29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 818

आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

मोदी-राहुल आमने-सामने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

साल 2018 भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है, क्योंकि इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसी विधानसभा चुनाव में हार और जीत, दोनों पार्टियों के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाएगी। इस वर्ष पीएम मोदी और राहुल गांधी आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे।

साल 2017 विपक्षी दलों के लिए कुछ खास नहीं रहा। विपक्ष ने इस साल सिर्फ पंजाब राज्य को छोड़कर हर राज्य में हार का सामना किया है। वहीं कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस अब देश के 4 राज्यों तक सीमित हो गई और भाजपा अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है। भाजपा और उनके सहियोगियों की इस समय देश के 19 राज्यों में सरकार है।

2018 के आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव पीएम मोदी का भविष्य तय करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता की परीक्षा लेगी। इस साल मेघालय, राजस्थान, मध्यप्रदेश, नागालैंड,छत्तीसगढ़, कर्नाटक, त्रिपुरा और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं।

इनमें से 5 राज्य पर भाजपा और सहयोगी सत्ता काबिज है और वे सब अपने राज्यों को बचाने की कोशिश करेंगे। वहीं बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी अपने 2 राज्यों में सरकार बचाने की पुरजोर कोशिश करेगी। त्रिपुरा में बामपंथियों का गढ़ है और वहां आरएसएस ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

एक ऐसी शादी जो एक दिन भी न चल सकी, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर की इस मरीज ने कायम की मिसाल

मौत के चंद घंटो पहले की शादी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका के कनेक्टिकट में हुई एक ऐसी शादी जो एक दिन भी न चल सकी और अस्पातल के बिस्तर पर मुस्कुराती दिख रही ये दुल्हन अब इस दुनिया में नहीं रही। मौत के 18 घंटे पहले ही इस लड़की की शादी हुई थी।
हीथर मोजर नाम की यह लड़की कैंसर से पीड़ित थी।

मई 2015 में एक डांस क्लास के दौरान हीथर की मुलाकात डेविड से हुई थी, दोनों में प्यार हो गया और दोनों शादी करने को तैयार थे। लेकिन 23 दिसंबर 2016 को हीथर को पता चला उसे ब्रेस्ट कैंसर है। एक ही पल में सारी चीजें बदल गईं, लेकिन डेविड ने ये सब जानते हुए भी हीथर का साथ नही छोड़ा और हर पल उसके साथ रहा।
 
हीथर और डेविड 30 दिसंबर को शादी करना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें जल्दी करनी पड़ेगी, इसके लिए 22 दिंसबर को ही उन्होंने शादी की। शादी के तुरंत बाद ही हीथर की तबीयत खराब हो गई और 18 घंटे के भीतर हीथर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस जोड़े की ये तस्वीरें उनकी दोस्त क्रिस्टीना ने सोशल मीडिया पर डाली हैं, जो हर जगह वायरस हो रही है और प्यार की मिसाल बन रही है।

टीवी शो बेहद के एक्टर पीयूष को मिली बेल, 23 साल की लड़की से रेप का है आरोप

पीयूष सहदेव को मिली बेल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
टीवी सीरियल बेहद में काम कर चुके कलाकार पीयूष सहदेव पर बालात्कार का आरोप लगा है। पीयूष पर एक मॉडल ने ये आरोप लगाया है, हांलाकि इस मॅाडल ने अपनी पहचान छुपायी है। पीयूष को 22 नवम्बर को पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत गिरफ्तार किया था और अब खबरों के मुताबिक एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 
अब पीयूष लगभग एक महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार, बेहद के इस एक्टर को बेल मिल गई है और उन्होंने अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया है। लेकिन इस मौके पर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थीं। पीयूष सोनी टीवी के फेमस शो बेहद में समय का किरदार निभाते नजर आए थे। 23 साल की एक महिला ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।
 
पीयूष ने बताया कि जो कुछ हुआ है, वो दोनों की सहमति से हुआ है, इस वजह से उन्हें बेल मिल गई है। लेकिन पीयूष पर अभी भी 3, 4 चार्ज हैं, अभी तक पीयूष मुंबई के आर्थर रोड स्थित जेल में बंद थे। पीयूष सहदेव ने देवों के देव महादेव, मीत मिला दे रब्बा और बेहद जैसे पॅापुलर शोज में बतौर एक लीड एक्टर काम कर चुके हैं, साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

पीएम मोदी मूंछ के बाल और राहुल गांधी पूंछ के बाल- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिया विवादित बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना पूंछ के बाल से की है। वहीं पीएम मोदी को मूँछ का बाल बताया है।

