29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 819

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद। 
 
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द आएंगे राजनीति में, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव।
 
कायर नहीं हूँ, पीछे नहीं हटूंगा, तमिलनाडु की जनता का सर नहीं झुकने दूंगा -रजनीकांत 
 
अभिनेता अमिताभ बच्चन और कमल हसन से लेकर सबने रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश के फैसले का किया स्वागत।  
 
मैं राष्ट्रपति नहीं बनना चाहता हूँ, क्योंकि आदमी राष्ट्रपति बनने के बाद रिटायर हो जाता है -शरद पवार

अमित शाह से मिलने के बाद मान गए गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, मिलेगा वित्त मंत्रालय।  
 
कुदरत मोदी को नववर्ष में जनविरोधी नीतियों को लागू ना करने के लिए ‘सद्बुद्धि’ दे- मायावती
 
नया साल मनाने फॅमिली संग दुबई पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी।

पार्किंग विवाद को लेकर दिल्ली के पॉश इलाके में चली गोलियां, 2 लोग घायल। 
 
कोहरे के वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा प्रभावित, 100 से ज्यादा विमान की उड़ान में देरी।    

बोल्ड वीडियो के बाद एक और वीडियो जारी कर सोफिया हयात ने दी सफाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और मॉडल से नन बन गयी सोफिया हयात अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोफिया सोशल मीडिया पर अपनी हनीमून की बोल्ड फोटो और वीडियो की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BdS2paTF3cL/
 
सोशल मीडिया पर इतना ट्रोल होने के बाद सोफिया ने फिर अपनी एक और वीडियो शेयर की है और बताया कि एक अंजान व्यक्ति ने बंदूक दिखाकर उनसे वो बोल्ड वीडियो बनवाई थी और वे डरकर वो वीडियो बनाई थी।सोफिया ने एक वीडियो जारी कर बोला कि एक शख्स ने हम दोनों को पकड़ लिया था, और बंदूक दिखाकर उसने हमें सबके सामने बोल्ड होने के लिए कहा।
 
सोफिया के इस इंस्टाग्राम वीडियो पर उनके फैंस गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं और ये विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे सोफिया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

अजूबा: बैग में दिल लेकर घूम रही है यह महिला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ब्रिटेन की सेल्वा हुसैन एक ऐसी महिला हैं जिनका दिल उनके शरीर के अंदर नहीं बल्कि उनके बैग में है। आपने हार्ट ट्रांसप्लांट के बारे में सुना ही होगा, जिसमें एक मनुष्य का दिल दूसरे मनुष्य के शरीर में लगाया जाता है। सेल्वा हुसैन को भी हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी की जरूरत थी, पर उन्हें डॉक्टरों ने हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी करने के बदले एक ऐसा अर्टिफिकल हार्ट लगाने के लिए कहा, जो की शरीर के अंदर नहीं बल्कि शरीर के साथ लेकर घुमा जा सकता है। इस अर्टिफिशियल हार्ट के लिए सेल्वा हुसैन ने डॉक्टरों को हाँ बोल दिया और तब से सेल्वा अपना दिल अपने पीछे लटके हुए बैग में लेकर घूमती हैं।

दरसल दो बच्चो की माँ सेल्वा हुसैन 6 महीने पहले सांस लेने की तकलीफ से परेशां थी। परेशानी इतनी बढ़ गई कि सेल्वा तुरंत डॉक्टरों से जांच कराने अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सेल्वा को सीरियस हार्ट फेलियर की समस्या है और इसके लिए सेल्वा को विश्वप्रसिद्ध हरेफील्ड अस्पताल में रेफेर कर दिया गया। इस अस्पताल के  डॉक्टरों ने उन्हें जीवित रखने के लिए काफी मेहनत की।

