निवेशकों को आकर्षित करेंगे योगी, मुंबई में आज होगा रोड शो

 पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले साल फरवरी में लखनऊ में आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन 2018 की तैयारी में जुट गए हैं। कारोबारियों को भागीदारी के लिए आकर्षित करवाने हेतु योगी, शुक्रवार को मुंबई में रोडशो करेंगे। यह ‘रोडशो’ दक्षिण मुंबई के होटल ट्राइडेंट में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्रा पांडे ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस रोडशो के जरिये, योगी महाराष्ट्र के प्रसिद्द कारोबारियों से भागीदारी की अपील करेंगे। अंबानी, रतन टाटा, दीपक पारेख, सुभाष चंद्रा, अशोक हिंदुजा जैसे उद्योगपतियों के साथ यहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ भी मौजूद होंगी। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को आर्किषत करने के लिए साल 2018 में 21-22 फरवरी को ‘निवेशक सम्मेलन 2018’ का आयोजन किया गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव और पर्यटन विभाग के महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मजबूत औद्योगिक ढांचा तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मुख्य सचिव राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.