31 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 850

राष्ट्रध्‍वज के अपमान के लिए अर्शी खान पर मुकदमा, पुलिस पहुँच सकती है बिग बास के घर

अर्शी खान ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
बिग बॉस की कन्टेस्टेंट मॉडल अर्शी खान के लिए एक बुरी खबर है। इस वक्त अर्शी घर में कप्‍तान हैं, लेकिन घर से बाहर किए गए अपने एक काम के चलते अर्शी खान को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
कुछ साल पहले, अर्शी ने अपनी सेमी न्यूड बॉडी पर भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे पेंट किए थे। उस समय भी अर्शी की इस हरकत पर बवाल हुआ था, लेकिन मामला शांत हो गया था, लेकिन अब इस मामाले के चलते अर्शी को गिरफ्तार होना पड़ सकता है।
एक पत्रिका के अनुसार अर्शी के द्वारा इस तरह राष्‍ट्रीय ध्‍वज का अपमान करने के बाद, जालंधर के एक वकील ने अर्शी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी मामले के चलते, सोमवार को अर्शी के खिलाफ पिछले तीन महीनों के दौरान मामले की अदालत की कार्यवाही में भाग नहीं लेने के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।
खबर के अनुसार, जालंधर मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को बिग बॉस हाउस में प्रवेश करने और अर्शी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। यह तीसरी बार है जब अर्शी ने मुकदमे में भाग नहीं लिया है।
अर्शी के पब्लिसिस्‍ट ने एप पोर्टल को बताया कि अरेस्ट वारंट सोमवार को अर्शी खान के खिलाफ एक जालंधर मजिस्ट्रेट अदालत ने जारी किया था, मैं अदालत में शामिल नहीं हो सकी, क्योंकि मुझे बुखार था। अर्शी खान 1 अक्टूबर से बिग बास में लॉक है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी वारंट अभी तक रद्द नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस 15 जनवरी के बाद ही कार्रवाई कर सकती है।

मैंने अपनी माँ जैसी मजबूत महिला कभी नहीं देखी -प्रियंका वाड्रा

सोनिया गाँधी और प्रियंका वाड्रा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
आज प्रियंका वाड्रा, राहुल गाँधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के समारोह में पहुंची थी। एक निजी चैनल के पत्रकार ने प्रियंका वाड्रा से पूछा कि अब आप क्या सोनिया गाँधी के जगह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रायबरेली से मेरी माँ सोनिया गाँधी ही चुनाव लड़ेंगी। 
 
बता दें कि आज प्रियंका वाड्रा अपने पति रोबर्ट वाड्रा के साथ राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं देने दिल्ली पहुंची थी। उस कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने उनसे रायबरेली से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल पूछ लिया। प्रियंका ने रायबरेली से चुनाव लड़ने के दावे को ख़ारिज कर दिया और कहा कि मैंने मेरी माँ सोनिया गाँधी जैसी मजबूत महिला कभी नहीं देखी है। 
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सोनिया गाँधी से पूछा गया था कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में आपकी क्या भूमिका होगी, इस पर सोनिया गाँधी ने कहा था कि अब मैं रिटायरमेंट की भूमिका में हूँ। इसके बाद से ही यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि अब सोनिया गाँधी के बाद रायबरेली से क्या उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।  

सरकार ने तीन तलाक मामले में की मनमानी -ओवैसी 

तीन तलाक पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
राजेश सोनी | Navpravah.com 
जैसे ही कल तीन तलाक के विधेयक को केंद्र सरकार के केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली, वैसे ही इस विधेयक का देशभर में विरोध शुरू हो गया। आज इस विवाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने केंद सरकार पर अपनी मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। ओवैसी का कहना है कि तीन तलाक के विधेयक को संसद में पेश करने और केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दिलाने से पहले सरकार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से सलाह-मशवरा करना चाहिए था। 
 
बता दें कि ओवैसी ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए केंद्र सरकार को खत लिखा है। ओवैसी ने इस खत में लिखा कि सरकार का यह कदम अफसोसजनक है और नारी समानता एवं नारी को न्याय दिलाने के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही  है। उन्होंने आगे खत में लिखा कि केंद्र सरकार को इस विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने से पहले सभी मुस्लिम पक्षों और संगठनों से बात करनी चाहिए थी। वहीँ कांग्रेस ने भी तीन तलाक के बिल पर अपनी बात लोगों के सामने बताई है। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि अगर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बिल लाएगी, तो कांग्रेस इस तीन तलाक बिल का समर्थन करेगी। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के क़ानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि तीन तलाक मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि तीन तलाक का मुद्दा मुस्लिम महिला के सम्मान, अस्मिता, बराबरी और न्याय से जुड़ा हुआ है। 

