29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 816

GST कम्पोजिशन स्कीम का हो रहा है गलत इस्तेमाल, सरकार ने जताई आशंका  

जीएसटी स्कीम का हो रहा गलत इस्तेमाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत सरकार ने छोटे कारोबारियों को फायदा दिलाने के लिए शुरू की गई जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम का दुरुपयोग होने की आशंका जताई है। सरकार ने आशंका जताते हुए कहा है कि कारोबारी अपना टर्न ओवर कम बता रहे हैं, जिसके कारण सरकार के राजस्व में कम टैक्स जमा हो रहा है।
 
बता दें कि जुलाई से सितम्बर के बीच 10लाख कंपनियों ने GST कम्पोजिशन स्कीम का लाभ उठाया था। इस स्कीम में सभी व्यापारियों को अपनी कंपनी की कमाई की जानकारी सरकार से साझा करनी होती है। इसके तहत टैक्स एक तय दर पर चुकाया जाता है। इन 10 लाख व्यापारियों में से 25 दिसंबर तक 6 लाख लोगो ने रिटर्न फाइल किया है। 
 
3 महीने के दौरान कुल रिटर्न से सरकारी राजस्व में 251 करोड़ रूपए ही जमा हुआ है। इससे पता चलता है कि सालाना टर्नओवर 8 लाख रूपए तक होता है, जबकि सरकार ने इस स्कीम के तहत सालाना टर्नओवर 2 लाख रूपए के होने का अनुमान लगाया था। टर्न ओवर के आधार पर अधिकारीयों ने चिंता जताई है। अधिकारीयों के अनुसार, कहीं इस स्कीम के नाम पर सरकार के राजस्व को नुकसान तो नहीं उठाना पड़ रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम को सरकार एक करोड़ तक बढ़ाने का विचार कर रही थी, पर टर्न ओवर रिटर्न से पता चलता है कि 8 लाख रूपए ही सालाना टर्नओवर है। अब हम सोच रहे हैं कि इस स्कीम में अधिकतम सीमा बढ़ाने की जरूरत है भी की नहीं। सरकार ने आशंका जताई कि इस स्कीम से जुड़े हुए कारोबारी जानबूझकर तो अपनी कमाई कम तो नहीं बता रहे हैं। जिससे सरकार के राजस्व को नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

पुणे हिंसक मामला: मुंबई में धारा-144 लागू, ट्रेन जलाने के साथ बसों में हुई तोड़फोड़

मुंबई में भी फैले दंगे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को हुई हिंसक झड़प मामले में दलित समुदाय ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया है। मुंबई के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के कई जिलों में तनाव फैलने का मामला सामने आया है, जिसके चलते स्टेट रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की चार टुकड़ियां तैनात की गई हैं।  

इससे पहले सैकड़ों की तादाद में गुस्साए लोगों ने मुलुंड, चेम्बुर, भांडुप, गोवंडी ,विख्रोली के रमाबाई आंबेडकर नगर और कुर्ला के नेहरू नगर में ट्रेन अॉपरेशंस को रोक दिया। पुणे के हड़पसर और फुर्सुंगी में बसों के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसके चलते एहतियात के तौर पर अहमदनगर और औरंगाबाद जाने वाली बसों को रद्द कर दिया गया है। 

इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकार ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। राज्य में कोई भी गलत संदेश नहीं फैलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी से शांति बनाए रखने की दरख्वास्त करता हूं। संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और एक शख्स की भी मौत हुई है। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इस मामले पर केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उन्होंने कोरेगांव हिंसा को लेकर फडणवीस से बात की है। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे घटना की जांच कराने की मांग की और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिए जाने के लिए भी कहा, ताकि ऐसी घटनाएं बार-बार न हों। 

आज सुबह एनसीपी नेता शरद पवार ने ट्विटर पर स्थानीय प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को मालूम था कि इतने लोग समारोह में मौजूद रहेंगे, लेकिन वह फिर भी स्थिति को काबू नहीं कर पाया।

