28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 806

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कश्मीर: सोपोर जिले में आईईडी ब्लास्ट में 4 पुलिसकर्मी शहीद।

जीडीपी को लेकर राहुल गाँधी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। 
 
यह बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक फैसला साबित होगा, यह एक अध्याय का अंत है -जेडीयू नेता के.सी त्यागी 

लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना, जाएंगे उच्च न्यायालय। 

लालूजी को बेल जरूर मिलेगी, हम मजबूती से लड़ेंगे, लालूजी शेर हैं -तेज प्रताप यादव
 
सजा ऐलान के बाद लालू का ट्वीट, लिखा, “सामाजिक न्याय के लिए जान दे दूंगा।” 
 
कैप्टाउन टेस्ट -हार्दिक पंड्या ने संभाली लड़खड़ाती भारतीय पारी, चाय से पहले भारत ने बनाए 7 विकेट खोकर 185 रन। 
 
पाकिस्तान के पूर्व खिलाडी और राजनेता इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी !
 
तिमाही में रिलायंस जियो की कुल आय 6,148.73 करोड़ रुपये रही-मुकेश अम्बानी 

भाजपा के आगे झुकने से अच्छा है, मौत को गले लगाना -लालू प्रसाद यादव 

लालू ने सजा के बाद साधा भाजपा पर निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद लालू यादव ने ट्वीट के द्वारा भाजपा पर निशाना साधा है। लालू ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा के आगे झुकने से अच्छा है, मौत को गले लगाना। आगे उन्होंने लिखा कि वे हमेशा सामाजिक न्याय, एकता और बराबरी के लिए लड़ते रहेंगे। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा लालू समेत 16 दोषियों को न्यायमूर्ति ने सजा सुनाई। देवघर कोषागार मामले में दोषी ठहराए गए फूल चंद्र, महेश प्रसाद, बी जूलियस, राजाराम, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार और सुशील कुमार को भी 3.5 साल के लिए जेल के पीछे भेज दिया गया है। 
 
विदित हो कि इस मामले की सुनवाई 13 दिसम्बर को पूरी हुई थी और सीबीआई अदालत ने 10 दिन बाद उन्हें दोषी करार दिया। मामले में 34 आरोपी थे, जिनमें सुनवाई के दौरान 11 की मौत हो गई जबकि एक सीबीआई का गवाह बन गया और अपराध कबूल कर लिया। 16 दोषियों में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके नाम फूलचंद मंडल, बेक जुलियस और महेश प्रसाद हैं। लालू प्रसाद चारा घोटाले से संबंधित तीन और मामलों में सुनवाई का सामना कर रहे हैं।  

नकल पर लगाम कसने के लिए यूपी बोर्ड ने लिया सख्त फैसला

यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी में है। इसके लिए सिर्फ कड़े नियम बनाकर या फिर केंद्र निर्धारण पारदर्शी तरीके से करने भर से नकल नहीं रुकने वाली है। इसके लिए नकल माफिया पर पुख्ता नकेल कसने के लिए यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की बार कोडिंग कराने की तैयारी कर रही है।उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान ये निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी 15 जनवरी तक क्रियाशील किए जाएं।
 
परीक्षा के दौरान प्रबन्ध तंत्र का कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में न रहे। परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका की अदला-बदली न हो सके, इसके लिए सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका पर कोडिंग की व्यवस्था की जाएगी। बोर्ड अफसरों को यह पुख्ता सूचनाएं हैं कि परीक्षाओं में नकल माफिया अपनों को उत्तीर्ण कराने का हर जतन करते हैं। इसमें कॉपियों की अदला-बदली का खेल तमाम प्रयासों के बाद भी रुक नहीं रहा है, इसलिए ये व्यस्था की जायेगी।
 
बोर्ड अपने प्रमाणपत्र और प्रवेश पत्र तक की बार कोडिंग करा चुका है। वह प्रयोग सफल रहा है, इसलिए इस बार उत्तर पुस्तिकाएं बार कोडिंग की दिशा में बढ़ा है। बोर्ड का मानना है कि धीरे-धीरे सभी जिलों में बार कोड वाली कॉपियों पर ही परीक्षा कराई जाएगी।
 
अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि प्रयोगात्मक परीक्षा 13 जनवरी तक हर हालत में सम्पन्न करा ली जाए। बोर्ड के सचिव को निर्देश दिये हैं कि जिन परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे पाये, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अब खाने में मिलावट पाए जाने पर FSSAI करेगा भुगतान

