सौम्या केसरवानी । Navpravah.com चाय हमारी दिनचर्या का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ऐसा कोई नहीं है, जिसकी दिन की शुरुआत चाय से ना होती हो। दूध वाले चाय के अलावा बहुत से लोगों को काली चाय भी पसंद होती है। काली चाय पर हुए एक अध्ययन में बताया गया है कि हर रोज कम से कम 5 कप काली चाय पीने वाले लोगों का वजन तेजी से कम होता है। ब्लैक चाय की पत्तियाँ कैमेलिया सिनेसिस नामक झाड़ी से मिलती हैं। काली चाय पीने से रक्त का संचार अच्छे से होने लगता है, क्योकि इसमें कैफीन की मात्रा कम पाई जाती है तथा इसमें फ्लोराइड भी पाए जाने के कारण यह हड्डियों के सभी रोग दूर रखता है। ब्लैक चाय पीने से अनेक फायदें होते हैं, जो हैं – 1. यदि आप काली चाय में नींबू का रस मिलाकर पियेंगे, तो आपको सिरदर्द से जल्दी आराम मिलेगा। 2. काली चाय में पाई जानेवाली टैनिन नामक रासायनिक पदार्थ के कारण यह पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, जिससे गैस तथा पाचन सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलता है। 3. इस चाय का सेवन हमें प्रोस्टेट, ओवेरियन और फेफड़ों के कैंसर से बचाता है। इसमें अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे हम त्वचा के कैंसर से बचाते हैं। 4. दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है कि उसकी कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह बेहतर ढंग से होते रहे, जिसमें काली चाय बहुत मदद करती है। 5. काली चाय का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को 75% तक कम करता है। 6. यदि रोज एक से दो कप काली चाय का सेवन किया जाए, तो यह डाइबिटीज होने के खतरे को 70 % तक कम करता है । 7. जो लोग ब्लैक टी का सेवन करते हैं, उनकी हड्डिया, दूध वाली चाय का सेवन करने वाले लोगो से अधिक मजबूत होती हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 286 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने झटके। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने टीम के लिए 2 विकेट का योगदान दिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई दक्षिण अफ्रीका को भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक के बाद एक झटके दिए। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका मैच के पहले ही ओवर में डीन एल्गर के रूप में लगा, जो भुवनेश्वर की एक बाहर जाती गेंद पर विकेट के पीछे पकड़े गये। शून्य पर पहला झटका लगने के बाद पिच पर आये हासिम अमला ने संभल कर शुरुआत की। भुवनेश्वर ने अपने अगले ही ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज मकराम को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद हासिम अमला भी ज्यादा कुछ योगदान देने में असमर्थ रहें, उन्हें भी भुवनेश्वर ने कॉट बिहाइंड आउट कर पवेलियन भेजा।
महज 12 रन के स्कोर पर अपने 3 महत्त्वपूर्ण बल्लेबाजों को खोने के बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने सम्भलते हुए टीम का स्कोर 50 के पार पहुँचाया। अनुभवी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों पर प्रेशर डालने की पूरी कोशिश की, लेकिन 126 के स्कोर पर एबी डिविलियर्स बुमराह की एक अंदर आती गेंद को पढ़ने में चूक गये और उनके स्टंप बिखर गए। एबी डिविलियर्स ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस भी उनके पीछे-पीछे आउट होकर चलते बने, उन्होंने 62 रनों की पारी खेली।
बाद के पिछले बचे 5 बल्लेबाजों ने टीम को एक बेहतर टोटल तक ले जाने में प्रयास किया पर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने से दक्षिण अफ्रीकन टीम 286 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब भारत को बचे हुए 17 ओवर खेलने हैं। इस बीच भारतीय टीम के लिए अगला लक्ष्य होगा कि किसी तरह आज विकेट न दिया जाए, ताकि कल पूरा दिन खेल कर टीम के लिए एक बेहतर स्कोर बनाया जा सके।
विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनीं फिल्म 1921 की एक्ट्रेस ज़रीन खान एक घोस्ट विस्परर का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम रोज़ है और वह रूहों से बात कर सकती है, उनके मैसेज दूसरों को पंहुचा सकते है। ज़रीन ने नवप्रवाह से एक खास बातचीत में बताया कि वह हॉरर फिल्म्स से बहुत डरती हैं, यही वजह है कि यह फिल्म उनके लिए चुनौती जैसी थी।
