28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 807

जीएसटी के बाद गिरते जीडीपी पर राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना  

गोवा में सरकार बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी और सरकार की नीतियों की आलोचना का कोई मौका इन दिनों नहीं छोड़ रहे हैं, उन्होंने आज ट्वीट कर पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।राहुल के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी गिरते जीडीपी पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

राहुल ने ट्वीट कर मोदी सरकार की जीडीपी को ग्रॉस डिवाइसिव पॉलिटिक्स नाम दिया है, राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम की विभाजनकारी राजनीति के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न मापदंडों में तेजी से गिरावट आई है। राहुल गाँधी ने इससे पहले गुजरात चुनाव के दौरान जीएसटी को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने गुजरात प्रचार के दौरान जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार दिया था।

गौरतलब है कि मुख्य सांख्यिकीय टी सी ए अनंत ने बताया था कि केन्द्रीय सांख्यकीय कार्यालय के अनुमान के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष (2017-18) में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी, जबकि पिछले वित्त वर्ष (2016-17) में यह 7.1 प्रतिशत थी। वहीं दुनिया के कई माने जाने अर्थशास्त्रियों ने केंद्र सरकार के नोटबंदी और जीएसटी के फैसले को अपना समर्थन दिया था। उनका माना है कि भारत सरकार के नोटबंदी और जीएसटी का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर थोड़े समय के बाद सार्थक असर नजर आएंगे।

आप के राज्यसभा उम्मीदवार एन डी गुप्ता का नामांकन हो रद्द -कांग्रेस नेता अजय माकन

अजय माकन ने दिया बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com

अरविन्द केजरीवाल ने जब से आम आदमी पार्टी की ओर से एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आम आदमी पार्टी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने मोर्चा खोल दिया है। माकन ने आप के राज्यसभा उम्मीदवार नारायण दास गुप्ता पर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है। 

अजय माकन ने इस संबंध में दिल्ली दरियागंज रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत दी है। माकन ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि नारायण दास गुप्ता 30 मार्च 2015 को नेशनल पेंशन ट्रस्ट के ट्रस्टी नियुक्त किए गए थे और अभी तक इस पद को उन्होंने संभाल रखा है। माकन ने शिकायत में दावा किया है कि ये ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बनता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि कानून के तहत एनडी गुप्ता का राज्यसभा सीट के लिए किया गया नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। 
 
अजय माकन ने आम आदमी पार्टी  के द्वारा चयन किए गए राज्यसभा उम्मीदवारों को भी लेकर हमला बोला है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के गठन के दौरान पारदर्शिता और आंतरिक लोकतंत्र के दावे खोखले साबित हुए हैं। अजय माकन ने आगे आप पर हमला बोलते हुए कहा कि आप के राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता भाजपा के नेता और देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेहद करीबी हैं। इससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है और उनके इशारों पर काम करती है। वहीं अजय माकन ने आप के दूसरे राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुशील गुप्ता जनाधार वाले नेता होने के बजाए पैसे वाले नेता हैं। 

मनी लॉन्डरिंग केस में मीसा भारती की मुश्किलें बढ़ी

मीसा भारती की मुश्किलें बढ़ी

राजेश सोनी | Navpravah.com

मनी लॉन्डरिंग केस में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की मुश्किलें कम होते नजर नहीं आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्डरिंग मामले में मीसा भारती के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में आज दूसरा आरोप पत्र दाखिल किया है। मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ दोनों दाखिल आरोप पत्रों पर 5 फरवरी को विचार किया जाएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने की 23 दिसंबर को मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया था। 
 
पीछे साल प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके विजबासन स्थित फार्म हाउस को अटैच कर चुकी है। यह फार्म हाउस मीसा और उनके पति शैलेश कुमार का है। 
 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष जब प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती से पूछताछ की थी, तब उनके जवाबों से प्रवर्तन निदेशालय संतुष्ट नहीं हुआ था। यह फार्म हाउस मीसा भारती और उनके पति ने शैल कंपनियों से अर्जित पैसों से ख़रीदा था। इन शैल कंपनियों से मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने 1 करोड़ 20 लाख रुपयों की मोटी कमाई की थी और इसी अवैध तरीके से कमाए गए धन से यह फार्म हाउस ख़रीदा गया था। इन शैल कंपनियों से पैसा 2008 -2009 के बीच आया था, तब लालू यादव देश के रेलवे मिनिस्टर थे। अब इस जांच की आंच लालू यादव तक पहुँच सकती है और इस दिशा में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय अपनी जांच आगे बढ़ रहे हैं।  

