी नहीं होगा। स्थिति ऐसी भी है कि जिन लोगों ने नरेंद्र मोदी के लिए वोट किया है, वे भी उनकी बड़ी-बड़ी बातों, खोखले वादों, उनके सबसे अलग कपड़ों और मीडिया से लगाव पर टिप्‍पणी कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी टक्कर वाला कोई ऐसा नेता नहीं है जिसके आस-पास समर्थन जुट सके। नितीश कुमार और अरविंद केजरीवाल पर सबने भरोसा भले जताया, लेकिन बाद में निराशा ही हाथ लगी। ”

कांग्रेस की वापसी से जुड़े सवाल पर गुहा ने कहा,” कांग्रेस में बुद्धिजीवी और बेहद संवेदनशील नेता हैं, लेकिन वे गांधियों पर बेहद निर्भर हैं। मैं इस निर्भरता को समझ नहीं पाता। कांग्रेस भले ही अगले चुनावों में एंटी इनकंबेंसी की वजह से 44 से 70 या 100 सीट पर पहुंच जाए, लेकिन वह बड़ी ताकत फिर से नहीं बन पाएंगे।”

कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के विषय में गुहा ने कहा, ”पिछले अनुभवों की तरह मुझे लगा था कि कांग्रेस वापसी कर सकती है लेकिन अब मेरी उलझन बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के बाहर एक ईको चैंबर है, जहां यह भावना है कि गांधी परिवार बेकार है। राहुल गांधी उपहास के पात्र हैं और वे लोग उनका मजाक बनाते हैं।”

उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा,” राहुल गांधी को राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए, शादी करके परिवार बसाना चाहिए। यही उनके लिए अच्‍छा होगा, यही भारत के लिए अच्‍छा होगा।”

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका

सौम्या केसरवानी,

भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने सम्बंधित एक याचिका लाहौर हाईकोर्ट में दायर की गई है। आपको बता दें कि इस याचिका को दायर करने वाले अधिवक्ता अजहर सादिक ने याचिका दायर कर कश्मीर मामले का हल होने तक पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इसमें कहा गया है कि उड़ी हमले के बाद से भारत सरकार और अन्य कट्टरपंथी संगठन पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। लिहाजा पाकिस्तानी सरकार को इसका कड़ाई से जवाब देना चाहिए।

अधिवक्ता अजहर सादिक की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में अत्याचार कर रहे हैं और पाकिस्तानी सरकार ने स्थानीय सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों को दिखाने की अनुमति दे रखी है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान की कश्मीर नीति के खिलाफ और कश्मीरियों के स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी बाधा हैं। अदालत इस याचिका पर सुनवाई की तारीख अगले हफ्ते तय करेगी।

मन की बात : उरी हमले पर बोले पीएम मोदी, कहा- ‘जवानों की शहादत ज़ाया नहीं होगी’

शिखा पाण्डेय,

आज आज ऑल इंडिया रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24वीं बार ‘मन की बात’ की। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में उरी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमने इस हमले में अपने 18 सपूत खोये, यह क्षति पूरे राष्ट्र की है। उन्होंने कहा, “सेना बोलती नहीं, पराक्रम दिखाती है। हमें उनपर नाज़ है।”

कश्मीर के तनावपूर्ण माहौल को ध्यान में रख कश्मीर के नागरिकों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर के नागरिक देश विरोधी ताकतों को समझने लगे हैं। वे समझ गए हैं कि शांति प्रेम व सद्भावना ही प्रगति का रास्ता है। 11वीं के एक छात्र हर्षवर्धन का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि हर कोई राष्ट्र के प्रति अपने स्तर पर अपना रचनात्मक योगदान दे, तो देश अवश्य प्रगति करेगा।

मोदी ने रियो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि संकल्प पर उम्र या किसी शारीरिक अक्षमता का कोई असर नहीं होता। मोदी ने कहा कि पैरालंपिक खेलों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए भविष्य में कारगर योजनाएं बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने दीपा मालिक के उस वाक्य को दोहराया जो उन्होंने जीत के बाद कहा था- “मैडल से मैंने विकलांगता को पराजित कर दिया है।”

