28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 912

“मोदी जी देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो, उनके लिए हमेशा उपस्थित हूँ”- शत्रुघ्न सिन्हा

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा होकर भी अक्सर अलग ही राग अलापने वाले अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अचानक अपनी फ्रीक्वेंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैच कर दी है। प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए सिन्हा ने उन्हें ‘भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो’ का खिताब दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह भले ही वह प्रधानमंत्री के साथ पटना यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रह पाए, लेकिन वह ‘भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो’ के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

दरअसल शनिवार को पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निमंत्रण के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा के न पहुँचने पर राजनीतिक गलियारों में नकारात्मक चर्चा का माहौल काफी गर्म हो गया था। कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के विषय में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “ये सब गलत चर्चाएं हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो, प्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए हमेशा मौजूद हूँ।” उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण थोड़ी देर से मिला।

उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न सिन्हा को पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण शुक्रवार को रात 10 बजे मिला था। निमंत्रण देरी से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “चाहे मैं वहाँ था, या नहीं, लेकिन पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मंच पर देखने की मेरी इच्छा आखिरकार पूरी हो गई।” बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं काफी समय से यही देखने के लिए उत्सुक था और केवल यही उम्मीद करता हूं कि उनके बीच यह सौहार्द लंबे समय तक कायम रहे।

गुजरात चुनाव परिणाम देंगे GST के सही या ग़लत होने का जवाब- अरुण जेटली

अरुण जेटली 1 जनवरी को पेश करेंगे बजट

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े आर्थिक फैसलों की आलोचना कर रही विपक्षी पार्टियों को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने करारा जवाब दिया है।अमेरिका दौरे पर गये वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए तमाम फैसले गलत हैं या सही, इसका फैसला गुजरात चुनावों के बाद खुद बखुद जो जायेगा।

जेटली ने कहा कि अमेरिकी निवेशकों में भारत में निवेश के प्रति काफी दिलचस्पी है। अपने छह दिवसीय दौरे की समाप्ति के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में नोटबंदी व जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद हमने उत्तरप्रदेश चुनाव में जीत दर्ज की। जीएसटी सही है या गलत, यह गुजरात चुनाव के नतीजे बताएँगे।

दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीएसटी से कारोबारियों को होने वाली परेशानी का मुद्दा जोर – शोर से उठा रही है। इन्हीं पैंतरों का जवाब देते हुए वित्तमंत्री ने ये बातें वॉशिंगटन डीसी में कहीं। जेटली ने कहा कि आईबीसी, दिवाला कानून, जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों के लिए साहस की जरूरत होती है और विश्व ने भारत के इन सख्त कदमों की तारीफ की है। जेटली ने कहा कि भारत ने सही समय पर संरचनात्मक सुधार किए हैं और इससे आने वाले समय में देश को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी सहित कुछ अहम सुधार देश की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक फायदों के मद्देनजर किये गये और इसके फलस्वरुप भारत की विकास दर ऊंचाई की ओर जा रही है।

जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, “ऐसे समय में जब विश्व की विकास दर ढाई फीसदी के आसपास है, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था है। यह सुधारों के लिए सही समय है। आपको चीजों को पटरी पर लाने के लिए मंदी का इंतजार नहीं करना पड़ा।”

उन्होंने कहा, “सरकार के भीतर मौजूद लोगों और अमेरिकी कंपनियों ने भारत में अब निवेश करने में बहुत दिलचस्पी दिखायी है। उन्होंने कहा, “कुछ भारतीय हैं जो अमेरिका में निवेश कर रहे हैं, अमेरिकी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं। नवंबर में बडी संख्या में अमेरिकी कॉरपोरेट कंपनियां भारत में निवेश के लिए आ रही हैं।” जेटली ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत परिपक्व हैं। उन्होंने कहा कि भारत सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेश निवेश पाने वाले देशों में शामिल है क्योंकि निवेश के संबंध में इसकी नीतियां बहुत सरल हैं।

उल्लेखनीय है कि अपनी यात्रा के दौरान जेटली ने अमेरिका के वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्री के साथ बैठकें कीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोलंबिया और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित किया, न्यूयॉर्क, बॉस्टन और वाशिंगटन डीसी में निवेशकों तथा अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र के दिग्गजों के साथ बातचीत की।

गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा को करारा झटका

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

पंजाब के गुरदासपुर में दिवंगत अभिनेता व भाजपा नेता विनोद खन्ना के निधन के बाद से रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव पर कांग्रेस की जीत घोषित हो चुकी है। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में 11 अक्टूबर को डाले गए वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया के मुकाबले यह चुनाव 1,93, 000 वोटों से जीता।

उप चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस नेता सुनील जाखड़, भाजपा के स्वर्ण सलारिया व आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया के बीच था। गुरदासपुर व पठानकोट में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। उपचुनाव में कुल 8 लाख 59 हजार 336 मतदाताओं ने वोट डाले थे, जबकि यहां कुल 15 लाख 17 हजार 436 वोटर हैं। एक दशक में यह तीसरा मौका है, जब पंजाब में लोकसभा का उपचुनाव हुआ है।

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर की जनता ने पीएम मोदी को उनकी खराब नीतियों के लिये करारा जवाब दिया है। दूसरी ओर भाजपा से अलग होकर कांग्रस में शामिल होने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने इस जीत को कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक बेहतरीन दिवाली गिफ्ट करार दिया है।

आपको बता दें कि यह सीट भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन की वजह से खाली हुई थी। विनोद खन्ना ने इस सीट पर 1998, 1999, 2004 और 2014 में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, इस सीट पर 11 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। कांग्रेस की इतनी बड़ी जीत के बाद, भाजपा को अपने पुराने गढ़ में हार का बहुत बड़ा झटका लगा है।

यमन में हैजा से मरने वालों की संख्या 2,150 हुई : डब्ल्यूएचओ

the-number-of-those-who-died-from-cholera-in-yemen-2150-occurred-who

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

यमन में अप्रैल में हैजा महामारी का पता चलने के बाद से इस रोग से मरने वालों की संख्या 2,150 तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी।  रिपोर्ट के अनुसार, संगठन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल के बाद से हैजा के 8,20,000 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

इस सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साना में दो उड़ानों के जरिए 53 टन से अधिक आवश्यक दवाएं और चिकित्सीय आपूर्ति की. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हज्जाह प्रांत और लाल सागर बंदरगाह शहर होदयदा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

दो सालों से युद्ध से प्रभावित यमन की कुल दो तिहाई जनसंख्या यानि करीब 1.9 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। लगभग 1.3 करोड़ लोग भुखमरी के जोखिम की चपेट में हैं और 1.45 करोड़ लोग पीने के स्वच्छ पानी की पहुंच से बाहर हैं।

उन्होंने कहा, “यह प्रकोप यमन के 92 फीसदी जिलों में फैल चुका है। दुजारिक ने कहा कि मानवीय सहायताकर्मी करीब 22 लाख लोगों तक आवश्यक दवाइयां और मेडिकल किट पहुंचा चुके हैं, जिनमें करीब 6,00,000 लोगों को गैर-संचारी रोगों की दवाएं दी गई हैं। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने यमन में हैजा के संदिग्ध मामलों के 2017 के अंत तक 6,00,000 तक पहुंचने की आशंका जताई है।

 

कंगना ने नहीं दिया आदित्य के नोटिस का जवाब, हुआ मानहानि का केस

kangana-did-not-give-any-reply-to-adityas-notice-defamation-case

कोमल झा|Navpravah.com

अपनी तीखे तेवर के चलते सुर्खियों में रहनेवाली कंगना रनौत के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं| रितिक रोशन के सवाल-जवाबों का सामना करने के बाद अब कंगना रनोट आदित्य पंचोली के कोर्ट केस का सामना करेंगी| आदित्य और उनकी पत्नी जरीना वहाब शनिवार को मुंबई के अंधेरी कोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया|

आदित्य और जरीना पहले कंगना को नोटिस भेज चुके हैं| लेकिन वे इसे पर्याप्त नहीं मानते| आदित्य ने कहा है, कंगना ने अब त‍क मेरे नोटिस का जवाब नहीं दिया है| उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि वे नेशनल टीवी पर मेरा अपमान करें|

इस खबर की पुष्टि करते हुए आदित्य ने कहा, “हां हमने मानहानि का केस दर्ज किया है| हमने सिविल डीफेमेशन सूट का विकल्प भी खुला रखा है|”

कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में अभिनेता आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि आदित्य ने उनका शोषण किया और फिर उनको घर में बंद कर दिया था| इसके बाद आदित्य ने आपत्त‍ि दर्ज कराई थी|

इस बात से आदित्य, उनकी पत्नी जरीना और बेटे सूरज पंचोली परेशान हो गए| जब कंगना द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में आदित्य से पूछा गया तो उन्होंने कंगना को पागल कह दिया और कहा था कि वो उनपर कानूनी कार्रवाई करेंगे|

इसी विषय पर मीडिया से बात करते हुए उनके पिता आदित्य ने कहा, “कंगना ने मेरे साथ ही मेरी पत्नी और बेटे को इस मामले में घसीटने की कोशिश की है जो की ठीक नहीं| मैं खुद को लेकर और अपने परिवार को लेकर बहुत चिंतित हूं| मैं महिलाओं को पीटने और उन्हें तंग करने का आरोप नहीं झेल सकता|मैं अब चुपचाप बैठकर बर्दाश्त नहीं करने वाला हूं|”

कंगना ने कहा, वह पति-पत्नी की तरह ही रिलेशनशिप में थे| दोनों अपने लिए यारी रोड पर एक घर भी प्लान कर रहे थे| वह एक दोस्त के घर पर तीन साल तक साथ भी रहे थे| कंगना ने बताया कि वो जो फोन इस्तेमाल कर रही थीं, वह भी उन्हीं (आदित्य) का था|

 

जापान तट के पास डूबा जहाज, 15 भारतीय सदस्य बचाए गए, 11 लापता

shipped-ship-near-japan-coast-15-indian-members-were-rescued-11-missing

कोमल झा|Navpravah.com

जापान के तट के पास प्रशांत महासागर के पास एक मालवाहक पोत डूब गया है। 15 भारतीय सदस्य बचाए गए, जिसके बाद से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हैं।  फिलीपीन, जापान और चीन में भारतीय राजनयिक मिशन ने इनकी तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘ओकिनावा के तट के निकट पोत डूबा जिसके चालक दल के 15 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है और 11 लापता हैं। जापान , फिलीपीन और चीन में हमारे मिशन लगे हुए हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि बचाए गए भारतीय सदस्यों के नाम जापानी अधिकारियों से मिल गए हैं।

जापानी तटरक्षकों ने कहा कि उन्होंने जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लापता चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए गश्ती नौका और विमान भेजे थे, लेकिन तूफान के कारण अभियान बाधित हो गया।

जापानी तटरक्षक ने कहा कि मालवाहक पोत ‘एमरल्ड स्टार’ ने दिक्कत में होने के संकेत तब दिए जब ये फिलीपीन के उत्तरी तट से 280 किलोमीटर दूर था। इस पोत पर 26 भारतीय सवार थे। इस पोत का वजन 33,205 टन है।

 

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ इलाहाबाद विवि छात्रसंघ चुनाव

peacefully-concluded-allahabad-university-student-wing

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के लिये मतदान सम्पन्न हो चुका है, मतदान को शांति पूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिये पुलिस पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था, छः सौ से ज्यादा जवान यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाके में तैनात थे।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में उन्नीस हजार नौ सौ सत्तासी मतदाता हैं, जिनमें तेरह हजार आठ सौ पचासी छात्र और छः हजार छः सौ दो छात्रायें शामिल हैं। आज हुए तदान में छात्र छात्राएं चौंसठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय कर देंगे।

मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुई। इसके लिये कुल 22 पोलिंग स्टेशन बनाये गये थे, जिसमें सोलह सीनेट हॉल परिसर में छात्रों के लिये और छः पोलिंग स्टेशन महिला छात्रावास में छात्राओं के लिये बनाये गये थे।

चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आर के सिंह के अनुसार मतदान करने वाले सभी छात्रों को अपना आईडी कार्ड और फीस रसीद साथ लाने का निर्देश दिया गया था, बगैर वैध परिचय पत्र के किसी को भी मतदान के दिन कैंपस में प्रवेश नहीं मिला था, उनका कहना कि चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है और शाम पांच बजे से मतों की गिनती होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

 

