29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 888

नोबेल विजेता रिचर्ड थेलर ने कहा, नोटबंदी को लागू करने में हुई बड़ी चूक

रिचर्ड थेलर (अर्थशास्त्री)
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
शिकागो यूनिवर्सिटी के छात्र स्वराज कुमार से ईमेल पर बातचीत के दौरान अमेरिका के अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता रिचर्ड थेलर ने कहा कि मोदी सरकार का नोटबंदी का कॉन्सेप्ट अच्छा था, लेकिन उसे लागू करने के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया था, न ही तैयारी की गयी थी।
थेलर ने कहा कि 2000 रुपये का नोट लाना समझ से परे है, इससे काला धन खत्म करना और देश को लेस कैश इकॉनमी बनाने जैसे उद्देश्य भी मुश्किल हो गया है। नोटबंदी बिना तैयारी का जल्दबाजी में लिया गया फैसला था।
स्वराज कुमार के द्वारा नोटबंदी पर पूछे गए सवाल पर थेलर ने ईमेल से जवाब दिया, ‘कैशलेस सोसायटी की ओर बढ़ने और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए यह कॉन्सेप्ट अच्छा था, लेकिन इसको लागू करने में बड़ी गलतियां हुईं और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाने से यह पूरी तरह बिगड़ गयी।’
एक साल पहले 8 नवंबर 2016 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था, तब थेलर ने ट्वीट कर कहा था कि वह ऐसे कदम का शुरू से हिमायती रहे हैं। हालांकि, बाद में यह पता चलने पर उन्होंने अफसोस भी जताया था। शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रफेसर रिचर्ड थेलर को इस साल 2017 में ही अर्थशास्त्र का नोबेल दिया गया है।

राहुल गांधी होंगे नए पार्टी अध्यक्ष, कल हो सकता है फ़ैसला

राहुल गाँधी
राजेश सोनी । Navpravah.com
राहुल को अध्यक्ष बनाने की अटकलें काफी समय से चल रही थी, लेकिन सोमवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी द्वारा कांग्रेस की आल इंडिया वर्किंग कमिटी की बैठक बुलाई जा रही है और इस बैठक में राहुल गाँधी को अध्यक्ष बनाने का बड़ा फैसला लिया जा सकता है। अब तक इस बैठक को बुलाने की पुष्टि कांग्रेस पार्टी द्वारा नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी के पास कोई ऐसी बड़ी वजह नहीं है कि पार्टी दिल्ली में बैठक बुलाए।

 
राहुल गाँधी गुजरात चुनावों में अपने पार्टी के लिए काफी सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। जिसके कारण अब पार्टी कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि अब सही समय है राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाए। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि  इस बैठक में यह बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
 
कांग्रेस पार्टी का काफी समय से देश भर के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, जिसकी मुख्य वजह रही कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कमी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से मांग उठ रही थी कि राहुल गाँधी के हाथों में पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व दिया जाए।
 
कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कदर करते हुए कांग्रेस पार्टी सोनिया गाँधी के नेतृत्व में राहुल गाँधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का बड़ा फैसला ले सकती है। अब वैसे भी 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक है और पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए एक सक्षम नेतृत्व की कांग्रेस पार्टी को बहुत आवश्यकता है।

चुनाव जीतने के लिए “अश्लील फिल्मों” का सहारा ले रही है भाजपा – राज ठाकरे 

राज ठाकरे की चेतावनी
राजेश सोनी | Navpravah.com

मुंबई | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए मतदारों  को “अश्लील फिल्में” दिखाने का गंभीर आरोप लगया है। राज ने इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस पर भी तीखी टिप्पणी की। राज ठाकरे इसके पहले भी कई गंभीर आरोप महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर अपने चिर परिचित अंदाज में लगा चुके हैं। 
 
