31 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 851

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

 

भारत में ऋतिक के बाद शाहिद बने “सबसे सेक्सी एशियाई शख्स।”

सीएम नीतीश कुमार पल्टूराम और गिरगिटिया पहलवान -लालू प्रसाद यादव। 
 
आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत-अमेरिका एक साथ -इवांका ट्रंप। 
 
ब्रम्हपुत्र नदी का पानी रोकने के लिए चीन बना रहा है प्लान, तैयार कर रहा है दुनिया की सबसे लंबी सुरंग। 
 
मुस्लिम संगठनों ने सफेद जानवरों की कुर्बानी न देने की अपील की।
 
गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल से तेजी से बढ़ता शेयर बाजार,  आज 216 अंक चढ़कर बंद हुआ। 
 
अरुण जेटली ने कहा, इस बार निवेश लक्ष्य को पार करने की संभावना। 
 
सरकार ने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा बढ़ाई। 
 
बैंकों में सबका पैसा सुरक्षित, अफवाहों पर ध्यान न दें -प्रधानमंत्री मोदी। 
 
छोटी ड्रेस पहनने पर मलाईका अरोरा खान को झेलना पड़ा इंटरनेट यूजर्स का विरोध। 

गुजरात चुनाव पर चीन की नज़र, चाहता है भाजपा की जीत

गुजरात चुनाव पर चीन की नजर
सुनील यादव | Navpravah.com 
भारत में इन दिनों सभी राजनितिक पार्टियों की नज़र गुजरात चुनाव के नतीजों पर टिकी है। ऐसे में खबर आ रही है कि चीन भी गुजरात चुनाव के नतीजों पर दिलचस्पी ले रहा है। चीन के एक प्रतिष्ठित अख़बार ग्लोबल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है, भारत के साथ बढ़ते आर्थिक संबंधों को देखते हुए भारत की हर गतिविधियों पर चीन की नजर रहती है। 
चीन के हर चैनलों पर इन दिनों गुजरात चुनाव के कवरेज की खबरें दिखाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक़, चीन गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के रुख का अंदाजा लगाने के लिए भारतीय वोटरों को लिटमस टेस्ट के रूप में देख रहा है। हाल ही में जिस तरह डोकलाम विवाद पर चीन को पीछे हटना पड़ा, उसको देखते हुए बताया जा रहा है कि चीन कहीं न कहीं भारत से भयभीत भी है।
भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। पिछले साढ़े तीन सालों में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु कई कदम उठाये हैं। जिसके चलते दिन-ब-दिन भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए, विदेशी कम्पनियाँ बड़े पैमाने पर भारत में निवेश कर रही हैं। इस बीच चीन और भारत के बीच भी आर्थिक संबंध बढ़े हैं। इसी ओर दो बड़ी चीनी कम्पनियाँ ओप्पो और श्याओमी भी भारत में अपने-अपने पैर जमा चुकी है। अब चीन खुद चाहता है कि मोदी सरकार गुजरात चुनाव जीते, जिससे पूरे भारत में मोदी सरकार आये। चीन चाहता है की भारतीय अर्थव्यवस्था और बेहतर हो, जिसका फायदा चीन एवं अन्य देशों को भी होता रहे। 

तीन तलाक पर मोदी सरकार और मुस्लिम संगठन आमने-सामने 

तीन तलाक़
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आज से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इस विधेयक में तीन तलाक को गैर जमानती बताया गया है।  इस बिल को सरकार अगले हफ्ते सदन में पेश करेगी। 
 
आपको बता दें कि इस बिल में अब तीन तलाक देने वालों को 3 साल तक के कारावास की सजा का प्रावधान है। यह कानून सिर्फ तीन तलाक पर ही लागू होगा। सरकार ने इस विधेयक को “द मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट” का नाम दिया है। अब से कोई भी मुस्लिम आदमी मुस्लिम औरत को तीन तलाक देगा, तो इसे गैर क़ानूनी माना जाएगा। 
 
केंद्र सरकार इस विधेयक के लिए काफी लंबे समय से तैयारी कर रही थी। सरकार ने इस विधेयक को 1 दिसंबर को तैयार कर लिया था और इस विधेयक के लिए सुझाव 10 दिसंबर तक मांगे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही देश में तीन तलाक के बहुत से मामले सामने आए थे। तीन तलाक के इस विधेयक को झारखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश, महारष्ट्र, मणिपुर, उत्तरप्रदेश जैसे कई बड़े राज्यों का समर्थन मिला है। 
 
तीन तलाक, मौखिक, लिखित और मैसेज चाहे किसी तरीके से भी दिया गया हो, उसे गैरकानूनी माना जाएगा। इसके लिए सजा के तौरपर 3 साल और जुर्माना या दोनों भी हो सकता है। इस सजा के लिए जुर्माना मजिस्ट्रेट तय करेगा। 
 