FSSAI करेगी भुगतान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

अब अगर आपके खाने में मिलावट पाई जाती है, तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके अपने खाने की जांच कराना अब देश में बहुत आसान हो गया है। अगर आपको अपने खाने की शुद्धता पर शक है, तो आपको अब घबराने की जरुरत नहीं है। अब आप अपने खाने की जांच किसी भी सरकारी प्रयोगशाला में करा सकते हैं। अगर आपका खाना शुद्धता के मापदण्डों पर खरा नहीं उतरता है, तो उस खाने की पूरी कीमत आपको FSSAI भुगतान करेगा।
 
आप अगर बाजार से कुछ खाने का समान खरीदते हैं और उसमें कोई दिक्कत आती है, तो आपको फ़ूड इंस्पेक्टर के आने का इंतजार नहीं करना है। अब फ़ूड रेगुलेटर एफएसएसएआई देश के लोगों को खाने-पीने की चीजों के लिए जागरूक बना रहा है। अब देश में कोई भी व्यक्ति खाने-पीने की चीजों की शुद्धता की जांच किसी भी नेशनल  एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन प्रयोगशाला से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में करा सकता है। अगर प्रयोगशाला में जांच के दौरान उस व्यक्ति के खाने में मिलावट पाई जाती है, तो उसका पूरा भुगतान एफएसएसएआई करेगा। उस व्यक्ति के मिलावटी खाने के सैंपल को एफएसएसएआई आगे की कार्रवाई करने के लिए अपने पास रख लेगा। 
 
अलग-अलग प्रयोगशाला की जाँच में अंतर न हो, इसके लिए एफएसएसएआई 15 स्टेट लैब का नेटवर्क तैयार कर रहा है और इन्हीं प्रयोगशाला की जाँच को वैध करार दिया जाएगा। देश में इन प्रयोगशालाओं को तैयार करने में करीब 500 करोड़ रुपयों का खर्च किया जाएगा। इसका असर यह होगा कि देश में सारी फ़ूड कंपनियां खाने की शुद्धता को लेकर और सावधानी बरतेंगी। देश में वर्तमान में करीब 250 प्रयोगशाला हैं।   
 
 

पिछले 5 सालों में देश में बढ़े 197 विश्वविद्यालय और 4501 कालेज -रिपोर्ट

प्रकाश जावड़ेकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

5 साल में 197 विश्विद्यालय और 4501 कालेज नए खुले हैं, लेकिन इसके बावजूद उच्च शिक्षा में भारत आज भी चीन के मुकाबले काफी पीछे ही है। चीन में ग्रॉस एनरोलमैंट रेश्यो 43.39 प्रतिशत है, जबकि भारत में यह आँकड़ा 26.87 प्रतिशत ही है। हालांकि यह आंकड़ा 2015 का है, लेकिन तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में उच्च शिक्षा के मामले में भारत का इस तरह से पिछड़ना चिंता का विषय बन गया है।

पिछले 5 साल में देश में कालेजों की संख्या 35,525 से बढ़ कर 40,026 हो गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2012-13 में देश में 3 करोड़ 1 लाख विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे थे, जिनमें 1.67 करोड़ लड़के और 1.34 करोड़ लड़कियां थीं, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा बढ़ कर 3.57 करोड़ हो गया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इस रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालयों की सबसे कम संख्या बिहार में है, जबकि सबसे ज्यादा कालेज तेलंगाना में हैं। तेलंगाना में प्रति 1 लाख विद्यार्थी 59 कालेज हैं और यहां प्रति कालेज 483 छात्र हैं, जबकि कर्नाटक में प्रति 1 लाख विद्यार्थी 53 कालेज हैं।

विशेषाधिकार हनन मामले में राहुल गाँधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

राहुल गाँधी की मुश्किलें बढ़ी

राजेश सोनी | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ 28 दिसंबर को एक ट्वीट किया था और अब उनका यह ट्वीट उन्हें महंगा पड़ता नजर आ रहा है। इस ट्वीट को भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने आपत्तिजनक बताते हुए 28 दिसंबर को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को नोटिस पेश किया।  
 
बता दें कि भाजपा नेता भूपेंद्र यादव द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए, इस विशेषाधिकार हनन नोटिस को सभापति और देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन के पास विचारार्थ करने के लिए भेज दिया है। सभापति वेंकैया नायडू ने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव की मांग पर विषेशाधिकार हनन के नोटिस को लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन के पास भेजा है। 
 
भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर आरोप लगाते हुए नोटिस में लिखा है कि राहुल गाँधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के द्वारा 27 दिसंबर को सदन में दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। नोटिस में यादव ने आगे लिखा है कि राहुल गाँधी द्वारा 28 दिसंबर को किया गया ट्वीट बेहद आपत्तिजनक है और इस तरह के ट्वीट से राहुल गाँधी जानबूझकर राज्यसभा की कार्यवाई में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। 