तोमर ने गुजरात विधानसभा चुनाव का संदर्भ देते हुए यह टिप्‍पणी की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात का चुनाव आया, वहां भी दो-तीन लड़के थे। राहुल को लगा कि पहले दो से काम नहीं चला, तो चलो अब तीन से समझौता कर लिया जाए। उनके साथ मिलकर हम चार हो जाएंगे और नरेंद्र मोदी को चुनौती दी जा सकेगी। लेकिन आप लोग जानते हैं कि नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता में इतनी दूरी का अंतर है, जितना मूंछ के बाल और पूंछ के बाल में होता है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 3 स्थानीय नेताओं का सहारा लिया था। जिनमें पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल, ओबीसी के नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवानी शामिल थे। इसके बाद भी भाजपा को गुजरात में बहुमत हासिल हुआ था।

पिछले कुछ समय से नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्री विवादित बयान देते आ रहे हैं। तोमर से पहले हेगड़े ने संविधान को लेकर एक विवादित बयां दिया था, जिसका विरोध अबतक चल रहा है। लगता है, पीएम मोदी अपने मंत्रियों को नियंत्रण में नहीं रख पा रहे हैं। अब तोमर के इस बयान के बाद भी विवाद गहरा सकता है।

महज 16 साल के नाबालिक आतंकी ने किया था कल सीआरपीएफ कैम्प पर हमला

महज 16 साल का था CRPF पर हमला करने वाला आतंकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कल यानी 31 दिसंबर को कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआईएसएफ कैम्प पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में शामिल एक आतंकी महज 16 साल का बताया जा रहा है। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान का बेटा था। 3 महीने पहले ही 10वीं की पढ़ाई छोड़कर आतंकी बन गया था। इस आतंकी हमले में 3 आतंकी शामिल थे। जिसमें से सेना ने 2 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया है और एक की अभी भी तलाश जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नाबालिग आतंकी की पहचान फरदीन अहमद खांडे के नाम से की गई है। फरदीन जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद खांडे का बेटा था। तीन महीने पहले कक्षा दसवीं की पढ़ाई छोड़कर फरदीन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। वह मुख्य रूप से हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी के होमटाउन त्राल का रहनेवाला था।

इसके अलावा जो दूसरे आतंकी को सेना ने मौत के घाट उतारा उसकी पहचान 22 वर्षीय मंजूर बाबा ड्रूबगाम के नाम से की गई है। इसी तरह से ही कश्मीर के बच्चों को आतंकी संगठन भारत के खिलाफ भड़काकर जिहाद करने के लिए उकसा रहे हैं और उन्हें आतंक के रास्ते ओर ढकेल रहे है।

इस आतंकी हमले पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान आया है। उनका कहना है कि हम देश के जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम उनकी वीरता और शौर्य को सलाम करते हैं। भारत सरकार शहीदों के परिवार का पूरा ख्याल रखेगी।

बसपा नेता शेहला ताहिर ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो आया सामने!

शेहला ताहिर ने लगाये देश विरोधी नारे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

बसपा नेता शेहला ताहिर पर आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने हुए निकाय चुनाव जीतने के बाद अपने विजय जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इस देशविरोधी घटना के बाद ताहिर पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जा सकता है।

प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस मामले को लेकर रविवार को बरेली थाने में शेहला ताहिर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कोई हमारे देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है, तो यह हमारे देश का अपमान है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले को लेकर बरेली के आईजी एस के भगत से भी बात-चीत की है।

इस मामले ने 19 दिसम्बर को तूल पकड़ा, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर ताहिर का बयान आया है। उनका कहना है कि यह मेरे खिलाफ विरोधियों की साजिश है और इस तरह वो लोग मुझे बदनाम करना चाहते हैं। मैं एक स्वतंत्र सेनानी के घर की बेटी हूँ। मैं अपने देश से उतना ही प्यार करती हूं, जितना कोई भी हिंदुस्तानी करता है।

फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जांच कर रही है। वहीं इस मामले पर बरेली के आईजी एसके भगत का भी बयान आया है। भगत ने कहा कि मैंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे सबसे पहले इस वीडियो की जांच कराएं और उसी के मुताबिक इस मामले पर कार्रवाई की जाए।

रामदास अठावले ने भाजपा केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को दी चेतावनी

अनंत हेगड़े पर बरसे रामदास अठावले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केंद्रीय मंत्री रामदस आठवले ने अपने मंत्रिमंडल में सहयोगी केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के संविधान को लेकर विवादित बयान पर उनको चेतावनी दी है। आठवले ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो संविधान को बदलने की कोशिश करेगा हम उसको बदल देंगे।

केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान अनंत हेगड़े के विवादित बयान पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को बदलना मुमकिन नहीं हैं और वे ऐसा किसी को करने भी नहीं देंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए अठावले ने बहुत ही गुस्से में कहा कि अगर कोई संविधान को बदलने की कोशिश करता है, तो हम उसे ही बदल देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को एक पवित्र किताब मानते हैं और मैं बीजेपी से अपील करता हूं कि संविधान पर अनंत हेगड़े द्वारा दिए गए उनके बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बता दें कि कुछ दिन पहले कर्नाटक के एक सभा में अनंत हेगड़े ने संविधान को लेकर विवादित बयान दिया था। हेगड़े ने धर्मनिरपेक्षता को लेकर भी विवादित बातें कही थी। इस बयान के बाद से ही हेगड़े पूरे विपक्ष
के निशाने पर हैं। कांग्रेस उनके इस बयान के लिए उनके खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं
एआईएमआईएम के नेता ने तो हेगड़े के इस बयान के लिए उनकी जुबान काटने तक धमकी दे दी थी।