इस बार का आरोप राज ने गुजरात चुनावों में चल रही हार्दिक पटेल के खिलाफ “अश्लील सीडी” को ध्यान में रखते हुए लगाया है। राज ने कहा महाराष्ट्र में भी मोदी सरकार और फडणवीस सरकार लोगों को अश्लील फिल्में दिखाकर ही सत्ता में आई थी। अब वही रणनीति भाजपा गुजरात चुनावों में भी अपना रही है। उन्होंने आगे, कहा हार्दिक पटेल के नाम से “अश्लील सीडी” भाजपा वाले गुजरात की जनता को टी.वी पर रोज एक नयी सेक्स सीडी दिखाकर लोगों का मनोरंजन कर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
बुलेट ट्रेन पर भी राज ने दी केंद्र सरकार को धमकी
 
राज ने कहा अगर बुलेट ट्रेन मोदी सरकार सिर्फ गुजरातियों के लिए चलाएगी तो हम इसका विरोध करेंगे। राज ने आगे कहा कि अगर बुलेट ट्रेन की सेवाएं अहमदाबाद -मुंबई तक ही सीमित रहीं, तो वे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर बुलेट ट्रेन चलानी है, तो कोई लम्बी दूरी के लिए चलाई जाए, मुंबई -अहमदाबाद के लिए ही क्यों ? यह सिर्फ वोट के लिए किए जा रहे काम हैं और हम इसका विरोध करेंगे। 

चंडीगढ़ : 22 साल की छात्रा के साथ ऑटो में गैंगरेप 

छात्रा के साथ गैंगरेप
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
चंडीगढ़: कोचिंग से लौट रही 22 साल की छात्रा के साथ चलती ऑटो में सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। शुक्रवार देर शाम छात्रा ने चंडीगढ़ सेक्टर-37 से मोहाली जाने के लिए ऑटो ली, इस ऑटो में दो लोग पहले से ही मौजूद थें। पेट्रोल भरने के बहाने ड्राइवर ने ऑटो दूसरे रास्ते से घुमा ली, इससे छात्रा को शक भी नहीं हुआ। इसके बाद ड्राइवर ने ऑटो एक सुनसान जगह पर रोक दी और फिर चाकू की नोक पर तीनों आरोपियों ने मिलकर उस छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 
 
गैंगरेप के बाद छात्रा को सेक्टर-53 इलाके में फेंककर तीनों आरोपी फरार हो गए। रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने लड़की को इस हालत में देख तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी और पुलिस ने पहुंचकर उस छात्र को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यह बात साबित हो गई कि छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। 
 
पुलिस के मुताबिक लड़की, देहरादून की रहने वाली है। फिलहाल वह यहाँ चंडीगढ़ में मोहाली के पास एक पीजी में रहती है और स्टेनोग्राफी के कोर्स के साथ एक ऑफिस में जॉब भी करती है। लड़की ने अपने बयान में बताया कि, ऑटो पर टेम्पररी नंबर लिखा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उसके बताये सुरागों के आधार पर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात से जुड़े इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। 

श्रीलंका की पहली पारी 294 रनों पर सिमटी, भारत को 122 रनों की लीड

उमेश यादव और भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क । Navpravah.com

 
भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन में चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन आज श्रीलंका की पहली पारी 294 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और मुहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट अपने नाम किये। श्रीलंका के लिए रंगना हेरथ ने सबसे ज्यादा 67 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
 
पहली पारी में मिली 122 रनों की लीड के बाद अब तक भारतीय बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोये 23 रन बना लिए हैं। इससे पहले आज सुबह श्रीलंका ने कल के स्कोर 163-4  को तेजी से बढ़ाना शुरू किया पर भारतीय तेज गेंदबाजों भुवी और शमी के सामने ज्यादा देर तक श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक न पाए। एक के बाद एक विकेट गिरने से श्रीलंकाई टीम बिखरती दिख रही थी पर तभी रंगना हेरथ ने टीम के लिए 67 रनों की शानदार पारी खेल टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया।
 
बारिश के कारण मैच के पहले दो दिन खेल न होने से कहीं कहीं नतीजा ड्रॉ की ओर जाता लग रहा था पर तेज गेंद बाजों को सपोर्ट करती इस पिच पर कुछ कह पाना अभी संभव नहीं है। अब अगर भारत 300 रन बनाने में कामयाब हो जाता है तो श्रीलंकाई टीम को इससे उबरना नामुमकिन हो जाएगा ये तय है।

