29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 889

भाजपा विधायक राज पुरोहित ने शशि थरूर को दी धमकी, कहा, “मिला तो जड़ दूँगा थप्पड़”

राज पुरोहित
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com 
पद्मावती फिल्म का विवाद रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। संजय लीला भंसाली को गला काटने की धमकी और फिल्म की अभिनेत्री दीपिका की नाक काटने की धमकी के बाद अब शशि‍ थरूर को थप्पड़ मारने की धमकी दी गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ‘पद्मावती ‘ फिल्म के संदर्भ में राजपूत राजाओं पर टिप्पणी कर विवादों में आ गये हैं और इसी पर विरोधी पार्टी बीजेपी के नेता ने शशि थरूर पर हमला बोला है। महाराष्ट्र की मुंबादेवी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने शनिवार को कहा, ‘मैं एमएलए हूं, मुझे मर्यादा में रहना चाहिए, लेकिन मैं भंसाली को नहीं मारूंगा पर थरूर को जरूर पीटूंगा।’
बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने यह भी कहा कि मैं शशि थरूर से ज्यादा नाराज हूं, उन्होंने यह भी कहा कि एक तो अपनी बीवी को मारा, अगर यह मिलेगा तो मैं इसे थप्पड़ मारूंगा। आपको बता दें कि 17 जनवरी 2014 की रात दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में थरूर की पत्नी सुनंदा को मृत पाया गया था।
राज पुरोहित लगातार पद्मावती विरोध पर बयान दे रहे हैं, इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
कर्णी सेना पहले ही इस फिल्म का विरोध कर रही है, पुरोहित ने कहा था कि भंसाली ने देश की एक वीरांगना के बारे में तथ्यों से छेड़छाड़ की है। यह कुछ और नहीं बल्कि हमारे समृद्ध एवं गौरवशाली इतिहास का अपमान है। इसने राजस्थान और देश के लोगों की भावनाएं आहत की हैं, कोई समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस सवाल के जवाब ने मानुषी छिल्लर को बना दिया मिस वर्ल्ड 2017!

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

हरियाणा की मॉडल और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने 18 नवंबर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है, 16 साल पहले ये खिताब 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। 17 साल बाद किसी भारतीय महिला ने ये खिताब जीता है।

छिल्लर ने 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है, मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने नई विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को प्रतिष्ठित ताज पहनाया। दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल रहीं, जबकि तीसरा स्थान मिस मैक्सिको आंद्रे मेजा को मिला।

मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी का सेलेक्शन मिस इंडिया के लिए हुआ था, अपने खान-पान से लेकर अपने लुक्स बॉडी लैंग्वेज और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और क्लासेस के बीच में मानुषी ने सब कुछ बड़ी कठिनाइयों के साथ मैनेज किया।

शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाने के बाद मानुषी से सवाल किया गया कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा सर्वाधिक वेतन का हकदार है? तब मानुषी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो यह सिर्फ नकद की बात नहीं होती है, बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन का हकदार हैं”।

मानुषी का यह जवाब देना ही शायद उनके जीतने की वजह है, क्योंकि मानुषी के इस जवाब से यही लगता है कि यहाँ तक पहुँचने में उनकी माँ ने उन्हें कितना सपोर्ट किया होगा। मानुषी का यह जवाब वहाँ मौजूद सभी लोगों का दिल जीत गया।

खिताब के आखिरी दौर के मुकाबले से पहले मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘आज 67वें मिस वर्ल्ड का फिनाले है, मैं यह बयां नहीं कर सकती कि इस सफर का हिस्सा बनकर मैं कितनी खुश हूँ, और मैं आशा करती हूँ, अब आगे जो भी होगा अच्छा होगा।”

मानुषी के साथ ही अन्य चार विजेताओं को खिताब के लिए चुना गया, खिताब की अन्य विजेता दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस की प्रतियोगी रहीं। अब तक ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर डायना को भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है।

डॉक्टर दंपति की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है, मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक भी है।