साढ़े तीन साल के लिए सलाखों के पीछे पहुंचे लालू , 5 लाख का जुर्माना  

लालू पहुंचे सलाखों के पीछे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा लालू पर कोर्ट ने पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। लालू प्रसाद यादव की सजा में बड़ी बात यह है कि लालू को जमानत भी नहीं मिलेगी। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा लालू समेत 16 दोषियों को न्यायमूर्ति ने सजा सुनाई। देवघर कोषागार मामले में दोषी ठहराए गए फूल चंद्र, महेश प्रसाद, बी जूलियस, राजाराम, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार और सुशील कुमार को भी 3.5 साल के लिए जेल के पीछे भेज दिया गया है। 

विदित हो कि इस मामले की सुनवाई 13 दिसम्बर को पूरी हुई थी और सीबीआई अदालत ने 10 दिन बाद उन्हें दोषी करार दिया। मामले में 34 आरोपी थे, जिनमें सुनवाई के दौरान 11 की मौत हो गई जबकि एक सीबीआई का गवाह बन गया और अपराध कबूल कर लिया। 16 दोषियों में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके नाम फूलचंद मंडल, बेक जुलियस और महेश प्रसाद हैं। लालू प्रसाद चारा घोटाले से संबंधित तीन और मामलों में सुनवाई का सामना कर रहे हैं। 

‘Race 3’ में अनिल कपूर का आया नया लुक सामने

अनिल कपूर का नया लुक आया सामने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
सलमान खान अब ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद ‘रेस 3’ में दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से ही शुरू हो गई थी और अब अनिल कपूर का पहला लुक भी सबके सामने आ चुका है। अनिल कपूर इस लुक में कैदी बने हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक में उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है। इस फोटो में कैदी के ड्रेस के अलावा सफेद दाढ़ी और काले बाल में दिखाई दे रहे हैं।
 
अनिल कपूर ने ऐसे तो कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है, लेकिन आगामी ‘रेस 3’ में इस बार अनिल कपूर का लुक बेहद अलग है। सलमान खान और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है, रेस 3 के साथ अनिल कपूर फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भी अनिल कपूर रेस की दोनों सीरीज में काम कर चुके हैं।
 
रेस 3 रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में इस बार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह नजर आयेगें, यह फ़िल्म 2018 की ईद में रिलीज होगी।

विश्वास ने किया राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर खुलासा 

कुमार विश्वास करेंगे खुलासा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज़ आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता कुमार विश्वास का आप पार्टी पर  हमला जारी है। विश्वास ने एक निजी चैनल से इंटरव्यू में आप के आलाकमान अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है। 
 
कार्यक्रम में जब कुमार विश्वास से उन्हें राज्य सभा टिकट नहीं मिलने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे लहजे में जी हुजूर न था, इससे ज्यादा मेरा कसूर न था। कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हेंडल पर अपने साक्षात्कार का वीडियो शेयर किया है। टेलीविजन चैनल पर यह साक्षात्कार आज रात दिखाया जाएगा।
https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/949478222017708032

उन्होंने साक्षात्कार में कहा है कि मैं तो केवल एक मोहरा हूं, पिछले सात महीनों से इस माहिष्मति की शिवगामी देवी कोई और है, जो हर बार नए कटप्पा लाकर मुझ जैसे बाहुबिलयों की हत्या कर देती है। मेरा उनसे आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से आए गुप्ताज से मिले योगदान का कुछ दिन आनंद लें। मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें। 

उत्तराखंड: जीएसटी और नोटबंदी से परेशान ट्रांसपोर्टर ने भाजपा नेताओं के सामने खाया जहर   

भाजपा नेता सुबोध उनियाल मुश्किलों में फंसे

राजेश सोनी | Navpravah.com 

उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हल्द्वानी से एक ट्रांसपोर्टर ने भाजपा नेताओं के सामने जहर खा लिया है। यह ट्रांसपोर्टर देश में केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागु करने से दुखी था। 
 
इस ट्रांसपोर्टर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नेता सुबोध उनियाल के सामने जहर खा लिया और केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगा। उस ट्रांसपोर्टर का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा देश में नोटबंदी और जीएसटी लागु करने के बाद से उसका धंधा पूरी तरीके से चौपट हो गया है। कारोबारी के जहर खाने के बाद, उन्हें देहरादून के दून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
 
बता दें कि हल्द्वानी का स्थानीय ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय बैंक के कर्ज के तले दबा हुआ था और इसको लेकर बहुत परेशान चल रहा था। इस परेशानी को लेकर वह देहरादून के भाजपा प्रदेश मुख्यालय के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचा था। उसका कहना था कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण उसका धंधा पूरी तरीके से बर्बाद हो गया है। अब उसके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं, इस वजह से उसने भाजपा के उत्तराखंड राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में जहर कहाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।