28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 811

इस डिवाइस से कोहरा नही रोक पाएगा रेल की रफ़्तार, हादसों का संकट भी टलेगा 

यह डिवाइस कोहरे में ट्रेन की करेगा मदद

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
 
अब ठंड में पड़नेवाला कोहरा रेलगाड़ी की रफ़्तार नहीं रोक पाएगा। कोहरे से निपटने के लिए अब रेलगाड़ियों में  फॉग सेफ डिवाइस लगाना शुरू किया है। इस डीवाइस के चलते आने वाले दिनों में रेलगाड़ियां कोहरे से लेट नहीं होगी और शायद हादसे भी कम होंगे। फ़िलहाल क़रीब 1,000 ट्रेनों में  फॉग सेफ डिवाइस लगाया जा चुका है। 

क़रीब 1 लाख रुपये की क़ीमत वाले इस डिवाइस को 5000 रेलगाड़ियों में इसे लगाने की योजना है। ये डिवाइस ड्राइवर को आनेवाले सिग्नल और क्रॉसिंग की जानकारी क़रीब दो किलोमीटर पहले दे देता है। जिससे ड्राइवर सचेत हो जाता है। हालांकि ये डिवाइस सिग्नल का कलर नहीं बताता। 

जीपीएस बेस्ड इस डिवाइस से इतनी मदद मिलती है कि पहले कोहरे के मौसम में कभी कभी ड्राइवरों को उतरकर भी सिग्नल देखना होता था, लेकिन अब ड्राइवर पहले सचेत हो जाएगा। इस डिवाइस के बाद कोहरे के मौसम में ट्रेनों की रफ्तार जो 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रहती थी, वह इसके लगने से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच जाती है। 
 
बता दें कि भीषण सर्दी के इस मौसम में दिल्ली में कोहरे का कहर देखा जा रहा है जिसके चलते 60 ट्रेनें लेट हो गई हैं।  इस बीच 18 ट्रेनों का समय बदला गया जबकि 14 ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं।

अमेरिकी यात्रियों की विश लिस्ट से बाहर हुआ ‘ताजमहल’

अमेरिकी यात्रियों की विश लिस्ट अब नहीं ताजमहल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
नए साल की छुट्टियों में लाखों लोग ताजमहल देखने आते हैं, लेकिन इस बार भीड़ का सही इंतजाम न होने कारण ताजमहल की दुनियाभर में बदनामी हो रही है। जिससे अमेरिकी वेबसाइटों ने ताजमहल को साल 2018 में ‘न घूमने वाला पर्यटन स्थलों’ की सूची में शामिल किर लिया है। अमेरिकी ट्रेवल वेबसाइटों ने प्रदूषण व मडपैक के कारण ताज को इस सूची में शामिल किया है।
 
अमेरिकन ट्रेवल वेबसाइट फोडर्स डॉट कॉम ने 2018 में 10 स्थलों को घूमने लायक नहीं बताया है। इसमें ताज तीसरे नंबर पर है, जबकि चीन की दीवार 9वें नंबर पर है। ताजमहल पर प्रदूषण के कारण पीले पन और मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी पर्यटकों को दी गई है। वहीं चीन की दीवार के लिए स्मॉग और प्रदूषण का रेड अलर्ट वजह बताया है।
 
ताजमहल को देखने सबसे ज्यादा पर्यटक अमेरिका और ब्रिटेन से अाते हैं। अमेरिकी वेबसाइटों पर जारी दुष्प्रचार का असर 2018 में नजर आ सकता है, हालांकि 2017 में ताज को देखने वालों की भीड़ अधिक थी। 20 जनवरी से ताज देखने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी जायेगी, केवल 40 हजार सैलानी ही रोज ताज देख सकेगें। ताज का टिकट स्मारक के गेट खुलने से आधा घंटे पहले मिलने शुरु होंगे और शाम को 1 घंटा पहले टिकट काउंटर बंद हो जाएंगे।

अगर फिर बनी ‘बाहुबली’ तो नहीं करूंगा फिल्‍म में काम -प्रभास 

बाहुबली को लेकर प्रभास ने दिया यह बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले साल की ब्‍लॉक बस्‍टर फिल्‍म बाहुबली 2 ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया। इस फिल्म का न सिर्फ आलिशान सेट लोगों को पसंद आया, बल्कि इसकी कहानी भी दर्शकों ने खूब सराही। लेकिन इस फिल्‍म के बाहुबली यानी एक्‍टर प्रभास अब इस फिल्‍म में फिर से बाहुबली नहीं बनना चाहते।

