29 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 911

कांग्रेस को मोदी ने दी चुनौती, कहा, “हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर लड़ें चुनाव”

राहुल गाँधी
BJP सांसद हमें बताते हैं

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

गुजरात दौरे पर सोमवार को गांधी नगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात गौरव यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित किए गए गुजरात गौरव महासम्मेलन में कहा कि मैँ आज कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि कांग्रेस भाजपा के साथ विकास पर चुनाव लड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस जीएसटी पर गुमराह कर रही है। मगर जीएसटी का फैसला भाजपा ने अकेले नहीं किया, बल्कि सभी राज्यों की सत्तारूढ़ दलों ने किया है और उसमें कांग्रेस भी शामिल रही है। पीएम ने आगे कहा, जीएसटी में अगर कोई खामी है तो सरकार उस खामी को दूर करने का प्रयास करेगी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, चुनाव एक यज्ञ है और सतयुग से हम सुनते आए हैं कि जब भी यज्ञ होता है तो कोई न कोई रुकावट डालने वाले आते हैं। अभी हाल में राहुल गांधी गुजरात दौरे पर आए थे। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था कि कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़े, मगर कांग्रेस विकास के मुद्दे से भागती है और कांग्रेस ने कभी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा, हम अब आठ नवंबर को ब्लैक मनी मुक्त दिवस मनाएंगे और वे ब्लैक मनी दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने 2 लाख 10 हजार शेल कंपनियों पर ताला लगा दिया है।

 

 

 

दीपावली पर करें ऑनलाइन शॉपिंग, लेकिन समझदारी के साथ

online-shopping-for-diwali-but-carefully

एनपी न्यूज़ नेटवर्क|Navpravah.com

दीपावली पर इन दिनों अचानक ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर मगाये गए सामान को गलत तरह से भेजे जाने के कई मामले सामने भी आ चुके हैं, जो ग्राहकों की जब पर सीधे तरह से डाका करार दिए जाने वाले उत्पादों की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं।

दीपावली धन तेरस सहित ये महीना पूरी तरह से ऑनलाइन शॉपिंग किये जाने पर कई कंपनियों ने अपने उत्पाद की बिक्री के लिए सस्ती दरों पर सामान की बिक्री के लिए रास्ता निकाला है, दीपवाली सीजन को देखते हुए कई कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से बाज़ारो में अपने उत्पाद सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रही है।

ऑनलाइन शॉपिंग जहाँ ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा होती है वही अच्छी कंपनी के उत्पाद नहीं लिए जाने के कारन ग्राहकों को कभी कभी अपने उत्पाद नकली भी निकल जाने की बाटे सामने आ रही है, सस्ते दरों पर सामान की ऑनलाइन बिक्री को लेकर ग्राहको को सावधानी पूर्वक अपना ऑनलाइन शॉपिंग समान ख़रीदा जाना जरुरी है।

बाज़ारो में कई ऑनलाइन शॉपिंग समान बेच रही कंपनी लगातार ग्राहकों को ऐसे उत्पाद भी बेच रही है जिसका बाजार रेट अधिक होता है लेकिन कुछ कंपनी बाज़ारो में अपने उत्पाद सस्ते दामों पर बेचे जाने के लिए अपने ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित किये जाने में कामयाब भी होती नज़र आ रही है।

त्यौहार सीजन में उत्पादों का सही चयन नहीं किया जाना आपको समान की खरीद पर नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सही उत्पाद का चयन किया जाना उतना ही सही है, जितना बाज़ारो में सही समान की खरीद किया जाना अकसर ग्राहक सस्ते दामों पर खरीद केलिए गलत ऑनलाइन शॉपिंग का इस्तमाल के लेते है, जिसको किये जाने से बचा जाना जरुरी है।

 

