28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 812

आरबीआई अब चॉकलेट ब्राउन कलर के 10 रुपए के नए नोट जारी करेगा

आरबीआई जारी करेगी 10 के नए नोट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

केंद्र सरकार को नोट बैन किये हुए साल भर से ज्यादा हो चुके हैं, पर अभी भी नई नोट जारी करने का सिलसिला थमा नहीं है। साल 2016 में लिए गए नोटबंदी के फैसले में सरकार ने 500 और हज़ार के नोट बंद कर दिए थे, तब से अब तक सरकार ने कई नए नोट जारी किये हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक 10 के नए नोट जारी करने की तैयारी कर रही है। 

10 रूपए की नोट चॉकलेट ब्राउन रंग का होगी और इस पर कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर भी अंकित होगी।आखिरी बार साल 2005 में दस रुपये के नोट में बदलाव हुआ था। आरबीआई अब तक एक अरब तक दस रुपये के नोट छाप चुका है। मोदी सरकार लगातार कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दे रही है और छोटे नोटों में जाली नोट के चलन को रोकने के लिए भी प्रयास कर रही है।

नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यस्था थोड़ी गड़बड़ाई थी, जिसका असर बाजार पर पड़ा था। इसके बाद जुलाई में जीएसटी लागू होने से धंधे और रोजगार प्रभावित हुए, लेकिन समय के साथ बदलाव भी दिखा और देश की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटती दिख रही है।

हिंदी भाषा को लेकर लोकसभा में शशि थरूर ने जताया ऐतराज

सुषमा स्वराज और शशि थरूर के बीच नोंक-झोंक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

बुधवार को लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक भाषा बनाने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ऐतराज जताते हुए कहा कि भविष्य में भारत के प्रधान मंत्री या विदेश मंत्री तमिलनाडु से हो सकते हैं। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं में लम्बी नोंक-झोंक चलती रही। अंततः शशि थरूर के इस मुद्दे पर सवाल उठाये जाने के बाद सुषमा स्वराज ने उन्हें अज्ञानी कह दिया। 
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में लोग ऐसा क्यों कहते हैं कि हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी आधिकारिक भाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सदन को बताना चाहूंगी कि इसमें सबसे बड़ी बाधा इसकी प्रक्रिया है। हमें 193 देशों के संगठन में से 129 देशों को भाषा को अधिकारिक बनाने के लिए अपने पक्ष में वोट करवाना होगा, इसके लिए वित्तीय लागत भी साझा करनी होगी। आर्थिक रूप से कमजोर देश इस समर्थन प्रक्रिया से दूर भागते हैं, हमें उन्हें साथ लाना होगा।  
 
सुषमा के इस मुद्दे पर शशि थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री तमिलनाडु से भी हो सकते हैं। जिन्हे हिंदी बोलने की समस्या हो सकती है, प्रश्न यह है कि इससे क्या प्राप्त होगा? भारतीय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फिलहाल हिंदी में भाषण देना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, “सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी है। मैं हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों के गर्व को समझ सकता हूं, लेकिन इस देश के लोग जो हिंदी नहीं बोलते हैं, वे भी भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं।” 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, “अमेरिका ने अपने हितों के लिए हमारा इस्तेमाल किया”

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प को दिया जवाब

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद से ही पाकिस्तान सरकार की बौखलाहट साफ़ देखी जा सकती है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री खाव्जा आसिफ ने फिर एक बार फिर ट्रंप प्रशासन को जवाब दिया है। उन्होंने जवाब में अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका ने अपने हितों को साधने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया है। 
 
खाव्जा आसिफ ने ट्वीट के द्वारा अपना जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में पाकिस्तान द्वारा अमेरिका पर किए गए एहसान गिना डाले। आसिफ का दावा है कि पाकिस्तान हमेशा अमेरिका के साथ खड़ा रहा, लेकिन इतिहास गवाह है कि अमेरिका पर किसी भी देश को आँख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। आसिफ ने कहा  कि आज ट्रंप पूछते हैं हमने क्या किया? हमारी एक फ़ोन कॉल पर एक तानाशाह ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 
 
