29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 820

लड़कियों ने सुनाई आपबीती, अश्लील तस्वीरें दिखाकर करता था गन्दी बातें और डंडे से पीटता था

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी पुलिस को राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके के एक मदरसे से यौन शोषण की खबर मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर मदरसे से 51 लड़कियों को छुड़ाया। मदरसे से छुड़ाई गई लड़कियों ने अपने बयान में सनसनीखेज खुलासे किये हैं।

पुलिस जब इन पीड़ित लड़कियों को बयान दर्ज कराने मजिस्ट्रेट के सामने ले गई तो, यह सब लड़कियां काफी घबराई हुई थी। बाद में पुलिस अफसरों ने उन्हें दिलासा दिलाई और कहा कि अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस अफसर का साथ मिलने के बाद छात्राओं ने मदरसे में अपने साथ हुए यौनशोषण की भयावह आपबीती मजिस्ट्रेट के सामने सुनाई। 
 
इन पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी संचालक कार्यालय में बुलाकर इन लड़कियों से पैर दबवाता था। छेड़खानी भी करता था और विरोध करने पर इन लड़कियों को डंडे से पीटता था। आरोपी तैयब जिया इन लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता था। संचालक तैयब जिया इनको अश्लील तस्वीर दिखाकर इन लड़कियों से गंदी बातें करता था। तैयब जिया इन लड़कियों के शरीर पर कई जगह गलत तरीके से हाथ लगता था। जिया ने एक बार एक लड़की को ऑफिस में बुलाकर अर्धनग्न करने की कोशिश भी की थी। 
 
बता दें कि मदरसे में फंसी लड़कियों ने किसी तरह मदरसे के छत से बाहर पेपर फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाईं थी, जिसकी खबर मिलने पर यूपी पुलिस ने देर रात सआदतगंज थाना क्षेत्र के यासीनगंज इलाके में स्थित जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे पर छापा मारा, जहां से पुलिस टीम ने 51 लड़कियों को छुड़ाया।  

राजनीति में सुपरस्टार रजनी की होगी एंट्री, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

controversial statement of rajnikanth
controversial statement of rajnikanth

सुनील यादव । Navpravah.com

जयललिता के जाने के बाद राजनीति में दक्षिण से किसी सुपरस्टार के चेहरे की कमी बहुत समय से खल रही थी। आज साल के आखिरी दिन चेन्नई के श्रीराघवेंद्र मंडप में दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने का फैसला किया, वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

28 दिसंबर को रजनीकांत ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा था कि चार दिन इंतज़ार करो। आज उनके समर्थकों को इस खुशखबरी का इंतज़ार सुबह से ही था। आखिरकार सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने समर्थकों के बीच यह फैसला ले लिया।

आज सुबह वेंकट हाल पहुंचते ही उन्होंने अपने प्रशंसकों के बीच कहा कि लोकतंत्र के नाम पर राजनीतिक दल हमारी ही जमीन पर हमें ही लूटने का काम कर रहे हैं। हमें इस परंपरा को अब बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का स्वरूप बिगड़ गया है, इसे सुधारने की जरूरत है। आज तमिलनाडु को लेकर लोग मजाक उड़ाते हैं, अगर यह फैसला नहीं लूंगा तो मैं खुद दोषी ठहरूंगा।

बता दें कि पिछले महीने रजनीकांत ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। जिसके बाद लोगों द्वारा कयास लगाये जा रहे थे कि रजनीकांत बीजेपी में शामिल होंगे और राजनीति का सफर शुरू करेंगे। इस बात पर रजनीकांत ने कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में वह अपने प्रत्याशी उतारेंगे। सच्चाई, कर्म और विकास ही उनकी पार्टी का मूल मंत्र होगा।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के कैंप पर फिदायीन हमला, 1 जवान शहीद।

आतंकी हाफ़िज़ के साथ एक रैली में दिखे राजदूत को फिलिस्तीन ने वापस बुलाया।

पाक ने किया आतंकी हाफिज का समर्थन, अभिव्यक्ति की आज़ादी की दी दलील।

गुजरात: वित्त मंत्रालय पद छिनने से डिप्टी सीएम नितिन पटेल नाराज़।

कांग्रेस विधायक विरजी ठुम्मर ने दिया नितिन पटेल को सीएम बनने का ऑफर।

साल के आखिरी दिन आज मन की बात करेंगे पीएम मोदी, सुबह 11 बजे होगा प्रसारण।

राजस्थान के युवाओं के समूह ने पाक उच्चायुक्त को भेजे जूते।

फ़िल्म पद्मावती को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, केवल 5 बदलाव करने को कहा।

दिल्ली के एनसीआर में कोहरे की मार से विजिबिलिटी बेहद कम।

ईरान में सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में 3 लोगों की मौत।

