29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 840

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

सीबीआई कोर्ट ने ए.राजा और कनिमोझी समेत सभी 2G स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपियों को किया रिहा। 

2G स्पेक्ट्रम मामले में बरी हुईं कनिमोझी ने कहा, “आज मेरी पार्टी और मेरे लिए बड़ा दिन है।” 

2G स्पेक्ट्रम घोटाला यूपीए(1) के खिलाफ साजिश थी -मनमोहन सिंह। 

2G स्पेक्ट्रम घोटाला: कांग्रेस ऐसे ख़ुशी मना रही है, जैसे ईमानदारी का सर्टिफिकेट मिल गया हो – अरुण जेटली। 

सचिन तेंदुलकर,विपक्ष के हंगामे के कारण राज्‍यसभा में नहीं बोल पाए। 

137 दिन बाद रिहा किया गया दक्षिण अफ्रीका में अगवा भारतीय मूल का कारोबारी।

मिस्र में हवाईअड्डे पर हुआ आतंकी हमला 1 की मौत, 2 घायल। 
 
सऊदी अरब के हवाई हमलों से यमन में अब तक 136 लोगों की मौत। 
 
शाहिद कपूर ने कहा कि जल्द रिलीज़ होगी फिल्म पद्मावती। 

अगर ‘पद्मावती’ रिलीज हुई तो कर देंगे चक्का जाम- करणी सेना। 
 

वाल्‍मीकि समाज ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

सलमान और शिल्पा की बढ़ी मुश्किलें

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
सलमान खान और शिल्‍पा शेट्टी की एक टिप्‍पणी पर आपत्ति जताते हुए वाल्‍मीकि समाज ने इन दोनों के खिलाफ दिल्ली के गाँधी नगर में एक एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह शिकायत वाल्मीकि समाज ने एक वीडियो के खिलाफ दर्ज करवाई है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान और शिल्‍पा शेट्टी जातिसूचक शब्द का इस्‍तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
 
उनके कहे शब्दों से वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अपनी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान एक डांस रिएलटी शो में पहुंचे, वहाँ सलमान ने अपने डांस के टैलेंट को नापते हुए जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। वहीं शिल्‍पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए कि वह घर पर कैसी दिखती हैं, इसी जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। जिसके बाद ये विडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वाल्मीकि समाज ने इस पर आपत्ति जताई है।
 
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की इस टिप्‍पणी के चलते वाल्मीकि समाज एक्शन कमिटी के दिल्ली अध्यक्ष ने पश्चिम दिल्ली के डीसीपी को शिकायत पत्र सौंपा है। वाल्‍मीकि समाज के लोग सलमान और शिल्पा के कमेंट्स से इतने नाराज हैं कि वे 22 दिसंबर को आगरा में सलमान खान की रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। समाज ने मांग की है कि उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए।

‘पद्मावती’ रिलीज हुई तो कर देंगे चक्का जाम- करणी सेना 

पद्मावती रिलीज़ हुई तो करेंगे चक्का जाम -करणी सेना

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
शाहीद कपूर ने विश्वास दिलाया था कि पद्मावती फिल्म जल्द ही रिलीज़ होगी। इसी पर पद्मावती सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पद्मावती फिल्म रिलीज़ की गई, तो करणी सेना द्वारा चक्का जाम किया जाएगा। 
 
काफी दिनों से लटकी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर अभी भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।  एक बार फिर से करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने ऐलान किया कि अगर ‘पद्मावती’ फिल्म को रिलीज किया गया, तो करणी सेना दिल्ली व एनसीआर में चक्का जाम कर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ‘पद्मावती’ को सरकार रिलीज न करे। इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। रानी पद्मावती का चित्रण गलत तरीके से किया है। रानी पद्मावती राजस्थान की आन-बान व शान से जुड़ी है। वह रानी पद्मावती के वंशज हैं। वह रानी पद्मावती का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बिहार बंद कराने सड़क पर उतरे लालू के दोनों बेटे

बिहार बंद के लिए प्रोटेस्ट करते लालू के दोनों बेटे

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
बिहार सरकार की खनन नीति के विरोध में राजद ने आज बिहार बंद का आह्ववान किया है। आज सुबह से ही कई जिलों से बंद की खबरें आनी शुरु हो गई थी, पटना में भी बंद का असर देखने को मिला।
 
खुद लालू के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप ने बंद समर्थकों का नेतृत्व किया। पार्टी के कार्यालय से निकल कर दोनों अलग-अलग झुंड में पटना की सड़कों पर पहुंचे। इस दौरान पटना के ही डाकबंगला चौराहे पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
 
पटना समेत राज्य के अलग-अलग इलाकों में भी बंद का खासा असर दिखा। शेखपुरा में राजद कार्यकर्ताओ ने किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन को घंटों रोके रखा। दूसरी तरफ सड़क यातायात को भी प्रभावित किया गया।
 
