वेटलिफ्टिंग चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर ने फिर एक बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए इतिहास रच दिया है। रिटायरमेंट के दो साल बाद भी 40 साल के इस पूर्व वेटलिफ्टिंग चैंपियन ने यूएफसी के दिग्गज फाइटर कोनोर गैक्कग्रेगोर को हराकर अजेय रहते हुए 50वीं जीत दर्ज की। 5’8” कद वाले इस फाइटर ने लॉस वेगास के टी-मोबाइल एरीना में शानदार तरीके से जीत दर्ज की।
वैसे तो आयरलैंड निवासी 29 साल के युवा कोनेर ने अपने करियर में 18 नॉकआउट मुकाबले खेले हैं। मेवेदर की यदि बात करें तो उन्होंने अपनी आखिरी फाइट 12 सितंबर 2015 को लड़ी थी। उन्हें प्रोफेशनल बॉक्सरों में जबरदस्त डिफेंसिव खिलाड़ी माना जाता है।
गौरतलब है कि 2700 करोड़ के मालिक मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं। 2015 में मेनी पेकियाओ को हराकर वेल्टरवेट विश्व खिताब जीतने वाले फ्लॉयड मेवेदर से विश्व मुक्केबाजी संगठन ने यह खिताब छीन लिया गया था । मेवैदर को दो लाख डालर मंजूरी फीस जमा करनी थी जो वह नहीं कर सके, जबकि उससे दो महीने पहले ही उन्होंने लास वेगास में हुए इस बहुचर्चित मुकाबले से 22 करोड़ डॉलर कमाए थे।
सर्च इंजन गूगल अमेरिका में सर्च इंजन के होम पेज पर डिप्रेशन अर्थात अवसाद के शिकार लोगों के जांच की नई सुविधा देने जा रहा है। इस जांच के बाद बीमारी के इलाज को लेकर सुझाव भी दिए जाएंगे। अगर यह परीक्षण सफल रहा, तो इस सुविधा को अन्य देशों में भी लागू किया जायेगा। नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस (एनएएमआइ) इस अभियान में गूगल का साझीदार है।
खबर के अनुसार ऑनलाइन फीचर पर क्लिक करते ही एक प्रश्नावली खुलेगी, जिसके आधार पर लोग डिप्रेशन का पता लगा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार इस नई तकनी को पीएचक्यू-9 का नाम दिया गया है। पीएचक्यू-9 स्मार्टफोन के सबसे ऊपर एक बॉक्स में दिखाई देगी। इसे नॉलेज पैनल का नाम भी दिया गया है। पीएचक्यू-9 की मदद से लोगों में अवसाद, इसके लक्षण और संभावित इलाज जैसी बीमारियों के बारे में बताया जाएगा।
गूगल की प्रवक्ता सुसान गडरेचा के अनुसार नए फीचर का उद्देश्य मेडिकल जांच को पलटना नहीं बल्कि डिप्रेशन के शिकार लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित करना है। एनएएमआइ ने एक बयान जारी कर बताया कि पीएचक्यू-9 की रिपोर्ट पीड़ित के लिए इस मसले पर डॉक्टरों से ठीक तरह से बातचीत करने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि पीएचक्यू-9 के इस्तेमाल करने के लिए आपको डॉक्टरों की सलाह भी लेनी होगी।
आज सर्वोच्च न्यायालय ने निजता के अधिकार (Right of Privacy) को मौलिक अधिकार (Fundamental Right) करार दिया है। 9 जजों की बेंच से सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है, इस फैसले के बाद देश के किसी भी नागरिक की निजी जानकारी सबके सामने नही आ सकेगी।
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्र सरकार को झटका लगा है, सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला आधार योजना के खिलाफ दायर याचिका पर दी है।
निजता के अधिकार का मामला सामने तब आया जब कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था, याचिका में आधार योजना की वैधता को इस आधार पर चुनौती दी गई थी कि यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आधार, पैन, क्रेडिट कार्ड में दी गई जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा सकेगा।
कांग्रेस ने निजता के अधिकार के फैसले की सराहना की है, और कहा कि इस फैसले से केंद्र सरकार के निजता के अधिकार को कम करने के प्रयासों पर पानी फिर गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “स्वतंत्रता की बड़ी जीत हुई है, हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुरुवार को आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री देउबा के साथ कई अहम मुद्दों व विकास परियोजनाओं पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-नेपाल के रिश्ते समृद्ध हैं। उन्होंने भारत-नेपाल के संबंध को हिमालय जितना पुराना बताया। पीएम मोदी ने नेपाल की हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि दोनों देश मिलकर कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर सहमति बनी।