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘बाहुबली’ के सवाल ने कि आखिर ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’ का जवाब पाने के लिए लोगों ने साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 का बेसब्री से इंतज़ार किया। लेकिन अगर इस फिल्‍म का सीक्‍वेल आया तो दर्शकों को फिर से प्रभास ‘बाहुबली’ के रूप में न दिखाई देंगे।

एक निजी न्‍यूज एजेंसी के हवाले से मिली ख़बर के अनुसार प्रभास से हुई उनकी बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म बहुत अच्छी थी, लेकिन मैं इस तरह की फिल्म दोबारा नहीं करूंगा। ये मेरे करियर के लिए ठीक नहीं है। यह फिल्म मेरे करियर के लिए बड़ा रिस्क थी, क्योंकि मैंने 5 साल इसे दिए।

मालूम हो कि इस फिल्‍म के लिए प्रभास ने 5 साल तक कोई फिल्‍म नहीं की और उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए अपनी डाइट पर काफी खर्च भी किया। प्रभास ने इस इंटरव्‍यू में कहा, ‘एक्‍टर्स के पास सीमित समय होता है। मैं मानता हूं कि अब मैं एक फिल्म को पांच साल नहीं दे सकता हूं। अगर मैं किसी काम को इतना समय देता भी हूं, तो साथ-साथ मैं दूसरे प्रोजेक्ट भी करता रहूंगा, क्योंकि उम्र भी एक चीज है। यह मेरे करियर के लिए सही नहीं होगा।’

बता दें कि निर्देशक राजामौली की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्‍म ने पहले ही दिन भारत में 100 करोड़ की कमाई का जादुई रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्‍म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्‍यादा कमाई की थी।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी को देगें ये तोहफा

इजरायली पीएम देंगे पीएम मोदी को गिफ्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से अपनी भारत यात्रा शुरू करने वाले हैं। इस दौरान वे मोदी को एक खास तोहफा देंगे। सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू खारे पानी को पीने लायक शुद्ध बनाने वाले गल-मोबाइल जीप पीएम को देंगे।
 
पिछले साल जुलाई में अपनी इजरायल यात्रा के दौरान मोदी ने नेतन्याहू के साथ इस ‘बुग्गी’ जीप में बैठकर भूमध्य सागर के तट की सैर की थी और खारे पानी को पीने लायक बनाने का नमूना भी देखा था।
 
सूत्रों ने बताया कि नेतन्याहू अब यही जीप मोदी को तोहफे में देने जा रहे हैं। जीप भारत के लिए रवाना भी हो चुकी है और इजरायली प्रधानमंत्री द्वारा मोदी को तोहफे में दिए जाने के लिए समय पर पहुंच जाएगी। वैसे इस जीप की कीमत करीब 3.9 लाख शेकेल यानी करीब 70 लाख रुपए है।

अब सबरीमला मंदिर में महिलाओं को दिखाना होगा आयु का वास्तविक प्रमाण पत्र

अब सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाएं ही कर सकेंगी दर्शन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
केरल के सबरीमला के प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने के लिए महिलाओं को आयु का वास्तविक प्रमाण दिखाना जरूरी कर दिया गया है। इस मंदिर में बस 10 वर्ष से 50 वर्ष तक उम्र की महिलाओं का प्रवेश होता है।
 
मंदिर के प्रबंधक त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड ने ये आयु प्रमाण-पत्र अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इस समय वार्षिक तीर्थ यात्रा भी चल रही है, इस समय मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है और अभी ये फैसला भी लिया गया है।
 
वार्षिक तीर्थयात्रा तीन महीने तक चलती है और इसका अंतिम चरण 14 जनवरी को मकराविलक्कु उत्सव के साथ खत्म होगा। महिलाओं के उस समूह को भी मंदिर में प्रवेश से रोका जाता है, जिन्हें माहवारी होती है। टीडीबी के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने कहा कि सबरीमला मंदिर में प्रवेश के लिए होने वाली जांच के दौरान आधार कार्ड समेत कोई भी वास्तविक प्रमाण स्वीकार किया जाएगा।

