29 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 910

यूपी: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, गुप्तांग चाकू से गोदा!

कोमल झा| Navpravah.com

सरकार बनने से पहले महिला सुरक्षा के दावे अब हवा साबित हो चुके हैं। यूपी में महिलाओं व लड़कियों के साथ आये दिन वारदात की खबरों ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालही में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार को लड़की का शव बिना कपड़ों के गन्ने के खेत में पाया गया। शव पर दांत से काटे जाने के कई निशान हैं, जिन्हें देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला गैंगरेप के बाद हत्या का हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर धान कटने के बाद खेत में टूटी पड़ी धान की बालियां चुनने गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात में गन्ने के खेत में उसका शव नग्नावस्था में पड़ा मिला।

उसकी हत्या बड़ी निर्ममता से गर्दन काट कर दी गई है। शरीर पर दांतों से काटने के कई निशान हैं। थाना प्रभारी इस्तखार अहमद ने बताया कि किशोरी के शव के पास शराब के पांच खाली पाउच भी मिले हैं। किशोरी के गुप्तांगों पर दांतो से काटने के निशान हैं, चाकुओं से गोद डाले हैं। मृतक किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस को आशंका है कि किशोरी की बलात्कार करने के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

मृतक किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस को आशंका है कि किशोरी की बलात्कार करने के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

 

आंखों में तूफान लेकर लौटा ‘टाइगर’!

कोमल झा| Navpravah.com

वैसे तो भाईजान (सलमान खान) के लिए जहाँ फैन्स मरने मिटने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं भाईजान भी समय समय पर प्यार बरसाते नजर आते हैं. अब भाईजान ने दिवाली गि‍फ्ट के तौर पर एक खास तोहफा दिया है और फैन्स से ये पूछा भी है कि उन्हें ये गिफ्ट कैसा लगा? सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का टीजर पोस्टर रिलीज़ कर सबको दीपावली का तोहफा दिया है.

टाइगर जिंदा है के इस पहले ऑफिशि‍यल पोस्टर में सलमान खान हाथ में मशीन गन पकड़े हुए इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं. सलमान के इस एक्शन अवतार को देखने के बाद फैन्स के लिए इस फिल्म के रिलीज का क्रिसमस तक इंतजार करना मुश्किल है. सलमान खान ने ट्विटर पर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, दिवाली गिफ्ट पसंद आया? अब क्रिसमस पे मिलना.’

आपको बता दें कि ये फिल्म सलमान की पिछली फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, जिसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. सलमान ने पिछले महीने ही अबुधाबी में इसकी शूटिंग खत्म की है. इस बार इसे और भी खतरनाक एक्शन सीक्वेंसेज के साथ बनाया गया है.

एक था टाइगर को बॉलीवुड की जेम्स बांड फिल्म की तरह देखा जाता है. सलमान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी शानदार एक्शन्स करती नजर आने वाली हैं. टाइगर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब देखना है कि क्या इस बार भी सलमान अपने एक्शन अवतार में कमाल दिखा पाएंगे. सलमान की फिल्मों का ये इतिहास भी रहा है कि बाकी ड्रामा फिल्मों की बजाय एक्शन फिल्में हमेशा दर्शकों की पहली पसंद रही हैं. शायद यही वजह है कि ट्‍यूबलाइट में एक भोले-भाले शख्स के किरदार में दर्शकों को रिझाने में नाकामयाब रहे सलमान ने एक बार फिर एक्शन अवतार में लौटने का फैसला किया है. टाइगर जिंदा है, में सलमान एक्शन इमेज में क्या-क्या कारनामे करते नजर आएंगे, ये तो फिल्म के ट्रेलर में नज़र आएगा. फ़िलहाल पोस्टर के बाद अब टाइगर जिंदा है के ट्रेलर का इंतजार रहेगा.

अफगानिस्तान: आतंकी हमले में 74 की मौत, पांच आतंकवादी ढ़ेर!