हार्दिक पटेल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा, “मैं भड़काता हूँ, तो भाजपा नेता क्या अमृत बरसाते हैं”

हार्दिक ने भाजपा नेताओं पर बोला हमला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पर अक्‍सर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगता रहा है। हार्दिक ने कई बार तीखी टिप्‍पणियां भी की हैं। इसी क्रम मे अब हार्दिक ने भाजपा नेताओं का उदाहरण देते हुए पूछा है कि अगर वह भड़काऊ भाषण देते हैं तो ये नेता क्‍या करते हैं।
 
हार्दिक के ट्वीट करने के बाद टि्वटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं हैं। हार्दिक पटेल के ऐसे ट्वीट के बाद कई अजीबोगरीब सवाल भी पूछे जाने लगे हैं। हार्दिक पटेल ने कल ट्वीट किया था कि अगर हार्दिक पटेल भड़काऊ भाषण देते हैं तो साध्‍वीजी, साक्षीजी, गिरिराज जी, संगीत सोम जी जैसे लोग क्‍या अमृत बरसाते हैं?
 
इस पर राहुल पटेल ने ट्वीट किया कि संसद में हथियार के साथ घुसेंगे, हर तरफ हरा ही हरा कर देंगे और देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्‍वीरें और हिंदू त्‍योहारों पर बैन लगाएंगे। वे लोग इन सबका जवाब देते हैं, पर खैर तुम्‍हें ये भड़काऊ भाषण ही लगेंगे। जीवनदीप ने ट्वीट किया करके कहा कि ये लोग हिंदुस्‍तान को जोड़ने की बात करते हैं और तुम लोग देश तोड़ने की। इसी तरह के कई ट्वीट हार्दिक के पोस्ट पर आने लगे हैं।
 
हार्दिक पटेल शुरुआत से ही भाजपा के खिलाफ हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने पटेलों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल रहे युवाओं को जेल में बंद करने की आलोचना भी की थी। उन्‍होंने ट्वीट किया था कि सूरत में पटेल आंदोलनकारियों को गलत मुकदमे में सेंट्रल जेल में बंद किया गया है और यह जानकर बहुत दुख हुआ कि युवा खुद के भविष्‍य के लिए लड़ता है और उसी को जेल में बंद कर दिया जाता है।

यूपी विधानसभा के बाहर किसानों ने सड़कों पर फेंके आलू

किसानों ने फेंका आलू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
किसानों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आवास और विधानसभा मार्ग पर आलू फेंक कर अपना आक्रोश जाहिर किया है। कल रात किसान ट्रेक्टर-टॉली में आलू भरकर लाए और लखनऊ की सड़कों पर फैला दिए। उत्तर प्रदेश में चाहे गन्ना किसान हो या फिर आलू-प्याज किसान, उसकी समस्याएं उसी तरह बनी हुई हैं। सरकार किसानों की दशा सुधारने के लाख दावे कर रही है, लेकिन समस्याओं से परेशान आलू किसानों का धैर्य जवाब दे गया है।
 
किसानों को इस समय आलू की कीमत चार रुपये प्रति किलो मिल रही है, इससे किसानों को उनकी फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों ने सरकार से आलू की कीमत 10 रुपये किलो करने की मांग की थी, लेकिन सरकार पर उनकी मांग का कोई असर नहीं हुआ।
 
सुबह जब प्रशासन को इस बात की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में सड़कों से आलू उठवाने का काम करवाया, लेकिन तब तक वाहनों के नीचे आकर आलू चारों तरफ फैल चुके थे। लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि आलू फेंकने वाले किसानों और वाहनों की पहचान हो गई हैं। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

कश्मीर: आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी शहीद

ब्लास्ट में 4 पुलिस कर्मी शहीद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
शनिवार को सुबह कश्मीर के सोपोर जिले में जोरदार आईईडी विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 जवान शहीद हुए हैं और कई घायल हुए हैं।
 
सोपोर के मुख्य बाजार में पुलिस दल को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है, पर अबतक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हमले के पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के बाद सोपोर के इस मुख्य बाजार की सारी दुकानें बंद करा दी गई है।
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में आतंकियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमले करने की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर इस तरह से हमला किया है।
 

अन्ना ने लोकपाल विधेयक पारित न होने पर दी अनशन की चेतावनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकपाल विधेयक पारित न होने पर अनशन करने की चेतावनी दी है। अन्ना ने कहा कि इसके सम्बंध में  23 मार्च से दिल्ली में अनशन करेंगे।