महाराष्ट्र सरकार ने 4,548 चिकित्सकों का पंजीकरण किया रद्द

maharashtra-government-registers-4548-doctors-declined

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

महाराष्ट्र सरकार ने तय व्यवस्था के तहत ग्रामीण इलाकों में एक साल तक सेवा नहीं देने वाले 4,500 से अधिक चिकित्सकों का पंजीकरण रद्द कर दिया है, नियम के अनुसार इन चिकित्सकों ने एक साल तक ग्रामीण इलाकों में सेवाएं देने से इनकार किया था, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय

ने इनका पंजीकरण रद्द करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार चिकित्सकों को एक साल के लिए ग्रामीण इलाकों में सेवाएं देना अनिवार्य है। यदि ग्रामीण इलाकों मे सेवा न दी गयी तो उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जायेगा।

डीएमईआर के अनुसार ये चिकित्सक ग्रामीण इलाकों में सेवा नहीं देने की एवज में जुर्माना देने में भी विफल रहे हैं। डीएमईआर ने कहा कि 4,548 चिकित्सकों पर कार्वाई की गई है। इन लोगों ने 2005 से 2012 के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पढाई की है।

डीएमईआर के एक अधिकारी ने कहा, अगर चिकित्सक नियम का पालन नहीं करते तो उनको जुर्माना देना होगा। जुर्माने की राशि एक एमबीबीएस चिकित्सक के लिए 10 लाख रपये, स्नात्तकोत्तर के लिए 50 लाख रपये और सुपर स्पेशलिटी चिकित्सक के लिए दो करोड रुपये है।

राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हर चिकित्सक को महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद से अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना पडता है, नही तो ये डाक्टर फर्जी कहे जायेगें।

 

गुजरात की जनता तय करे कि वे इस चुनाव मे किसका साथ देगी – सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ

नपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

सीएम योगी आदित्यनाथ गौरव यात्रा में शामिल होने गुजरात पहुंचे, वलसाड में योगी एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए गौरव यात्रा के अवसर पर सभी को बधाई दी।

योगी ने कहा कि धन्य है गुजरात की धरती जिसने नरेंद्र मोदी को जन्मा है, इसके पहले भारत को सम्मान नहीं मिलता था और आज अमेरिका में चुनाव के दौरान भी नरेन्द्र मोदी का जिक्र होता है, इससे भारत के 125 करोड़ भारतीयों का गौरव बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि आज 18 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के नीतियों पर चलते हुए कार्य करती है, नितिन पटेल और विजय रुपानी के नेतृत्व में गुजरात आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात को तय करना है कि वो अपना सम्मान बनाये रखेगा या नही, महात्मा गाँधी ने कहा कि देश आजाद हुआ अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गाँधी की उपेक्षा की है। सरदार पटेल की उपेक्षा कांग्रेस ने बार-बार की है, जिन्हें अपने देश पर गौरव की अनुभूति न हो उनसे क्या उम्मीद करें।

योगी ने कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आती तो राहुल गाँधी इटली भाग जाते हैं, गुजरात में कोई विपदा आती है तो वो दिखाई नहीं देते, कांग्रेस का उस वक्त पता नहीं रहता है, अचानक राहुल गाँधी को उनको अमेरिका में सपना आता है और वे चले जाते हैं। इसलिए अब गुजरात की जनता तय करे कि वे इस चुनाव मे किसका साथ देगी।

 

रेप नहीं कर सका तो निजी अंगों में घुसेड दी रॉड, महिला की मौत!

unable-to-rape-the-rod-injected-into-the-private-limbs-the-death-of-the-woman

कोमल झा|Navpravah.com

पटना: बिहार के पटना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने 35 साल महिला के साथ रेप करने में असफल होने पर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार (11 अक्टूबर) की देर शाम नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जब शौच करने के लिए 35 साल की एक महिला घर से बाहर निकली तो एक युवक ने पहले तो उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब आरोपी इसमें नाकाम रहा तो महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित महिला को नजदीकी नौबतपुर के प्राथमिक उपचार केन्द्र पर लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बह जाने की वजह से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदरूनी जख्म का पता चलेगा। मृतक महिला का पति मजदूरी करता है। इस दंपत्ति के चार छोटे बच्चे हैं।

नौबतपुर के थाना प्रभारी प्रेमराज चौहान ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी की पहचान गांव के ही 22 साल के धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।