28.1 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 1132

पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने का मतलब है, हम खुद आतंकियों को फंडिंग कर रहे हैं -राकेश उपाध्याय

उरी में सैन्य शिविर में हुए आतंकी हमले की वजह से पूरा देश ग़म और आक्रोश में नज़र आ रहा है। बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। हर कोई इस गतिविधि की निंदा कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया मंच पर यह बात तेज़ी से चल रही है कि पाकिस्तान जो भारत पर लगातार हमले करता रहा है, क्या ऐसे देश के किसी नागरिक को हमें शरण देना चाहिए? क्या हमारे जवान यह जानकर दुखी नहीं होंगे कि हमारे भाइयों को, जिस देश के आतंकी सोते वक़्त हमला करके मार दे रहे हैं, हम उन्हें दौलत और शोहरत देकर उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे हैं! क्या हम भारतवासी अपने जवानों के इस सवाल का जवाब दे सकेंगे?

इस ज्वलंत मुद्दे पर हमारे संपादकीय मंडल के इंद्रकुमार विश्वकर्मा ने बात की एक्सपोज़ और आपका सुरूर जैसी तमाम फ़िल्मों के निर्माता राकेश उपाध्याय से। जिन्होंने इस मसले पर अपनी बेबाक़ राय रखी।

एक लंबी सांस लेते हुए राकेश कहते हैं, ‘भारत एक ऐसा देश है, जो सदैव अमन-चैन चाहता है। हम भारतीय अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को उसी प्रेम व सहिष्णुता से देखते हैं, जैसे कि हम अपने सगे-संबंधी और प्रियजनों को देखते हैं। हम उनके खानपान, उनके रहन-सहन, उनके संगीत, उनकी फ़िल्में, उनके टेलीविज़न के कार्यक्रमों की चर्चा भोजन के समय भी करने से नहीं चूकते। मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूँ कि मुझे कुछ ऐसी हस्तियों के साथ कार्य करने का मौका मिला। बॉलीवुड में काम का अवसर मिलने से इन कलाकारों की जहाँ एक तरफ अच्छी आय हो जाती है, वहीं दूसरी तरफ मिलता है ढेर सारे भारतीयों का प्यार। हम चाहते हैं कि कला और प्रतिभा का यह मेल-जोल लंबे समय तक चलता रहे। जैसा कि कहा जाता है, प्रतिभा और रचनात्मकता पर सीमाओं का बंधन ठीक नहीं।

एक बात हमेशा कचोटती है कि ये जो कलाकार हमारे देश से पैसे कमाकर जाते हैं, अपने मुल्क में उसका टैक्स देते होंगे। और उसी टैक्स के पैसे से इनके मुल्क के लोग गोलियां और बारूद खरीदकर हमारे ही जवानों पर हमला करते हैं। सोचिए, हमारे देश का पैसा हमारे मुल्क के रखवालों की, हमारे जवानों की जान ले रहा है। और कुछ लोग इसपर भी सियासत करते हैं। लोग बस इस बात का जवाब दें कि क्या वे अपने जवानों के मौत की वजह बनना चाहते हैं?

अब, एक बड़ा प्रश्न..? क्या हमें पाकिस्तानी कलाकारों को काम देना जारी रखना चाहिए, जबकि उनकी सरकार कानून और व्यवस्था को बनाये रखने के अपने सारे वायदों को तोड़ती आ रही है..? आप कहेंगे, “फवाद खान इस गुड, राहत फ़तेह अली खान, आतिफ़ असलम आर ग्रेट सिंगर्स..!” इससे इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन, जाइये और पूछिए भारतीय सेना के उस जवान के परिवार से, जिन्होंने अपने घर के चिराग को इस आतंक की आग में कुर्बान कर दिया हो- “वह प्रोमो कैसा लगा, जिसमें वह पाकिस्तानी ऐक्टर है, वह गाना कैसा लगा जिसमें उस पाकिस्तानी सिंगर ने गाया है..?”

ध्यान देने वाली बात यह है कि अपने खुद के देश की अपेक्षा जो नाम, शोहरत और पैसा इस देश में उन्हें मिला है, उसके मुकाबले भारत देश व यहाँ के नागरिकों के लिए सद्भावना के मामले में वे ज़ीरो हैं। वे हम भारतीयों से कहते हैं कि हम उनकी कला व कार्य की प्रशंसा करें, पर क्या एक बार भी उन्होंने मारे गए हमारे भारतीय सैनिकों के सम्बन्ध में कुछ कहा है? क्या उन्होंने एक बार भी आतंकियों द्वारा की गई भारतीय जवानों की नृसंश हत्या के सन्दर्भ में कुछ बोला है? क्या एक भी पाकिस्तानी आर्टिस्ट ने कहा है कि भारतीय नागरिकों और सेना के जवानों के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह गलत है? जब उन्हें उन लोगों की कोई परवाह नहीं है, जो उनके कला की सच्चे हृदय से प्रसंशा करते हैं, जिसके कारण उन्हें काम मिलता है, तो हम उनकी कला को सपोर्ट करना क्यों जारी रखें..!!