अन्ना हजारे ने कहा कि इस बार इच्छित परिणाम प्राप्त होने तक वह ‘आर-या-पार’ की लड़ाई लड़ेंगे। अन्ना ने कहा कि हमे यह उम्मीद थी कि पीएम मोदी राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन लाएंगे और देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे लेकिन ऐसा होता नही दिख रहा है।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने लोकायुक्त और लोकपाल विधेयकों को कमजोर कर दिया है और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी लोकपाल विधेयक को कमजोर किया था।

अन्ना ने कहा कि किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों को अपने आंदोलन से जोड़ना उनके जीवन की भूल थी, इसलिए उन्होंने अतीत से सबक ले लिया है। इसलिए जो भी उनके साथ होगा, वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से नही जुड़ेगा।

 

वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट को लेकर गहमागहमी तेज, पीएम मोदी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट बेहत दिलचस्प होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर पीएम मोदी एवं उनके अधिकारियों के बीच गहमागहमी शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी आज अपने अधिकारियों के साथ इस मामले पर बैठक कर रहे हैं। बजट को लेकर 3-3 घन्टे तक बैठक चल रही है। बता दें कि पिछले वर्ष दिसम्बर से ही वित्तीय वर्ष के बजट को लेकर बैठकें की जा रहीं थी।

जैसे-जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इस बार बजट को लेकर नए नए बयान सामने आ रहे हैं। कभी पीएम मोदी खुद तो कभी वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पर कुछ सलाह देते नजर आते हैं। कल भी वित्त मंत्रालय से खबर आई थी कि इस बार विकास दर 6.5 घटेगा, जिसे लेकर मोदी सरकार एकबार फिर विपक्षों के सामने घिरती नजर आ रही है। 

इस बार बजट को लेकर वित्त मंत्रालय से पीएम आवास तक अधिकारियों में खूब गहमागहमी है। इससे पहले कभी ऐसा देखा नहीं गया। कहीं न कहीं ये लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अधिकारियों के साथ बैठकें कर नौकरी, किसानों के मुद्दे, निजी निवेश मुद्दों जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए कई अर्थशास्त्रियों से मुलाकात करेंगे, जिसमें आर्थिक सलाहाकार समिति से जुड़े विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।

इस बार संसद का बजट सत्र  29 जनवरी से शुरू होगा, तथा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को वित्तवर्ष 2017-18 का आम बजट पेश करेंगे. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शीतकालीन सत्र की समाप्ति के अवसर पर दी

दिल्ली-एनसीआर ठंड और घने कोहरे की चपेट में, कई ट्रैन रद्द

उत्तर भारत में शीत लहर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah. com

पूरा उत्तरभारत इस समय घने कोहरे और ठंड की चपेट में है। घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बहुत कम है और इसका सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर नजर आ रहा है। बता दें विजिबिलिटी कम होने के कारण आज करीब 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं 49 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं और 13 ट्रेनों का समय बदला गया है।

शनिवार की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। दिल्ली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरयाणा, राजस्थान, यूपी और पंजाब को भी ठंड ने अपने चपेट में ले रखा है। उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और इन स्थानों पर भयंकर ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में चार लोगों के मरने की खबर है।

पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां भी घने कोहरे रेल यातायात पर काफी असर डाला है। राजस्थान में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अलवर सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीगंगानगर और पिलानी समेत यहां के भी कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया ट्रिपल झटका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान को आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाते हुए पाक को ट्रिपल झटका दिया है।

1- अमेरिका ने पाकिस्तान को अफ़ग़ानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क से जुड़े हुए 15 आतंकियों की लिस्ट सौंपी है।

2- अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

3- अमेरिका ने पाकिस्तान को धार्मिक आजादी के उल्लंघन वाले देश की लिस्ट में डाल दिया है।

अब अमेरिका द्वारा दिए ट्रिपल झटके के बाद पाकिस्तानी सरकार और मीडिया में हड़कंप सा मचा हुआ है। वहीं पाकिस्तान की मीडिया में तो यहां तक बात की जा रही है कि कहीं अमेरिका हम पर अपने ड्रोन हथियार के द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक ना कर दे।

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने का कारण बताते हुए पाकिस्तान को दी जाने वाली 7000 करोड़ की सैन्य मदद को रोक दी है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ नजर आ रहा है और डोनाल्ड ट्रम्प पर अनाप-सनाप आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि ट्रम्प इंडिया की भाषा बोल रहे हैं।