देउबा ने कहा कि नेपाल कभी भी अपनी धरती से भारत-विरोधी गतिविधियां नहीं चलने देगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर कटईया-कौशा और रक्सौल-परवानीपुर अंतरराष्ट्रीय बिजली आपूर्ति लाइन का उद्घाटन किया। बातचीत के दौरान मोदी ने रक्षा और सुरक्षा को द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण पहलू बताया।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को नेपाली प्रधानमंत्री देउबा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले हैदराबाद भवन में उनका पारंपरिक स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा, ” यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे देउबा जी के स्वागत का मौका मिला। देउबा जी ने मुझे नेपाल आने का न्योता दिया है।” आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शेर बहादुर देउबा की ये पहली विदेश यात्रा है। भारत की पांच भारत दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री देउबा के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधमंडल भी आया है। देउबा इसके बाद महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दोनों नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि मित्रता और आपसी विश्वास का अद्भुत संबंध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अगुवाई की। मोदी ने बुधवार दोपहर को देउबा के भारत पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनके साथ बैठक की थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देउबा से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता से पहले उनका स्वागत किया। देउबा राष्ट्रपति कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे, जबकि अरुण जेटली भी देउबा से मुलाकात करेंगे। देउबा हैदराबाद, तिरुपति और बोधगया का दौरा भी करेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले चीन के उपप्रधानमंत्री वांग यांग नेपाल गए थे, जहां दोनों के बीच ऊर्जा और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने को लेकर कई प्रमुख समझौते हुए थे।
इस साल भी मोहर्रम और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन एक ही दिन पड़ रहा है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल दुर्गा पूजा के बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि 30 सितंबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए शाम 6 बजे तक की अनुमति दी जाएगी और इसके बाद यह सीधे 2 अक्टूबर को, मोहर्रम की समाप्ति के बाद, फिर से शुरू किया जा सकेगा। 1 अक्टूबर को मोहर्रम के चलते ताज़िए निकाले जाएंगे, उन्होंने कहा कि कुछ लोग धार्मिक आधार पर दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।
This year Durga Puja & Muharram fall on the same day. Except for a 24 hour period on the day of Muharram… 1/2
ममता बनर्जी की इस घोषणा की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी और इन पर अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए आरोप लगाए गए थे, बीजेपी की बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने फेसबुक पर कहा था कि क्या बंगाल धीरे धीरे तालिबानी शासन की तरफ बढ़ रहा है?
बाद मे ममता बनर्जी ने साफ किया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन केवल मोहर्रम के दिन स्थगित किया गया है न कि इसे रोका जा रहा है।
बाद मे कोलकाता पुलिस ने कुछ और ही ट्वीट कर दिया, उन्होंने चीफ मिनिस्टर के पहले के ऑर्डर को ही दुहरा दिया, इसमें कहा गया कि 30 सितंबर को सिर्फ शाम 6 बजे तक ही दुर्गा मूर्ति विसर्जन होगा, 1 को मोहर्रम के चलते कोई विसर्जन नहीं होगा, 2-3-4 अक्टूबर को फिर से विसर्जन हो सकेगा।
इसके बाद वेस्ट बंगाल पुलिस ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया कि 30 सितंबर, 2, 3,4 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन होगा, मोहर्रम के चलते 1 अक्टूबर को नहीं होगा।
पिछले साल भी एक ही तारीख पर दोनों कार्यक्रम पड़ रहे थे, तब बीजेपी कोलकाता हाई कोर्ट गई थी, कोर्ट ने कहा था कि राजनीति और धर्म को एक साथ मिक्स करना खतरनाक होगा।
बहुप्रतीक्षित जिओ मोबाइल की प्रीबुकिंग आज से शुरू होने जा रही है। बता दें कि जीओ ने अपने सस्ते मोबाइल की घोषणा की थी जिसके लिए रिमाइंडर की पर्सनल व्यवस्था भी की गई थी। पहले से जो लोग जिओ के 4जी और जियो फाई जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं उन्हें अब जिओ के सस्ते मोबाइल का बेसब्री से इंतजार है ।
आज जिओ की तरफ से अपने ट्विटर सोशल हैंडल में इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी गई है। आज शाम 5:30 मिनट पर इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक को खत्म करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह महिलाओं की आजादी नहीं है, तीन तलाक खत्म होने से क्या महिलाएं आजाद है, क्या उन्हें अपना हक मिल जाएगा. हमे अभी इससे आगे जाकर 1400 साल पुराने कुरान के नियमों को खत्म करने की जरूरत है।
तसलीमा ने ट्वीट किया, तीन तलाक को खत्म करना महिलाओं की आजादी नहीं है, महिलाओं को शिक्षित करने की जरूरत है, उन्हें उनका सम्मान दिलाने की जरूरत है, तसलीमा ने कहा, पूरा इस्लाम का कानून या शरिया कानून खत्म किया जाना चाहिए।
1400 years ago some men from Arabian desert made some barbaric laws. We still doubt about abolishing those?
