29 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 813

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों के खिलाफ आज सुनाई जाएगी सजा।

राज्यसभा में आज सरकार पास कराएगी तीन तलाक़ बिल, विपक्ष एकजुट।

भीमा-कोरेगांव हिंसा: फरार संभाजी भिड़े पर हिंसा फैलाने का आरोप।

मुंबई में एक बार फिर इमारत में लगी आग, 4 लोगों की मौत।

राज्यसभा भेजे जाने का वादा मिलने पर सुशील गुप्ता ने 37 दिनों पहले छोड़ी थी कांग्रेस।

केजरीवाल ने लीडर को नहीं डीलर को चुना -कपिल मिश्रा

सच बोलने की सजा मिली, शहादत स्वीकार है -कुमार विश्वास

यौन उत्पीड़न में आरोपी करार ‘ग़ज़ल श्रीनिवास’ को ब्रांड एम्बेसडर के पद से हटाया गया।

केपटाउन: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कल, बल्लेबाजी पर दारोमदार।

अमेरिका के आरोप पर नवाज शरीफ ने तोड़ी चुप्पी, कहा, “ट्रम्प की टिप्पणी गंभीर नहीं।”

न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी कोलिन मुनरो ने रचा इतिहास, टी-20 में जड़े सबसे ज्यादा शतक

राजेश सोनी | Navpravah.com

आज न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। मुनरो के नाम पर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने का विश्वरिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

बता दें कि आज न्यूज़ीलेंड और वेस्टइंडीज के बीच, न्यूज़ीलैंड के ओवल मैदान पर तीसरा टी-20 मैच खेला गया था। जहाँ न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और यह फैसला उनके लिए सही साबित हुआ। न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में वेस्टइंडीज के सामने 243 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। न्यूज़ीलैंड को इतने विशाल स्कोर तक पहुँचाने में सबसे अहम् भूमिका उनके विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो की रही। जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया। मुनरो की पारी में 10 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसी तीसरे शतक के बाद मुनरो ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

गौरतलब है कि मुनरो से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल, भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और न्यूज़ीलैंड के खिलाडी ब्रेंडम मैक्क्लम के नाम था। इन तीनों खिलाडियों ने मुनरो से पहले टी-20 क्रिकेट में 2 शतक लगाए थे।      

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

प्रदर्शनकारियों द्वारा बुलाए गए मुंबई बंद को वापस लिया गया, लोकल ट्रेन की सेवाएं फिर से बहाल। 

महाराष्ट्र बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुंबई के कई इलाकों में की आगजनी और बसों में तोड़फोड़। 

मोदी राज में दलितों पर हो रहे हैं अत्याचार -कांग्रेस नेता मलिक्का अर्जुन खड़गे

देश में फूट डालो और राज करो की राजनीति कर रही है कांग्रेस -भाजपा नेता अनंत कुमार 

राज्यसभा के टिकट बटवारे को लेकर आप नेताओं ने केजरीवाल पर ट्विटर पर खूब निशाना साधा।  

सबको लड़ना है अपने-अपने युद्ध, चाहे राजा राम हो या गौतम बुद्ध -आप नेता कुमार विश्वास

चारा घोटाला मामला: लालूप्रसाद यादव समेत 16 दोषियों पर सीबीआई की विशेष अदालत फैसला कल सुनाएगी।  

सेंसेक्स 92 अंक मजबूत, निफ्टी भी 30 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने टी-20 में 3 शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, गेल, मैक्कलम और रोहित को पीछे छोड़ा। 

आंध्र प्रदेश के संगीत का दावा, कहा, “ऐश्वर्या राय बच्चन हैं मेरी माँ।”

पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, बीएसएफ का एक जवान शहीद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाक ने फिर एक बार अपना कायराना मिजाज़ साफ़ कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार (03 जनवरी) को फिर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें दुश्मनों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इतना ही नहीं आज पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में भी गोलीबारी की है।

सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर के चक्क दरूमा में सीजफायर का उल्लंघन किया है। सीजफायर में शहीद हुए जवान का नाम आर पी हाजरे है। वह पश्चिम बंगाल के निवासी थे और बीएसएफ की 173वीं बटालियन के जवान थे।

गौरतलब है कि साल 2017 के आखिरी तारीख 31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लठपोरा कैम्प पर पाकिस्तानी आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैम्प पर हमला बोल दिया था, इस दौरान पांच जवान शहीद हो गए थे जबकि तीन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं सुरक्षा बलों ने जवाब में हमले में शामिल तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इनमें से एक आतंकी जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान का बेटा था। उसका नाम फरदीन अहमद खांडे था। उसकी उम्र मात्र 16 साल थी और वह 10वीं का छात्र था। फरदीन राज्य के त्राल इलाके का निवासी था।