फिल्म अक्सर-2 पर हुए विवाद के बारे में ज़रीन ने अपनी पक्ष स्पष्ट किया, ज़रीन ने कहा कि वह एक सिंपल बैकग्राउंड से आती हैं। उन्हें अपना जीवन बिल्कुल सिंपल तरीके से जीना पसंद है, जहां किसी प्रकार का विवाद न हो और न ही वह किसी भी ड्रामें में शामिल होना पसंद करतीं हैं। उनके अनुसार, वह पूरी फिल्म मेकिंग के दौरान सबकुछ बर्दाश्त कर रही थी, क्योंकि यह उनकी भी फिल्म थी, वह नहीं चाहती थी कि वह जिन लोगों के साथ काम कर रहीं हैं, वह उनकी बुराई करें, लेकिन फिल्म रिलीज होने के समय जब मेरे प्रोफ्नालिज्म पर उंगलियाँ उठाई गई, तो मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ और मैंने लोगों के सामने इस पर खुलकर बोलने का फैसला किया।
वह आगे कहती हैं कि मैं एक ऐसे व्यक्तित्व वाली लड़की हूँ, जो गलत चीज़ों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैं किसी फिल्मी बैगराउंड से नहीं आती, जिसका कोई गॉडफादर है या पिता है या बॉयफ्रेंड है। ऐसे में लोग इंडस्ट्री में आपको सपोर्ट नहीं करते और अक्सर-2 के विवाद में मुझे किसी का सपोर्ट नहीं मिला, जिसके खिलाफ मुझे खुद उठकर बोलना पड़ा।
zareen in aksar 2
आगे ज़रीन कहती हैं कि मैं नहीं चाहती थी कि ऐसा किसी भी नइ एक्ट्रेस के साथ हो। यह सब उन्हें इसलिए बर्दाश्त करना पड़े कि विरोध करने पर उन्हें कोई काम नहीं मिलेगा। मै नहीं जानती कि अचानक क्या हुआ और किस कारण अक्सर-2 में नए इनपुट्स डाले गए, जबकि फिल्म साइन करते वक्त मुझसे बिल्कुल इस बात की चर्चा नहीं की गई थी कि यह एक बोल्ड फिल्म भी होगी, जिसमें मुझे बोल्ड सीन्स करने होंगे।
बता दें कि दिसंबर 2017 में रिलीज़ हुई अक्सर 2 में ज़रीन ने फिल्म मेकर्स पर उनसे जबरदस्ती इंटिमेट सीन्स करवाने का आरोप लगाया था, जबकि मेकर्स ने बताया कि तय शेड्यूल के बावजूद जरीन खान ने न तो प्रेस कॉन्फ्रेंस की और न ही स्पांसर्स के साथ मीटिंग की। उन्होंने आरोप लगाया था कि जरीन खान के अपने कमिटमेंट्स पूरा नहीं करने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ये फिल्म 2006 में बने अक्सर का दूसरा भाग थी। इस फिल्म में गौतम रोड़े, अभिनव शुक्ल, ज़रीन खान और मोहित मदान मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को बनाने की शुरुआत जुलाई 2016 में शुरू हुई थी।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुई। कानोडिया रोड पर डीपीएस स्कूल की बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसके कारण इस भीषण सड़क दुर्घटना में 5 छात्रों समेत बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन सभी छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि कानोडिया रोड के बाईपास दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में स्कूल की बस के आगे का हिसा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।
राय ने आगे बताया कि हादसे में घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं घायल बच्चों के माँ-बाप उनकी स्थिति जानने के लिए अस्पताल पहुँच गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्धेनजर पूरे अस्पताल के परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि आपकी सरकार को चार साल हो गए हैं पर कहाँ है लोकपाल? उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसने के लिए पीएम मोदी के 2013 के लिए ट्वीट का सहारा लिया है। राहुल ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यूपीए सरकार ने लोकसभा में लोकपाल बिल पेश किया था, तब विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने बिल का विरोध करते हुए कहा था कि सरकार ने प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में नहीं लाकर संविधान का उल्लंघन किया है। राहुल ने पीएम मोदी पर लोकपाल के मुद्दे पर निशाना साधने के लिए मोदी के 2013 के ट्वीट को शेयर किया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम हुआ करते थे और 2014 के चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक और पीएम पद के उम्मीदवार थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट को शेयर करते हुए से पूछा है कि बीत गए 4 साल, नहीं आया लोकपाल, जनता पूछे एक सवाल, कबतक बजाओगे झूठी ताल? राहुल ने आगे सवाल किया कि क्या लोकतंत्र के रक्षक और जवाबदेही के अग्रदूत सुन रहे हैं। 2013 के उस ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा था कि लोकपाल बिल को पास नहीं होने देने के लिए, मैं सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की अगुवाई वाली भाजपा के सांसदों के सकारात्मक और सक्रीय योगदान से बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ । भाजपा उस दौरान विपक्ष में थी और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोकपाल बिल को अपना समर्थन कर रही थी।
