हरियाणा हिंसा : करोड़ों की सम्पति तबाह, 12 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वितरित की जीवन रक्षक दवाएं
राम रहीम पर दुष्कर्म का आरोप सिद्ध, वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के ज़रिये सुनाई जायेगी सजा
शिखा पाण्डेय । Navpravah.com
बलात्कार के एक मुकदमे में पंचकुला में विशेष सीबीआई अदालत ने करीब 15 साल बाद आज डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को दोषी करार दिया है। सूत्रों के अनुसार राम रहीम को यौन शोषण का अपराधी मान लिया गया है, लेकिन इस मुक़दमे पर उन्हें सज़ा 28 अगस्त को सुनाई जायेगी। तब तक राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें सेना के पश्चिमी कमान में रखा जायेगा। यह इलाका आर्मी का है, जो कोर्टरूम से मात्र पांच मिनट की दूरी पर है। इसके बाद रात के अंधेरे में डेरा प्रमुख को अंबाला जेल शिफ्ट किया जायेगा। अभी सेना और डीजीपी के बीच बातचीत चल रही है।
पहले ही से हंगामा मचा रहे राम रहीम के समर्थकों से निपटना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। सरकार ने आर्मी को अलर्ट पर रखा है। पंचकुला से सारे समर्थकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुनवाई के वक्त कोर्ट में केवल जज, राम रहीम और स्टाफ मौजूद थे। फैसले से पहले पंचकुला के रिहायशी इलाकों की बिजली काट दी गयी थी।
कोर्ट के बाहर डेरा समर्थक जम के हंगामा कर रहे हैं।
मीडिया के साथ मारपीट की भी खबरें आ रही हैं। खबर है कि राम रहीम के समर्थकों द्वारा कैमरामेन के साथ बदसलूकी की गयी है। एक आउटडोर ब्रॉडकास्टिंग वैन को भी आग के हवाले कर दिया गया है। हालात को देखते हुए पुलिस का ऑपरेशन क्रेकडाउन शुरू हो चुका है। पंजाब के रेलवे स्टेशन से भी आगजनी की खबर मिली है। पूरे पंचकुला को खाली कराने के लिए समर्थकों पर आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं। हाइवे को पूरी तरह से पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
हाई कोर्ट ने कहा है कि जरूरत पड़े तो हथियारों का इस्तेमाल करने से भी सुरक्षाबल न झिझकें। हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर कोई नेता मामले में दखल देने की कोशिश करता है तो उसपर एफआईआर दर्ज की जा सकती है क्योंकि आईबी ने दिल्ली पुलिस को पहले ही से चेतावनी दी है कि अगर फैसला राम रहीम के खिलाफ आता है तो समर्थक प्रदर्शन कर सकते हैं।
राम रहीम का पहले मेडिकल चेक कराया जायेगा। माना जा रहा है कि 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राम रहीम को सजा सुनायी जायेगी। सेना की पूरी टुकड़ी उनकी गाड़ी के साथ जायेगी।
तेजस्वी यादव ने कहा व्यापम घोटाले से भी बड़ा है सृजन घोटाला
सावधान: गर्भवती महिलाएँ भी स्वाइन फ्लू की चपेट में
न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
स्वाइन फ्लू की चपेट में अब तक जहाँ बच्चे और जवान आ रह थे, वहीं अब गर्भवती महिलाएं भी तेज़ी से शिकार हो रहे हैं। पांच दिनों में तीन गर्भवती महिलाओं की स्वाइन के कारण मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भी दो गर्भवती महिलाओं को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग में दो अन्य गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया गया है, इनमें दोनों गर्भवती महिलाओं में से एक गर्भवती महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 70 और नये मरीजों में स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया है।
दिल्ली में करीब अब तक 1200 मर्रीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की जा चुकी है, इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक बारह स्वाइन फ्लू मरीजों की मौत हो चुकी है। इन गर्भवती महिलाओं को केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।
डाक्टरों के अनुसार अक्सर देर से आने पर इनकी हालत गंभीर भी हो जाती है। क्वीन मेरी अस्पताल में भी गर्भवती महिलाएं लगातार भर्ती हो रही है। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाकों का दौरा कर रहीं हैं। लगातार फ्लू की दवा मरीजों को बांटी जा रही है।
राज्यसभा में अमित शाह और स्मृति ईरानी ने ली शपथ