स्वच्छ भारत अभियान के विषय में उन्होंने कहा कि इस 2 अक्टूबर को इस सफल अभियान के 2 वर्ष पूरे हो जायेंगे। मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए नागरिकों के साथ साथ मीडिया के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इन 2 सालों में लगभग ढाई करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ और आगामी वर्ष में  डेढ़ करोड़ शौचालय और बनाए जायेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आम जन में स्वच्छता के लिए जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपना स्वभाव बनायें। मोदी ने बताया कि  स्वच्छता की जानकारी प्राप्त करने  के लिए एक टेलीफोन नंबर,1969  भी जारी किया गया है।

मोदी ने सभी देशवासियों से निवेदन किया कि वे अक्टूबर से लेकर दिवाली तक खादी का कुछ न कुछ सामान अवश्य खरीदें, ताकि गरीबों में घर में भी दिया जल सके। उन्होंने कहा कि गांधी व शास्त्री को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक देश के लिए कुछ करने का संकल्प करें। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘जॉय ऑफ़ गिविंग वीक’ की जो शुरुआत नौजवानों ने की है, उसकी भी उन्होंने सराहना की और सभी से निवेदन किया कि वे उससे जुडें।

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि शक्ति की निरंतर साधना करें व एकता, शांति व सद्भावना के संकल्प के साथ आगामी विजयादशमी का विजय पर्व मनाएं।

छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी का सिलेबस सर्वश्रेष्ठ, बाकी राज्य भी इसे अपनाएं -मेनका गांधी

सौम्या केसरवानी,

देशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों के सिलेबस में छत्तीसगढ़ का सिलेबस सर्वश्रेष्ठ पाया गया है। केंद्र सरकार ने इसे देश के अन्य राज्यों को इसका अनुसरण करने के लिए कहा है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) ने ‘पहला कदम’ नाम से यह किताब तैयार की है। 52 सप्ताह के इस सिलेबस में भाषा, खेल, नवाचार, अनुशासन, तर्कशक्ति और बौद्धिक क्षमता विकास की 360 गतिविधियां हैं।

सिलेबस देखकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि सिलेबस सही दिशा की ओर मार्ग दिखाने वाला है। उन्होंने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के डब्लूसीडी विभाग को इसे दूसरे राज्यों को शेयर करने व बाकी राज्यों को इसे अपनाने को कहा है।

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. संजय अलंग का कहना है कि ‘पहला कदम’ किताब में वे सभी चीजें शामिल की गई हैं, जो एक बच्चे के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “इस सिलेबस को लागू करने के लिए राजस्थान जैसे अन्य राज्य हमसे मदद मांग रहे हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी इस सिलेबस को अन्य राज्यों को शेयर करने को कहा है।”

‘पहला कदम’ किताब आंगनवाड़ी केंद्रों में रोज पढ़ाई जाएगी। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है। किताब खेल-खेल में दिनचर्या के कार्यों को स्वयं करने व अनुशासन का पाठ भी सिखाएगी। जैसे जूते की लेस बांधना, स्वच्छ रहना, बस्ते को साफ रखना, समय पर नाखून कटवाना, माता-पिता व परिवार के सदस्यों का सम्मान करना, पशुओं से प्यार करना, ईमानदारी और झूठ नहीं बोलने जैसी 360 गतिविधियां वैज्ञानिक पद्धति से सिखाई जाएंगी।

इस समय 3-4 वर्ष उम्र के बच्चों को नर्सरी में पढ़ने के लिए भेज दिया जाता है। जबकि यह समय बच्चों को किसी वस्तु को दिखाना, सुनाना, समझाना फिर उसे पूछने (पढ़ाना) का होता है। इसलिए गणित व अंग्रेजी जैसे विषयों को किताब में चित्र के माध्यम से बताया गया है। इससे बच्चे आसानी से जोड़-घटाव, बड़ा-छोटा, लंबाई-दूरी और अंग्रेजी के अक्षरों को समझ पाएंगे।

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर ब्रिटेन ने जताई चिंता

अनुज हनुमत,

उरी हमले के बाद विश्व के तमाम देश भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई गर्माहट को लेकर चिंतित हैं। ऐसी ही गंभीर चिंता ब्रिटेन ने उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर जताई है। ब्रिटेन चाहता है कि दोनों देश तनाव में कमी लाएं।

यह बात पाकिस्तान में ब्रिटेन के उच्चायुक्त थॉमस ड्रेव ने कही। उन्होंने दोनों से अपील करते हुए कहा कि ब्रिटेन चाहता है कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कम हो जाए, क्योंकि वह (उरी हमले के मद्देनजर) मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित है।

आपको बता दें कि ड्रेव ने यह बात पंजाब (पाकिस्तान) के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने पारस्परिक हित के मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति को लेकर चर्चा की।