बता दें कि पुणे के हड़पसर और फुर्सुंगी में बसों के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसके चलते एहतियात के तौर पर अहमदनगर और औरंगाबाद जाने वाली बसों को रद्द कर दिया गया है।

समझौता एक्सप्रेस के समय पर नहीं आने से भारत ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

समझौता एक्सप्रेस हुई लेट

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला एग्रीमेंट के तहत दौड़ने वाली समझौता एक्सप्रेस साल के पहले ही दिन टाइम टेबल बिगड़ने के कारण अपने निर्धारित समय से 2 घंटे भारत में लेट पहुंची थी। जिसके कारण भारत ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता एक्सप्रेस समय से नहीं पहुंची तो उसे जीरो लाइन से ही वापस पाकिस्तान भेजा दिया जाएगा। 
 
बता दें कि साल के पहले दिन ही समझौता एक्सप्रेस ट्रैन पाकिस्तान से भारत में 2 घंटा लेट पहुंची थी। अटारी रेलवे स्टेशन से जुड़े वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि समझौता एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 2.20 बजे भारत पहुंची, जबकि इस ट्रैन को भारत में 12.30 बजे तक आ जाना चाहिए था। वहीं, चेकिंग के बाद पाक के लिए तीन बजकर 40 मिनट पर वापस भेज दिया गया। 
 
सर्दियों में कोहरे के वजह से पाकिस्तान से आने-जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग प्रणाली में काफी दिक्कत हो रही हैं। जिसका विरोध भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान रेलवे से किया है।वहीं घने कोहरे के चपेट में पूरा उत्तर भारत और जिसके कारण भारत में भी रेल और हवाई यातायात प्रभावित है।  
 
  

भीमा-कोरेगांव मामले में सीएम ने दीए जाँच के आदेश, मृतक के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा 

भीमा-कोरेगांव लड़ाई के बीच हुई हिंसा

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

पुणे के भीमा-कोरेगांव में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा मामले में  राज्य सरकार  की ओर से एक अहम बयान सामने आया है। इस हिंसा में जहाँ एक की मौत हुई थी वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इसपर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी राय रखते हुए कहा कि “भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर करीब तीन लाख लोग आए थे। इस दौरान हमने पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की थी। कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए हिंसा फैलाई। इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने इसपर  न्यायिक जांच के आदेश देने की बात कही और मृतक के परिवार वालों को 10 लाख के मुआवजा देने की जानकारी दी। सीएम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नेताओं से अपील की है कि वे ऐसा कोई बयान न दें, जिससे तनाव हो। वहीं पुलिस ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की है।   

दरअसल, पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस लड़ाई में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने पेशवा की सेना को हराया था। दलित नेता इस ब्रिटिश जीत का जश्न मनाते हैं। ऐसा समझा जाता है कि तब अछूत समझे जाने वाले महार समुदाय के सैनिक ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना की ओर से लड़े थे। हालांकि, पुणे में कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने इस ‘ब्रिटिश जीत’ का जश्न मनाए जाने का विरोध किया था।

पुलिस के अनुसार जब लोग गांव में युद्ध स्मारक की ओर बढ़ रहे थे, तो मंगलवार दोपहर शिरूर तहसील स्थित भीमा कोरेगांव में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि, उसकी पहचान और कैसे उसकी मौत हुई, इसकी सही जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। 

हिंसा तब शुरू हुई जब एक स्थानीय समूह और भीड़ के कुछ सदस्यों के बीच स्मारक की ओर जाने के दौरान किसी मुद्दे पर बहस हुई। भीमा कोरेगांव की सुरक्षा के लिए तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहस के बाद पथराव शुरू हुआ। हिंसा के दौरान कुछ वाहनों और पास में स्थित एक मकान को क्षति पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद कुछ समय के लिये पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर यातायात रोक दिया। उन्होंने बताया कि गांव में अब हालात नियंत्रण में है।

अधिकारी ने बताया, ‘राज्य रिजर्व पुलिस बल की कंपनियों समेत और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है’। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन नेटवर्क को कुछ समय के लिए अवरूद्ध कर दिया गया ताकि भड़काऊ संदेशों को फैलाने से रोका जा सके। 