इटली के डॉक्टर्स ने किया कमाल, 18 घंटे की सर्जरी में बदल दिया मानव सिर

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
अब तक आपने केवल गुर्दे या ह्रदय प्रत्यारोपण की खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन अब सिर के प्रत्यारोण में भी कामयाबी मिल गई है। इसके प्रयोग के लिए पिछले दिनों बन्दर का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन पहली बार सिर प्रत्यारोपण को चिकित्सा विज्ञान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। यह कारनामा इटली के न्यूरोसर्जन सर्जिओ कैनेवरो और उनकी टीम ने कर दिखाया है। 18 घंटे तक चली सर्जरी एक शव पर की गई।
ऑपरेशन में लगे चिकित्सकों के समूह ने साबित किया कि मानव रीढ़, तंत्रिकाओं और रक्त वाहिकाओं को दोबारा जोड़ना संभव है। हालांकि डॉक्टर कैनेवरो ने इस परीक्षण की सफलता के दावे का कोई पक्का सबूत नहीं दिया है। फिर भी उसका भरोसा है कि कुछ दिन बाद वह परीक्षण के दस्तावेज उपलब्ध करा देंगे। सर्जिओ ने बताया कि वह दिसंबर में जीवित इंसान का हेड ट्रांसप्लांट करने की तैयारी में हैं।
टूरिन एडवांस्ड न्यूरोमाडुलेशन ग्रुप के निदेशक और इटली के प्रोफेसर कैनेवरो ने बताया कि हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के दर्जनों डॉक्टर्स की मदद से इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसके बाद डॉक्टर सर्जिओ ब्रेन डेड व्यक्ति के दान किए अंगों से ट्रांसप्लांट करेंगे। यह हेड ट्रांसप्लांट का अंतिम चरण होगा। उन्होंने कहा कि हमें इस ऑपरेशन के सफल होने की उम्मीद है, जिसके बाद हमें मंजूरी मिल सकेगी।
डॉक्टर्स ने बताया कि हम इसके बाद जीवित इंसान पर भी यह ऑपरेशन करेंगे। रूस के 31 वर्षीय कंप्यूटर साइंटिस्ट वलेरी स्पिरिडोनोव की हेड ट्रांसप्लांट सर्जरी होगी। वे मांसपेशी क्षतिग्रस्त होने के असाध्य रोग से पीड़ित हैं और उन्होंने खुद पर परीक्षण किए जाने के लिए सहमति दी है। जिसके बाद यह ऑपरेशन लकवे से पीड़ित लोगों के लिए एक नई उम्मीद बनेगा।
बता दें कि इससे पहले चीन में डॉक्टर कैनेवरो की टीम ने बंदर के सिर का सफल ट्रांसप्लांट किया था। जो 20 घंटे तक जीवित रहा था। 1970 में रॉबर्ट जे व्हाइट ने भी एक बंदर पर परीक्षण किया था, उस समय वो ऑपरेशन सफल नहीं हो सका था।

पद्मावती पर कुमार विश्वास ने कहा, “हमारा कुत्‍ता कुत्‍ता, तुम्‍हारा कुत्‍ता टॉमी?”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
फिल्‍म ‘पद्मावती‘ पर विवाद हर दिन बढ़ता जा रहा है, फिल्‍म के निर्माताओं ने कुछ संपादकों के लिए फिल्‍म की विशेष स्‍क्रीनिंग रखवाई थी और उन सपांदकों ने फिल्‍म देखकर जो अपनी राय सार्वजनिक की, उससे सेंसर बोर्ड खफा है।
सिने जगत की कई हस्तियों ने ‘पद्मावती’ को लेकर हो रहे विरोध को गलत बताया है, इस पूरे विवाद में आम आदमी पार्टी के नेता व कवि डॉ कुमार विश्‍वास ने भी आज बिना किसी का नाम लिये ट्वीट किया कि, ”वाणी की स्वतंत्रता जरूरी है किंतु वह एकपक्षीय नहीं होती, आपके लिए चुभते स्वर तो चुप करा दिए जाएँ और दूसरों की भावनाओं के विपरीत किंतु आपकी योजना-वैचारिकी के अनुकूल स्वर निर्बाध गूँजे? वाह, हमारा कुत्ता, कुत्ता तुम्हारा कुत्ता टॉमी?”
इसी क्रम में अभिनेत्री शबाना आजमी ने दीपिका पादुकोण और भंसाली को मिल रही धमकियों के विरोध में भारतीय फिल्म उद्योग से गोवा में होने वाले 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के बहिष्कार का आग्रह किया है। शबाना ने ट्वीट कर कहा, “सीबीएफसी को भेजे गए ‘पद्मावती‘ के आवेदन को अधूरा होने की वजह से लौटा दिया गया है, क्या ये सचमुच है? या चुनावी लाभ के लिए आग भड़काए रखने के लिए?” शबाना ने कहा, “सत्ता में बैठी सरकार के तहत सबकी दुकान चल रही है। फिल्म इंडस्ट्री को ‘पद्मावती’ के साथ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए, क्योंकि इस फिल्म के साथ गलत हो रहा है।”
सोशल मीडिया पर लोग कुमार विश्‍वास के इस ट्वीट को समझ नहीं पाए, लेकिन सभी ने यही अंदाजा लगाया कि उन्‍होंने ‘पद्मावती’ पर अपनी राय रखी है। जब करणी सेना के लोगों ने भंसाली से फिल्‍म के सेट पर मारपीट की थी, तब कुमार विश्‍वास ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह ‘रानी पद्मिनी की महानता’ का बखान करते दिखाई दिये थे। इसका मतलब कुमार का ये ट्वीट फिल्म पद्मवती के पक्ष में है।