अब इस मुद्दे को देखते हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी बैठक बुलाई है। वहीं मुस्लिम संगठनों ने केंद्र सरकार के तीन तलाक के विधेयक और इसपर सजा के प्रावधान का पुरजोर विरोध किया है। कई मुस्लिम संगठनों ने इसे मुस्लिम धर्म में दखल अंदाजी बताया है। 

गुजरात चुनाव: VVPAT मामले पर SC पहुंची कांग्रेस को लगा झटका

अयोध्या मामले में 14 मार्च को होगी सुनवाई
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गुजरात चुनाव के नतीजे आने से तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस को झटका लगा है। कोर्ट ने मतगणना में दखल देने से इनकार करते हुए पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में वीवीपैट की 25 प्रतिशत पर्चियों के वोटों से मिलान के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। कांग्रेस की मांग थी कि शीर्ष कोर्ट चुनाव आयोग को इस बारे में निर्देश दे।
गुजरात चुनाव के पहले और दूसरे चरण में कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबरें आई थी। विपक्ष लगातार इस बात को उठाता रहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो रही है और ईवीएम को हैक करके नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के दौरान भी कांग्रेस की ओर से उसके नेता अर्जुन मोढवाडिया ने दावा किया था  कि पोरबंदर के मुस्लिम बहुल इलाके मेमनवाड़ा के तीन मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें ब्लूटूथ के जरिए बाहरी उपकरणों से जुड़ी हुई हैं। हालांकि मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) बीबी स्वाइन ने कांग्रेस की इस शिकायत को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि एक मतदान एजेंट के पास मोबाइल फोन था, जिस पर ‘ईसीओ 105’ मॉडल नंबर के तौर पर अंकित था, इसमें शिकायतकर्ता ने ईसी को चुनाव आयोग समझ लिया।
गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में गुजरात में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा है कि एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत इसलिए दिखाई जा रही है कि नतीजे आने पर ईवीएम पर सवाल खड़ा न किया जा सके।
ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर ही गुजरात के चुनाव में इस्तेमाल की गईं सभी EVMs को VVPAT मशीनों से जोड़ा गया था। इस मशीन के जरिए मतदाता को यह सुनिश्चित करवाया जाता है कि उसने EVM पर जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, वास्तव में वोट उसी को गया है। मशीन के डिस्प्ले पर उसी प्रत्याशी के नाम की पर्ची नजर आती है और फिर वह पर्ची मशीन में रह जाती है और गड़बड़ी की आशंका में इन पर्चियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक-एक पाई के लिए तरस रही हैं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत

पाई-पाई को तरस रही हैं मल्लिका शेरावत
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा मल्लिका शेरावत अपने ज़िन्दगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, मल्लिका के पास घर का किराया चुकाने के भी पैसे नहीं हैं 
बता दें कि मल्लिका शेरावत कुछ समय पहले भारत से पेरिस शिफ्ट हो गई थी। पिछले साल मल्लिका मीडिया की सुर्ख़ियों में तब आई थी, जब उन पर तीन नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था। इस बार उनके सुर्ख़ियों में आने की वजह है उनकी तंगहाल ज़िन्दगी।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मल्लिका शेरावत और उनके बॉयफ्रेंड कायरिल्ल आक्सेफैन्स पेरिस में एक निजी अपार्टमेंट में रहते हैं, लेकिन उन्होंने काफी समय से इस अपार्टमेंट का किराया नहीं दिया है, जिसके कारण अपार्टमेंट का मालिक उन पर घर खाली करने का दबाव डाल रहा है। मल्लिका और उनके बॉयफ्रेंड, दोनों के पास किराया चुकाने के पैसे नहीं हैं। जिसके चलते अब मल्लिका को बेघर होना पड़ सकता है।
बता दें कि मल्लिका पर भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 64 लाख रुपयों का किराया बकाया है। वहीं, मकान मालिक ने मल्लिका से अपार्टमेंट खाली करवाने का कारण उनकी तंगहाली को बताया है। इस मामले में मल्लिका के वकील का कहना है कि साल 2016 में मल्लिका पर अपार्टमेंट के बाहर 3 नकाबपोशों ने हमला किया था। इन नकाबपोशों ने मलिका के आँखों में आंसू गैस डालने के साथ उन्हें लूटने की भी कोशिश की थी। इस हमले से नाराज़ मल्लिका मकान मालिक से गुस्सा है और उन्हें अपार्टमेंट का किराया नहीं दे रही हैं। 

अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें बढीं, पिता की कार से एक महिला की मौत

रहाणे की मुश्किलें बढीं

सुनील यादव | Navpravah.com 

भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे घरेलू परेशानियों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार सुबह रहाणे के पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई।जिसके बाद कोल्हापुर पुलिस ने रहाणे के पिता को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि जिस वक़्त ये हादसा हुआ, उस वक़्त रहाणे का पूरा परिवार उस कार में मौजूद था। मुंबई के लिए रवाना हुंडई आई-20 कार जब नेशनल हाईवे पर पहुंची तो उसकी स्पीड ज्यादा थी, जिसके कारण रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार आशा कांबले नाम की महिला से टकरा गई। इस टक्कर के बाद आशा बुरी तरह घायल हो गई, अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