अमेरिकी मदद बंद होने से बौखलाया पाकिस्तान, सरकार ने बुलाई आपात बैठक 

पाक ने बुलाई आपात बैठक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली 25 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद बंद होने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहीद अब्बासी ने इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक बुलाई है। अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनागाह बताया था और इसके बाद ही अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद रोकने का फैसला लिया था। 
 
इस बैठक में प्रधानमंत्री अब्बासी के साथ पाकिस्तान ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के चीफ, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। ट्रम्प प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि अब अमेरिका की कोई योजना नहीं है कि वह पाक में वित्तीय वर्ष 2016 के लिए सैन्य सहायता के नाम पर करोड़ों डॉलर की राशि निवेश करे। इस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति को उम्मीद है कि इस कार्यवाई के बाद पाकिस्तान अपने जमीन पर पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ कोई निर्णायक कदम उठाएगा।

आगे उन्होंने दक्षिण एशिया की रणनीति में पाकिस्तान का साथ अमेरिका को मिलना चाहिए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री खाव्जा आसिफ ने पाकिस्तान में एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि बैठक में ट्रम्प के बयान की एक विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने देश की विदेश नीति पर बातचीत की है। 
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ट्वीट किया था जिसमें ट्रम्प ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद को सुरक्षित जमीं मुहैया कराता है। इसी वजह से ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकने का फैसला लिया है। 

नये साल की लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला रिपोर्टर के साथ हुई छेड़छाड़

महिला रिपोर्टर से की छेड़छाड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
 
लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला रिपोर्टर को मॉलेस्ट करने का एक मामला सामने आया है। महिला रिपोर्टर ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ की आपबीती फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर सुनाई है। एबीपी न्यूज़ में काम करने वाली पत्रकार निधि ने बताया है कि वह 31 तारीख की रात शिमला से नए साल की रिपोर्टिंग कर रही थीं, तभी उनके साथ ये वाक्या हुआ।
 
निधि ने बताया है कि लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ही भीड़ में से एक शख्स ने उनके बैक पर हाथ मारा, लेकिन निधि ने भी तुरंत पलटकर उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाने के बाद भी वो लड़का निधि के सिर पर मार कर वहां से गायब हो गया।
 
ये वाक्या कैमरे में कैद हो गया था और उस वीडियो में लड़के का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि ऐसी घटना के बाद भी ये महिला रिपोर्टर अपने काम को करती रही। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। महिला रिपोर्टर की बहादुरी और उनके जज्बे को भी लोग सलाम कर रहे हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के न्यू ईयर मनाने से बौखलाया चीन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीन कभी भी भारत से जलन रखने की अपनी फितरत को बदल नही सकता है। ऐसा कहने के पीछे का हमारा कारण है कि कल देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर में भारतीय सेना के जवानों के साथ न्यू ईयर मनाया था। चीन अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जवानों के साथ न्यू ईयर मनाने से भी बौखलाया हुआ है।

बता दें कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के द्वारा भारत के खिलाफ जहर उगला है। सोमवार को प्रकाशित इस लेख में चीन विशेषयागों ने बीजिंग को आगाह किया है कि भारत 2018 में भी सीमा पर परेशान करता रहेगा।

लेख में भारतीय मीडिया का हवाला देते हुए कहा गया है कि  केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रविवार की शाम भारत- चीन सीमा के पास मातली स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कैम्प में जवानों के संग नया साल मनाने पहुँचे थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली लौटने से पहले वे नागा और पीडीए पोस्ट समेत नेलाग घाटी में भी जवानों से मिले और सीमा के हालातों के बारे में जानकारी लीं।

शंघाई म्यूनिसिपल सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के साउथ और सेंट्रल स्टडीज इंस्टिट्यूट के हेड वांग देहुआ ने कहा कि राजनाथ का जवानों संग नया साल मनाना डोकलाम विवाद के बाद उकसाने वाला कदम है। ऐसे कदम से भारत और चीन के रिश्तों पर असर पड़ सकता है। आगे उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत की सीमाओं पर ऐसे जवानों को तैनात करता है जिनकी जाती के संबंध दलाई लामा से है।