जम्मू-कश्मीर: लश्कर सरगना के भांजे समेत 5 आतंकवादी ढेर

घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना
घुसपैठियों के शव ले जाए पाकिस्तान -भारतीय सेना

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा स्थित हाजिन में शुरू मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को आज भारतीय सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। इस दौरान एयरफोर्स का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया और जवान घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार इस एन्काउंटर में लश्कर के सरगना जकीउर रहमान लखवी का भांजा उसामा जंगी भी मारा गया है। यह आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। बता दें कि इससे पहले 7 नवंबर को पुलवामा में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जिसमें कुख्यात आतंकी मसूद अजहर का भांजा तलहा रशीद भी शामिल था।

सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस इन हथियारों कि जानकारी देते हुए कहा था कि यह अथियार पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल करती है और यह मन जा रहा है कि वहीँ से आया है. वहीँ आर्मी चीफ ने कहा था कि हमें आतंकियों की पृष्ठभूमि से कोई लेना-देना नहीं है, हमारा मकसद आतंक का खात्मा है।

छात्र पहनकर आया जींस, गुस्साए स्कूल प्रशासन ने काट डाली टांग

स्कूल प्रशासन की दरिंदगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ रहे 11वीं कक्षा के छात्र की दोनों टांगों पर कैंची चला दी गई। स्कूल ड्रेस न पहनकर उस छात्र ने जींस पहन ली थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने यह करतूत की। इस मामले के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में स्कूलों में बच्चों के प्रति असुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालाँकि शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में छात्र के पिता विनोद पाल ने बताया कि, अगर मेरा बेटा बिना ड्रेस के स्कूल गया था, तो स्कूल प्रशासन को उसे घर वापस भेज देना चाहिए था, पर स्कूल वालों ऐसा नहीं किया। मेरे बेटे की बात न सुनते हुए, उन्होंने उसकी दोनों टांगों पर कैंची चला दी, जिसके कारण मेरे बेटे की टांगें कट गई।
पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें कटघरे में डालने की तैयारी भले ही कर लू हो, लेकिन इस मामले के बाद बाकी अभिभावकों के मन में डर बस गया है, कि कहीं उनके बच्चे के साथ न ऐसा हो जाए।

अयोध्या में घुसे 8 संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अयोध्या
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
अयोध्या स्थित अधिग्रहित परिसर के पास संदिग्ध हालत में मिले आठ युवकों को पुलिस ने कल रात पकड़ा है। ये सभी युवक राजस्थान के रहने वाले हैं और एक समुदाय विशेष के हैं।
शुक्रवार देर रात पकड़े गए सभी युवक सरयू पुल से होते हुए राम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद के अधिग्रहित परिसर पहुंचे। युवकों को रात में लगभग तीन बजे अयोध्या के क्रॉसिंग नंबर चार पर देख करके रोका गया। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल सिंह सिसोदिया ने कहा कि पकड़े गए युवक राजस्थान के नागौर जिले के हैं, उनके पास से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए युवकों के अनुसार सभी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।
उन्होंने आगे बताया कि ये सब बहराइच से अयोध्या आये हैं, यहां से सभी अंबेडकरनगर के दरगाह किछौछा शरीफ जाने की बात बता रहे हैं। युवकों के नाम मोहम्मद रजा, इरफान, मोहम्मद मदनी, हुसैन मोहम्मद शकील, शाकिर, मोहम्मद सईद और अब्दुल वाहिद है। सिसोदिया ने बताया कि युवकों से पूछताछ जारी है, युवकों का अयोध्या पहुंचने का वास्तविक मकसद पता किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं इन लोगों का मकसद आतंकी हमला करने का तो नहीं था।