रेलयात्रियों को राहत, इस साल कन्फ़र्म टिकट्स के औसत में बढ़त

इंडियन रेलवेज

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

आम दिनों या त्योहारों के दौरान तो कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल होता है लेकिन रेलवे द्वारा इस बार दिवाली के दौरान विशेष तथा नई ट्रेनों को चलाने जैसे प्रबंध के कारण प्रतीक्षा सूची के टिकट ‘कन्फर्म’ होने की दर पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी नज़र आई।

यह बात परामर्श सेवा कंपनी “रेलयात्री” के अध्ययन में सामने आई है, ऐप के जरिये रेल संबंधी तथा अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली Railyatri.in के अध्ययन से यह भी पता चलता है कि स्लीपर श्रेणी में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल औसतन प्रतीक्षा सूची नीचे आई है।

अध्ययन के अनुसार रेलवे में टिकट निरस्त कराने की दर पिछले दो साल से 18 प्रतिशत है, इसका मतलब है कि शेष प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को पक्की टिकट मिली है।

रेल यात्री के सह संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष राठी ने कहा, ‘‘हर साल दीवाली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान रेल टिकट की भारी मांग होती है और कई यात्री को पक्की टिकट नहीं मिल पाती है। अध्ययन में यह भी कहा गया है स्लीपर श्रेणी में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल औसतन प्रतीक्षा सूची नीचे आई है।

राठी का कहना है कि इसका एक प्रमुख कारण रेलवे द्वारा दिवाली के समय 29 विशेष ट्रेनें तथा कुछ नई ट्रेनों को चलाना है, रेल यात्री ऐप को उपयोग करने वालों की संख्या करीब 50 लाख है।

लव जिहाद की साज़िश को समझने के लिए आध्यात्मिक मेले में जाएँ स्कूली बच्चे -राजस्थान सरकार 

वसुंधरा राजे
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
 
जयपुर | राजस्थान के मुख्य और माध्यमिक शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिया है कि लव जिहाद “ईसाइयों की साजिश” है और इस साजिश के खिलाफ ज्ञान देने वाले मेलों में स्कूली बच्चे जाएँ। राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी मुख्य और माध्यमिक स्कूलों को यह निर्देश दिए हैं।
इस निर्देश में स्कूल प्रबंधन से कहा गया है कि वे शिक्षकों और छात्रों को जयपुर में आयोजित मेले में ले जाएँ ताकि वे वहां जाकर लव जिहाद की साजिश के बारे में जाने, ईसाइयों के षड्यंत्र की किताब खरीद सकें ,शाकाहारी बनने की शपथ लें और गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए चल रहे अभियान पर अपने हस्ताक्षर कर सकें।
इस निर्देश की पुष्टि जयपुर अतिरिक्त शिक्षात्मक आयुक्त दीपक शुक्ला ने बताया कि,राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी मुख्य और माध्यमिक विद्यालयों को मेले के आयोजनकर्ताओं की मदद करने के लिए कहा है। प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों को इस मेले में उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए है।
 
शुक्ल ने आगे बताया, यह निर्देश मुख्य और माध्यमिक शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा दिए गए हैं । इस निर्देश के पहले ,मेले के आयोजनकर्ताओं ने सभी निजी और सरकारी स्कूल प्रबंधन से संपर्क साधा था और उन्होंने शिक्षको के साथ -साथ बच्चों को मेले में आमंत्रित किया था। राज्य सरकार से निर्देश न मिलने के कारण स्कूल प्रबंधन से मेले में न आने से साफ़ इनकार कर दिया था। अब मंत्रीजी के निर्देश के बाद सभी स्कूल प्रबंधन अपने स्कूल के बच्चों और शिक्षको के साथ मेले में जाने को तैयार हो गए हैं।
इस मेले के आयोजकर्ता चाहते हैं  कि ,कम से कम इस मेले में 2000 शिक्षक आए।  इसके लिए  उन्होंने पुरे प्रदेश से हर स्कूल से 2 या 3 टीचर को आमंत्रित किया है।

लश्कर का साथ छोड़ आए माजिद को बाइचुंग भूटिया दे सकते हैं ट्रेनिंग!