यह बीमारी है महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत का कारण

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि भारतीय महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का सबसे आम कारण सर्वाइकल कैंसर है। रिसर्च में सामने आए आंकड़ों से साफ पता चलता है कि समय पर इलाज ना होने के चलते 15 से 44 वर्ष तक की आयु की महिलाओं में मौत होने का यह दूसरा सबसे बड़ा कारण है। हालांकि इस बीमारी का इलाज संभव है।

मालूम हो कि भारत में ग्रीवा कैंसर के लगभग 1,22,000 नए मामले सामने आते हैं, जिसमें लगभग 67,500 महिलाएं होती हैं। कैंसर से संबंधित कुल मौतों का 11.1 प्रतिशत कारण सर्वाइकल कैंसर ही है। अफसोस की बात यह है कि देश में सिर्फ 3.1 फीसद महिलाओं की इस हालत के लिए जांच हो पाती है, जिससे बाकी महिलाएं खतरे के साये में ही जीती हैं।

सर्वाइकल कैंसर सर्विक्स की लाइनिंग, यानी यूटरस के निचले हिस्से को प्रभावित करता है। सर्विक्स की लाइनिंग में दो तरह की कोशिकाएं होती हैं- स्क्वैमस या फ्लैट कोशिकाएं और स्तंभ कोशिकाएं। गर्भाशय ग्रीवा के क्षेत्र में जहां एक सेल दूसरे प्रकार की सेल में परिवर्तित होती है, उसे स्क्वेमो-कॉलमर जंक्शन कहा जाता है। यह ऐसा क्षेत्र है, जहां कैंसर के विकास की सबसे अधिक संभावना रहती है। गर्भाशय-ग्रीवा का कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और समय के साथ पूर्ण विकसित हो जाता है। 

“आप” करप्ट है, 35 दिन पहले पार्टी में आए शख्स को बेंची राज्यसभा सीट -मयंक गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता मयंक गाँधी ने आज पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह आरोप पार्टी पर राज्यसभा टिकट बटवारें के संदर्भ में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी करप्ट हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने पार्टी में 35 दिन पहले आए शख्स को राज्यसभा टिकट बेंची है। 

मयंक गाँधी ने आप द्वारा दिल्ली के राज्यसभा चुनाव में सुशील गुप्ता और नवीन एनडी गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने पर दिल्ली के सीएम और आप सयोंजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आप अब करप्ट पार्टी हो गई है। इस पार्टी में अब पैसे लेकर सीट बेचीं जाती है। केजरीवाल ने इन सीट के लिए पैसे लेकर इन लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पार्टी में कुमार विश्वास और आशुतोष जैसे कई काबिल नेता मौजूद हैं। 

ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए मयंक गाँधी ने यह सारी बातें लिखी है। उन्होंने लिखा कि बसपा और आम आदमी पार्टी में कोई अंतर नहीं रह गया है। आप का वर्तमान नेतृत्व समर्थन के बिल्कुल लायक नहीं है। सुशील गुप्ता का चयन राज्यसभा सीट के लिए क्यों किया गया? सांप्रदायिक और जातीय वोट बैंक की राजनीति के बाद हमलोगों ने आखिरी गढ़ भ्रष्टाचार को भी पार कर लिया है। मैं बहुत शर्मिदा महसूस करता हूँ कि मैं कभी इस पार्टी का हिस्सा था। 

मुंबई में आंदोलनकारियों द्वारा बुलाया बंद हुआ खत्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बाबासाहेब अंबेडकर के पोते और दलित नेता प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र बंद वापस ले लिया है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने दवा किया है कि राज्य में किसी भी दलित व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं ताजा खबरों के अनुसार मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रैन की सुविधा एक बार फिर बहाल कर दी गई है। आज सुबह से बंद के कारण मुंबईकरों को यातायात के लिए काफी समस्यायों का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने चेंदानी कोलीवाड़ा में बेस्ट की दो बसों और ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ की, जिसमें 4 यात्री भी घायल हो गए। इसके अलावा असलफा और घाटकोपर मेट्रो स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने बंद किया। नालासोपारा में रेलवे  ट्रैक पर प्रदर्शनकारी बैठ गए। ठाणे में लाल बहादुर शास्त्री रोड पर प्रदर्शनकारियों ने ऑटो रिक्शा रोकी और बसों की टायर की हवा निकाल दी। वर्ली में प्रदर्शनकारियों ने 2 बसों को आग के हवाले कर दिया।

ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन रोकी। सेन्ट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में रेल सेवा को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने तुरंत उन्हें वहां से हटा दिया। सेन्ट्रल रेलवे अब बिना रुकावट के सही समय से दौड़ रही है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे और घाटकोपर के रमाबाई कॉलोनी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई से सटे ठाणे शहर में 4 जनवरी देर रात तक धारा 144 लागु कर दी है।