जीएसटी में कटौती के बाद भी रेस्टोरेंट मालिकों की लूट जारी

रेस्टोरेंट (चित्र)
राजेश सोनी | Navpravah.com 
सरकार ने जीएसटी की दरों में भले ही कटौती कर दी हो, लेकिन रेस्टोरेंट मालिकों की मनमानी अब भी जारी है। होटल मालिकों का कहना है कि होटल को चलाना आसान नहीं है, खर्चे बहुत ज्यादा हैं, इसलिए वे सुविधानुसार खाद्य पदार्थों के दाम बढाने के लिए आज़ाद हैं।
 
देश में पिछले ही हफ्ते जीएसटी कॉउन्सिल ने अपने बैठक में जीएसटी के दरों में कटौती का फैसला लिया था। गुवाहाटी में हुई इस बैठक में जीएसटी कॉउन्सिल ने 178 वस्तुओं पर दरें कम कर दी थी। उनमें से ही एक है रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन करना। हालाँकि सरकार होटल मालिकों की मनमानी को लेकर गंभीर भी है। सरकार इसे मुनाफाखोरी की नजर से देख रही है और रेस्टोरेंट मालिकों पर करवाई करने की तैयारी में हैं। सरकार ने कहा अगर मुनाफाखोरी का मामला किसी भी रेस्टोरेंट के खिलाफ साबित होता है तो उन पर करवाई जरूर होगी।
सरकार के इस फैसले को होटल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने विरोध कर उसे चुनौती दी है। एसोसिएशन ने कहा कि जीएसटी से हमें केवल एक प्रतिशत का ही फायदा हुआ है।

ओडिशा: पूर्व न्यायाधीश पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

Case against retd judge
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
ओडिशा के पूर्व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इशरत मसरूर कुद्दुसी समेत छह लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाउन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। न्यायाधीश पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज में छात्रों की भर्ती की अनुमति के लिए दायर की गई याचिका के मामले में कोर्ट की कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया था।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जज पर इसी वजह से प्रतिबंध लगा दिया था। ईडी का यह मामला सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है, जिसके कारण पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक भूचाल आ गया था।
सीबीआई और ईडी के सूत्रों की मानें, तो जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि कुद्दुसी और उसके सहयोगियों ने प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सामने तीन करोड़ रुपए की मांग की थी। बदले में उन्होंने कॉलेज के मालिकों को भरोसा दिलाया था कि वे केंद्र के अफसरों और कोर्ट से अपने हक में फैसला करा लेंगे। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

सरकार के संरक्षण में चल रही है सबकी दुकान -शबाना आजमी

शबाना आज़मी
राजेश सोनी । Navpravah.com
मुंबई: पद्मावती फिल्म का विवाद सुलझने की बजाय और उलझता जा रहा है। पहले ही इस फिल्म की रिलीज़ डेट को विवादों के कारण आगे बढ़ाया चुका है। इस विवाद में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी भी कूद पड़ी हैं। आजमी ने इस फिल्म पर चल रहे विवाद में एक बड़ा बयान दिया है।
शबाना आजमी ने कहा चुनावों में फायदे के लिए सत्ता में बैठे लोग इस फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा रहे हैं और इस फिल्म को मंजूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, पूरे फिल्म जगत को पद्मावती फिल्म के समर्थन में एक होकर खड़ा होना चाहिए। आजमी ने आरोप लगाया कि, सीबीएफसी भी सत्ता के दवाब में काम कर रही है।
शबाना आजमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सत्ता में बैठी सरकार के सरंक्षण में सबकी दुकान चल रही है। आजमी ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा कि पद्मावती की अर्जी को सीबीएफसी ने अधूरा वापस लोटा दिया! वाकई ऐसा है क्या? यह केवल चुनावी फायदे के लिए यह किया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस फिल्म का देश भर में विरोध हो रहा है, खासकर राजपूत समाज इस फिल्म से खासा नाराज है। उनका कहना है, इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई और निजी व्यावसायिक हितों के लिए लोगों की भावनाओं को आहत किया जा रहा हैं।