मीडिया को पंजाब सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘अन्य देशों की तरह, ब्रिटेन भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी चाहता है। ब्रिटेन दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर चिंतित हैं। वह दुनिया में कहीं भी मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ है।’’

विश्व के अधिकांश देश चाहते हैं कि भारत और पकिस्तान के रिश्तों में गर्माहट न रहे, लेकिन वैश्विक मामलों के जानकारों की मानें तो विश्व विरादरी भी दो धड़ों में बंटा है और अगर ऐसे समय में युद्ध होता है तो फायदा किसी का नही होगा।

पाकिस्तान को नक़्शे से मिटा देंगे किन्नर!

सौम्या केसवानी,

वाराणसी के गंगा आरती में आगमन संस्था के द्वारा बेटी बचाओ अभियान में किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मीनारायणत्रिपाठी सहित कई अखाड़े के पीठाधीश्वर और महंथों ने हिस्सा लिया। किन्नरों ने भारत सरकार से मांग की कि किन्नर समाज का एक अलग बटालियन तैयार किया जाए। वे पाकिस्तान को दुनिया के नक्‍शे से मिटा देंगे।

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हमारे आगे पीछे कोई नहीं है। धार्मिक क्षेत्र में हमने अपनी भागीदारी खुद से तय कर ली है। पाकिस्तान कायरों जैसी हरकत कर हमारे वीर जवानों को मार रहा है।

हमारी मांग है कि किन्नरों का अलग से बटालियन बनाई जाए। पाकिस्तान को हम किन्नर सबक सिखाना चाहते हैं।
हमारी बटालियन बना कर हमें उनका सामना करने का मौका दिया जाए, फिर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाब दे सकते हैं।

दिल्ली पीठ की पीठाधीश्वर भावनी मां ने कहा अखाड़ा बनने के बाद लोग हमें सम्मान के नजर से देखते हैं। सरकारों से कहना चाहते हैं कि मां का लाल कब तक शहीद होगा। पाकिस्तान को जबाब देना होगा। हमें भी मौका चाहिए, पाकिस्तान को वर्ल्ड के नक्शे से मिटा देंगे। आखिर हम भी इंसान हैं, हमें भी दर्द होता है, जब हमारे जवानों की मौत होती है।

लखनऊ पीठ की पीठाधीश्वर सुधा तिवारी ने कहा कि किन्नर ही आतंकियों को जवाब दे सकते हैं।जवानों की जान सस्ती नहीं है। हम भी देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। पाकिस्तान का विरोध हमारा पूरा समाज करता है।

संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि पोस्टर लांचिंग के पूर्व गंगा पूजन कर मां को साक्षी मानते हुए भ्रूण ह्त्या न करने की शपथ भी दिलाया। इस आयोजन में किन्नर अखाड़े के 25 से अधिक पीठाधीश्वर और महंथ किन्नर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विदेशियों और श्रद्धालुओं ने इनसे आशीर्वाद लिया और सेल्फी भी ली।

विदेशी हमले की स्थिति में पाक के साथ खड़ा रहेगा चीन!

ब्यूरो,

भारत के कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और चीन आए दिन बयानबाज़ी करते नज़र आ रहे हैं, जबकि भारत ने पहले भी स्पष्ट कर दिया है कि हमारे देश का निजी मामला है। पड़ोसी देश अपने देश की चिंताजनक स्थिति पर ध्यान दे। इसी सम्बन्ध में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री की ओर से एक बयान आया है। बयान में लाहौर में चीन के महावाणिज्यदूत यू बोरेन का हवाला देते हुए कहा गया कि किसी भी विदेशी हमले की स्थिति में हमारा देश पाकिस्तान को पूरा समर्थन देगा।

खबर ये है कि चीन ने किसी भी विदेशी हमले की स्थिति में पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। चीन ने कहा कि हम कश्मीर मुद्दे पर इस्लामाबाद के पक्ष का भी समर्थन करते हैं। एक पाकिस्तानी अख़बार के मुताबिक, चीन ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ अपने शीर्ष राजनयिक की मुलाकात के दौरान यह सन्देश दिया।

चीन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में तनाव शीर्ष पर है। ऐसे में चीन के इस बयान की चौतरफा निंदा की जा रही है। चीन के दूत यू बोरेन ने शाहबाज़ के जन्मदिन के मौके पर मिलकर कई अहम समझौतों पर भी चर्चा की।