नाकामियों को छिपाने के लिए अमेरिका दे रहा है पाकिस्तान को दोष -इमरान खान 

इमरान खान ने अमेरिका को दिया जवाब

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद से ही पाकिस्तान सरकार और नेताओं की बौखलाहट साफ़ देखी जा सकती है। अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीके इन्साफ के संस्थापक इमरान खान ने गुरुवार को अमेरिका पर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान में अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अमेरिका अब सारा दोष पाकिस्तान को दे रहा है। 
 
दुनिया न्यूज़ के हवाले से मिली खबर के अनुसार इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका के साथ सारे सम्बन्ध तोड़ लेने चाहिए। मैं शुरू से कह रहा हूँ कि पाकिस्तान को कभी भी दूसरे के लिए जंग नहीं लड़ना चाहिए और यह किराए की बन्दुक समान है।

आगे उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए अब पाकिस्तान के पास चीन, रूस और ईरान के साथ मिलकर एक सहयोगी तंत्र बनाने का व्यावहारिक उपाय है। खान ने कहा कि पाकिस्तान की जनता को अपनी सरकार से उम्मीदें हैं कि वह राष्ट्र की संप्रभुता तथा अस्मिता को बरकरार रखेगी।
 

चीन में एक गर्भवती महिला को बीच सड़क पर वस्त्रहीन कर पीटा, वीडियो वायरल

चीन में एक महिला को नग्न कर पीटा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंटरनेट पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पड़ोसी मुल्क चीन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं हेवानियत की हद लांघते नजर आ रही हैं। वीडियो में एक गर्भवती महिला के साथ कुछ औरतें बीच सड़क पर अमानवीय व्यवहार करते नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ़-साफ़ नजर आ रहा है कि 4 महिला एक गर्भवती महिला को बीच सड़क पर बुरी तरह नंगा कर मार रही है।
 
ख़बरों के मुताबिक पीड़ित महिला का इन 4 महिलाओं में से किसी एक औरत के पति के साथ नाजायज संबध थे। अफेयर की खबर लगते ही उस औरतों ने इस गर्भवती महिला को सबक सिखाने की ठान ली थी। पीड़ित महिला को सबक सिखाने के लिए इस महिला ने अपने 4 महिला के साथ मिलकर पीड़ित महिला को बुरी तरह पीटा। 
https://youtu.be/vkpe63mbjiA
इन चारों महिला ने उस पीड़ित महिला को बीच सड़क पर नंगा कर जानवर की तरह पीटा। पीड़ित महिला ने इनसे रहम की भीख मांगी पर इन महिलाओं पर कोई असर नहीं हुआ। इनमें से एक महिला उस पीड़िता गर्भवती महिला के पेट पर दोनों घुटनों के बल खुदकर बैठ गई थी। जिसके बाद वो महिला दर्द के मारे बुरी तरह चिलाने लगी, फिर भी इन महिलाओं को उस पर बिलकुल रहम नहीं आई। इन महिलाओं ने आगे उस महिला के सारे कपड़े निकाल दिए और उसे सड़क के बीच वस्त्रहीन कर दिया। उसके बाद इन सबने मिलकर पीड़ित महिला के गुप्त अंग पर भी बुरी तरीके से चोट पहुंचाई।    

महाराष्ट्र बंद पर मुंबई में हुए 16 एफआईआर दर्ज, 300 लोग हिरासत में

मुंबई पुलिस ने दर्ज की 16 FIR

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बंद के दौरान दलित समूहों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में कुल 300 लोगों को हिरासत में लिया है, साथ ही 16 प्राथमिकी भी दर्ज की है। भीमा-कोरेगांव जातीय झड़प मामले में कल बंद की घोषणा की गई थी। जिले में तनाव के मद्देनजर कोल्हापुर में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित की गई।

एमएसआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि बंद के दौरान राज्यभर प्रदर्शनकारियों के हमले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की करीब 200 बसें क्षतिग्रस्त हुई थी। इतना ही नहीं, मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 16 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 300 से अधिक संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी के अनुसार, कोल्हापुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने कल निगम की 13 बसों पर हमला किया था। मामला अधिक वायरल न हो, इसलिए कोल्हापुर जिला पुलिस ने एहतियाती तौर पर आज देर रात तक के लिए इंरटनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। दलित समूहों ने कल जिले में प्रदर्शन किए थे, जिसके जवाब में शिवसेना विधायक राजेश क्षीरसागर के नेतृत्व में रैलियां की गईं। पुलिस ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले में आरएसएस के कार्यालय पर कल हमला किया गया था।