इम्यून सिस्टम के बिना पैदा हुआ बच्चा, मामूली सी बीमारी भी ले सकती है जान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका में रहने वाले 10 महीने के बच्चे सेबेस्टियन रोमेरो को सेवरे कंबाइंड इम्यूनो डेफिशिएंसी है। यह एक जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी में इंसान के पास इंफेक्शंस से लड़ने वाली कोशिकाएं नहीं होती हैं।

इस बच्चे के जन्म के दो सप्ताह बाद से इसको ये बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में छोटा सा इंफेक्शन या सर्दी-जुकाम भी जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन बोनमैरो ट्रांसप्लांट के द्वारा इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है। जो इसी साल डाक्टरों ने सेबासटियन का किया है, जिससे उसका इम्युन सिस्टम ठीक हो रहा है।

अमेरिका के हेल्थ और ह्यूमन सर्विस डिपार्टमेंट के अनुसार नॉर्मल टी सेल्स काउंट ब्लड में 500-1200 प्रति क्यूबिक मिलीमीटर होना चाहिए, लेकिन सेबासटियन में ये नहीं थी, तब इस बीमारी का पता चला।

गैस की प्रॉब्लम हो जाएगी चुटकियों में दूर, अपनाएं येआसान तरीके

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अक्सर पेट फूलने की प्रॉब्लम छोटी आंत में गैस बढ़ने के कारण होती है। पेट में ये गैस स्मोकिंग, अल्सर, बॉडी में वाटर लेवल बढ़ने या कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स के चलते बढ़ती है। इसके कारण और भी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इस प्रॉब्लम को कंट्रोल किया जा सकता है। आइये जाने कि कैसे घरेलू उपायों चुटकियों में दूर कर देंगे पेट की गैस-

मेथी के दाने
एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाने डालकर 5 मिनट उबालें। इसे गुनगुना करके पिएं।

अदरक
एक चम्मच अदरक के रस में जरा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

नींबू पानी
एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक और एक नींबू का रस डालकर पिएं।

बेकिंग सोडा
आधा गिलास पानी में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नींबू का रस डालकर पिएं।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पाकिस्तान की सहायता राशि को रोक सकता है अमेरिका, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जताई असंतुष्टि।
 
साल के आखरी दिन तेजी के साथ हुआ शेर बाजार बंद। 
 
पद्मावती के रिलीज की मुश्किलें ख़त्म, अब फिल्म का नाम होगा ‘पद्मावत’

सूत्र: राज्यसभा सीट के लिए “आप” के संजय सिंह का नाम तय।

10 बीजेपी MLA कांग्रेस में लाएं, सम्मानित जगह दिलवाऊंगा -हार्दिक पटेल 
 
मुंबई अग्निकांड: हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी पर फोड़ा ठीकरा।
 
छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को नक्सलियों ने बनाया निशाना। 
 
मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रैली में मौजूद रहें फिलिस्तीनी राजदूत, भारत ने जताया कड़ा विरोध। 
 
बदल देंगे उन ताक़तों को जिनसे सत्ता घूमी है, लालू जी के साथ खड़ी ये बिहार की भूमि है -तेजस्वी यादव

हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के बॉलीवुड रीमेक में नजर आएंगी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस। 

कर्नाटक: एक कार्यक्रम में च्‍यूइंगम चबाती दिखीं महिला IAS

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
कर्नाटक में महिला आईएएस प्रीति गहलोत एक पब्लिक इवेंट के दौरान च्यूइंगम चबाती दिखाई दीं, जिसके बाद उन्हें नोटिस सौंपा गया है। ये वाकया 29 दिसंबर का है। कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी शामिल थे। प्रीति गहलोत को डिप्टी कमिश्नर केपी मोहन राज द्वारा नोटिस जारी कर घटना के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
 
इस मामले पर कुछ लोगों का मानना है कि राज्यगान के प्रति प्रीति गहलोत का यह व्यवहार सही नही था। एक आईएएस ऑफिसर को अनुशासित और सावधान रहना बेहद जरूरी है। प्रीति गहलोत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब इस मामले पर कई चैनलों ने प्रीति गहलोत से बात करनी चाही तो, प्रीति ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया।
 

साल 2017 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के करीब 25,800 मामले दर्ज 

 एनपी डेस्क | Navpravah.com 

केंद्र सरकार ने संसद में बड़ा खुलासा किया है। सरकार ने संसद में बताया कि साल  2017 में (21 दिसंबर तक) क्रेडिट/डेबिट कार्ड तथा इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित 179 करोड़ रुपए की संलग्नता वाले करीब 25,800 धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रदान किए गए आंकड़ों के अनुसार बैंकों ने बताया है कि एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी के दिसंबर 2017 की तिमाही (21 दिसंबर तक) में 10,220 मामले दर्ज कराए गए हैं।  