एक साथ किए गए कई ट्वीट में तसलीमा ने कहा, सिर्फ तीन तलाक ही क्यों? सभी धार्मिक कानूनों को मानवता के लिए खत्म किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं और पुरूषों को समाज मे एक तरह का दर्जा प्राप्त हो, महिलाऐं भी पुरूषों के साथ कदम मिलाकर चल सकें।तसलीमा ने कहा, तीन तलाक कुरान में नहीं है। क्या इस वजह से इसे हटाया गया है? कुरान में बहुत सारे अन्याय व असमानताएं हैं, तो क्या उसे रखा जाना चाहिए? क्या उसे मानते रहना चाहिए।
burqa clad womn won't demand womn's freedom or baning of sharia.they r against 3 talaq,don't wana divorce coz financially depndnt on husbnds
अदालत का फैसला आने से पहले लेखिका ने ट्वीट किया था, भारत के प्रगतिशील लोग तीन तलाक को खत्म किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को सर्वोच्च अदालत ने मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक को असंवैधानिक करार देते हुए कहा है कि यह इस्लाम का हिस्सा नहीं है।
लोगों के मौत का सिलसिला आम हो गया है, अब कोई न कोई घटना हर दिन घट रही है, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के अस्पताल में हुई बच्चों की मौत की दुर्घटना के बाद एक और मामला सामने आया है। एबीपी न्यूज़ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार घटना बनारस BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल की है। बीते 6 और 7 जून को कई ऑपरेशन हुए, जिसके बाद कई मरीजों की मौत हो गई थी। वहीँ अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तीन मरीजों की मौत हुई थी।
नवप्रवाह संवाददाता से इस मामले की पैरवी करने वाले विपक्ष के नेता लल्लन तिवारी ने बताया कि, ‘शुरु मे 8-9 लोगों की मौत हुई, और जब धीरे-धीरे मामला पता चला तो 50 लोगों की ज्यादा मौतें उस अस्पताल मे हुई। मामले की जाँच हुई तो पता चला कि जो कम्पनी अस्पताल में गैस सप्लाई करती थी, वो न ही रजिस्टर है, न ही उसके पास लाइसेंस है और ये कंपनी इलाहाबाद के उत्तरी क्षेत्र के भाजपा विधायक हर्ष वर्धन वाजपेयी की है।बनारस पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, लेकिन 4 लोगों के एफआईआर करने के बाद भी प्रशासन के कान मे जूँ नही रेंग रहा है, अस्पताल, डाक्टर, गैस सप्लाई करने वाली कम्पनी किसी पर कोई कारवाई नही की जा रही है। क्या आज के समय जान इतनी सस्ती है? गैस मे ही गड़बड़ था, जिसके वजह से ये मौतें हुई हैं, गैस में ही कमी थी, उन्होंने कहा कि वो इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और इस सम्बंध में 11 सितंबर को भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ बनारस मे प्रदर्शन करेगें।”
एबीपी न्यूज़ में भी प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार घटना बनारस के सर सुंदरलाल अस्पताल की है. बीते 6 और 7 जून को कई ऑपरेशन हुए, जिसके बाद कई मरीजों की मौत हो गई थी। वहीँ अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तीन मरीजों की मौत हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की जगह दूसरी गैस दे दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। 20 लोगों की मौत हो गयी है, लेकिन अस्पताल का प्रशासन बस तीन लोगों के मरने का दावा कर रहा है। बनारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
इस मामले में पीड़ित परिवारों ने थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी. मामले की सरकारी जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मरीजों की मौत ऑपरेशन के बाद गलत ऑक्सीजन दिए जाने से हुई थी।
नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित खबर में ये कहा गया है कि जांच कि रिपोर्ट के अनुसार मरीजों को ऑक्सीजन की जगह नुकसानदायक नाइट्रस ऑक्साइड गैस दे दी गई थी, जिससे मरीजों की मौत हो गयी. रिपोर्ट में ये खुलासा भी हुआ है कि इलाहाबाद की जिस पारेरहाट कंपनी को ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका दिया गया था, उसके पास ऑक्सीजन प्रोडक्शन का लाइसेंस है ही नहीं.