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली, वे पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। अमित शाह के साथ स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।
शपथ लेने के बाद अमित शाह बीजेपी के नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। 8 अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, वोटिंग के बाद कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर से अपनी पार्टी के दो बागी विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
इस चुनाव में अहमद पटेल ने अपनी जीत दर्ज की थी, उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बलवंत राजपूत को हराया था। इस चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 46 वोट मिले थे तो वहीं स्मृति ईरानी को भी 46 वोट मिले थे।
बीजेपी के उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत ने गुजरात राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, चुनाव आयोग ने दो विधायकों के वोट को खारिज किया था।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं
न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
आज से गणेश महोत्सव का शुभारंभ सभी शहरों में हो गया है, आज गणपति बप्पा मेहमान बनकर पूरे ग्यारह दिन तक सभी के घर में विराजमान रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने समस्त देशवासियों ने इस मौके पर शुभकामनाएं दी और ट्विटर के माध्यम से उन्होंने लिखा, ‘गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेरे साथी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। गणेश जी सबकी रक्षा करे और कष्ट हरें।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास दिन पर लोगों को बधाई भेजी और ट्विटर पर लिखा कि, ‘गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 11 दिन के लिए बप्पा सबके घर विराजमान होगें, सभी को सुख और शांति प्रदान करें।’
गणेश चतुर्थी के महापर्व पर बप्पा का जन्म दोपहर के वक्त हुआ था इसलिए उनका पूजन इसी समय पर किया जायेगा। चतुर्थी तिथि का आरंभ 24 अगस्त की रात 8:27 बजे से हो गया है और इसका शुभ समय 25 अगस्त की रात 8:31 बजे तक रहेगा।
आज दोपहर 2:36 तक मंगलकारी रवि योग रहेगा,
इस योग में की गई गणपति स्थापना शुभ फल देती है। लोग सोने, चांदी, तांबे और मिट्टी के गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं। गणेश पूजा में गणपति भगवान को 21 लड्डुओं का भोग भी लगाया जाता है।
अमिताभ बच्चन ने दी तीन तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन तीन तलाक के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया अब दी है, अभिनेता ने 23 अगस्त के दिन आए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए इस फैसले पर अपना पक्ष रखा है।
अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के संवाददाता सम्मेलन में कहा, तीन तलाक से जूझती मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उच्च न्यायल ने तीन तलाक को पूरी तरह गलत और असवैंधानिक करार दिया जो कि उचित है, फैसला खुद ही बोलता है और हम अपने देश के कानून से तर्क नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाएं जिस तरह से पाबंदियों का सामना करती हैं, हमें भी यह देखकर दुख होता है। लेकिन अब मुस्लिम महिलाओं को भी अपना हक मिलेगा।
बच्चन ने कहा, लड़कियों को शिक्षित होने से रोक दिया जाता है क्योंकि उसका विवाह होना है, इसलिए उस पर पैसे क्यों खर्च किए जाएं, जो कि एक गलत और रूढ़ीवादी धारणा है।
बच्चन ने आगे कहा कि मुझे मुस्लिम महिलाओं लिए दुख होता है, वे बाहर आकर और मेरे सामने हॉट सीट पर बैठने के लिए वर्षों से प्रचलित सामाजिक नियमों को तोड़ती हैं, वे उसमें सफल होती हैं जिसका सपना उन्होंने अपने लिए देखा होता है जो बहुत ही प्रेरक होता है।
तीन तलाक के फैसले पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है, कई फिल्मी सितारों ने भी इस फैसले पर खुशी जताई है, अमिताभ बच्चने के अलावा इस फैसले पर अनुपम खेर, शबाना आजमी और फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर सहित और भी कई लोगों ने भी अपना पक्ष रखा है।
आज से आयेंगे 200 रूपये के नोट!