रविन्द्र जडेजा ने मारे 6 गेंदों में 6 छक्के

जडेजा ने मारे 6 गेंदों में 6 छक्के

सुनील यादव | Navpravah.com 
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 टूर्नामेंट में रविन्द्र जडेजा ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर शानदार सेंचुरी पूरी की। जडेजा ने महज 69 गेंदों में ही 154 रन बना डाले, जिसमें 15 चौके और 10 छक्के शामिल थे।  इस कारनामे के साथ ही वह ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के मारे हैं।
 
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जामनगर और अमरेली के बीच खेले गए टी20 मैच में जाम नगर की और से बैटिंग करने उतरे जडेजा ने अमरेली के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार बोलते हुए मैदान पर चौकों छक्कों की बरसात कर दी। मैच के 15वें ओवर में अमरेली के स्पिनर नीलाम वामजा के 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए, उनकी 154 रन की पारी की बदौलत जामनगर टीम ने 20 ओवरों में  240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिससे उबर  पाना अमरेली के बस में नहीं लग रहा था।  
 
इसके बाद बैटिंग करने उतरी अमरेली की टीम महज 118 रनों पर ही ढेर हो गई, जिससे जामनगर टीम ने 121 रनों की बड़ी जीत हासिल की। जामनगर की तरफ से गेंदबाज महेंद्र जेठवा ने 4 ओवरों में महज 6 रन खर्च कर 3 विकेट झटक लिए। जामनगर की जीत में  शानदार योगदान देनेवाले रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया। 

सेवा के नाम पर लूट, खुली फोर्टिस अस्पताल की कलई 

खुली फोर्टिस अस्पताल की पोल
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने आज गुरुग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल की कलई खोल दी। अस्पताल द्वारा मनमाने तरीके से पैसे वसूलने का मामला सामने तब आया, जब एक साथ साल की बच्ची का डेंगू की वजह से मृत्य हो गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अस्पताल ने सात वर्षीय बच्ची के इलाज के दौरान काम आई दवाओं व अन्य उपभोज्य सामानों पर 1700 प्रतिशत तक अधिक मार्जिन वसूला। 
प्राधिकरण की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया कि किस तरह से अस्पताल ने सात वर्षीय मरीज के अभिभावकों को प्रताड़ित किया। नियामक ने कहा है कि फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरूग्राम ने एक ‘थ्रीवे स्टाप कॉक’ के क्रय मूल्य पर 1737 प्रतिशत तक का मार्जिन वसूला। यही नहीं, जिस उपभोज्य सामग्री का क्रय मूल्य जहां 5.77 रुपये था, अस्पताल ने उसके लिए 106 रुपये प्रति इकाई वसूले। उपभोज्य सामग्रियों में सीरिंज, दस्ताने व तौलिया आदि शामिल हैं। यह मामला सात साल की एक बच्ची की डेंगू से हुई मौत से जुड़ा है। 
अस्पताल पर मन-मुताबिक़ पैसे ऐंठने का आरोप है। प्राधिकरण ने अस्पताल से बिलों की प्रति उपलब्ध करवाने की बात कही थी, जिसकी वजह से यह पूरा मामला साफ़ हो पाया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि इस अस्पताल ने डोटामिन 200 एमजी की प्रति इकाई 287.50 रुपये में बेची, जबकि इसकी क्रय मूल्य केवल 28.35 रुपये है। यानी अस्पताल ने इस दवा पर 914 प्रतिशत मार्जिन वसूला।

गौरतलब है कि सितंबर में गुरूग्राम के फोर्टिस अस्पताल ने दिल्ली के द्वारका में रहने वाले जयंत सिंह की 7 वर्षीय बेटी की अस्पताल में दो हफ्ते के इलाज के बाद मौत हो जाने पर 16 लाख का बिल थमा दिया था। मामले की शिकायत के बाद फोर्टिस अस्पताल जांच के घेरे में आ गया।