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com पश्चिम बंगाल सरकार ने आज राज्य का आधिकारिक लोगो जारी किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस लोगो को आज अपने जन्मदिन पर लॉन्च किया है, इसलिए लॉन्चिंग की तारीख का खास महत्व है। नये लोगो में हरे रंग को प्राथमिकता दी गई है। नये लोगो में भारत सरकार का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ पर हल्का हरा रंग डाला गया है। नीचे हरे रंग के बॉर्डर के बीच में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दिखाया गया है। इस लोगो पर सोशल मीडिया में कई ट्वीट आ रहे हैं, सभी ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। शीर्षेन्दु घोषाल ने ट्वीट किया है कि यह पश्चिम बंगाल का लोगो है या फिर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बंगाल का लोगो। कन्नन ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि यह सबसे सेकुलर लोगो है, क्या इस लोगो में मैप के अलावा कुछ नहीं डाला जा सकता था, कम से कम रसगुल्ले की तस्वीर तो डाली जाती।
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया और अब उन पर खुलकर हमला हो रहा है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर टिप्पणी की थी। गोपाल राय की टिप्पणी पर विश्वास ने पलटवार करते हुए कहा है कि 5 राज्यों के प्रभारी, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, पीएसी मेंबर, राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली के विधायक, दिल्ली के मंत्री सहित 9 पदों पर सुशोभित, गोपाल राय जी, जिन्हें कार्यकर्ताओं का मीर जाफर कहते हैं, उनकी नींद 7 महीने बाद जागी है।
विश्वास ने कहा कि यहां हर बार नए कटप्पा पैदा किए जाते हैं। मैं बाबरपुर में रैली कर कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें जिताने गया था, अब वह सुशील गुप्ता के लिए रैली करवाएं। कुमार विश्वास ने आगे कहा कि मेरा गोपाल राय से अनुरोध है कि नए-नए कांग्रेस और बीजेपी से आए हुए जो गुप्ताज हैं, उनके योग ‘दान’ का आनंद लें, मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें। दिल्ली राज्यसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पर हमला बोला। विश्वास ने राय को आम आदमी पार्टी का किम जोंग उन करार दिया है। इससे पहले गोपाल राय ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा था कि विश्वास आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए विधायकों को तोड़ने की साज़िश रचा हो, उसे राज्यसभा में कैसे भेजा सकता है? वो पार्टी की आवाज बनेगा या पार्टी ख़त्म करने के लिए काम करेगा? विश्वास के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वह उन्हें मारेंगे, लेकिन शहीद नहीं होने देंगे। लेकिन वह शहीद हो गए, अब केजरीवाल उनके शव के साथ छेड़छाड़ ना करें।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर है। सीएम योगी ने अधिकरियों को रैन बसेरा में समुचित सुविधा नहीं होने पर फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। योगी ने कल देर रात तक प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दीनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, काशी रेलवे स्टेशन के पास एक रैन बसेरा, भारत माता मंदिर, मंडुवाडीह रेलवे ओवर ब्रिज और दशाश्वमेध घाट स्थलीय निरीक्षण कर की। उन्होंने सीवेज ट्रीमेंट प्लांट सहित तमाम विकास कार्यों को हर हाल में मार्च तक पूरा करने का आदेश दिया है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने आज अपने वाराणसी के दौरान पीएम मोदी के सवच्छ भारत अभियान को भी आगे बढ़ाया है। उन्होंने इसके लिए वाराणसी शहर में बाल स्वछता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इस अवसर पर सीएम योगी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि प्रथम चरण में आज तहसील स्तर पर बच्चों, महिलाओं एवं आम लोगों की मदद से ‘बाल स्वच्छता रथ’ के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। दूसरे चरण में इसका दायरा बढाकर ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों बाल स्वच्छता रथ सदर, राजातालब एवं पिंडरा तहसीलों के क्षेत्रों में घूम-घूम सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के प्रयास करेंगे। दल के सदस्य खुले में शौच करने वालों को देखकर ‘सीटी बाजाकर’ जहां-तहां शौच करने वालों को अगाह करेंगे। बाल स्वचछता रथ रोजाना जिला मुख्यालय से रवाना होंगे और लौट शाम में संबंधित दिनभर के कामकाज का ब्यौरा देंगे। रथों में सफाई के लिए जरूरी समान एवं सफाई कर्मी भी तैनात रहेंगे। योगी ने इस अभियान से जुड़े पांच-पांच बच्चों एवं महिलाओं को विशेष प्रकार के पोशाक भेंट किये।