29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 817

नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में डॉक्‍टरों की हड़ताल शुरू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देशभर के डॉक्टर आज सुबह 6 बजे से हड़ताल कर रहे हैं। आज संसद में पेश होने वाले नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल की है। इस हड़ताल में 3 लाख डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी लगभग आज सभी ठप रहेगें, जिससे मरीज़ों को काफ़ी परेशानी हो सकती है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि अगर ये बिल पास हुआ तो इतिहास का काला दिन होगा, क्योंकि इस क़ानून से इलाज महंगा होगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। आईएमए नए बिल के कई प्रावधानों के ख़िलाफ़ है। एमबीबीएस के बाद भी प्रैक्टिस के लिए एक और परीक्षा देने को अनिवार्य बनाना जैसे कई दूसरे प्रावधानों का विरोध हो रहा है।

आईएमए के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि वनखेडकर ने कहा कि यह विधेयक गरीब विरोधी, जन विरोधी है और अलोकतांत्रिक स्वरूप वाला है, इसलिए आईएमए मुख्यालय कल देशभर में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे नियमित सेवाएं बंद रखने का ऐलान करता है।

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ के के अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर विधेयक का मसौदा फिर से तैयार करने और कुछ प्रावधानों में बदलाव का आग्रह किया था।

खतरा है मुसलमानों की बढ़ती आबादी -केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। न्यूज़ 18 इंडिया के मुताबिक उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की बढ़ी आबादी देश के लिए खतरा हो सकती है। गिरिराज ने कहा, “देश के अंदर बढ़ती हुई जनसंख्या और खासकर मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या सामाज के लिए तो खतरा है ही, लेकिन विकास के लिए भी खतरा है।”

उन्होंने कहा कि जिस भी जगह हिंदुओं की जनसंख्या गिरी है, वहां सामाजिक समरसता टूटी है। चाहे केरल का मल्लापुरम हो, चाहे बिहार का किशनगंज हो, चाहे उत्तर प्रदेश हो, ऐसे कई जिलें हैं जहाँ हिन्दुओं की संख्या कम होने से समाज में अराजकता दिखी है।

गिरिराज ने इससे पहले भी मुसलमानों को लेकर इस तरह के बयान दिये हैं। इससे पहले भी उन्होंने मुसलमानों को अल्पसंख्यक के दर्जे से बाहर करने की बात कही थी। गिरिराज ने ट्विटर पर लिखा था कि हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए। आज देश को अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की जरूरत है।

इससे पहले सोमवार को राजस्थान के अलवर से बीजेपी विधायक बनवारी लाल सिंघल ने भी कहा था कि हिंदू एक और दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, उन्हें उनको शिक्षित करने की चिंता है, जबकि मुसलमानों को इस बात की चिंता है कि देश पर राज कैसे किया जाए।

सेना के जवान हैं, जान तो जाएगी ही -भाजपा सांसद नेपाल सिंह

नेपाल सिंह ने दिया विवादित बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तरप्रदेश से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने भारतीय जवानों के शहादत पर विवादित बयान दिया है। उनसे पुलवामा में शहीद जवानों के बारे में प्रश्न पूछने पर उन्होंने इस प्रश्न का बड़ा बेतुका से जवाब दिया। उन्होंने जवानों के शहादत का अपमान करते हुए कहा कि आर्मी में हैं, तो रोज मरेंगे। कोई देश ऐसा बताओ जहां जवान नहीं मरते हो।
 
सांसद ने आगे कहा कि आर्मी में हैं तो तो रोज मरेंगे। कोई ऐसा देश है जहां झगड़े में सेना का आदमी न मरता हो? गांव में भी झगड़ा होता है तो एक न एक तो घायल होगा ही। कोई ऐसा उपकरण बताइए जिससे आदमी न मरे? ऐसी चीज बताइए की गोली काम न करे, उसे करवा दें।
 