तीन साल तक बेटी को बहला-फुसलाकर हवस का शिकार बनाता रहा बाप

three-years-old-daughter-was-seduced-by-a-victim

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

पूर्णिया: रिश्ते जब कलंकित होते हैं तो भरोसे का खून होता है। और जब दाग बाप बेटी के रिश्ते पर लगे तो भरोसा-विश्वास जैसे शब्दों के मायने ही सवालों के घेरे में आ जाते हैं। यहां एक वहशी पिता अपनी 13 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ पिछले तीन साल से रेप करता रहा। पड़िता की मां ने जब इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना में एक दरिंदा बाप दो साल तक अपनी सगी बेटी का यौन शोषण करता रहा। 13 वर्षीया मासूम जो आठवीं की छात्रा है जब उसकी हालत काफी बिगड़ गई तो उसने पूरी कहानी अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां ने खुद पूर्णिया के महिला थाने मेंं जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम ने अपने साथ घटी घटना की जो पुलिस को जानकारी दी है वह रोंगटे खड़ी करने वाली है। पुलिस ने मासूम की मेडिकल जांच कराने के बाद उसका न्यायालय में भी 164 के तहत बयान दर्ज कराया है जिसमें बच्ची ने अपने साथ घटी घटना की पुष्टि की है।

बताते चलें कि यूपी के संभल में भी बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आई थी। यहां के चंदौसी के धनारी थाना इलाके में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को पहले हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर पीट-पीट कर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 

बताया जाता है कि उस दिन रात नौ बजे शराबी पिता ने अपने कमरे में सो रही बेटी के पास आया। उसे अपनी गिरफ्त में लेने के बाद उसके साथ रेप किया। पीड़िता शोर मचाते हुए किसी तरह खुद को दरिंदे बाप की चंगुल से आजाद किया, लेकिन वो उसके पीछे पड़ गया। दौड़ा कर डंडे से उस पर कई वार किए और उसकी हत्या कर दी।

 

नोएडा में युवती को बेहोश कर चलती कार में रेप, आरोपी फरार

rape-accused-absconding-in-noida

एनपी न्यूज़ नेटवर्क|Navpravah.com

दिल्ली से सटे नोएडा में एक युवती के साथ चलती कार में रेप की घटना सामने आई है| नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक युवती ने एक व्यक्ति पर उसे बेहोश कर चलती कार में उससे कथित बलात्कार करने का आरोप लगाया है|

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अनवीश दीक्षित ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली युवती एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है| उसका आरोप है कि 29 नवंबर वर्ष 2015 को वह किराये का मकान ढूंढने के लिए पर्थला गांव के रहने वाले जयवीर यादव के यहां गई थी| उस समय उसकी तबीयत खराब थी| जयवीर ने उसे दिल्ली के इरविन अस्पताल में उपचार कराने का भरोसा दिलाया| अगले दिन वह उसे अपनी कार में लेकर दिल्ली के लिए चला|

अवनीश दीक्षित के अनुसार, एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पहुंचने पर आरोपी ने युवती से अश्लील हरकत शुरू कर दी| युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने मुंह पर रुमाल सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया| बाद में जब युवती को होश आया तो वह हरियाणा के सूरजकुंड में थी|

पीड़ित युवती ने साल 2015 में मामले की शिकायत दिल्ली के दरियागंज थाने में कराई थी| बाद में दिल्ली पुलिस ने इसे नोएडा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया|

नोएडा पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी जयवीर यादव की तलाश शुरू कर दी है|

 

दिल्ली: दिवाली आते ही शुरू हो गया घटिया मिठाइयों का गंदा धंधा!

delhi-due-to-diwali-the-dirty-business-of-poor-sweets-began

कोमल झा|Navpravah.com

देश की राजधानी दिल्ली में मिठाई माफिया अपना जाल बिछा चुके हैं| अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं और बहार से खरीदने जा रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए है। हालही में ताजा मामला बाहरी दिल्ली के अमन विहार का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम रोहिणी के नेतृत्व वाली टीम ने मिलावटी और घटिया मिठाई बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है| फैक्ट्री से मिठाई के सैम्पल सील कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं|

