अब अपराधियों की खैर नहीं, मकोका की तर्ज पर बनेगा ‘यूपी कोका’ -उत्तर प्रदेश सरकार
बीजेपी की सांसद प्रियंका सिंह ने IAS को दी धमकी, कहा, “जीना मुश्किल कर दूँगी”
संसद हमले की 16वीं बरसी पर मिले पीएम मोदी और मनमोहन सिंह, मिलाया हाथ
पीएम मोदी पर भड़के शरद पवार, कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए”
केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, कहा, “आप की सरकार आत्महत्या कर मुआवजा ले जाने की प्रथा बना रही है?”
अमेठी में किसानों ने किया राहुल गाँधी के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली सरकार की सर्वश्रेष्ठ पहल, सड़क दुर्घटना के पीड़ितों का होगा मुफ्त में इलाज
कोयला घोटाले में मधु कोड़ा दोषी करार, कल मिलेगी सजा
सुनील यादव | Navpravah.com
झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने कोयला खोटाले में आपराधिक साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया है। इस मामले में कोड़ा के साथ पूर्व सचिव अशोक कुमार, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता तथा अन्य आरोपियों को धारा 120B के तहत दोषी माना गया है। कोयला घोटाले में दोषी पाए जाने वाले मधु कोड़ा को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी।
भारत-श्रीलंका: भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला, श्रीलंका की सीरीज पर नज़र
- Deसुनील यादव | Navpravah.com
भारत-श्रीलंका एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच आज सुबह 11.30 बजे से मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेल जाएगा। जहां भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा, वहीं श्रीलंकन टीम इस मैच को जीतकर पिछले 20 सालों से भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज न जीत पाने के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
बता दें कि श्रीलंका ने भारत में पिछली द्विपक्षीय सीरीज 1997 में 3-0 से जीती थी। पिछला मैच जीत कर श्रीलंकन टीम के हौसले आसमान पर हैं और वह दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए मोहाली के मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा अगर टीम इंडिया की बात करें, तो विराट कोहली की अनुपस्थिति टीम को खली है पर भारतीय टीम को सीरीज में वापसी करना आता है।
गौरतलब है कि पिछली बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 1-4 से सीरीज हारा था, उसके बाद भारतीय टीम ने लगातार 7 सीरीज जीते हैं। अगर भारत आज मोहाली में हार जाता है, तो उसके लगातार 7 सीरीज जीतने का कारवां यहां थम जाएगा। बहरहाल टीम इंडिया ने पिछले दो दिनों से बैटिंग पर बेहद अभ्यास किया है और आज भारत के बल्लेबाजों द्वारा जमकर खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आज के प्रमुख समाचार
गुजरात चुनाव: दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले अहमदाबाद में बीजेपी-कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर शुरू।
नफरत का बीज बोकर देश को युद्ध की ऒर ढ़केल रहे हैं पीएम मोदी -आजम खान
आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने कहा, “लोकपाल बिल को कमजोर कर रही है बीजेपी।”
15 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर।
फिक्की की 90वीं सालाना आम बैठक में आज शिरकत करेंगे पीएम मोदी।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र और 5 अन्य राज्यों की बैठक, लिए गए अहम फैसलें।
भारत-श्रीलंका: आज मोहाली में होगा दूसरा मैच, भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला।
कोहरे से निबटने के लिए अब फॉग पास तकनीक का उपयोग करेगी भारतीय रेल।
कर्ज में फंसे 23 बैंक खातों को आज NCLT में भेजेंगे बैंक।
