पूर्वोत्तर के दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन 

पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
आज शनिवार को पीएम मोदी अपने पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। इस पूर्वोत्तर के दौरे पर मोदी मेघालय और मिजोरम जाएंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर कई परियोजनाओं के साथ-साथ जनसभा को भी संभोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे के मद्देनजर शिलॉन्ग में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि आज सुबह पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के दौरे पर निकलने से पहले ट्वीट किया कि ‘मोहक और उमंग से भरा पूर्वोत्तर मुझे बुला रहा है। मैं मिजोरम और मेघालय की यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। ये परियोजनाएं पूर्वोत्तर की विकास यात्रा को रफ्तार प्रदान करेंगी।’ उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि आइजोल में कल तुइरियाल जलविद्युत परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति होगी। इस परियोजना का पूरा होना मिजोरम की जनता के लिए वरदान है।
 
पीएम मोदी इन परियोजनाओं के अलावा एक सड़क परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। मोदी शिलॉन्ग में, शिलॉन्ग-नांगस्टोइन-रांगजेंग-तुरा सड़क का उद्घाटन करेंगे। वहीं मेघालय में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम ने कहा कि हम पूर्वोत्तर में अपार संभावनाएं देखते हैं और पूर्वोत्तर के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का पूर्वोत्तर वेंचर कैपिटल फंड बनाया है। आज पीएम मोदी इन उद्यमियों को चेक वितरित करेंगे। पूर्वोत्तर के युवाओं के बीच उद्यमशीलता की भावना क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए लाभदायक है।’

कोयला घोटाला: मधु कोड़ा को 3 साल की सजा और 25 लाख जुर्माना 

मधु कोड़ा को 3 साल की सजा
सुनील यादव | Navpravah.com  
कोल स्कैम में आरोपी करार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को आज कोर्ट ने 3 साल की कैद और 25 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। मधु कोड़ा पर 4000 करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज है। दो दिन पहले ही कोड़ा तथा अन्य तीन आरोपियों को कोर्ट ने कोयला घोटाले में दोषी ठहराया था, इसके बाद कोड़ा ने फॅमिली का हवाला देकर कोर्ट को सजा में नरमी बरतने को कहा था। 
 
बता दें कि कोयला आबंटन घोटाले में भारतीय नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने भारत सरकार पर आरोप लगाया था कि कोयला भंडार 2004 से 2009 के बीच मनमाने तरीके से निजी एवं सरकारी आबंटित कर दिए गए थे, जिसके कारण तकरीबन 10,67,000 करोड़ रुपयों को हानि हुई थी। जिसके बाद इस मामले से सम्बंधित आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया था।    
 
यह मामला झारखंड स्थित राजहरा नॉर्थ कोयला ब्लॉक के कोलकाता की वीआईएसयूएल को आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है। विनी आयरन एंड स्टील उद्योग से 14 सितंबर 2006 को तत्कालीन उद्योग सचिव अरुण कुमार सिंह ने धनबाद में छह लाख टन की क्षमता का स्टील प्लांट लगाने का एमओयू किया था। कंपनी से निदेशक संजीव तुलस्यान ने साइन किए थे। 
 
कोर्ट ने इस केस के चार आरोपियों को बरी कर दिया  है। इनमें वीआईएसयूएल के डायरेक्टर वैभव तुल्सयान, IAS बसंत कुमार भट्टाचार्य, बिपिन बिहारी सिंह और सीए नवीन कुमार तुल्सयान शामिल हैं। सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में कोड़ा सहित सभी दोषियों को आपराधिक साजिश रचने,सरकारी कर्मचारी द्वारा आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का दोषी करार दिया।
 
वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से टिकट न दिए जाने के कारण कोड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की। जीत के बाद मधु कोड़ा ने बीजेपी की अगुवाई वाली अर्जुन मुंडा सरकार को समर्थन दिया था। वर्ष 2006 में कोड़ा और अन्य 3 विधायकों ने बीजेपी से अपना समर्थन वापस लिया था, जिसके बाद अल्पमत में आई बीजेपी सरकार गिर गई। इसके बाद यूपीए सरकार ने कोड़ा को झारखंड के सीएम के रूप में स्वीकार कर सरकार बनाई थी।