बयान सार्वजनिक होते ही नेपाल सिंह अपने बयान से पलटी मार गए, उन्‍होंने बाद में इसके लिए माफी भी मांग ली। उन्‍होंने कहा कि मैंने सेना के अपमान की बात नहीं की। मुझे दुख है। माफी मांगता हूं पर मैंने ऐसा कुछ कहा नहीं था। नेपाल सिंह ने आगे कहा कि मैंने ये बोला था कि वैज्ञानिक लगे हुए हैं और कोई उपकरण ढूंढ़ रहे हैं कि गोली आए तो लगे ही नहीं। सिपाही का बचाव हो सके।
 
भाजपा सांसद से पहले कांग्रेस के नेता भी भारतीय सेना का अपने बयान से अपमान कर चुके हैं। संदीप दीक्षित ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को ‘नाटकीय प्रदर्शन’ करार दिया था।
 
 

युवा प्रशंसक को पीटने पर इस क्रिकेटर पर लगा 6 माह का प्रतिबंध

सुनील यादव | Navpravah.com

बांग्लादेशी खिलाड़ी को एक युवा प्रशंसक को पीटने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक 12 साल के प्रशंसक को पीटने के मामले में क्रिकेटर सब्बीर रहमान पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही उनका केंद्रीय अनुबंध भी खत्म कर दिया गया है।

पिछले महीने 21 दिसंबर को खेले गए एक प्रथम श्रेणी घरेलू क्रिकेट मैच में इस प्रशंसक ने सब्बीर रहमान पर ताने कैसे थे, जिसके बाद इनिंग खत्म होने पर सब्बीर ने साइटस्क्रीन के पीछे जाकर उस प्रशंसक की पिटाई कर दी। इस मामले पर बीसीबी ने सख्त एक्शन लेते हुए सब्बीर रहमान पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ 20 लाख टका (24 हजार डॉलर) जुर्माना भी लगाया है।

मैच के बाद सब्बीर पर आरोप है कि इस मामले पर सुनवाई के दौरान मैच रेफरी के साथ भी उन्होंने बहस शुरू कर दी थी। हसन ने कहा कि हम नए साल के पहले दिन सभी खिलाड़ियों को कड़ा संदेश देना चाहते हैं। कोई भी खिलाड़ी भले ही कितना बड़ा हो, उसे हर हाल में अनुशासन बनाये रखना होगा। उन्होंने बताया कि अब सब्बीर ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांग ली है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

आज राज्य सभा में पेश होगा तीन तलाक़ बिल, लोकसभा से हो चुका है पास।

नेशनल मेडिकल कमिशन बिल पर आज लोकसभा में चर्चा की उम्मीद, बिल के विरोध में 12 घण्टे हड़ताल पर होंगे 3 लाख डॉक्टर्स।

सेना के जवान हैं, तो जान तो जाएगी ही -बीजेपी सांसद नेपाल सिंह

पश्चिम बंगाल के तारापीठ में बिहार के मंत्री और उनके समर्थकों की जमकर पिटाई।

जहां हिन्दू 1 या 2 बच्चों पर रुक जाते हैं, वहीं मुस्लिम 12-14 बच्चों को जन्म देते हैं -भाजपा विधायक

दिल्ली एनसीआर में कोहरे की चादर, पारा 8 डिग्री के आसपास।

युवा प्रशंसक को पीटने पर बांग्लादेश ने क्रिकेटर सब्बीर रहमान का केंद्रीय अनुबंध किया खत्म।

PBL-3: विक्टर एक्सेलसेन की शानदार जीत की बदौलत मुम्बई ने बेंगलुरु को 4-0 से दी मात।

फीफा वर्ल्ड कप के लिए रूस की तैयारी अंतिम चरण में, पहले चरण में बिके 742,760 टिकटें।

ट्रम्प के ट्वीट पर पाक का हमला, कहा, अमेरिका की मदद करने पर मिलीं अविश्वास और गालियां।

पुलवामा: तीसरे आतंकी का शव बरामद, DGP बोले, “मुठभेड़ खत्‍म” 