एनपी न्यूज़ नेटवर्क| Navpravah.com

अफगानिस्तान में सरकारी बलों को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती विस्फोटों और गोलीबारी में करीब 74 लोग मारे गए हैं, जबकि 170 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. इस दौरान पांच आतंकवादी भी मारे गए. बता दें कि इस देश में मुश्किल स्थिति से गुजर रहे सुरक्षाबलों पर यह ताजा भीषण हमला है.

तालिबान ने इन घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है. एक हमला पक्तिया प्रांत के गारदेज शहर में पुलिस को निशाना बनाकर किया गया. गृह मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में 41 लोग मारे गए और 158 लोग घायल हुए हैं. अस्पताल के अधिकारियों ने घायलों के लिए रक्तदान का आह्वान किया है. पड़ोसी प्रांत गजनी में भी घात लगाकर किए गए एक अन्य हमले में 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य जख्मी हो गए.

गारदेज के उप स्वास्थ्य निदेशक शिर मोहम्मद कारिमी ने कहा, ‘‘अस्पताल में बहुत भीड़ है और हम लोगों से रक्तदान का आह्वान करते हैं.’’ डॉक्टर और नर्स घायल महिलाओं, बच्चों और पुलिसकर्मियों की देखभाल करने पहुंचे. अस्पताल में हालत यह है कि गलियारे में भी शव पड़े हैं. इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए पहल की है.

गृह मंत्रालय एवं स्थानीय पुलिस के अनुसार पक्तिया पुलिस मुख्यालय के पास के प्रशिक्षण केंद्र में दो आत्मघाती कार बम हमलावरों ने जबर्दस्त विस्फोट किया. उसके बाद बंदूकधारी गोलियां दागने लगे.

पक्तिया गर्वनर कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘हमले में हताहत हुए ज्यादातर नागरिक हैं, जो अपना पासपोर्ट और पहचान पत्र लेने के लिए पुलिस मुख्यालय आए थे ’’ अधिकारियों के अनुसार, बंदूकों के साथ आए आत्मघाती हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच करीब पांच घंटे तक मुठभेड़ चली. इस मुठभेड़ में सभी पांचों आतंकवादी मारे गए. गारदेज में हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने एक ट्वीट के जरिए ली है.

आप को बता दें, दिसंबर, 2014 में विदेशी सैन्य बलों के लौट जाने के बाद से तालिबान के खिलाफ अफगानिस्तान की सेना और पुलिस अग्रिम मोर्चे पर है. पिछले एक साल में आतंकवादी हमले से उसे बड़ा नुकसान पहुंचा है.

फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद 14 साल बाद TV पर दिखेगा माधुरी का ये हीरो!

कोमल झा । Navpravah.com

अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर 52 साल के हो चुके हैं। 30 साल की उम्र में फिल्म ‘प्रेम’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका फिल्मी करियर फ्लॉप रहा है। उनके करियर में सिर्फ एक ही फिल्म हिट रही, वो थी माधुरी दीक्षित के साथ आई ‘राजा’। हालांकि फिल्म का सारा क्रेडिट माधुरी ले गई थीं लेकिन संजय कपूर की पहचान फिल्म राजा से बनी।

संजय कपूर अब एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। 23 अक्टूबर से उनका नया शो ‘दिल संभल जा जरा’ शुरू होने जा रहा है। इस शो में संजय स्मृति कालरा और निक्की अनेजा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

संजय कपूर करीब 14 साल बाद दोबारा टीवी पर नजर आएंगे। साल 1996 में उनकी तीन फिल्में ‘बेकाबू’, ‘मोहब्बत’ और ‘औजार’ आई, यह तीनों फिल्में फ्लॉप रही थीं। फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद संजय ने साल 2003 में सहारा वन के शो ‘करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी’ में काम किया। टीवी शो से भी उन्हें खास फायदा नहीं हुआ। उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स करना शुरू कर दिया था। ‘एलओसी कारगिल’ (2003), ‘जूली’ (2004), ‘लक बाय चांस’ (2015) में उन्होंने काम किया।