आगे आसिफ ने कहा कि अमेरिका ने किस तरह हमारी जमीन का अफगानिस्तान पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया था। अमेरिका ने हमारी जमीन से अफगानिस्तान पर हजारों हमले कर खून की नदियां बहाई थी। अमेरिका की सेनाओं को हमारे देश से बम और हथियार सप्लाई किए गए। तुम्हारे द्वारा छेड़े गए युद्ध में हमारे कई लाखों नागरिक और हजारों सैनिक को अपनी जान गवानी पड़ी थी। 
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि पिछले 15 सालों से पाकिस्तान, अमेरिका से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर अरबों डॉलर ले चुका है। लेकिन अब तक पाकितान ने आतंकवाद के खिलाफ कोई खास कार्यवाई नहीं की, जिसके कारण आज पाकिस्तान के जमीन पर कई आतंकी और उनके आतंकी संगठन फल-फूल रहे हैं।    

लालू यादव की किस्मत का फैसला आज एकबार फिर टला, कल आ सकता है फैसला

लालू pahunche

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों के खिलाफ आज रांची के सीबीआई कोर्ट में सजा का एलान होना था। ख़बरों के मुताबिक़ आज एकबार फिर लालू यादव पर सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला टल गया है। अब कोर्ट इस मामले में लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को सजा सुनाएगी।

हालांकि 3 जनवरी को सजा मिलनी थी पर दो वकीलों की मौत की शोक सूचना देकर वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण कोर्ट ने फैसला 4 जनवरी पर टाल दिया था। आज कोर्ट ने सुबह लालू समेत 16 दोषियों में से 6 दोषियों पर सुनवाई की, जिनमें आज केवल 4 दोषियों पर ही बहस हो सकी। इनमें लालू यादव का छठवा नम्बर था, इसलिए लालू पर अब फैसला कल ही हो पायेगा। 

बता दें कि बिहार के देवघर कोषागार से 89 लाख रुपयों की निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव समेत 16 आरोपियों को 23 दिसंबर को दोषी करार दिया था। इस केस से जुड़े आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 5 अन्य आरोपियों को रिहा कर दिया था। सीबीआई कोर्ट ने इस फैसले पर सजा के लिए 3 जनवरी की तारीख पक्की की थी।

विदित हो कि इस मामले की सुनवाई 13 दिसम्बर को पूरी हुई थी और सीबीआई अदालत ने 10 दिन बाद उन्हें दोषी करार दिया। मामले में 34 आरोपी थे, जिनमें सुनवाई के दौरान 11 की मौत हो गई जबकि एक सीबीआई का गवाह बन गया और अपराध कबूल कर लिया। 16 दोषियों में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके नाम फूलचंद मंडल, बेक जुलियस और महेश प्रसाद हैं। लालू प्रसाद चारा घोटाले से संबंधित तीन और मामलों में सुनवाई का सामना कर रहे हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन ने की सनकी तानाशाह किम जोंग की प्रशंसा  

पी विजयन का सनकी तानाशाह किम जोंग को समर्थन

राजेश सोनी | Navpravah.com 

केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन, कोझिकोड में 2 जनवरी को सीपीआई कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। विजयन ने इस सभा के दौरान उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किंम जोंग उन की प्रशंसा कर दी। विजयन ने किम जोंग उन के प्रशंसा करते हुए अमेरिका को चुनौती देने वाला बताया है।