परभणी पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस विरोधी नारे लगाए। उन्होंने बताया कि संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। राज्य के श्रम मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर के लातूर जिले स्थित गृह नगर निलंगा में करीब 40 दो पहिया वाहनों और 10 से 12 चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। 

बता दें कि पुणे जिले में उस समय हिंसा भड़क उठी जब दलित संगठन भीमा-कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह मना रहे थे। इस युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने पेशवा की सेना को हरा दिया था। दलित नेता ब्रिटिश जीत का जश्न मनाते हैं क्योंकि उनका मानना है कि उस समय अछूत माने जाने वाले महार समुदाय के सैनिक कंपनी की सेना का हिस्सा थे। पेशवा ब्राह्मण थे और इस लड़ाई को दलित की जीत का प्रतीक माना जाता है।

जम्मू-कश्मीर: हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है -बीएसएफ आईजी

BSF ने लिया अपना बदला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कल पाकिस्तान की फायरिंग में सरहद पर गस्त लगा रहे बीएसएफ कांस्टेबल आरपी हाजरा शहीद हो गए थे। भारतीय जवानों ने आज अपने शहीद साथी का पाकिस्तान से बदला ले लिया है। बीएसएफ के आईजी (जम्मू) ने कहा कि हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। हमारे द्वारा की गई कार्रवाई में पाकिस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर, हथियार, सोलर पैनल तबाह हो गए हैं। कई पाक चौकियां ध्वस्त हो गई हैं।
 
बता दें कि आज सुबह पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की नाकाम कोशिश की गई थी। जहाँ पाकिस्तान की सरहद से पांच घुसपैठिए सीमा पार कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जब सरहद पर पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ जवानों ने इन पांचों घुसपैठियों को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा तो, जवानों ने उनपर फायरिंग की। वहीं इस फायरिंग में एक घुसपैठिया मारा गया, जबकि 4 बचकर पाकिस्तान के सरहद की ओर भागने में सफल रहे। 
  

कुलभूषण जाधव का फर्जी वीडियो जारी कर, पाक बचा रहा अपनी इज्ज़त

फिर आया कुलभूषण का एक वीडियो

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

कुलभूषण जाधव मामले में आएदिन पकिस्तान नई कहानियां गढ़ रहा है। पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें यह साफ़ दिख रहा है कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है। इसमें कुलभूषण को पाकिस्तान की तारीफ करते दिखाया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि उन्होंने पकिस्तान में उनके साथ हो रहे अच्छे व्यवहार की तारीफ की है, जबकि उनकी माँ और पत्नी के साथ हुए अभद्र व्यवहार को पूरी दुनिया ने देखा है। 

पाक द्वारा जारी वीडियो में कुलभूषण यह कहते दिखाए गए हैं कि भारत के राजयनिक ने उनकी मां और पत्नी के साथ बदसलूकी की थी। इस वीडियो में कुलभूषण ने जहां पाकिस्तान की तारीफ की है, वहीं भारत की बुराई भी की है। वीडियो में कुलभूषण कह रहे हैं कि पाकिस्तान सरकार द्वारा उनकी मां और पत्नी के साथ किए गए व्यवहार से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे स्वस्थ्य देखकर मेरी मां बहुत खुश हुई थीं। मेरी मां के साथ एक भारतीय राजनियक भी था जो मेरी मां को लगातार परेशान कर रहा था।’

विदित हो कि 25 दिसंबर को कुलभूषण की मां और पत्नी ने पाकिस्तान जाकर उनसे मुलाकात की थी। यह मुलाकात पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में कंटेनर में तैयार किए गए एक विशेष कमरे में हुई। मुलाकात के दौरान कुलभूषण और उनकी मां व पत्नी के बीच शीशे की एक मोटी दीवार थी। मुलाकात से पहले कुलभूषण की मां और पत्नी की गहन जांच की गई। उनकी चूड़ी और मंगलसूत्र तक उतरवा लिए। यहां तक कि कुलभूषण की मां की जूतियों को पाकिस्तान ने जांच के लिए भेज दिया था। पाकिस्तान की मीडिया ने उनकी मां को कातिल और आतंकी की मां कहकर सवाल पूछे थे। मुलाकात के दौरान मां ने अपने बेटे से इंटरकॉम के जरिए बात की थी। वे अपने बेटे को छू भी नहीं सकी थीं।