पुलवामा से तीसरे आतंकी का शव बरामद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सीआरपीएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले के बाद से तीसरे आतंकी की तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी किया गया था, वो सर्च ऑपरेशन आज समाप्‍त हो गया है।
जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजीपी ने कहा है कि पुलवामा मुठभेड़ आज खत्‍म हो गयी है। इस आतंकी हमले मे पांच जवान शहीद हो गए थे और भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को मार भी गिराया था।
 
रविवार को रात में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन को रोक दिया था और आज फिर सुबह दोबारा शुरू किया गया।इस सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरे आतंकी का शव मिला। इस आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी पुलिसकर्मी का बेटा भी था। कैंप पर हमले से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, इस वीडियो में सीआरपीएफ के शिविर पर हमले की योजना बनती दिख रही है, ये वीडियो व्‍हाट्स एप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि ये पहली बार है कि जब किसी फिदायीन या आत्मघाती हमलावर ने हमले से पहले संदेश रिकॉर्ड किया है, सुरक्षाबल इस वीडियो का विश्‍लेषण कर रहे हैं। इस पर केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण काम किया है और हमें अपने भारतीय सैनिकों पर गर्व है। उन्‍होंने कहा कि उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा, हम सब साथ हैं।

पाकिस्तान सरकार जल्द कर सकती है आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई

आतंकी हाफ़िज़ सईद की मुश्किलें बढ़ी

राजेश सोनी | Navpravah.com
 
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और दुनिया के मोस्टवांटेड आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार कार्रवाई कर सकती है। यह कार्यवाई हाफिज को चेरिटी द्वारा मिलने वाली फंडिंग पर की जाएगी। इसके लिए पाकिस्तान सरकार उसके चेरिटी को अपने नियंत्रण में ले सकती है।
 
रायटर्स की ख़बर के मुताबिक, वाशिंगटन की तरफ से आंतकी करार दिए गए हाफिज सईद की इन संस्थाओं पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की सरकार ने 19 दिसंबर को अपने गुप्त आदेश में कई प्रांतीय और संघीय सरकार के साथ इस योजना को साझा किया है। रायटर्स ने कहा कि इस उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए अधिकारी ने उनसे यह जानकारी साझा की।
 
आतंकी हाफिज अपने संगठन जमात-उल-दावा को मिलने वाली चेरिटी द्वारा मिलने फंडिंग को दुनिया भर में आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल करता है। आतंकी हाफिज ने अपने आतंकी संगठन जमात-उल-दावा की स्थापना 1987 में की थी। इस संगठन के आतंकियों ने हाफिज साईद के इशारे पर वाशिंगटन और मुंबई पर आतंकी हमला किया था। मुंबई के आतंकी हमले में करीब 166 निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गवाएं थे। 

बैंकिंग से लेकर शॉपिंग तक आज से हो गए कई बड़े बदलाव

2018 में बैंकिंग और शॉपिंग में हुए बदलाव

सुनील यादव | Navpravah.com 

साल 2018 का आगाज़ बेहद शानदार हुआ है। आज नए साल के पहले दिन से ही बैंकिंग से लेकर शॉपिंग तक कई बड़े बदलाव हो चुके हैं। शॉपिंग से संबंधित कई चीजों पर भारी छूट मिलेगी और कुछ चीजों के मूल्यों में बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही बदलाव के बारे में।

कार खरीदना हुआ महंगा-

PC: confused.com

कार खरीदने की चाह रखने वालों को बता दें कि इस साल कार और बाइक की कंपनियां अपने रेट्स बढ़ा रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने रेट्स में बदलाव किये हैं, वहीं टीवीएस कंपनी भी रेट्स में फेरबदल करने की फ़िराक में है। कार कंपनियों की बात करें तो फॉक्सवैगन ने 20,000 रुपए, टाटा मोटर्स और होंडा कार्स ने 25,000 रुपए और मारुति ने अलग-अलग मॉडल के दाम 22,000 रुपए तक बढ़ाने का एलान किया है।