पाकिस्तानी कला को विराम दे देना इस सन्देश का अंतिम उद्देश्य नहीं है, पर जब तक सारी समस्याएँ हल न हो जाएँ और घाटी के लोगों के चेहरों पर पहले जैसी मुस्कान न लौट आए, हमें खुद से पूछना चाहिए कि हमें उन्हें इंडियन फ़िल्म इण्डस्ट्री में काम देना चाहिए या नहीं..!

क्या हम अपने जवानों की छाती में ऐसी गोली चाहते हैं, जिसकी फंडिंग हमारे द्वारा की गई हो? इस बारे में जरूर सोचें.!

…जब सुशांत के खेल से प्रभावित हुए सचिन तेंदुलकर

पारुल पाण्डेय,

मुंबई। बॉलीवुड में वर्तमान दौर में खेल-खिलाड़ी संबंधित फिल्मों पर ज्यादा फिल्में बनाई जा रहीं हैं। 2013 में जब से राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मिल्खा सिंह की बायोपिक भाग मिल्खा भाग बनाई है, तब से बॉलीवुड में स्पोर्टस बायोपिक बनाने का सिलसिला सा शुरू हो गया है।

भाग मिल्खा भाग ने शानदार कमाई तो की ही थी, साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म को खूब सराहा था। बस इसके बाद तो 2014 में मैरीकॉम, हवा हवाई, 2016 में अजहर, साला खड़ूस, सुल्तान और आगामी दंगल जैसी फिल्मों का रेला सा लग गया।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष की कहानी तो हमेशा से फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित करती ही रही। उनके फर्श से अर्श तक कहानी को 72 एमएम पर उतारा ए वेडनेस डे के निर्देशक नीरज पाण्डे ने।

सुशांत सिंह राजपूत जो एमएस धोनी फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे हैं, को आने वाले समय का बड़ा स्टार माना जा रहा है। सुशांत ने अपनी अदाकारी का लोहा अभिषेक कपूर की काई पो चे और दिबाकर बैनर्जी की डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों से मनवाया है। जिसको ध्यान में रखते हुए एमएस धोनी के मेर्कस ने सुशांत को धोनी के रोल के लिए चुना।

फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने जी तोड़ मेहनत की है। क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने के लिए उन्होंने बांद्रा कुर्ला स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में खूब पसीना बहाया है। इसी दौरान उनके साथ एक अप्रत्याशित घटना घटी। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनके क्रिकटिंग स्किल्स की तारीफ की। एक कार्यक्रम के दौरान काई पो चे स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने रहस्योद्घाटन किया कि मैं उनसे नहीं मिला। मैं तो बस बांद्रा-कुर्ला स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में प्रैक्टिस कर रहा था। सचिन सर ने मुझे देखा और किरन मोरे से पूछा कि वो लड़का किसके लिए खेलता है। इतना ही मेरे लिए काफी था।

बहरहाल सुशांत ने धोनी के तौर-तरीकों से इतनी अच्छी तरह से समझ लिया है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि सुशांत फिल्मी दुनिया को छोड़कर कभी भी क्रिकेट की दुनिया में जा सकते हैं।

राहुल की किसान यात्रा का पहला चरण खत्म, कहा-“अगर यूपी में सरकार बनी तो माफ़ करेंगे किसानों का कर्ज”

अनुज हनुमत,

यूपी विधानसभा से ठीक पहले किसानों के दर्द बाँटने निकले राहुल गांधी की किसान यात्रा के तहत ‘देवरिया से दिल्‍ली’ तक के पहले चरण की यात्रा लखनऊ में 18वें दिन खत्‍म हो गई। इस मौके पर राहुल ने चौक में लोगों को संबोधित करते करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनीं तो 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ करेंगे।

पहले चरण की यात्रा समाप्त होने के मौके का फायदा उठाते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, बल्कि उन्होंने सिर्फ 15 लोगों का कर्जा माफ किया है। राहुल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी वाले रेलवे का बजट हजम करना चाहते हैं।