संजय कपूर का नया शो ‘दिल संभल जा जरा’ एक ऐसे मिडल ऐज शख्स की कहानी है, जो अपने से कम उम्र की लड़की से प्यार और शादी करता है। हालांकि इसी बीच उसके रिलेशन अपनी ही वाइफ की मां से भी बन जाते हैं। इस शो से निक्की अनेजा भी लंबे समय बाद टीवी पर दिखेंगी। वो स्मृति कालरा की मां का रोल निभा रही हैं। इस सीरियल के प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट हैं और शो का टाइटल ‘दिल संभल जा जरा’ फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने से लिया गया है।

साल 1997 में उन्होंने एनआरआई मॉडल महीप संधू से शादी की। महीप, इला अरुण के गाने ‘निगोड़ी कैसी जवानी है’ में दिखी थीं। संजय ने एक बार फिर टीवी की ओर रुख किया है। उनका शो ‘दिल संभल जा जरा’ 23 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता की हत्या

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। चमराड़ा गांव के पास मंगलवार शाम को कार में साथियों संग जा रही हर्षिता को कार सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। पांच गोलियां लगने के कारण हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी की हर्षिता दहिया (20) फिलहाल अपनी मौसी के घर दिल्ली के नरेला में रह रही थीं। मंगलवार शाम करीब चार बजे हर्षिता चमराड़ा गांव में ‘युवा किसान मिशन जागृति कार्यक्रम’ में शिरकत करने के बाद कार से सोनीपत के पुगथला गांव जा रही थीं।

कार को सोनीपत के राठधाणा गांव का प्रदीप चला रहा था। आगे की सीट पर गुमड़ गांव का संदीप और पीछे की सीट पर हर्षिता के साथ बल्लभगढ़ की निशा डांसर भी बैठी थीं। तभी उनकी कार के आगे एक काले रंग की फोर्ड फिगो कार आ कर रुकी जिसमें दो बदमाश सवार थे। उनमें से एक बदमाश उतरा और हर्षिता की कार में सवार लोगों से कहा कि हर्षिता को छोड़ सभी कार से उतर कर भाग जाएं क्योंकि उसकी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है।

इसके बाद प्रदीप, निशा और संदीप कार से उतरकर भाग गए। इसके बाद बदमाश ने हर्षित पर पांच-छह गोलियां दाग दीं। इससे हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी क्राइम देशराज और एफएसल की टीम ने मौका मुआयना किया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को पानीपत के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया है।पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई।

‘हेट स्टोरी 4’ के सेट पर ज़ख़्मी हुई उर्वशी!

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com

ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही ‘हेट स्टोरी’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ की लंदन में शूटिंग कर रहीं हैं। हेट स्टोरी सीरीज के पहले तीन पार्ट्स की सफलता के बाद इसके मेकर्स फिल्म के चौथे पार्ट पर काम कर रहे हैं। ख़बर है कि हाल ही में इस फिल्म के लिए एक गाने की रिहर्सल करते वक्त उर्वशी के पैरों में गंभीर चोट लग गई। उनके पैरों में सूजन आ गई और खून भी निकलने लगा।

डॉक्टरों के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स ने भी उन्हें आराम करने और शूटिंग व रिहर्सल से एक-दो दिन के लिए ब्रेक लेने की सलाह दी थी, मगर इसके बावजूद उर्वशी ने काम बंद नहीं किया और चोट के बावजूद नियमित रूप से अपनी प्रैक्टिस जारी रखी। उर्वशी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा हैं कि, ‘मुझे डांस करना बहुत पसंद हैं, साथ ही डांस से काफी लगाव भी हैं। इसी लगाव के चलते पैर जख्मी होने के बावजूद भी मैं अपने आपको डांस करने से नहीं रोक पाई।