SBI ने दी नए साल में अपने ग्राहकों को खुशखबरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नए साल में अपने ग्राहकों को खुशखबरी देते हुए आधार तथा प्रधान उधारी दर में 0.30 प्रतिशत की कटौती की है। इससे लगभग 80 लाख ग्राहकों को फायदा होगा।

बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंक ने मौजूदा ग्राहकों के लिए आधार दर 8.95 प्रतिशत से घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया है। वहीं प्रधान उधारी दर 13.70 प्रतिशत से कम कर 13.40 प्रतिशत कर दिया है। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि नई दरें 1 जनवरी 2018 से लागू होगी।

खुदरा और डिजिटल बैंकिंग के प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि हमने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में ब्याज दर की समीक्षा की और जमा पर ब्याज दरों के आधार पर हमने आधार दर 0.30 प्रतिशत कम कर अब 8.65 प्रतिशत कर दिया है। करीब 80 लाख ग्राहक ब्याज दर की पुरानी व्यवस्था पर है। इन ग्राहकों को इस कटौती का लाभ होगा। बैंक मासिक आधार पर एमसीएलआर की समीक्षा करता है, जबकि आधार दर की समीक्षा तिमाही में होती है।

दाढ़ीवालों को न रोका होता तो यह जमीन हमारी होती -भाजपा विधायक

राजेश सोनी | Navpravah.com

मुज्जफरनगर के अतोली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन दाढ़ीवालों को विभाजन के समय यहाँ नहीं रोका होता तो यह जमीन हमारी होती।

सैनी ने आगे कहा कि मैं कट्टर हिन्दू हूँ और हिंदुस्तान हिन्दुओं का देश है। मैं कट्टर हिंदूवादी हूँ और यही मेरी पहचान है। मैं जातिवाद में पूरा विश्वास करता हूँ। हमारे देश का नाम हिंदुस्तान है अर्थात यह हिन्दुओं का देश है। बिना किसी नेता का नाम लिए सैनी ने पिछली सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने विभाजन के वक़्त की बात करते हुए कहा कि कुछ नालायक नेताओं ने इन दाढीवालों को यहां रोक दिया और आज यह हमारे देश के लिए मुसीबत बन गए हैं। अब बिना जाति भेद के सबको समान रूप से लाभ मिलता है। इससे पहले की सरकार में जितनी लंबी दाढ़ी होती थी, उतना लंबा चेक मिलता था।

गौरतलब है कि साल के पहले दिन राजस्थान के अलवर से विधायक बनवारी लाल ने भी मुसलमानों को लिए एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिन्दू एक और दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, उन्हें उनको शिक्षित करने की चिंता है, जबकि मुसलमानों को इस बात की चिंता है कि देश पर राज कैसे किया जाए। शिक्षा और विकास उनके लिए मायने नहीं रखते हैं।

बंगाल में बीजेपी के मंत्री से हुई जमकर मारपीट, बनाया गया बंधक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नितीश सरकार में शहरी विकास और आवास विभाग मंत्री और भाजपा के विधायक सुरेश कुमार शर्मा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक पूजा में शामिल होने गए थे, जहाँ पर उनसे मारपीट का मामला सामने आया है।

टीओआई के सूत्रों के अनुसार, शर्मा तारापीठ के प्रसिद्ध काली माता के मंदिर गए थे और वहां सोनार बंगला नाम के होटल में रुके थे, चेक आउट करते वक्त उन्होंने कथित तौर पर AC रूम का अतिरिक्त किराया देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उनकी होटल के कर्मचारियों से बहस हो गई।

इस कहासुनी के बीच मंत्री के बॉडीगार्ड ने होटल के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद शर्मा, उनके बॉडीगार्ड और अन्यों को होटल कर्मचारियों ने बंधक बना लिया।

मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मंदिर दौरे के वक्त मंत्री पर हमला किया गया और उनके बॉडीगार्ड्स उन्हें बचाते वक्त चोटिल भी हो गए।