रेसलर राणा ने ली कसम, जीत हासिल कर कैंसर से जूझ रही माँ को करेगें समर्पित

रेसलर प्रवीन राणा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
वीर मराठा स्टार खिलाड़ी प्रवीण राणा ने कहा कि अब वह अपना पूरा ध्यान प्रो कुश्ती लीग पर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली सुल्तांस के सुशील कुमार और यूपी दंगल के अब्दुराखमोनोव बेकजोद को अगर हराते हैं और जीत जाते हैं, तो इस जीत को अपनी मां को सर्मिपत करेंगे।
 
29 दिसंबर को राणा और सुशील दोनों पहलवानों के बीच एशियाई चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान भिड़ंत हुई थी, इसमें सुशील ने प्रवीण को हरा दिया था। राणा ने कहा, पिछले दिनों साउथ अफ्रीका में हुई कुश्ती सुशील के साथ संघर्षपूर्ण थी। उस कुश्ती में वह केवल एक अंक से हारे थे, लेकिन उनमें इस बात का विश्वास जरूर पैदा हो गया था कि सुशील को हराया जा सकता है।
 
प्रवीण राणा ने कहा कि कुश्ती के दौरान और उसके बाद जो कुछ हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन अब मेरा पूरा ध्यान कुश्ती पर लगा हुआ है और मैं जीत हासिल कर अपनी माँ को ये जीत समर्पित करूंगा। राणा की माँ इस समय तीसरी चरण के कैंसर से जूझ रही हैं। 
 
उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूएल में उनके प्रदर्शन से ही अंदाजा लग सकता है कि वह सही दिशा में हैं या नहीं, क्योंकि मैं जीत को ही सब कुछ मानता हूँ और इसके लिए वह अपनी सारी ताकत लगा देंगे।

नए साल के पहले दिन ही उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह अमेरिका को दे रहा है परमाणु युद्ध की धमकी

किम जोंग ने फिर दी अमेरिका को चेतावनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

नए साल के संबोधन में उत्‍तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। तानाशाह ने कहा कि परमाणु बम का बटन हमेशा मेरी टेबल पर रहता है। यह कोई ब्लैकमेलिंग नहीं है।
 
तानाशाह किम जोंग उन ने कहा अमेरिका को जानना चाहिए कि परमाणु बम का बटन मेरे टेबल पर है। अमेरिका का पूरा मैनलैंड इलाका हमारे परमाणु रेंज की जद में है। अमेरिका मेरे और मेरे देश के खिलाफ कभी भी युद्ध शुरू नहीं कर सकता है। उत्तर कोरिया ने हमेशा परमाणु हथियार बनाने में सफलता पाई है और हम इसे हमारी देश की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।
 
पिछले कई साल से उत्तर कोरिया के  परमाणु कार्यक्रमों को लेकर विश्वस्तर पर तनाव की स्थिति है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ही अमेरिका ने सयुंक्त राष्ट्र में जाकर कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगवाया है। परमाणु कार्यक्रम चलाने के लिए कच्चे तेल की सप्लाई अतिआवश्यक होती है। अब तक अमेरिका, उत्तर कोरिया को मिलने वाले 90 प्रतिशत तेल की सप्लाई पर रोक लगवा चुका है।
 
इसके अलावा अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। विश्व भर में 50 से ज्यादा उत्तर कोरियाई नागरिक काम कर रहे हैं, उनको अमेरिका उनकी नौकरी से बर्खास्त करवा रहा है। तानाशाह इन लोगों की कमाई से मोटा कर वसूलता है और उन पैसों को अपने परमाणु कार्यक्रम में इस्तेमाल करता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

विश्वभर में दिखी नए साल की रौनक, शांति और भाईचारे के साथ नए साल का किया स्वागत।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी नए साल की देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले में 5 जवान शहीद, 2 आतंकी ढ़ेर।

आईटीबीपी जवानों के साथ नया साल मनाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह।

मोदी के भक्तों पर भड़के राहुल गांधी, कहा, चीन हमसे आगे और आपके आका दे रहे खोकले नारे।

तीन तलाक़ के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली इशरत जहां बीजेपी में शामिल।

दिल्ली-एनसीआर में 8 डिग्री तक गिरा पारा, कोहरे की चादर में लपटा 2018।

मां के खातिर PWL में सुशील कुमार को मात देने चाहते हैं प्रवीण राणा।

अमेरिका फिलिस्तीन के बीच सब कुछ ठीक नहीं।

साल के पहले दिन उत्तर कोरिया के तानाशाह ने दी चेतावनी, कहा हाथ में है परमाणु।