ये कंपनी इलाहाबाद सिटी नॉर्थ सीट से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी की है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल इस मामले की सुनवाई करते हुए इसकी जांच यूपी के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल को सौंप दी है।
हाईकोर्ट ने अस्पताल प्रशासन से भी पूछा है कि जिस कंपनी के पास मेडिकल ऑक्सीजन के प्रोडक्शन का लाइसेंस तक नहीं है, उसे ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका कैसे दे दिया गया, साथ ही हाईकोर्ट ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल चिकित्सालय के महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से जवाब मांगा है।
(यह उक्त शीर्षक के सन्दर्भ में ABP News / National Herald में प्रकाशित ख़बरों पर आधारित विवेचना मात्र है)
बॉलीवुड के किंग खान की फैन तो दुनिया है, लेकिन कश्मीर की वादियों का एक फैन कुछ अलग किस्म का है. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं कश्मीर के 22 साल के युवक हैदर मकबूल की. हैदर लुक वाइज एक दम शाहरुख़ खान जैसे ही दिखते हैं. उनके कपड़े, चाल ढाल और चेहरा देखकर आप भी एक बार धोखा खा सकते हैं. शाहरुख़ खान और हैदर में फर्क करना भी मुश्किल हो जायेगा.
हैदर की ये तस्वीरें आपको हैरत में डाल देंगी:
Haider Maqbool
हैदर मकबूल अभी स्टूडेंट हैं. नवप्रवाह से इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी बारहवीं की परीक्षा पास की है, और चंडीगढ़ में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का एक कोर्स कर रहे हैं. हैदर के पिता सरकारी मुलाज़िम हैं और बतौर एकाउंट्स ऑफिसर कार्यरत हैं.
Haider Maqbool
पेंटिंग्स, व स्विमिंग का शौक भी रखने वाले हैदर मकबूल आगे चल कर एक्टिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. हैदर ने हमें बताया कि कश्मीर में न ही सिनेमा घर हैं, न ही एक्टिंग के लिए कोई स्कूल. इसी वजह से वो अब तक एक्टिंग नहीं सीख पाए.
Haider Maqbool
हैदर एक्टिंग के नाम पर जो कुछ भी सीखते हैं वो केवल यूट्यूब के ज़रिये ही सीखते हैं. वो शाहरुख़ खान के बचपन से ही बड़े प्रशंसक हैं. वो शाहरुख़ खान की बड़े परदे पर अदाकारी से बेहद प्रभावित हैं. हैदर की दिली तमन्ना है की वो जल्द से जल्द किंग खान से मिलें.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दिया है, जिसके बाद आतंकवाद को पनाह देने वालख पाकिस्तान बौखलाया है, ट्रंप की चेतावनी के बाद पलटवार करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दक्षिण एशिया क्षेत्र की कोर्ई समझ ही नहीं है, उन्हें उस क्षेत्र के बारे में कोई ज्ञान नही है।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप भारत को अफगानिस्तान का केयरटेकर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भारत के साथ अफगानिस्तान की एक भी सीमा नहीं है।
नेता इमरान खान ने आगे कहा कि ट्रंप पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हैं, वे भारत की तरफ से भारत की भाषा बोल रहे हैं, अफगान युद्ध में भारत को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है, भारत को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही हुई। लेकिन ट्रंप हैं कि अफगानिस्तान में भारत की भूमिका बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
इमरान ने कहा कि अफगानिस्तान में नाटो असफल हुआ और इसी विफलता को छिपाने के लिए अमेरिका पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है, अमेरिका जितना पैसा देता है, उससे ज्यादा पाकिस्तान गंवा देता है। लेकिन इस मामले में अभी तक पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
खान ने कहा कि कश्मीर में हालात अभी तक सही नही हो पाए हैं, भारत इस हालत को काबू नहीं कर पा रहा है। दक्षिण एशिया नीति के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही अफगानिस्तान और मदद करने का आश्वासन दिया था।