29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 842

शर्मनाक! आन्ध्र प्रदेश में TDP नेताओं ने सरेआम महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

निर्वस्त्र कर पीटा

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 
 
बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिला को न सिर्फ सरेआम पीटा गया, बल्कि उसके कपड़े भी उतरवाए गए। यह निर्दई व्यवहार केवल भूमि विवाद के कारण किया गया। इस घटना का आरोप तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं पर लगाया जा रहा है।

पेंदुर्थी ब्लॉक स्थित जेरिपोथुलापालम गांव में मंगलवार शाम को यह घटना घटी, लेकिन जब बुधवार को स्थानीय सामाजिक संगठन और लेफ्ट नेताओं के इस मामले में शिकायत दर्ज कराई, तो यह मामला सामने आया। इस संगठन और नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि, पीड़ित महिला को शहर के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
 
सूत्रों के अनुसार, महिला पर निर्दई व्यवहार करने वाले आरोपी तेलगु देशम पार्टी के बताए जा रहे हैं, जिनमें दो महिलाएं भी सम्मिलित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में सर्वे संख्या 77 के तहत कृषि भूमि पर 14 दलित परिवार रह रहे थे और इस जमीन पर खेती भी करते थे। सरकार ने उन्हें करीब एक दशक पहले यह भूमि दी थी। उसी से सटी हुई जमीन बाद में आंध्र प्रदेश बेवरेजेस कॉरपोरेशन को एक बॉटलिंग कंपनी स्थापित करने के लिए दी गई। 
 
सीपीआई में ग्रेटर विशाखापत्तनम, शहर के किनारे है इसलिए इसके दाम बढ़ गए हैं। इसी वजह से कुछ लोग इस जगह को नकली दस्तावेजों के जरिए हथियाना चाह रहे हैं, जिन्हें सत्तारूढ़ दल का समर्थन भी मिल रहा है, जबकि दलितों ने इसका पुरज़ोर विरोध किया है और वे हाईकोर्ट से अपने पक्ष में आदेश भी लेकर आए हैं।
 
घटना के अगले दिन भूमि हथियाने वाले उन्हीं लोगों से दलितों की झड़प हुई। इस दौरान स्थानीय राजनेताओं ने उनका विरोध करने वाली एक दलित महिला की पिटाई की। जिसके बाद महिला के कपड़े भी उतरवा दिए गए। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद अन्य दलितों के साथ गाली गलौज भी की। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पेंदुर्थी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें छह टीडीपी नेताओं ने नाम थे। सीपीआई नेता ने आगे बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला तो दर्ज नहीं किया था, लेकिन दलितों के आंदोलन करने की धमकी पर उन्होंने दोपहर को आरोपियों को हिरासत में लिया। फिर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

मनसे ने किया सुपरस्टार सलमान की फिल्म  “टाइगर जिन्दा है” का विरोध। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हनीमून तस्वीर वायरल होने के कारण दोनों हुए ट्रोल।

मनोज वाजपयी का बयान, मेरी बेस्ट फिल्मों में से एक होगी “अय्यारी”।  
 
गुजरात चुनाव: मैं कभी सीएम नहीं बना चाहता था- अहमद पटेल। 
 
गुजरात में जीत के लिए पीएम मोदी के साथ-साथ ईवीएम को भी माला पहनाना चाहिए -शिवसेना 

राज्यसभा से जेडीयू नेता वीरेंदर कुमार ने दिया इस्तीफा। 
 
संसद में “पाक कनेक्शन” पर आज फिर हंगामा, उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोई माफ़ी नहीं मांगेंगे। 
 
गुरेज से तीनों लापता जवानों के शव बरामद किए गए, अभी और एक जवान की तलाश जारी।
 
भारत के सभी रेलवे स्टेशन 31 मार्च 2018 तक एलईडी से होंगे रोशन -रेल मंत्रालय।
 
सीमा-पार से इस साल पाकिस्तान द्वारा अब तक 881 बार किया गया सीजफायर उल्लंघन।     
 

आलसी अधिकारियों की छुट्टी, 176 अधिकारियों को थमाया रिटायरमेंट लेटर

central government suspended government officers

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
मोदी सरकार ने एक और सख्त फैसला लेते हुए 176 बड़े अधिकारियों को उनके सुस्त रवैये और उम्मीदों पर न खरे उतर पाने के कारण सख्त कार्रवाई की है। मोदी ने ऐसे 176 बड़े अधिकारियों को रिटायरमेंट लेटर थमाया है
 