बालू को लेकर राजद के बंद का असर मनेर में सुबह 6 बजे से ही दिखने लगा था। हालांकि बंदी के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद खुद सड़कों पर नहीं उतरे।
 
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि पुरानी नियमावली से बालू की बिक्री की घोषणा आधी अधूरी है। सीएम नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए, गलत बालू नीति के कारण बिहार की जनता पिछले कई महीनों से परेशान है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हो सकते हैं नड्डा और धूमल

जेपी नड्डा और प्रेमकुमार धूमल

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
हिमाचल प्रदेश की जीत को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे चल रहे हैं नड्डा और धूमल लगभग इस दौड़ से बाहर समझे जा रहे हैं।
 
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार अब हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री विधायक दल के बैठक में तय होगा। जिससे अब साफ़ समझा जा सकता है कि प्रेम कुमार धूमल और जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश की सीएम दौड़ से बाहर हैं।
 
हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बंपर सीटें हासिल हुई हैं। इस जीत के बाद ही दिल्ली में भाजपा हाईकमान ने संसदीय बैठक की और इसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद किसे सौंपा जाए इसपर खूब माथा-पच्ची की गई। जेपी नड्डा और धूमल के नाम के अलावा जय राम ठाकुर के नाम की भी चर्चा है। वहीँ गुजरात में भाजपा को सीट कम मिलने के कारण रुपाणी का मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद लगभग शून्य है। गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पुरषोत्तम रुपाला का नाम आगे है।

हंगामे के कारण राज्‍यसभा में नहीं बोल पाए सचिन तेंदुलकर

राज्यसभा में नहीं बोल पाए सचिन

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर आज पहली बार राज्यसभा में ‘राइट टु प्ले’ मुद्दे पर अपनी बात रखने वाले थे, लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही ही स्थगित कर दी गई।
 
अगर आज सचिन तेंदुलकर संसद में ‘खेल के अधिकार’ पर बोल पाते, तो वर्ष 2012 में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद उनका यह पहला भाषण होता। अभी अक्टूबर में सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को खत लिखकर आग्रह किया था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना का पात्र बनाया जाए।
 
सचिन ने अपने खत में हॉकी के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का ज़िक्र करते हुए कहा था कि वह अपने अंतिम दिनों में बीमारी से जूझ रहे थें। तेंदुलकर ने लिखा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस विचार का समर्थन किया है, लेकिन 14 सितंबर को अपने जवाब में सीजीएचएस योजना के तहत विस्तृत रूप से खिलाड़ियों पर विचार करने में अक्षमता जताई है।
 
कहा जा रहा था कि आज सचिन अपने भाषण में खेल और खिलाड़ियों की दशा और उनके लिए भारत में की गईं व्यवस्थाओं का ज़िक्र करने वाले थे, लेकिन हंगामे के चलते वह अपनी बात सदन में नही रख पाये।

आसाराम और राम-रहीम से भी बड़े बाबा का भंडाफोड़, खुद को कृष्ण बताकर बनाता था रिलेशन

दिल्ली के एक आश्रम में फिर हुआ रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
दिल्ली में सेक्स रैकेट से संबंधित एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के विजय विहार में स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी नाम से आश्रम चलाने वाला वीरेंद्र दीक्षित खुद को कृष्ण बताकर आश्रम की महिलाओं से कुकृति को अंजाम देता था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली की महिला आयोग की टीम ने इस आश्रम पर छापेमारी की, तो वहां से वीरेंद्र दीक्षित के कारनामों का पता चल पाया। अब यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया है।
 
राजस्थान की एक महिला अनुयायी की बेटी की शिकायत के बाद इस मामले का भांडा फोड़ हुआ। महिला अनुयायी ने अपनी चारों बेटियों को भक्ति के लिए आश्रम में छोड़ दिया था, जिसमें एक नाबालिग है। नाबालिग बच्ची ने मां को बताया कि बाबा ने उसके साथ रेप किया। इस पर महिला और उसके पति ने बाबा पर रेप का केस दर्ज कराया। बाद में पूरा मामला सामने आ गया। बाबा पर रेप समेत कई धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस इन सभी की जांच कर रही है। इसमें विक्टिम्स ने कृष्ण अवतार का ढकोसला समेत सारी बातें बताई हैं।
 
