अनुष्का शेट्टी से ‘बाहुबली’ प्रभास को मिला ये बर्थडे गिफ्ट

Anushka Gifted prabhas
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com
आज ‘बाहुबली’ प्रभास अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालाँकि अनुष्का शेट्टी और प्रभास अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन प्रभास के बर्थडे के लिए भी अनुष्का वक्त ना निकालें, ऐसा कैसे हो सकता है! अनुष्का ने प्रभास के लिए न सिर्फ वक्त निकाला, बल्कि उन्हें एक बढ़िया गिफ्ट भी दिया। अब आप सोचेंगे कि ये गिफ्ट क्या था?  खबर के अनुसार अनुष्का ने प्रभास को एक घड़ी गिफ्ट की है। ये एक डिजाइनर वॉच है। बताया जाता है कि प्रभास को घड़ियों का काफी शौक है।
बाहुबली प्रभास के जन्मदिन की शुरुआत हुई साहो के फर्स्ट लुक के साथ। सुबह-सुबह ही उन्होंने अपनी इस आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस के साथ रिटर्न गिफ्ट के तौर पर शेयर किया। ट्विटर पर फैंस ने भी उनके इस लुक को काफी पसंद किया है। इस फिल्म में प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वैसे फिल्म में पहले अनुष्का शेट्टी के ही नाम की चर्चा थी, लेकिन आखिर में इसमें श्रद्धा का नाम फाइनल किया गया।
 प्रभास के लिए यह साल काफी लकी साबित हुआ है। अप्रैल के महीने में उनकी फिल्म ‘बाहुबली 2’ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। तो वही अब उन्होंने अपनी एक्शन फिल्म ‘साहो’ के लिए पूरे साढ़े चार साल के बाद शूटिंग को शुरू किया है। वही यह भी बातें सामने आ रही थी कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास बहुत जल्द सगाई कर अपने फैन्स को सरप्राइज कर सकते है। फिलहाल, अनुष्का अपने नए प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी चल रहे है। तो वही प्रभास भी ‘साहो’ को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे है। उनकी यह एक्शन फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.