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 200 रुपये का नोट आज से प्रचलन में आ जाएगा, 200 रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। ये नोट अभी आरबीआई के कुछ कार्यालयों और कुछ बैंकों द्वारा जारी किए जाएंगे।
इस नोट के पिछले हिस्से में सांची के स्तूप का रूपांकन होगा और यह हल्के पीले रंग का होगा, इस नोट को जारी करने का उद्देश्य कम मूल्य के नोटों के प्रचलन को बढ़ाना है। वैसे साथ ही जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, 200 रुपये के नए नोट आ जाने से कम मूल्यों के नोटों का दबाव कम किया जा सकेगा।
खबरों के अनुसार 200 के 50 करोड़ नोट मार्किट में लाये जायेंगे, अभी 100 रूपये और 500 रुपये के बीच का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं था, इसलिए आरबीआई का मानना है कि 200 के नोट काफी उपयोगी होंगे।
8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे, जिसके बाद 2000 के नोट और 500 के नए नोट चलन में आये। जानकर की माने तो सरकार ने यह फैसला देश में करेंसी की स्थिति और बाहरी देशों से आ रहे नकली नोटों की सप्लाई को बंद करने के लिए किया गया था। 200 के नोट की सुरक्षा और सरकारी प्रिंटिंग प्रेस की गुणवत्ता के लिए कई स्तरों पर जांच की गई है।
800 गाड़ियों का हुजूम, सड़क के रास्ते कोर्ट के लिए निकले बाबा लव चार्जर
शिखा पाण्डेय । Navpravah.com
आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ कोर्ट का फैसला आने वाला है। बाबा राम रहीम के लाखों भक्तों द्वारा वहां किसी भी प्रकार का हड़कंप न खड़ा किया जाए, इस वजह से राज्य सरकार ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। खबर आयी है कि उन्हें हवाई रास्ते से नहीं, बल्कि सड़क के रास्ते कोर्ट ले जाया जा रहा है। उनका काफिला सिरसा से निकल चुका है। बताया जा रहा है कि उनके काफिले में 800 से ज्यादा गाड़ियां शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें पंचकूला पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग जाएंगे।
पहले यह जानकारी सामने आ रही थी कि राम रहीम सिरसा से पंचकूला तक का सफर हेलिकॉप्टर से तय करेंगे। प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें हवाई रास्ते से ही आने को कहा था, लेकिन आखिरी वक्त में प्लान बदल दिया गया और राम रहीम सड़क के रास्ते पंचकूला के लिए रवाना हुए।
सिरसा से पंचकूला 250 किलोमीटर दूर है। सूत्रों के मुताबिक, बाबा पंचकूला जाने के लिए अपने आश्रम के पिछले दरवाजे से बाहर निकले, लेकिन जैसे ही वे अपने आश्रम से निकले, उनके समर्थक गाड़ियों के आगे आकर सड़क पर लेट गए। उनका कहना था कि वे राम रहीम को कहीं नहीं जाने देंगे। समर्थकों का आरोप है कि बाबा को इस केस में षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। बाद में सड़क पर लेटे समर्थकों को समझा बुझा कर हटाया गया और तब जाकर राम रहीम का काफिला आगे बढ़ सका।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस काफिल की पूरी विडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह रिकॉर्डिंग प्रशासन की ओर से करवाई जा रही है या फिर डेरा समर्थकों की तरफ से। राम रहीम के काफिले के साथ पुलिस और प्रशासन की कई गाड़ियां भी चल रही हैं। पुलिस सुरक्षा को लेकर लगातार अलर्ट है। सिरसा से पंचकूला के बीच पूरे रास्ते में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

