डॉक्टरों ने बताया कि सेल्वा की इतनी हालत नाजुक थी कि उन्हें ना ही लाइफ सपोर्ट के जरिए जीवित रखा जा सकता था और न ही उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया जा सकता था। इसलिए डॉक्टरों ने उनको एक ऐसा आर्टिफीसियल हार्ट का सिस्टम लगाया जो शरीर के बाहर रहता है, लेकिन उसका कनेक्शन शरीर के भीतर इस तरह किया जाता है कि जो बिलकुल हार्ट की तरह शरीर में खून पंप करता है। यह सिस्टम बैटरी द्वारा चलता है। सेल्वा के पास इस सिस्टम का हमेशा बेकअप रहता है, अगर बेटरी ख़राब हो जाए या सिस्टम ख़राब हो जाए तो, वे सिर्फ 60सेकंड में इस सिस्टम को बदल सकती है। इसके लिए सेल्वा के पति या एक सहायक हमेशा उनके साथ रहते हैं।

कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF कैंप पर आतंकी हमला,1 जवान शहीद 

राजेश सोनी | Navpravah.com

आज देर रात कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप पर हत्यारों से लैश आत्नकवादियों ने हमला कर दिया। इन कायर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के सोते हुए जवानों पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के 1 जवान शहीद हुए और 3 घायल हुए हैं।
 
घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। अब इन सभी घायल जवानों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इन आतंकियों ने आज रात करीब 2.15 पर इस कैंप पर हमला किया था। भारतीय सेना ने अब इन आतंकियों को ख़तम करने का फैसला कर लिया है। भारतीय सेना ने तालश अभियान चलाते हुए इन आतंकियों के छिपे होने के स्थान को ढूंढ लिया है।  यह आतंकी जिस बिल्डिंग में छिपे थे, उस बिल्डिंग को अब खाली करा लिया गया है। यहाँ रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित इस बिल्डिंग से बाहर निकला गया है। 
 
सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैंप में दो से तीन आतंकियों ने घुसकर हमला कर दिया। आतंकी ने जवानों पर हथगोले फेंके और फायरिंग की। अधिकारीयों के अनुसार अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। सूत्र के अनुसार कल रात केम्प के मुख्यद्वार पर निगरानी कर रहें सीआरपीएफ के जवानों पर 2 से 3 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। 
 
गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑल आउट मिशन से आतंकवादी बौखला गए है। यह घात लगाकर हमला उसी का नतीजा नजर आ रहा है। भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है और अब तक सेना ने कश्मीर में 210 से ज्यादा आतंकियों को ख़तम कर दिया है, जिनमें पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादी भी शामिल थे।   

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, “कायर नहीं हूँ, पीछे नहीं हटूंगा”

राजेश सोनी | Navpravah.com

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज साल के आखिरी दिन चेन्नई के श्रीराघवेंद्र मंडप में राजनीति में आने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगे, वह कायर नहीं हैं। जयललिता के बाद तमिलनाडु की राजनीति में किसी बड़े लीडर की कमी खल रही थी, जो रजनीकांत के राजनीती में आने से भरती हुई नज़र आ रही है। 
 
रजनीकांत ने कहा कि मैं तमिलनाडु की जनता को नीचे नहीं आने देंगे। मैं तमिलनाडु की जनता का सर नहीं झुकने दूंगा। मैं अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिन्होंने मेरे फैसले का 4 दिन तक इंतजार किया। आगे रजनी ने कहा कि मुझे अपनी पार्टी के लिए कैडर नहीं गार्ड चाहिए, जो गलत होने से रोक सके। मैं अपनी पार्टी में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाउंगा। 
 
विधानसभा चुनाव का सही समय आएगा तब मैं अपने वादों और नीतियों का जनता के सामने ऐलान करूँगा। आने वाले विधानसभा चुनाव तक हमारी सेना तैयार हो जाएगी। वहीं भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा टी.सुंदरराजन ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा राजनीति में रजनीकांत का स्वागत किया है। दूसरी तरफ आज भाजपा नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत का राजनीती में प्रवेश के कदम की आलोचना करते हुए रजनीकांत को अनपढ़ करार दे दिया है।   
 
 

नितिन पटेल ने संभाला गुजरात के उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार, ठुकराया कांग्रेस का ऑफर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले कुछ दिनों से गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की अपनी ही पार्टी से नाराजगी की खबरें आ रही थी। आज नितिन पटेल ने इन सारी अटकलों को पूर्ण विराम लगा दिया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री के तौरपर अपना कार्यभार संभाल लिया है।

उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कुछ दिनों से अलग-अलग खबरें फैला रही है। अगर नितिन पटेल ऐसा करेंगे तो हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे, लेकिन मैं सबके सामने साफ़ कर देना चाहता हूँ कि कांग्रेस में जाना कभी संभव नहीं है। आज उन्होंने कार्यभार सँभालते वक़्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि काफी समय से मैं राज्य में दूसरे नंबर का नेता हूँ। मुझे मुख्यमंत्री के बाद जो दूसरे नंबर के नेता को मंत्रालय मिलने चाहिए वो इस बार नहीं मिले हैं। पहले जो मेरे पास मंत्रालय थे, वो भी मुझसे छीन लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सामने भी उठाया है। मैंने उनसे साफ़ मांग रखी है कि मुझे ऐसे मंत्रालय प्रधान किए जाए, जहाँ मैं गौरव से अपना काम कर सकूं। आगे उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उन्हें उनकी मांग पूरी करने का भरोसा दिया है। मैं पार्टी से 40 साल से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ हूँ और मैंने पार्टी के अच्छे और बुरे समय को बहुत नजदीकी से देखा है। 
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने नितिन पटेल को बड़ा ऑफर दिया था। हार्दिक ने कहा था कि अगर नितिन पटेल 10 विधायक अपने साथ लेकर आ जाए तो मैं उन्हें कांग्रेस में अच्छा पद दिला सकता हूँ। इसकेलिए मैं कांग्रेस हाईकमान से बात करूँगा। अगर नितिन भाई को भाजपा में इज्जत नहीं दी जा रही है तो, उन्हें तत्काल पार्टी छोड़ देनी चाहिए। 

दिल्ली-NCR: कोहरे की मार से यातायात ठप्प, आम-जन की बढ़ी मुश्किलें

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 

कल से दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा था, जिससे कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो नजर आई।
 
कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली से सभी उड़ानों को रद्द करते हुए स्टैंडबाय पर कर दिया गया है, और 40 उड़ानों के रूट बदले गए हैं। अधिकांश रेलगाड़ियां अपने तय समय से 10-10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। विमान अधिकारियों के मुताबिक, विमानों के उड़ान भरने व उतरने दोनों को ही रविवार सुबह 7.30 बजे से रोक दिया गया।
 
दिल्ली में यमुना के आसपास के सारे इलाके में घने कोहरे और धुंध की वजह से विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई।आने वाले 4-5 दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग में आने वाले दिनों में तामपान में और गिरावट होने की बात कही है। दिल्ली के साथ-साथ पूरे नार्थ भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। कई जगहों से कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की खबरें भी मिली हैं।

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने जीती इश्क की बाजी, ‘लंदन आई’ में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
टीम इंडिया का डंका इस समय हर जगह बज रहा है, ना केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्कि घरेलू क्रिकेट और छोटे-छोटे टूर्नामेंट्स में भी भारतीय क्रिकेटर नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। क्रिकेट में अपने बल्ले से जमकर कमाल दिखाने वाले मयंक ने खेल के साथ-साथ अब ‘इश्क के खेल’ में भी बाजी मार ली है, जिसके बाद वे बहुत खुश हैं।
 
दिसंबर के महीने को मंयक ने अपने प्यार के लिए खास बना दिया है। मयंक रणजी के इस सीजन में सबसे ज्यादा 1160 रन बनाकर टॉप पर हैं। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक ने मोहब्बत में भी जीत हासिल कर ली है। दरअसल, मयंक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया है। मयंक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को बहुत लाइक और शेयर मिल रहे हैं, ये फोटो बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है।
 
मयंक ने ‘लंदन आई’ पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। जिसे उनकी गर्लफ्रेंड ने स्वीकार भी कर लिया है। इंस्टा पर अपनी फोटो शेयर कर मंयक ने लिखा है, “आस्था सूद ने ‘हां’ कह दिया है, इसे मैं शब्दों में बयां नही कर सकता।” नवंबर 2017 के अंत तक मयंक के बल्ले से रनों की बारिश हुई है। इस महीने मयंक ने 4 मैचों की सात पारियों में 1033 रन बना कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