वहीं दिल्ली वुमन कमीशन की प्रेसिडेंट स्वाति जयहिंद के अनुआर, महिलाओं को नशीली दवाएं दी जाती थीं। टीम को मिले वीडियो में सामने आया है कि वीरेंद्र खुद को कृष्ण बताता था और गोपियों के रूप में लड़कियों को संबंध बनाने के लिए राजी करता था। आश्रम में लड़कियों को पांच दिन तक एक कमरे में बंद रखा जाता था। इसके बाद बाबा का वीडियो दिखाकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता था। स्वाति जयहिंद ने आगे बताया कि यह आश्रम नहीं, छावनी है। यहां हर कदम पर मेटल गेट है, जिन पर ताले लगे रहते हैं। जांच करने पहुंची टीम ने महिलाओं से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दीक्षा लेती है, लेकिन उन्हें वहां कोई धार्मिक शिक्षा या ग्रंथ नहीं मिला। वहीं चार मंजिला आश्रम के अंदर बोर्ड पर लिखा था, “आपसे कोई पूछे कैसे हो तो बताना-ठीक हैं और खुश हैं।”

इस मामले में हाईकोर्ट में पिटीशन लगाने वाली सीमा शर्मा के मुताबिक, इस आश्रम में नाबालिग बच्चियों को दीक्षा देने की बात कहकर लाया जाता है। बच्चियों के परिवारवाले हर महीने रुपए भी भेजते हैं। पेरेंट्स से 10 रुपए के स्टैम्प पेपर पर उनकी रजामंदी का हलफनामा भरवाया जाता था। 18 साल की होने पर लड़कियों को एक कागज पर सिग्नेचर करने पड़ते थे। इसमें लिखा रहता था कि वे स्वेच्छा से रह रही हैं।

पड़ोसियों के अनुसार रात में कई लड़कियां आश्रम में आती-जाती हैं। उनके अनुसार वहां सेक्स रैकेट चलता है। कई राज्यों की लड़कियां यहां रहती हैं। इनमें प्रमुख रूप से उड़ीसा, बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान शामिल हैं।

एक NGO ने आश्रम पर कोर्ट में लगाई थी जिसपर आश्रम में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर सेक्सुअल हैरसमेंट के आरोप के बाद एक एनजीओ ने कोर्ट में गुहार लगाई थी।बंधक बनाकर युवतियों के साथ सेक्शुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था जिसपर कोर्ट ने इस मामले पर महिला आयोग को जांच का आदेश दिया था। कार्रवाई के बाद टीम ने बुधवार को हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी। सुनवाई में एडिशनल चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी हरिशंकर ने कहा कि यह राम-रहीम जैसा मामला हो सकता है। सीबीआई जांच होनी चाहिए।

पुलिस ने हटाया योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर लगा सेल्फी न लेने वाला बोर्ड

अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंगले की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने सेल्फी लेने पर रोक लगा दी थी। योगी आदित्यनाथ के निवास की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर लगे गेट पर सेल्फी न लेने के लिए चेतावनी देने वाला बोर्ड लगा दिया गया था।
 
लेकिन इस बोर्ड के लगने के बाद सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद इसे हटा दिया गया, इस बोर्ड पर लिखा हुआ था कि इस वीआईपी एरिया में फोटो खींचना और सेल्फी लेना दंडनीय अपराध है, ऐसा करते हुए अगर पकड़े गये तो कार्यवाही होगी।
 
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था कि, नए साल में जनता को यूपी सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका। अखिलेश ने यूपीकोका को लेकर ट्वीट किया था कि यूपीकोका नहीं ये धोखा है। फर्नीचर साफ करने के पाउडर को PETN विस्फोटक बताने वाले जनता को बहकाने में माहिर हैं, 9 महीनों में बीजेपी ने जन सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।

बिहार के चीनी मिल में बॉयलर फटा, चार मजदूरों ने गवाई जान

बिहार में चीनी मील में ब्लास्ट

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 
 
आए दिन फैक्ट्रियों में कई दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच बिहार के गोपालगंज में एक चीनी मील में बॉयलर फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है, और अन्य घायल बताए जा रहे हैं, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

सरकार ने इस घटना पर अपना दुःख व्यक्त करते हुए मृत मजदूरों के परिवार के लिए मुआवाजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का देने वायदा किया है। इस मामले में पुलिस ने मिल मालिक की गिरफ्तारी की है। बता दें कि एक नवंबर को भी रायबरेली स्थित एनटीपीसी के प्‍लांट में बॉयलर फटने से 46 लोगाेें की मौत हो गई थी।

एएनआई में छापी रिपोर्ट के अनुसार गोपालगंज जिले की चीनी मील में बुधवार रात को बॉयलर फटा था। जिसका कारण अबतक साफ़ नहीं हो पाया है। इस मामले की छानबीन जारी है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी मजदूर परिवारों को चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया।

विदित हो कि बॉयलर फटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के प्‍लांट में बॉयलर फटने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना भारत के बड़े औद्योगिक हादसों में एक है। जांच में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने का खुलासा हुआ था। साथ ही मजदूरों को औपचारिक प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। पांच नवंबर को हिसार (हरियाणा) में एक ऑयल टैंक में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसमें 15 मजदूर घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने बताया था कि एक बॉयलर के लीक होने से आग लगी थी।