उर्वशी ने कहा कि सिर्फ डांसिंग ही नहीं बल्कि एक्टिंग करना भी मेरा पैशन है। मेरे और इनके बीच कोई भी आए मुझे पसंद नहीं है। कुछ दिनों पहले उर्वशी ने अपने सोशल अकाउंट से अपनी इस फिल्म की रिलीज़ डेट शेयर की थी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल पंड्या कर रहे है। इस फिल्म के जरिए पंजाबी फिल्मों की नामचीन एक्ट्रेस इहाना ढिल्लन बॉलीवुड में अपना फ़िल्मी करिअर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला और इहाना ढिल्लन के अलावा करण वाही भी एहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2 मार्च 2018 को सिमेनाघरों में रिलीज होगी।

…तो इस अभिनेत्री के साथ किस करते नज़र आ रहे हैं अरबाज़ खान!

OMG !arbaz khan kissing this actres
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान आज कल सनी लियोनी के साथ किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, ये बात तो सही है लेकिन रील लाइफ में ना कि रियल लाइफ में। आप को बता दें सनी लियोनी अरबाज खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में नजर आ रहे हैं, इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें सनी लियोनी को बोल्ड इमेज के साथ-साथ इमोशनल होते हुए भी देखा जाएगा।
अरबाज़ खान फिल्म में सनी के लवर बने नजर आएंगे। टीजर में अरबाज और सनी के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन भी दिखाया गया है। बता दें, अरबाज और सनी की ये अपकमिंग फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।
फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार से है, सनी एक आर्ट गैलरी की मालकिन हैं जो कि एक आर्टिस्ट से प्यार कर बैठती हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी मेंं काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। वहीं कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है, जहां से सनी के लवर बने अरबाज खान अचानक कहीं गायब हो जाते हैं। इसके बाद सनी अपने प्यार को तलाशने अंजान गलियों में निकल पड़ती हैं। इस बीच उनके सामने ऐसी कई डरावनी और भयावाह परिस्थितियां आती हैं फिल्म में थ्रिलर बनाती हैं।
फिल्म के निर्देशक राजीव वालिया हैं, जो कि उनकी डेब्यू फिल्म होगी। तेरा इंतजार के गानों में श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, कनिका कपूर, स्वाती शर्मा, यासिर देसाई और पायल देव ने अपनी आवाज दी है। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी।

अफगानिस्तान: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में फिदायीन हमला, 32 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान पुलिस सेंटर में आत्नाकी हमला
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
अफगानिस्तान के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आत्मघाती हमले की खबर है।  दक्षिण-पूर्वी इलाके में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा घायल हो गए हैं। यह हमला पक्तिया प्रांत की राजधानी गरदेज़ में हुआ।  तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
एएफपी के मुताबिक, सबसे पहले एक आत्मघाती हमलावर ने ट्रेनिंग सेंटर के पास एक कार को उड़ा दिया और इसके बाद अन्य कई हमलावरों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी।  इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।  गृह मंत्रालय के मुताबिक हमले के पीड़ितों में महिलाएं बच्चे और छात्र भी शामिल हैं। इस वक्त इलाके को सील कर आतंकियों से भिड़ंत जारी है, गरदेज़ पकतिया प्रांत की राजधानी है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र के अंदर बंदूकों से लैस एवं आत्मघाती जैकेट पहने हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। यह केंद्र पकतिया पुलिस मुख्यालय के करीब स्थित है।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि परिसर के पास दो कारों में विस्फोट हुआ। इस कंपाउंड में ही पुलिस मुख्यालय, सीमा पुलिस और अफ़ग़ान नेशनल आर्मी का भी मुख्यालय है। इसी साल अगस्त में अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में में भी तालिबान के फिदायीन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी। हमला अफगान सैनिकों के काफिले पर किया गया था। फिर जून में भी गरदेज़ पुलिस मुख्यालय पर तालिबानी लड़ाकों ने हमला कर दिया था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

पनामा पेपर्स का खुलासा करने वाली महिला रिपोर्टर की मौत!