गोल्‍ड ज्‍वेलरी पर हॉलमार्किंग-

PC: market watch


वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) चरणबद्ध तरीके से हॉलमार्किंग लागू कराना और अनिवार्य बनाना चाहती है। इसके लिए उसने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) को सिफारिशें भी भेजी हैं। इसलिए 1 जनवरी से सरकार 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट ज्वैलरी की हॉलमार्किंग अनिवार्य कर सकती है।

अब घर बैठे मोबाइल से लिंक होंगे आधार-

PC: FE


अब आपको मोबाइल सिम से आधार को लिंक कराने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। अब आप घर बैठे ही आसानी से अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल से ओटीपी कोड के जरिये लिंक कर सकते हो। बता दें कि यह सुविधा 1 दिसंबर से ही लोगों को मिलने वाली थी पर टेलिकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे 1 जनवरी से लागू करने का एलान किया था। आज से कोई भी घर बैठे अपने मोबाइल सिम को आसानी से आधार से लिंक कर सकेगा।

डेबिट कार्ड से पेमेंट हुआ सस्ता-

PC: indian express


डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए यह साल काफी फायदेमंद रहने वाला है।  आज से डेबिट कार्ड से लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर चार्जेज में बदलाव हो गया है। आरबीआई ने एमडीआर चार्ज को कारोबारी के टर्नओवर से जोड़ दिया है। इसका मतलब ये है कि अब आपको एमडीआर नहीं भरना होगा।

मुंबई अग्निकांड: ‘1 above’ पब के 2 मैनेजर गिरफ्तार, 3 लोगों की तलाश अब भी जारी

मुंबई कमला मिल्स अग्निकांड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
मुंबई पुलिस ने कमला मिल्स अग्निकांड हादसे में सोमवार को 1 above पब के 2 मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने इन दोनों आरोपी मैनेजरों को भोईवाड़ा अदालत में पेश किया है। अदालत ने इन दोनों मैनेजरों को 25-25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी थी।
 
29 दिसंबर को इस अग्निकांड हादसे के बाद मुंबई पुलिस को 1 above पब के मालिकों हितेश संघवी और जिगर संघवी की तलाश थी। इनके आलावा सह मालिक अभिजित मनका और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। संघवी बंधुओं के खिलाफ कल मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था।
 
गौरतलब है कि इस अग्निकांड हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में ज्यादातर लोग की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। इनमें 11 महिला 3 पुरूष शामिल थे।

असम: सरकार ने जारी की बहुप्रतिक्षित नागरिकता की सूची

असम सरकार ने जारी की नागरिकता सूची

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
असम सरकार ने बहुप्रतिक्षित नागरिकता सूची नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स जारी की है, जिसमें 1 करोड़ 94 लाख लोगों के नाम हैं। इस लिस्ट के अनुसार, जिन लोगों का नाम इस सूची में हैं, उनकी नागरिकता पक्की हो गई है।
 
असम के 3 करोड़ 29 लाख लोगों ने अपने आप को भारत का वैध नागरिक घोषित करने लिए आवेदन दिया था। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया शैलेष ने कहा कि जिनके नाम सूची में नहीं आए हैं, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है, और लोगों के नामों की जांच चल रही है।
 
NRC के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला ने कहा है कि जिनके नाम नहीं आए हैं, उन्हें चिंता की जरूरत नहीं है। यह बहुत ही जटिल प्रक्रिया है, समय लगेगा पर लोग धैर्य रखें। असम में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नागरिकता के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसका मकसद राज्य में अवैध तरीके से रह रहे 20 लाख अवैध अप्रवासियों को (जिनमें कि ज्यादातर ‘बांग्लादेशी’ हैं) बाहर करना है।
 
NRC का ड्राफ्ट बीजेपी समेत दूसरी पार्टियों के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि इसी के आधार पर तय होगा कि कौन असम में रहेगा और कौन बाहर जाएगा।