बाइचुंग भूटिया और माजिद खान

सुनील यादव । Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल माजिद के आत्मसमर्पण करने के बाद, उसे मुफ़्ती सरकार से बड़ी राहत मिली है। अनंतनाग के रहने वाले माजिद पेशे से फुटबालर हैं। भारतीय सेना और मुफ़्ती सरकार ने माजिद पर कोई आपराधिक मामला न दर्ज करते हुए दरियादिली दिखाई है और फुटबॉल में मदद करने व करियर बनाने का मौका देने का वादा भी किया है। 
 
20 वर्षीय माजिद कुछ लोगों के बहकावे में आकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ गए थे। जिसके बाद माजिद के परिवार वाले और उसके दोस्त सदमे में आ गए थे। हालाँकि एक सप्ताह बाद ही माजिद ने परिवार वालों के कहने पर भारतीय सेना को आत्मसमर्पण कर दिया। 
 
माजिद के लश्कर-एतैयबा छोड़, आत्मसमर्पण करने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के पुर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने उसे ट्रेनिंग देने की पेशकस की है। बाइचुंग भूटिया ने माजिद को जम्मू-कश्मीर में अपनी फुटबॉल की एक टीम बनाने को कहा है। इसके लिए भूटिया ने जम्मू-कश्मीर फुटबॉल असोसिएशन को चिट्ठी लिखी है।
 
जम्मू-कश्मीर की मुफ़्ती सरकार हमेशा से कश्मीर के युवाओं को मुठभेड़ में मारने के बजाय जिंदा पकड़ने की बात कहती रही है। कश्मीर आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि माजिद कश्मीरी समाज का हिस्सा है और उसे भी अच्छी जिंदगी जीने का पूरा हक है। 

जयपुर: आध्यात्मिक मेले में ‘लव जिहाद’ वाली किताब!

लव-जिहाद
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
 

जयपुर में एक आध्यात्मिक मेले में बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद द्वारा लवजिहाद के विरुद्ध लिखी गई किताबें बेचे जाने का मामला सामने आया है। यह मेले विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संग (आरएसएस) द्वारा गुरुवार को जयपुर में आयोजित किया गया था। 

 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, इस किताब में इस्लाम विरोधी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। किताब में मुसलमानों को देशद्रोही, आतंकवादी और पाकिस्तान परस्त बताया गया हैं। पाँच रूपये में बेची जा रही इस किताब में हिन्दू महिलाओं को “लव जिहाद” जैसी साजिश के बारे में भी बताया गया है। 
 
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा इस मेले में पर्चे भी बाटे गए। पर्चों में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। पर्चे में करीना कपूर की तस्वीर को एडिट कर उनका आधा चेहरा बुर्के से ढका हुआ है और माथे पर बिंदी दिखाई गई है।     
 
पर्चों में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और सैफ अली खान का भी उदहारण दिया गया है। इनके बारे में लिखा गया है कि बॉलीवुड के ये एक्टर एक हिन्दू लड़की से शादी करते हैं और फिर उन्हें तलाक देकर दूसरी हिन्दू लड़की से शादी करते हैं। पर्चे में लिखा है, मुस्लमान पुरुष हजारों वर्षों से हिन्दू महिलाओं से शादी कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। 
 
पर्चे में हिन्दू माता पिता को नसीहत दी गई है कि ,वे सब अपनी लड़कियों पर ध्यान दे, आपकी लड़की किससे मिलती है ,किस से बात करती है और खासकर उनके मोबाइल पर नजर रखिए। 
लेकिन जब मेला प्रबंधन से पूछा गया कि इस तरह की कोई विवादित सामग्री मेले में बाटी गई तो उन्होंने इस आरोप से साफ़ इंकार कर दिया।