कोमल झा | Navpravah.com
माल्टा में एक दर्दनाक हादसे में पनामा पेपर्स का खुलासा करने वाली खोजी पत्रकार डैफनी की गाड़ी में बम फटा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से निकली थी और नॉर्थ माल्टा की ओर जा रही थी, तभी कार में धमाका हुआ। उन्होंने लीक हुए पनामा पेपर्स के जरिए चोरी के लिए दूसरे देशों में पनाहगाहों से द्वीपीय देश के संबंधों का खुलासा किया था।
गलिजिया एक स्वतंत्र ब्लॉग चलाती थी, जिसके जरिए वह भ्रष्टाचार के कई मामलों का खुलासा कर चुकी थीं। डैफनी को लेडी विकिलिक्स भी कहा जाता था। दुनिया भर को हिला देने वाले पनामा पेपर लीक्स मामले का खुलासे में मुख्य भूमिका निभाने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की मंगलवार को कार बम ब्लास्ट में मौत हो गई है। डेफनी की मौत के बाद पीएम मस्कट ने कहा कि ये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।
सूत्रों के मुताबिक, कि डेफ्ने ने दो सप्ताह पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। मौत से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि यहां हर जगह बदमाश हैं, स्थिति बेताब है. डैफनी की मौत के बाद करीब 3000 लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला। साल 2016 की शुरुआत में अमेरिका स्थित एक एनजीओ खोजी पत्रकारों के संघ ICIJ ने एक बड़ा खुलासा किया था। इसमें बताया गया कि कई देश टैक्स हेवेन बने हुए हैं और तमाम देशों के राजनेता और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां यहां पैसा निवेश कर टैक्स बचा रही हैं। इस खुलासों में ढेरों फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों के अलावा दुनिया भर के करीब 140 राजनेताओं, अरबपतियों की छिपी संपत्ति का भी खुलासा हुआ था। खुलासा करने वाले पत्रकारों के समूह में डैफनी अगुवा पत्रकार रही थीं।
इन खुलासों में आइसलैंड, यूक्रेन के राष्ट्रपति, सऊदी अरब के शाह और डेविड कैमरन के पिता का नाम प्रमुख था. इनके अलावा लिस्ट में व्लादिमीर पुतिन के करीबियों, अभिनेता जैकी चैन और फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम भी था। पनामा पेपर लीक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपने पद स्तीफा देना पड़ा था।

अयोध्या को दुनिया के नक्शे पर लाएंगे – सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से पूर्वांचल के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुँचे, अपने पूर्वांचल दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 643 करोड़ की करीब 66 परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को दिया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने का भूमिपूजन किया, उसके बाद मुख्यमंत्री योगी पिपराइच पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने 3500 टन की क्षमता वाली चीनी मिल का शिलान्यास किया, आज मुख्यमंत्री योगी सूबे के कुशीनगर जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने तकरीबन 22 करोड़ की योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को दीं और कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

सीएम योगी ने अयोध्या पर बयान देते हुए कहा कि अयोध्या को दुनिया के नक्शे पर लाएंगे, दुनिया जानेगी औऱ देखेगी अयोध्या, हमारी आस्था-विरासत का प्रतीक है अयोध्या, ताज तो हिन्दुस्तानी मजदूरों के खून-पसीने से बना है।

उन्होंने आगे कहा कि अच्छा महंत ही अच्छा सीएम होता है, पूर्व सरकार ने केवल अपना विकास किया है, धर्म जाति के नाम पर बांटने वालों ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। हम पूरे उत्तर प्रदेश का चौतरफा विकास करेगें। हम विकास की योजनाएं लगातार आगे ले आयेगें और सभी तबके के लोगों को लाभ पहुँचायेगें।