इन दिनों अजिंक्य रहाणे मुश्किलों में घिरते ही जा रहे हैं। जहाँ एक तरफ इस साल उनका प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा है, वहीँ इस महीने के अंत में उन्हें साउथ अफ्रीका का दौरा भी करना है। जिसको देखते हुए रहाणे के लिए यह हादसा बेहद दुखद है और इस हादसे का असर उनके खेल पर भी पड़  सकता है। 

जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं  पेट्रोल-डीजल, जल्द हो सकता है फैसला  

पेट्रोल-डीजल हो सकता है जीएसटी में शामिल: सुशील मोदी
राजेश सोनी | Navpravah.com 
जीएसटी काउंसिल जल्द ही अपने अगले कैबिनेट में बड़ा फैसला ले सकती है। इस फैसले में जीएसटी काउंसिल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में ला सकती है। जीएसटी काउंसिल के सदस्य और बिहार के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस बड़े फैसले के तरफ संकेत दिए हैं। 
 
बता दें कि मोदी ने कहा कि अगले महीने होनेवाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में जो वस्तुएं फिलहाल जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, ऐसी चीजों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए सहमति बन सकती है। फिलहाल पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आते हैं। पेट्रोल-डीजल से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को राजस्व की कुल 40 फीसदी कमाई होती है। 
 
अगर जीएसटी काउंसिल पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में ले आती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधी हो जाएंगी। 80 रुपए में बिकने वाला पेट्रोल ग्राहकों को 40 रुपए में मिलने लगेगा। वहीं डीजल के भी भाव आधे हो जाएंगे, जिसके कारण महंगाई भी कम हो सकती है, क्योंकि फल और सब्जियों को बाजार में लाने के समय इनपर लगने वाले परिवाहन शुल्क इन चीजों को महंगा कर देते हैं। अगर पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आ जाते हैं तो सिर्फ यह सस्ते ही नहीं होंगे, बल्कि पूरे देश में  इनका भाव एक समान होगा।
 
   

गंगा को दूषित करने वालों की खैर नहीं, NGT सख्त

NGT ने उठाया सख्त कदम
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) ने गंगा नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त रूप अपना लिया है। इसके लिए एनजीटी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में प्लास्टिक के सामानों की बिक्री और निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
 
बता दें कि एनजीटी ने इसके लिए गंगा के आसपास प्लास्टिक प्लेट, गिलास और कटलरी के सामानों पर प्रतिबंध लगाकर यह निर्देश दिया है कि जो भी लोग इन प्रतिबंधित चीजों के साथ गंगा किनारे या गंगा में फेंकते नजर आये, उनसे  5000 रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा।
 
गौरतलब है कि इसे पहले एनजीटी अपने अमरनाथ के फरमान को लेकर विवाद में आ गया था। एनजीटी ने अपने ऊपर हो रही आलोचनाओं के बाद में अपनी सफाई देते हुए कहा कि हमने अमरनाथ को कभी भी शांत क्षेत्र घोषित नहीं किया था। एनजीटी को इस फैसले का भाजपा और अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा काफी विरोध झेलना पड़ा था। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि बर्फ से बनी शिवलिंग के सामने सिर्फ शांति बनाई रखनी चाहिए। 

शीतकालीन सत्र: सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

शीतकालीन सत्र हुआ स्थगित
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
संसद के दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज सदन की कार्रवाई दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तीन मौजूदा और सात पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना सदन को दी और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कार्रवाई सोमवार सुबह तक स्थगित कर दी।
अध्यक्ष ने सदन को यह भी सूचित किया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव को लोकसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है, वह लोकसभा की पहली महिला महासचिव बनी हैं। सदन ने दिवंगत पूर्व सदस्य विक्रम महाजन, रामसिंह, आर कीशिंग, पीसी बर्मन, धनराजसिंह, अमल दत्ता तथा प्रियरंजन दास मुंशी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राज्यसभा में भी शरद यादव और अली अनवर अंसारी को राज्यसभा से अयोग्य घोषित करने के खिलाफ विपक्ष के हंगामे के कारण उच्च सदन की कार्रवाई को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
इस सत्र में सरकार तीन तलाक बिल के साथ-साथ  कुल 14 बिल पेश कर सकती है। इस बिल के प्रावधान के तहत तीन तलाक देने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा पिछड़ा जाति विधेयक, वित्तीय संकल्प और जमा बीमा विधेयक, मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, कंपनी अधिनियम (संशोधन) विधेयक और नाबार्ड (संशोधन) आदि बिल सदन में पेश किए जा सकते हैं।