राहुल गाँधी के अध्यक्ष पद सँभालने के समय भावुक हुई सोनिया गाँधी 

राजेश सोनी | Navpravah.com
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार आज से राहुल गाँधी ने संभाल लिया है। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और राहुल गाँधी की माँ भावुक नजर आईं। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के लिए राहुल गाँधी को आज प्रमाणपत्र सौंपा गया है। राहुल को प्रमाणपत्र मिलने के बाद वे आज से ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चार्ज संभालेंगे। राहुल गाँधी, 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 49वें अध्यक्ष चुने गए हैं। 
 
बता दें इस मौके पर राहुल गाँधी की माँ सोनिया गाँधी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “मैं राजनीती को अलग नजरिए से देखना चाहती थी, मैं अपने पति और बच्चों को राजनीती से दूर रखना चाहती थी। इंदिराजी और राजीवजी के बलिदान के बाद मैंने राजनीती में कदम रखा था।” 
 
आगे सोनिया गाँधी ने कहा कि जब मुझे 20 साल पहले पार्टी के अध्यक्षा के रूप में चुना गया था, तब मेरे हाथ कांप रहे थे और मैं बहुत घबरा रही थी। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष का पद संभालना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी और कठिन कर्तव्य था। उन्होंने आगे कहा कि इंदिराजी ने मुझे बेटी के रूप में अपनाया था और मैंने उनसे भारतीय संस्कृति के बारे में उनसे बहुत कुछ सीखा था, जिस पर इस देश की बुनियाद है। सोनिया गाँधी ने कहा कि इंदिरा गाँधी के हत्या के बाद, मुझे अपनी माँ के खोने का गम महसूस हुआ था। 
 
राहुल गाँधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है। वहीं राहुल गाँधी के संसदीय सीट अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पंडित राहुल गाँधी नाम से बैनर जगह-जगह लगाए है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाच रहें और आतिशबाजी कर रहे हैं। राहुल गाँधी को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी।      

भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया, सैकड़ों इमारत नष्ट

इंडोनेशिया में आया भूकम्प

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

शुक्रवार की रात इंडोनेशिया का जावा प्रदेश भूकंप के झटकों से हिल गया। स्थानीय समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, भूकंप के तीन बड़े झटके शुक्रवार रात महसूस किए गए। पहली बार रात में तकरीबन 11 बजे भूकंप का झटका लगा, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 थी, जबकि दूसरा झटका लगभग 45 मिनट के बाद महसूस हुआ, यह झटका बेहद तेज़ था, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई।

इंडोनेशिया में आए इन तीव्र भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी दी थी, लेकिन शनिवार सुबह इस चेतावनी को वापस ले लिया गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी जावा, मध्य जावा और योगयाकार्ता इन तीन प्रांतों में सुनामी की चेतावनी जारी की थी। भूकंप का तीसरा झटका दूसरे झटके के कुछ देर बाद ही महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो ने बताया कि इस भूकंप की वजह से जन-धन की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी जावा और मध्य जावा में दो लोगों की मृत्य हुई है, जबकि 100 से अधिक इमारतों के नष्ट होने की जानकारी मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पंगनडारन, तासिकमलाया, सियामिस, बंजर, गेरूट, सिलाकैप, केबुमन, पेकालोंगन, बनयूमस, ब्रेब्स और बंजरनेगारा हैं। 

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

राहुल गांधी आज औपचारिक रूप से बनेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष।

आज मिजोरम-मेघालय दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, करेंगे पॉवर प्लांट का इनॉगरेशन।

कांग्रेस सांसद कमलनाथ के विमान पर जवान ने तानी बन्दूक, जांच के आदेश।

नासा ने खोज निकाला 8 ग्रहों वाला सौरमंडल, गूगल एएआई की ली मदद।

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी बढ़ी, 7 डिग्री हुआ तापमान।

अजिंक्य रहाणे के पिता को मिली जमानत, महिला के मौत के बाद हुए थे गिरफ्तार।

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में हेमराज की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा इंसाफ।

आप नेता राघव चड्ढा पर चलता रहेगा मुकदमा: सुप्रीम कोर्ट

ISL 2017: केरला ब्लास्टर्स ने चखा जीत का स्वाद, नार्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया, मैच के हीरो रहे सी.के. विनीथ।

पर्थ टेस्ट: स्मिथ की 22वीं सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, स्कोर पहुंचा 250 के पार।