दूरसंचार कंपनियां बिना किसी भेदभाव के तीस दिन में इंटरकनेक्शन समझौता करें -TRAI

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दूरसंचार नियामक ट्राई ने नेटवर्क कनेक्टिविटी संबंधी नियमों को कड़ा कर दिया है। नए नियमों के तहत ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है, वे बिना किसी भेदभाव के तीस दिन में इंटरकनेक्शन समझौता करें। इन नए नियमों का कोई भी दूरसंचार कंपनी उल्लंघन करता है, तो उस कंपनी के ऊपर रोजाना एक लाख रूपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। देश भर में अभी 22 सेवा क्षेत्र हैं। ट्राई ने दूरसंचार इंटरकनेक्शन विनियम-2018 जारी किए हैं। 

इस विनियम-2018 नेटवर्क कनेक्टिविटी समझौते के विविध नियमों को शामिल किया गया है। इसके तहत इंटरकनेक्शन से आशय एक कंपनी के नेटवर्क के कॉल दूसरे कंपनी के नेटवर्क से जुड़ने से है। इसमें पॉइंट ऑफ़ इंटरेक्शन की वृद्धि, शुरूआती स्तर पर इस तरह की कनेक्टिविटी के प्रावधान, लागु शुल्क, और इंटरकनेक्शन इत्यादि के नियमों को शामिल किया गया है। 

ट्राई ने कहा है कि यह नियम सभी दूरसंचार कंपनियों पर एक फरवरी 2018 से लागु होंगे और सभी दूरसंचार कपकानियों को इस नियम का सख्ती से पालन करना होगा।      

दंगल ने चीन में मचाई धूम, आमिर की कामयाबी के आगे दो खान पीछे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आमिर खान की फिल्म दंगल साल 2016 की हिट फिल्म रही। भारत के बाद इस  फिल्म ने अपना कमाल चीन में भी दिखा दिया है। चीन में दंगल ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब रिपोर्टें आ रही हैं कि चाइनीज IMDB के सालाना सर्वे में भी दंगल टॉप पर रही है। ‘दंगल’ पहली ऐसी फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस जैसी रिकॉर्ड तोड़ कमाई विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी करके दिखाई। ‘दंगल’ चीन में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है और इसे ब्लॉकबस्टर के तमगे से नवाजा गया है।

एक निजी एजेंसी के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इस फिल्म में न सिर्फ भारत और चीन में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि  अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, ताइवान और अन्य देशों में भी अच्छी कमाई की है। जुलाई में फिल्म के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की थी कि फिल्म ने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

मालूम हो कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘दंगल’ फिल्म 23 दिसंबर, 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता की बायोपिक है।फिल्म में साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा और जायरी वसीम भी नजर आई थीं। इन दिनों हो रहे पुरस्कार समारोहों में भी आमिर खान की ‘दंगल’ का जलवा है। फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग और लुक काफी पसंद किया गया था।

आंध्र प्रदेश के संगीत का दावा, कहा, “ऐश्वर्या राय बच्चन हैं मेरी माँ”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आंध्र प्रदेश का एक लड़का इन दिनोंं खूब सुर्खियों में है। दरअसल, उसने दावा किया है कि बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी माँ हैं। 29 साल के संगीत कुमार राय का कहना है कि ऐश्‍वर्या राय ने लंदन में आईवीएफ तकनीक के जरिए उसे जन्‍म दिया है।

विशाखापट्टनम में रहने वाले इस युवक ने अपने पिता का नाम आदिवेलु रेड्डी बताया है। उसका कहना है कि लंदन में साल 1988 में उसका जन्म हुआ था। दो साल तक ऐश्वर्या के माता-पिता वृंदा और कृष्णराज राय ने उसकी परवरिश की थी। जिसके बाद उसके पिता आदिवेलु रेड्डी उसे विशाखापट्टनम के चोडावरम ले आए थे। उसने बताया कि मेरे अंकल का नाम आदित्य राय है।

मीडिया से बात करते हुए संगीत ने यह खुलासा भी किया कि परिवार ने धीरे-धीरे उसके जन्‍म से जुड़े सबूत मिटा दिए। 27 साल तक अलग रहने के बाद अब उसे अपनी मां ऐश्‍वर्या के साथ रहना है। उसका यह भी कहना है कि उसकी मां ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। संगीत के पास वैसे तो अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं है।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते मंगलुरु में दिए एक इंटरव्यू में संगीत ने कहा था कि मैं चाहता हूं, मेरी मां मेरे पास आकर मंगलुरु में रहें। पहले ही अपने परिवार से मुझे बिछड़े हुए 27 साल हो चुके हैं। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। मैं विशाखापटनम नहीं जाना चाहता। कम से कम मुझे मेरी मां का नंबर दे दो। जब संगीत से पूछा गया कि वो इतने सालों तक चुप क्यों थे, तो उसने बताया कि कुछ रिश्तेदारों ने बचपन से ही चीजों के साथ हेरा-फेरी की थी। वरना मैं बहुत पहले अपनी मां के पास वापस चला जाता।