गौरतलब हो कि राहुल गांधी ‘देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा’ में निकले हैं, जिसके पहले चरण की यात्रा कल लखनऊ में खत्म हो गई। राहुल गांधी ने इस मौके पर बड़ा दावा करते हुए कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनीं तो किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस पर भरोसा करता है और यही वजह है कि कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ रुपए का किसानों का क़र्ज़ माफ किया। हमने भट्टा पारसौल में किसानों की लड़ाई लड़ी थी।

आपको बता दें कि इस किसान यात्रा के पहले चरण के दौरान राहुल 1600 किमी चलने के बजाए 2229 किमी चले और उन्‍होंने 12 रोड शो, 17 खाट सभाओं, 500 छोटी सभाओं को एड्रेस किया। जिसमें उन्होंने मुख्‍यतः प्रधानमन्त्री मोदी को निशाने पर रखा।

लगभग हर सभा में राहुल गांधी ने ये जिक्र किया कि उनकी सरकार में किसानों का कर्जा माफ कराया गया। अगर दोबारा उनकी सरकार बनी तो फिर से किसानों का कर्जा माफ कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सूबे की अखिलेश सरकार पर कोई बड़ा हमला नहीं किया।

‘स्पिट्सविला 8’ के गौरव अरोड़ा ने कराया सेक्स चेंज, इंस्टाग्राम पर लिखा “call me gauri”

शिखा पाण्डेय,

टीवी रियलिटी शो ‘स्प‍िट्जविला 8’ में हॉट व स्टंनिंग लुक से सभी को आकर्षित करने वाले गौरव अरोड़ा अपना कम्पलीट ट्रांसफॉर्मेशन करा चुके हैं। परफेक्ट मसकुलर बॉडी और शानदार लुक्स में नजर आने वाले माचो मैन गौरव अब ‘गौरव’ नहीं रहे बल्कि ‘गौरी’ बन गए हैं। अब आप उन्हें देखेंगे तो यकीनन पहचान नहीं पाएंगे।

आपको बता दें कि गौरव अरोड़ा ने खुद को एक खूबसूरत लड़की के रूप में बदल लिया है। ‘स्प‍िट्जविला 8’ के दौरान ही खुद के बायसेक्शुअल होने का खुलासा कर चुके गौरव अब पूरी तरह लड़की बन चुके हैं और वे अपने इस नए अवतार को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं।

गौरव ने इंस्टाग्राम पर अपने इस नए लुक में हॉट व सिज़लिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में वे अपनी सेक्सी बॉडी, पाउटी लिप्स और नेलपेंट्स दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अब इसे ‘call me gauri’ कर लिया है। गौरव के इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा है, “Call me GAURI” यह पेज उनकी ग्लैमरस फोटोज से भरा हुआ है।

ये ‘हॉट बेब’ लुक व परफेक्ट फेमिनिन बॉडी पाने के लिए गौरव ने लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाया है। इस ट्रीटमेंट की फोटोज़ और वीडियोज़ भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने फुलर लिप्स सर्जरी भी कराई है।

गौरतलब है कि गौरव अरोड़ा ने बतौर मेल कंटेस्टेंट डेटिंग शो ‘स्प्लिट्सविला 8’ में एंट्री ली थी। उन्होंने शो के विनर रहे प्रिंस नरुला को टफ कॉम्पिटिशन भी दिया था। वे इस शो के दरमियान कंटेस्टेंट मिया लकिया के काफी करीब आ गए थे। एक मेल कंटेंस्टेंट्स के लिए फीलिंग डेवलप होने के वाक़ये पर उन्होंने खुद के बाइसेक्शुअल होने का खुलासा किया था।

अब शराब पीने के बाद नहीं चढ़ेगा नशा!

शिखा पाण्डेय,

किसी शायर ने बहुत खूब लिखा है कि ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’, लेकिन दुनिया बखूबी जानती है कि शराब में यक़ीनन नशा होता है। आप ने भी कभी ऐसा सोचा नहीं होगा कि कोई शराबी शराब पिए, और उसे बिलकुल नशा ही न हो, लेकिन अब यह संभव हो गया है। अब शराब पीकर होश खो बैठने की नौबत नहीं आएगी क्योंकि शराब पीने के बाद नशा चढ़ेगा ही नहीं।

एक ब्रिटिश प्रोफेसर ने ऐसी अनोखी किस्म की ‘हैंगओवर फ्री अल्कोहल’ इजात करने का दावा किया है। ब्रिटिश वैज्ञानिक प्रोफेसर डेविड नट के मुताबिक यह नए किस्म का सिंथेटिक अल्कोहल ‘अल्कोसिंथ’ कहलाता है। उनका दावा है कि उनके द्वारा इज़ात यह शराब पीनेवालों पर पॉजीटिव असर करेगी। इससे मुंह नहीं सूखेगा, जी नहीं मिचलाएगा और सर भी नहीं चकराएगा।