उन्होंने आगे  कहा कि उक्त तिमाही में इन धोखाधड़ी में शामिल राशि की मात्रा 111.85 करोड़ रुपए है। प्रसाद ने कहा कि सितंबर को समाप्त तिमाही में धोखाधड़ी के 7,372 मामले, जून को समाप्त तिमाही में 5,148 मामले और वर्ष 2017 के मार्च की तिमाही में 3,077 मामले के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। 

सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक को सरकार से पूंजी निवेश के रूप में 2729 करोड़ रुपए मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसे सरकार से 29 दिसंबर को इक्विटी के तरजीही निर्गम मद में शेयर मनी के रूप में 2729 करोड़ रुपए मिले हैं। बैंक के निदेशक मंडल की आगामी बैठक में सरकार को पूंजी के तरजीही आवंटन को मंजूरी देने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

भारत सिंधु नदी के द्वारा पाकिस्तान पर कसेगा शिकंजा, जल्द तैयार होगा प्रोजेक्ट   

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला में एक विशाल जलाशय बनाने जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार जम्मू -कश्मीर में सिंधु नदी के परियोजना में तेजी लाने जा रहा है। इस परियोजना से तैयार जलाशय में सिंधु नदी का पानी जमा कर रखा जाएगा। जिसके कारण पाकिस्तान की मुसीबतें बढ़ना तय है। इस परियोजना के तैयार होने के बाद भारत सिंधु नदी के द्वारा पाकिस्तान पर शिकंजा कस सकता है, क्योंकि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान की अर्थवयवस्था और खेती के लिए अमृत के बराबर है। 
 
भारतीय सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना के तैयार होने के बाद हम इस नदी के जल का पानी बिजली और सिंचाई की परियोजनाओं के लिए करेगा। भारत के पास सिंधु नदी के पानी को संग्रह ना करने के उपाय के वजह से इस नदी का पानी ज्यादातर पाकिस्तान में बहकर चला जाता है। भारत सरकार का यह फैसला सिंधु नदी के पानी को अधिकतम इस्तेमाल करने की योजना के मुताबिक है। 
 
भारत जल्द ही अपनी सिंधु नदी की परियोजना को तैयार करना चाहता है। इसके लिए भारत सरकार ने जम्मू–कश्मीर सरकार के पास अनुमति के लिए रिपोर्ट भेजी है। जम्मू-कश्मीर सरकार से अनुमति मिलने के बाद भारत इस परियोजना का काम शुरू कर देगी। 
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान इस परियोजना का पहले से विरोध जताता रहा है। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि सिंधु नदी के पानी पर पाकिस्तान का हक़ है और इस पानी से पाकिस्तान के कई लोगों की रोजी-रोटी और खेतीबाड़ी निर्भर है।   

निवेशकों के लिए साल 2017 रहा लकी, शेयर बाज़ार ने किया मालामाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

साल 2017 शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी दिलचस्प रहा। इस दौरान निवेशकों को कई उत्साहवर्धक खबरें मिली। इस साल बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज शेयर बाजार (बी.एस.ई.) के संवेदी सूचकांक में जहां 28 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई, वहीं इस दौरान निवेशकों की संपत्ति 45.50 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। साल के दौरान बीएसई का सैंसेक्स 7,430.37 अंक चढ़ा, यानी इसमें 27.91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बी.एस.ई. में सूचीबद्ध 30 प्रमुख कंपनियों के शेयर मूल्य पर आधारित सैंसेक्स 27 दिसंबर को कारोबार के दौरान 34,137.97 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू गया।

बी.एस.ई. में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 45,50,867 करोड़ रुपए बढ़कर 1,51,73,867 करोड़ रुपए यानी 2,300 अरब डॉलर हो गया। साल 2017 के अंतिम कार्य दिवस को सैंसेक्स 208.80 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 34,056.83 अंक पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘‘साल 2017 का अंतिम कार्यदिवस सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ। इसके साथ ही वर्ष के समाप्ति पर बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार के लिए यह साल महत्वपूर्ण रहा, यहां तक कि यह भी कहा जा सकता है कि वैश्विक बाजारों के लिए यह वर्ष उल्लेखनीय रहा।’’ वर्ष के दौरान कई कंपनियां पूंजी बाजार में उतरी। कुल मिलाकर 36 कंपनियों के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आई.पी.ओ.) बाजार में आए और उन्हें निवेशकों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

साल की समाप्ति पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आर.आई.एल.) सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके शेयरों का बाजार पूंजीकरण 5,83,347.34 करोड़ रुपए रहा। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी र्सिवस (टीसीएस- 5,16,934.22 करोड़ रुपए) का स्थान रहा। तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक रहा। इसका बाजार पूंजीकरण 4,85,272.61 करोड़ रुपए रहा। इसके बाद आईटीसी रहा जिसका बाजार पूंजीकरण 3,20,730.92 करोड़ रुपए रहा। पांचवें स्थान पर हिन्दुस्तान यूनिलीवर रहा जिसका बाजार पूंजीकरण 2,96,122.31 करोड़ रुपए रहा।