सुब्रमण्यम स्वामी के बिगड़े बोल, कहा, “अनपढ़ है रजनीकांत”

राजेश सोनी | Navpravah.com 

आज सुबह दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई स्थित श्रीराघवेंद्र कल्याण मंडप में अपने प्रशंसकों के बीच अपनी पार्टी बनाकर राजनीति में आने की घोषणा की थी। रजनीकांत ने राजनीति में आने की घोषणा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के नाम पर राजनीतिक दल हमारी ही जमीं पर हमें ही लूटने का काम कर रहे हैं, इस परंपरा को बदलने की जरूरत है। 

एक तरफ रजनीकांत के राजनीतिक पारी शुरू करने से उनके लाखों चाहने वालों में उत्साह की भावना है। वहीं भाजपा नेता और राजयसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने रजनीकांत की राजनीति में प्रवेश करने के कदम की आलोचना करते हुए रजनीकांत को अनपढ़ करार दे दिया है। 
 
साल 2017 के आखरी दिन दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की। उनके इस घोषणा से भाजपा नेता स्वामी बहुत खफा नजर आ रहे हैं। उन्होंने रजनीकांत को अनपढ़ बताते हुए कहा कि रजनीकांत ने पार्टी बनाने की घोषणा तो कर दी, लेकिन न उनके पास पार्टी बनाने का दस्तावेज है, ना ही कोई अध्ययन है। रजनीकांत के राजनीति में आने की घोषणा को सुब्रमण्यम स्वामी ने पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा कि रजनीकांत यह सब मीडिया में जगह पाने के लिए कर रहे हैं। 
 
स्वामी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि रजनीकांत को पार्टी के नाम की घोषणा करने दो। पहले पार्टी की घोषणा करने दो, फिर वह उनके कारनामे उजागर करेंगे। वहीं दक्षिण के अभिनेता कमल हसन ने रजनीकांत के इस कदम का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

साल के आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने कही ये खास बातें

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

साल के आखिरी दिन आज मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। साल के इस आखिरी कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि यह संजोग है कि यह साल का आखिरी दिन भी है और आखिर कार्यक्रम भी। उन्होंने बताया कि जो लोग भी 2000 या उसके बाद जन्में हैं, वें कल 18 वर्ष के हो जायेंगे और न्यू इंडिया का आधार बनेंगे।

उन्होंने 25 दिसंबर को देशभर में धूमधाम से मनाये गए क्रिसमस त्यौहार पर कहा कि इस दिन हम सबने ईसा मसीह की महान शिक्षाओं को याद किया। ईसा मसीह ने हमेशा सेवा भाव की भावना को बल दिया था। आगे उन्होंने सारे विश्व में लोगों के प्रति समान मानवीय मूल्य की बात कहते हुए सेवा परमो धर्म: का उदाहरण दिया। 
 
पीएम मोदी ने बताया कि यह वर्ष साहस और बलिदान का प्रतीक था। इस वर्ष गुरुगोविन्द सिंह का 350वां प्रकाश पर्व मनाया गया। उनका साहस और त्याग से भरा असाधारण जीवन हम सभीके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि यह साल अच्छा था और आने वाले वर्ष से और उम्मीदें हैं। 
 
स्वच्छ भारत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से दुनिया भर के 4 हजार शहरों में सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केरल के सबरीमाला मंदिर में चल रहा ‘पुण्यम पुन्कवाणम’ कार्यक्रम देश को स्वच्छ करने हेतु एक बहुत अच्छा और प्रेरणादायी उदाहरण है।  
 
पीएम मोदी ने कहा था कि दिव्यांग किसी से कम नहीं है। एक उदारहण देते हुए पीएम ने कहा कि “मध्य प्रदेश में आठ साल के एक दिव्यांग बच्चे तुषार ने गांव को खुले में शौच से मुक्त कराया, उसने सीटी बजाकर लोगों को खुले में शौच करने से रोका।”