दिवाली का पर्व नजदीक है और मिलावट खोर मिठाई का गंदा धंधा शुरू कर चुके हैं| बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में चल रही एक घटिया और मिलावटी मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार एक बड़ा खुलासा किया गया है| रेड की अगुवाई खुद एसडीएम ने की| फैक्ट्री से कई कुंतल घटिया स्तर की मिठाई बरामद की गई है|

इस फैक्ट्री में रोजाना काफी मात्रा में  घटिया किस्म की मिठाई बनाई जाती थी जो आसपास के जगहों में बड़ी बड़ी दुकानों में बेचने के लिए सप्लाई की जाती थी| इस फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है| मिठाई मिलावटी है कि नहीं इसके लिए रेड करने वाली टीम के पास एक किट भी था| उस किट में मौजूद केमिकल को जैसे ही मिठाई पर डाला गया मिठाई काली पड़ गई, इससे साफ हो गया कि मिठाई मिलावटी है|

जांच स्थल पर मौजूद फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने सभी तरह की मिठाई का सैम्पल जब्त किया गया| वहां मौजूद लोगों के बयान लिए गए और फैक्ट्री को सील कर दिया गया| तुरंत ही फैक्ट्री मालिक को नोटिस भी जारी कर दिया है|

एसडीएम नागेंद्र त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वह कम पैसे के लालच में घटिया और मिलावटी मिठाई ना खरीदें और अपनी और अपने जानकारों की जान से खिलवाड़ ना करें साथ ही अगर इस तरह की किसी फैक्ट्री की कोई भी सूचना किसी को हो तो वह पुलिस या उनके विभाग से कभी भी संपर्क कर सकता है, जानकारी देने वाली की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी|

 

 

मैडम तुसाड में अमिताभ बच्चन के बाद अब वरुण धवन का लगेगा स्टेच्यू!

after-amitabh-bachchan-in-madame-tussauds-varun-dhawan-will-look-like-a-statue

कोमल झा|Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के सितारे इन दिनों आसमान छू रहे हैं। बीते रविवार को उनकी फिल्म जुड़वा-2 ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री की है। अब हांगकांग में रहनेवाले वरुण धवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी सुनने को मिली है। वरुण का हॉन्गकॉन्ग के मैडम तुसाड म्यूजियम में वैक्स स्टेच्यू लगने जा रहा है।

वह सबसे युवा भारतीय सेलेब्रिटी होंगे, जिनका मैडम तुसाड में वैक्स स्टेच्यू लगने जा रहा है। हॉन्गकॉन्ग के म्यूजियम में वरुण के अलावा तीन और भारतीयों का मोम का पुतला लगा हुआ है। यहां पर महात्मा गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन का स्टेच्यू पहले से लगा हुआ है। मैडम तुसाद हांगकांग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया, “बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की दुनिया की पहली प्रतिमा मैडम तुसाद होंगकोंग में, 2018  की शुरुआत में वो अपनी इस प्रतिमा को लॉन्च करेंगे।”

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा मधुबाला की भी एक वैक्स दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई थी। हाल ही में मैडम तुसाड म्यूजियम की टीम मुंबई में वरुण धवन से मिली थी और उनका मोम का पुतला बनाने के लिए माप लिया था। एक्टर के बालों और आंखों के कलर को भी मैच किया गया था। वरुण ने टीम के साथ स्टेच्यू के फाइनल लुक के लिए आइडिया भी शेयर किए।

इसी के साथ के वरुण अपनी परफॉरमेंस के साथ देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। मैडम तुसाद में उनकी वैक्स स्टेचू का लगना कहीं न कहीं उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश के मदरसों की जानकारी हुई ‘डिजिटल’

information-about-madarsas-in-uttar-pradesh

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के आदेश दिए थे, जिसके तहत मदरसों की जानकारी को ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि शासन द्वारा जारी कर दी गयी थी।

सरकार के इस आदेश में प्रदेश के भीतर मौजूद सभी मदरसे आते हैं, साथ ही जानकारी अपलोड न करने पर मदरसों की मान्यता को रद्द किये जाने की भी बात कही गयी थी।