मोदी सरकार ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए 176 बड़े अधिकारियों को रिटायरमेंट लेटर देकर अपने मंसूबे स्पष्ट कर दिए हैं। इस कार्रवाई से सभी सरकारी अधिकारियों को स्पष्ट सन्देश जाता है कि अगर आप अपने  काम में लापरवाही करेंगे, तो यह सरकार आप पर बिलकुल रहम नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि 176 अधिकारियों को काम में कोताही बरतने के कारण जनहित में सेवा से मुक्त कर दिया गया है। 
 
बता दें कि कार्मिक मंत्रालय ने ऐसे 11,828 अधिकारियों की रिकॉर्ड की समीक्षा की है, इनमें सभी आईएएस, आईपीएस, और भारतीय वन सेवा जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के 2953 अधिकारी हैं। इसके अलावा समूह बी के 19,714 अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा गई थी। इसे पहले प्रधानमंत्री कई पर सार्वजनिक तौर पर कोताही और लापरवाही करने वाले सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी कर्मचारी काम चोरी करते पाए गए, तो उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।  
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी काम में लापरवाही करने वाले सरकारी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दे रखी है। अगर उत्तर प्रदेश में कोई लापरवाही करते पाया जाएगा, तो उसे भी रिटायरमेंट लेटर थमा दिया जाएगा।

श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत को दिया बैटिंग का न्योता

पहला टी20 मैच

सुनील यादव | Navpravah.com 

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। श्रीलंका के कप्तान तिसार परेरा ने ड्यू को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में वनडे मैचों में श्रीलंका को धूल चटा चुकी भारतीय टीम कि कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में है। विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार को इस टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। वनडे सीरीज में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में हैं, जिसे देखते हुए आज पहले टी-20 मैच में भी उनसे एक बेहतर इनिंग की आशा है।
 
भारत और श्रीलंका के बीच हुए पिछले टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को उसके घर मे हराया था। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए 11 टी-20 मैच में भारत ने 7 तो श्रीलंका ने 4 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच हुई 5 टी-20 सीरीज में भारत ने 4 सीरीज अपने नाम की है, एक सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहा था।
 
भारत की ओर से जहां रोहित शर्मा और के एल राहुल की सलामी जोड़ी से उम्मीदें हैं, वहीं लसिथ मलिंगा और सुरंगा लकमल की अनुपस्थिति में श्रीलंकन टीम युवा कंधो पर सवार है। तिसारा परेरा की कप्तानी में श्रीलंकन टीम ने एक मैच जरूर जीता पर सीरीज गंवा बैठी। टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बाद श्रीलंकन टीम टी-20 सीरीज जीत कर घर वापसी करना चाहेगी।

एअर इंडिया महिला यात्री के खाने में निकला कॉक्रोच

खाने में मिला कॉकरोच

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बुधवार को एअर इंडिया से यात्रा कर रहे यात्री के खाने में कॉक्रोच मिलने की खबर सामने आई है। खाने के प्लेट पर मिले जिंदा कॉक्रोच की घटना से नाराज़ महिला यात्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह नाराजगी जाहिर की है। इसपर कुछ यूजर्स ने भी एअर इंडिया पर अपनी नाराज़गी जताई है। जबकि, अन्य ने एयरइंडिया का मज़ाक बनाया। लोगों ने कहा कि ये तो फिर से नॉन-वेज सर्व करने लगे।

 
खराब व्यवस्था की शिकार हरिंदर बवेजा नाम की यात्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रिय एअर इंडिया, आपके दिल्ली एयरपोर्ट के लाउंज पर बिजनेस और फर्स्ट क्लास में यात्रियों के लिए खाने की प्लेट पर कॉक्रोच है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में खाने की प्लेट की तस्वीर अपलोड करते हुए एयर इंडिया को टैग किया है ।
 
इसके बाद जैसे ही इस पोस्ट पर यूजर्स की नज़र पड़ी, उन्होंने एयरलाइन कंपनी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं एअर इंडिया ने इस मामले पर माफी मांग ली है। एयरलाइन कंपनी का कहना है कि जांच शुरू कराई गई है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की घटना घटी है। साल 2015 में एक यात्री ने दावा किया था कि उसने फ्लाइट के खाने में छिपकली देखी थी। जबकि, एयरलाइन कंपनी ने उसके आरोप का खंडन कर दिया था।