बता दें कि इस समय पूरी दुनिया को उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन से खतरा है। वहीं सीपीएम पार्टी से केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन सनकी तानाशाह से प्रेरित नजर आते लग रहे है। उन्होंने सनकी तानाशाह के लिए कहा कि नार्थ कोरिया इस वक़्त अमेरिका के खिलाफ रहने की मुश्किल रणनीति पर काम कर रहा है। अमेरिका के ऊपर दबाव बनाने में उत्तर कोरिया सफल नजर आ रहा है। विजयन इससे पहले भी कई बार अमेरिका की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सीपीएम पार्टी के बैनर पर सनकी तानाशाह किम जोंग उन नजर आये थे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीपीआई पर तंज कसते हुए कहा था कि अब केरला में कहीं सीपीआई के लोग आरएसएस और भाजपा की शाखाओं पर बम न फेंक दें।      

शिल्पा शेट्टी ने दिया पति राज कुंद्रा को ये चैलेंज

शिल्पा ने दिया पति को यह चैलेंज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

शिल्पा शेट्टी ने दुबई में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाईं। शिल्पा ने अपनी छुट्टियों की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर भी की और उनके पति राज कुंद्रा ने भी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली। उसमें एक तस्वीर है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से 10 किलो वज़न कम करने का वादा किया है।

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से वजन कम करने के लिए कहा था, वहीं राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी की बात मानी और अब वह अपना वजन घटाने के लिए मेहनत करने को तैयार हो चुके हैं। शिल्पा ने राज से 10 किलो वजन घटाने के लिए कहा था, वह भी 60 दिनों के अंदर। वह बताते हैं कि उनका वजन इस वक्त 96 किलो है, इसके चलते राज कुंद्रा ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए राज लिखते हैं, ‘मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से वादा किया था कि मैं 60 दिनों के अंदर 10 किलो वजन घटाऊंगा, शुक्रिया कि मेरे घर में ही फिटनेस गुरू है।

जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

भारतीय सेना ने मारे पकिस्तास्नी घुसपैठिये

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

BSF के जवानों ने गुरुवार को अरनिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक घुसपैठिए को मार गिराया है। मिली ख़बरों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 2 बंकर भी तबाह कर दिए हैं। 
 
घुसपैठ की घटना आज सुबह पाकिस्तान द्वारा की गई थी। जहाँ पाकिस्तान की सरहद से पांच घुसपैठिए सीमा पार कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जब सरहद पर पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ जवानों ने इन पांचों घुसपैठियों को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा तो, जवानों ने उनपर फायरिंग की। वहीं इस फायरिंग में एक घुसपैठिया मारा गया, जबकि 4 बचकर पाकिस्तान के सरहद की ओर भागने में सफल रहे। 
 
आज यह घुसपैठ की घटना पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से सांबा और हीरानगर सीमा पार से की गई फायरिंग के महज कुछ घंटे बाद सामने आयी है। सीमा पार से राजबाग इलाके में अग्रिम चौकी पर की गई उस फायरिंग में एक बीएसएफ कांस्टेबल आरपी हाजरा शहीद हो गए थे। 

संविधान, लोकतंत्र और सेना के बाद आरएसएस है भारतीयों का रक्षक -सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज 

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने आरएसएस पर दिया बयान

एनपे न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति के.टी थॉमस 31 दिसंबर को कोट्ट्यम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रशिक्षण कैंप को संबोधित करने पहुंचे थे। न्यायमूर्ति के.टी. थॉमस ने यह संबोधन के दौरान कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सेना के बाद आरएसएस भारतीयों का रक्षक है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी एक संस्था को आपातकाल के दौरान देश को आजाद कराने का श्रेय मिलना चाहिए, तो मैं यह श्रेय आरएसएस को दूंगा। संघ अपने स्वंयसेवकों में राष्ट्र की रक्षा करने हेतु अनुशासन भरता है। थॉमस ने आगे कहा कि साँपों में विष, हमले का सामना करने के लिए हथियार के तौरपर होता है।
 