प्रोफेसर नट ने कहा, “यह स्कॉच और गिन से हटकर होगा। जब आपके कॉकटेल में अल्कोसिंथ बंटकर अलग होगा तब वह न तो आपके लीवर और न ही आपके हृदय को नुकसान पहुंचाएगा।”

इम्पीरियल कॉलेज के इस प्रोफेसर ने बताया कि उन्होंने करीब 90 अल्कोसिंथ पदार्थों का पेटेन्ट कराया है। उनमें से दो को साल 2050 तक बड़े पैमाने पर बार में सर्व करने की तैयारी चल रही है।

एक अरसे से लोग नशामुक्त शराब का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। वैसे तो कुछ कंपनियां हैं , जो हैंगओवर फ्री अल्कोहल का दावा करती हैं, लेकिन वो उतनी कारगर नहीं हैं। उम्मीद है कि इस शराब के बाजार में आने से शराब कारोबार में बढ़ोत्तरी तो होगी ही, उसके ग्राहक भी बढ़ेंगे और सबसे बड़ी बात यह कि इससे होनेवाले कुप्रभाव कम होंगे।

आतंकवाद के कारण पाकिस्तान के साथ कोई खेलना नहीं चाहता -अनुराग ठाकुर

शिखा पाण्डेय,

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भविष्य में पाकिस्तान से किसी भी तरह की क्रिकेट सीरीज खेलने की संभावना से पूरी तरह से इनकार किया है। अनुराग ने कहा कि इस बारे में सोचना भी गलत है और पाकिस्तान से सीरीज नहीं खेलने का सिर्फ एक ही कारण आतंकवाद है।

बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए कोझिकोड पहुंचे ठाकुर ने कहा,” हम पिछले 30 सालों से आतंकवाद से जूझ रहे हैं। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है सुरक्षा। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हम पाकिस्तान से क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। दरअसल, आतंकवाद की वजह से कोई भी अन्य देश पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहता है।”

प्रादेशिक सेना में अधिकारी अनुराग ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में हराया था। भारत ने विश्व कप क्रिकेट के भी सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया। वह किसी भी समय पाकिस्तान को तबाह कर सकता है, लेकिन उसे विश्व स्तर पर अलग-थलग करना अधिक महत्वपूर्ण है।

अनुराग ठाकुर ने कहा,” उम्मीद है कि पाकिस्तान अपनी गलतियों से सीख लेगा और आतंकवादी गतिविधियों को अपने देश में बढ़ावा नहीं देगा।”

पाकिस्तानी कलाकारों को लात मारकर भगाओ -अभिजीत भट्टाचार्य

अमित द्विवेदी,

उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा भारत देश पाकिस्तान के खिलाफ क्रोध से धधक रहा है। इस क्रोध की आग से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। एक ओर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों को देश छोड़ने की धमकी दी है, तो दूसरी गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को मौका देने वाले निर्माता निर्देशकों पर अपशब्दों में साथ अपना गुस्सा उतारा है।

मनसे द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों व भारतीय निर्माताओं को धमकी दिए जाने के बाद बॉलीवुड सिंगर अभिजीत ने महेश भट्ट और करण जौहर आदि निर्माताओं के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “बॉलीवुड अब फ्रस्ट्रेटेड गे और किन्नरों से भरा पड़ा है। उनमें कोई दम नहीं है, उन्हें तो बस पाकिस्तान वाले पठान बॉयफ्रेंड चाहिए।”

अभिजीत ने ट्वीट किया, “राजनीतिक पार्टियां छुट्टा तोड़-फोड़ कर फायदा उठाती हैं, लेकिन उनमें जौहर, भट्ट, खान जैसे ‘गद्दारों’ से पंगा लेने की हिम्मत नहीं।”

अभिजीत ने यह भी कहा,” मैंने कभी नहीं कहा है कि पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार करो, बल्कि इन्हें तो लात मार कर बाहर करना चाहिए। शर्म करो करण जौहर, महेश भट्ट, इनको मौका और पैसा देकर पालने के लिए। “