राज्य सरकार के आदेश के बाद प्रदेश के मदरसों ने सभी जानकारी को ऑनलाइन करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में 15 अक्टूबर तक सूबे के 18 हजार मदरसों ने अपनी जानकारी को ऑनलाइन कर लिया है।

योगी सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों को ऑनलाइन करने हेतु एक योजना बनायीं थी, इसके साथ ही मदरसों की जानकारी को ऑनलाइन अपलोड करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तक जारी की गयी थी।

यह जानकारी जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी की गयी थी, साथ ही यह भी बताया गया था कि, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में सभी अनुदानित मदरसे शामिल होंगे। साथ ही गैर-अनुदानित, अरबी-फारसी मान्यता प्राप्त मदरसे भी शामिल होंगे।

 

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव का परिणाम हुआ घोषित

university-of-lucknow-declared-the-result-of-the-election
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम देर रात 1 बजे तक आ गया और समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी अवनीश कुमार यादव ने छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है।

अध्यक्ष पद के लिए चुने गये अवनीश ने 2026 वोट हासिल किये और दूसरे नम्बर पर रहे मृत्युंजय राव परमार रहे। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर चौधरी (समाजवादी छात्र सभा), महामंत्री पद पर निर्भय कुमार द्विवेदी (ABVP),  संयुक्त सचिव पद पर भरत सिंह (समाजवादी छात्र सभा) और सांस्कृतिक सचिव पद पर अवधेश कुमार पटेल (समाजवादी छात्र सभा) ने जीत हासिल की है।

समाजवादी छात्र सभा ने इस बार बाजी मार ली है, और जबर्दस्त जीत हासिल की है । ABVP के खाते में सिर्फ एक ही पद उपाध्यक्ष के रूप में गया बाकि सारे पद समाजवादी छात्र सभा के खाते में चले गये।

सभी के दावों और कयासों पर इस परिणाम ने रोक लगा दिया, साम,दाम,दंड,भेद की राजनीति करते हुए सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत लगा दी थी, और अब लगभग सभी सीटों पर समाजवादी छात्र सभा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।

 

विकास की बात कर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता – स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर दिया विवादित बयान

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

पटना में एक समारोह को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यह बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, उन्होंने कहा कि राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अगली दिवाली तक तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर की राह में आई रुकावटों को दूर किया जा रहा है, निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल विकास की बात कर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता, चुनावी कामयाबी के लिए चुनावी वादों को भी याद रखना जरूरी है।

स्वामी ने कहा कि अयोध्या में हर कीमत पर श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा, साथ ही उन्होंने जगत जननी सीता जी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर के निर्माण को भी आवश्यक बताया, क्योंकि सीता जी के बिना श्रीराम की कल्पना इस संसार में नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि माता सीता का यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा और वहां एक विश्वविद्यालय भी खोला जाएगा, जिससे बच्चों की उचित शिक्षा दी जायेगी, क्योंकि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं।

 

सेक्स करने से किया इंकार, तो महिला ने काट लिया लड़के का प्राइवेट पार्ट!

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के मथुरा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आरोप किशोर के बगल वाले घर में रहने वाली महिला पर है। किशोर का कहना है कि जब उसने इससे इनकार किया तो महिला ने दांतों से उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया।

थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुई ये घटना छह माह पहले की बताई जा रही है। घटना उस वक्त की है। जब महिला और पीड़ित युवक के घर में कोई नहीं था, जिससे महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए युवक के साथ इस तरह की हरकत करने की कोशिश की। वहीं किसी तरह से महिला के चंगुल से बचकर घर आए युवक ने घटना की जानकारी पिता को दी। लेकिन जब पिता ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने पूरी सच्चाई जाने बिना उन्हें चलता कर दिया। बाद में पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश के बाद कोर्ट के आदेश पर थाना रिफाइनरी में धारा 377 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां पीड़िता के पड़ोसी पर बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बिलाल ने तब बच्ची (11) से बलात्कार किया, जब वो घर में अकेली थी। मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।