उन्होंने आगे कहा कि शारीरिक शक्ति का मतलब हमलों से खुद को बचाने के लिए है, ऐस बताने और विश्वास करने के लिए मैं आरएसएस की तारीफ करता हूँ। मैं समझता हूँ कि आरएसएस का शारीरिक प्रशिक्षण किसी हमले के समय देश और समाज की रक्षा के लिए है। अगर मुझसे पूछा जाये कि भारत में लोग सुरक्षित क्यों हैं, तो मैं कहूंगा कि देश में संविधान, लोकतंत्र, सशस्त्र बल और आरएसएस है, जिससे देश सुरक्षित है।

मुंबई पुलिस ने जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद को हिंसा के बाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोका

जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद को मुंबई पुलिस ने रोका

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

आज दलित नेता जिग्नेश मेवानी और जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद को मुंबई के भारती नाम के संगठन ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुलाया था। मुंबई पुलिस ने पिछले दो तीन दिनों की हिंसा का हवाला देकर कार्यक्रम में जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद को रोका और इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। 
 
मुंबई पुलिस के इस कार्यवाई के बाद छात्र भारती के उपाध्यक्ष सागर भालेराव ने बताया कि उन्होंने भाईदास हॉल को अपने संगठन के ऑल इंडिया समिट के लिए रिजर्व किया था। लेकिन पुलिस अब इस कार्यक्रम में किसी को जाने नहीं दे रही है। सागर भालेराव का कहना है कि मुंबई पुलिस ने पिछले दो तीन दिनों की हिंसा का हवाला देकर कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इधर जब पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों को अंदर जाने से रोका तो छात्र नारेबाजी करने लगे और जबरन अंदर जाने की कोशिश कर लगे। इस बीच मुंबई पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई है। पुलिस ने कई लोगों अपने हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया था। 
 
पुणे पुलिस ने जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद पर पुणे में जातीय हिंसा भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था और लोगों को रस्ते पर उतरने के लिए उकसाया था। 

चारा घोटाला: लालू यादव समेत 16 दोषियों के खिलाफ आज हो सकता है सजा का एलान

लालू यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों के खिलाफ आज रांची के सीबीआई कोर्ट में सजा का एलान होना है। हालांकि 3 जनवरी को सजा मिलनी थी पर दो वकीलों के की मौत की शोक सूचना देकर वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण कोर्ट ने फैसला 4 जनवरी पर टाल दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज भी कोर्ट में लालू यादव के लिए सजा पर केवल बहस ही होनी है और कोर्ट सजा शुक्रवार को सुना सकता है।

बता दें कि बिहार के देवघर कोषागार से 89 लाख रुपयों की निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव समेत 16 आरोपियों को 23 दिसंबर को दोषी करार दिया था। इस केस से जुड़े आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 5 अन्य आरोपियों को रिहा कर दिया था। सीबीआई कोर्ट ने इस फैसले पर सजा के लिए 3 जनवरी की तारीख पक्की की थी।

खबरों के मुताबिक, लालू यादव व अन्य आरोपी रांची स्थित सीबीआई कोर्ट में पहुंच रहे हैं। विदित हो कि इस मामले की सुनवाई 13 दिसम्बर को पूरी हुई थी और सीबीआई अदालत ने 10 दिन बाद उन्हें दोषी करार दिया। मामले में 34 आरोपी थे, जिनमें सुनवाई के दौरान 11 की मौत हो गई जबकि एक सीबीआई का गवाह बन गया और अपराध कबूल कर लिया। 16 दोषियों में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके नाम फूलचंद मंडल, बेक जुलियस और महेश प्रसाद हैं। लालू प्रसाद चारा घोटाले से संबंधित तीन और मामलों में सुनवाई का सामना कर रहे हैं।

वहीं वकीलों ने बताया कि अगर लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 7 साल तक कारवास की सजा सुनाई जा सकती है। अगर उन्हें तीन साल से कम सजा होती है, तो जमानत जल्द ही मिल जाएगी। तेजस्वी यादव, मनोज झा और रघुवंश को कोर्ट के अवमानना के आरोप में नोटिस भेज दिया गया है। तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव के साथ कोर्ट रूम में कल मौजूद नहीं थे।