अमिताभ बच्चन ने बिटकॉइन में निवेश कर कमाए अरबों रुपए 

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिटकॉइन में निवेश कर अरबों रुपए कमाए। उन्होंने क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में करोड़ों का निवेश ढाई साल पहले किया था। 
 
एक प्रतिष्ठित अख़बार के अनुसार पिछले ढाई साल से अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिटकॉइन में  निवेश किया हुआ है। अब तक इस निवेश से अमिताभ ने मुनाफा कमा लिया है। क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन आजकल लोगों के बीच चर्चा का विषय है। तत्काल में बिटकॉइन करेंसी अपने उच्च स्तर को लेकर चर्चा में है। वहीं निवेश के जानकरों का कहना है कि बिटकॉइन में निवेश करने वालों को अच्छे मुनाफा मिलने का दावा कर रहे हैं। 

अमिताभ का परिवार बना अरबपति- 
 
अख़बार के अनुसार बच्चन और उनके परिवार ने बिटकॉइन करेंसी में 2015 में निवेश किया था। उन्होंने बिटकॉइन में 1.5 करोड़ का बड़ा  निवेश किया था। आज उस निवेश के बदले 2 साल में ही बच्चन और उनके परिवार को करीब 112  करोड़ रुपयों का मुनाफा हुआ है। बिटकॉइन के दम पर ही बच्चन परिवार अरबपति बन गय  है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के साथ मिलकर पर्सनल इन्वेस्टमेंट के तहत सिंगापूर की कंपनी मेरीडियन टेक पीटीई में 1.6 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 

आश्रम में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट 

यूपी में फिर शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

आशाराम और राम रहीम जैसे कई बाबा शुरू से ही अपने कुकर्मों के चलते चर्चा में हैं, इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक आश्रम में रेप और मारपीट की शिकायतें मिली हैं। आश्रम में रहनेवाली चार महिला श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि बाबा सच्चिदानंद और उसके गुर्गे, आश्रम में रह रही महिलाओं का जबरन यौन शोषण और मारपीट करते हैं।

इस मामले में बस्ती की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसकी भनक लगते ही बाबा सच्चिदानंद अपने गुर्गों समेत फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बताया है कि कुछ महिलाओं ने आश्रम में दुष्कर्म की शिकायतें की हैं। अब एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आश्रम कि पीड़ित युवती ने बताया कि वो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। साल 2008 में 12 साल की उम्र में उसे आश्रम लाया गया था। पीड़िता के अनुसार उन्हें हमेशा गलत काम करने के लिए दबाव डाला जाता था, लेकिन जब भी कोई मना करे तो कई बाबा एकसाथ मिलकर दुष्कर्म करते थे और मारपीट करते थे। पीड़िता के मुताबिक उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया है। यह सिलसिला काफी पुराना है और बाबा के देशभर में कई आश्रम हैं।

बात दें कि आश्रम का नाम संत कुटीर आश्रम है। आश्रम में रह रही साध्वियों ने जिन बाबाओं पर आरोप लगाया है उनमें आश्रम के मालिक सच्चिदानंद और उनके गुर्गे परम चेतानंद, विश्वासानंद और ज्ञान बैराग्यानंद के नाम के नाम शामिल हैं। पीड़िताओं में दो छत्तीसगढ़ और दो बस्ती की ही रहने वाली है। चारों पीड़िताओं ने भागकर एसपी ऑफिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

तेजप्रताप यादव ने कुत्ते से की आरएसएस सिपाही की तुलना  

तेजप्रताप यादव ने दिया विवादित बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते है। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए विवादित बयान देते हुए आरएसएस सिपाही की तुलना कुत्ते से कर दी। अपने ऐसे विवादित बयानों के कारण तेजप्रताप काफी बार विवादों में फंस चुके हैं और अब आरएसएस पर ऐसे बयान के बाद उन पर संकट के बादल गहरा सकते हैं।  
 