हमेशा से पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करनेवाले गायक अभिजीत ने दरअसल इस बार इन बॉलीवुड निर्माताओं व निर्देशकों को इस वजह से निशाने पर लिया है क्योंकि करण जौहर की दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान नजर आने वाले हैं। इसके पहले भी करण के धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्मों में फवाद नजर आए थे। महेश भट्ट अक्सर अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी अभिनेता, गायक और संगीतकारों को अवसर देते रहे हैं। दूसरी ओर शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ दिखाई देंगे। सलमान खान भी फवाद खान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि मनसे की चित्रपट सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी दी है कि यदि वे अगले 48 घंटों के भीतर भारत से लौट नहीं गए तो पाकिस्तानी कलाकार तो मार खाएंगे ही, साथ में जो यहां निर्माता व निर्देशक हैं, उनकी भी पिटाई होगी।

इसके अलावा उरी आतंकी हमले के बाद से ट्विटर पर #NoVisaToPakArtist और #BanPakArtists जैसे हैशटैग के साथ पाकिस्तानी कलाकारों फवाद खान, माहिरा खान, सिंगर आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान और गुलाम अली की तस्वीरों के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं।

लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए 3 बिलियन डॉलर खर्च करेंगे मार्क जुकरबर्ग

सौम्या केसरवानी,

लाइक और शेयर की आभासी दुनिया से लोगों को परिचित कराने वाले फेसबुक संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग व उनकी पत्नी डॉ. प्रिसिला चान ने सार्वजनिक रूप से अगले दशक तक बीमारियों की रोकथाम और बच्चों को उनसे बचाने के लिए एक पहल की है, जिसके तहत उन्होंने 3 बिलियन डॉलर से ज़्यादा का निवेश किया है। जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात का ऐलान किया।

अपनी योजना के बारे में स्पष्ट करते हुए मार्क ने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों को बीमारियों से बचाना है। प्रिसिलाएक बाल रोग विशेषज्ञ हैं, साथ ही वे सोशल वर्क से भी जुड़ी हैं। मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी ने समाजिक सरोकार के लिये ‘चान जुकरबर्ग इनीशिएटिव’ नाम की संस्था खोल रखी है, जिसके माध्यम से वे सामाजिक कार्य करते हैं।

जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला ने कहा कि ‘वो इस सदी के अंत तक सभी बीमारियों के खात्मे और रोकथाम के लिए कार्य करेगें। उन्होंने ये भी कहा कि ‘उनका लक्ष्य बच्चों को बीमारियों से बचाना है, ताकि दुनिया का भविष्य स्वस्थ रहे। इस घोषणा के अनुसार, फेसबुक द्वारा जारी की गई राशि चिकित्सा शोध एवं संबंधित क्षेत्रों में खर्च की जाएगी, जिसकी मदद से बच्चों को बीमारी से बचाया जा सकेगा।

इलाहाबाद विश्व विद्यालय में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन

सौम्या केसरवानी,

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने का एक मामला सामने आया है। लिंगदोह की सिफारिश के विपरीत आचार संहिता तार-तार होती नज़र आई।

महिला परिसर की दीवारें बैनर पोस्टर से भरी दिखाई दीं। इलाहाबाद विश्व विद्यालय प्रशासन ने यूनियन भवन का गेट तो बन्द कर दिया, लेकिन वहाँ के दीवारों पर बैनर, पोस्टर लगे हुए हैं। उम्मीदवारों के समर्थकों  के नारों से परिसर गूँजता रहा।

मुख्य कुलानुशासक ने नोटिस कर परिसर से प्रचार सामग्री हटाने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार को नामांकन वाले दिन भी इस आदेश का कोई मतलब नहीं दिखा। कुलपति ने आदेश में स्पष्ट कहा था कि चुनाव आचार संहिता लागू है।

चुनाव मे भाग लेने वाले छात्र, जिन्होने ने पोस्टर, बैनर व होडिॅगं लगवाये हैं, उन्हे जल्द से जल्द हटवा ले, नही तो उनके खिलाफ लिंगदोह समिति के तहत नामांकन निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

नवाज शरीफ की बेटी का MMS हुआ लीक!

सौम्या केसरवानी,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मरियम छोटे-छोटे कपड़े पहनकर डांस करती नज़र आ रही हैं। वीडियो इतना ज्यादा अश्लील है कि इसे सेक्स स्कैंडल कहना भी गलत नहीं होगा।

यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो के मरियम शरीफ के होने का दावा किया है। हालांकि यह वीडियो कहाँ और कब बनाया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वीडियो में नजर आ रही युवती का चेहरा साफ़ नजर नहीं आ रहा है।

पाकिस्तान के लोग मरियम को नवाज के उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। सिर्फ यूट्यूब चैनल द्वारा किये गए दावे के आधार पर इस वीडियो को मरियम शरीफ नहीं माना जा सकता। यह वीडियो फेक है या रियल, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वैसे बहुत से लोगों ने कमेंट कर इस वीडियो को फेक भी बताया है।