भाजपा और आरएसएस कर सकते हैं कड़ा विरोध 
 
बता दें कि तेजप्रताप ने यह बयान नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान एक कुत्ते को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सिपाही करार दिया था। इस बयान के बाद तेजप्रताप यादव के  खिलाफ भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता जोरदार हंगामा बरपा सकते हैं। जब तेजप्रताप यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी समय एक कुत्ता सभा में आ गया और उसी कुत्ते को देखकर तेजस्वी ने यह विवादित बयान दिया था। कुत्ते के तरफ इशारा कर तेजस्वी ने माइक पर कहा कि इस आरएसएस के सिपाही को जनसभा से बाहर निकालो, क्योंकि यह इधर-उधर भाग रहा है। 
 
आगे तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस आरएसएस के सिपाही को जल्दी पकड़ो यह परेशानी दे रहा है। सभा में मौजूद सारे लोग तेजस्वी के इस बात पर जोर-जोर से ठहाके मारने लगें। भले तेजस्वी ने यह मजाकिया अंदाज में कहा होगा, लेकिन  इस बयान के बाद तेजस्वी के खिलाफ आरएसएस देशभर में उनके खिलाफ कड़ा प्रदर्शन कर सकता है।  
 

टीवी शो के एंकर सुहैब इलियासी को कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

सुहैब इलियासी को उम्र कैद की सजा

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड नाम के एक टीवी शो से देशभर में पहचान बनाने वाले टीवी एंकर सुहैब इलयासी को उनकी पत्नी अंजू की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

इससे पहले सरकारी वकील ने इस केस में दोषी सुहैब इलियासी के लिए फांसी के सजा की मांग की है। परिवार के वकील ने कहा कि ये गुनाहों पर सीरियल बनाते थे, लेकिन इन्होंने उसी से सीख लेकर इस घटना को अंजाम दे दिया।

टीवी सीरियल निर्माता सुहैब इलियासी की पत्नी अंजू की हत्या 2000 में हुई थी। अंजू के परिजनों ने इलियासी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था, इसलिए उन्होंने शोएब पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की थी।

रिएलिटी शो की शुरूआत सुहैब इलियासी ने ही की थी। नब्बे के दशक में वह टीवी जगत के सुपर स्टार बन गए थे। इंडिया टीवी पर उनका शो इंडिया मोस्ट वॉन्टेड बहुत ही हिट साबित हुआ था, ये सबका पसंदीदा शो हो गया था, लेकिन पत्नी की हत्या के आरोप के बाद उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

‘क्रिसमस डे’ का विरोध करने वालों को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

क्रिसमस डे का विरोध करने वालों पर भड़के जावेद अख्तर

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
बॉलीवुड के लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने ‘हिंदू जागरण मंच’ द्वारा यूपी के स्कूलों में ‘क्रिसमस डे’ न मनाने को लेकर बयान देते हुए है कहा कि जो लोग क्रिसमस डे जैसे त्योहार पर प्रहार कर रहे हैं और यूपी के स्कूलों में बड़ा दिन मनाने के लिए बुरा परिणाम भुगतने का खौफ फैला रहे हैं, ऐसे लोग दुनिया में देश के प्रति गलत धारणा पैदा कर रहे हैं।
 
अलीगढ़ में ‘हिंदू जागरण मंच’ द्वारा क्रिसमस डे को न मनाने पर जावेद अख्तर कहते हैं, “देश में ऐसे कई ग्रुप बने हैं, जो हिंसात्मक रूप से लोगों को डरा धमका रहे हैं, अलीगढ़ के स्कूलों में क्रिसमस डे न मनाने के लिए कहा जा रहा है।” उन्होंने कहा कि ये कहा जा रहा है कि जो क्रिसमस डे मनाएगा उनके लिए परिणाम अच्छा नहीं होगा, इस तरह के लोग विश्व में गलत छवि बना रहे हैं, जो कि भारत देश के लिए अच्छा नही है।
 
हाल ही में आरएसएस से जुड़े हिंदू जागरण मंच ने क्रिसमस को लेकर उत्तर प्रदेश के निजी स्कूलों के लिए फरमान जारी किया है कि क्रिसमस के नाम पर बच्चों से ज्यादा फ़ीस ली जाये।
 
उन्होंने आगे कहा कि क्रिसमस आयोजनों में बच्चों की उपस्थिति को अनिवार्य न बनाया जाए। मंच ने कहा कि इस पर अमल न करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बारे में खबर नही है कहकर अपना दामन किनारे कर लिया है।