28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 805

शीर्ष पुलिस अधिकारियों की क्लास लेने मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के टेनकपुर में शुरू हुए 3 दिवसीय शीर्ष पुलिस के सालाना सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे हैं। पीएम मोदी आज सुबह वायु सेना के विशेष विमान से महाराजापुरा एयर बेस पर पहुंचे हैं। यहाँ उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।अधिकारियों के मुताबिक, इस सम्मलेन में पीएम मोदी के अलावा प्रदेशों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी शिरकत करने जा रहे हैं। 
 
बता दें कि इस सम्मेलन में पीएम मोदी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने वाले हैं। इनमें सबसे मुख्य साइबर आतंकवाद, युवाओं को अतिवाद बनने, सीमापार आतंकवाद, सोशल मीडिया का प्रभाव और नए युग के अपराधों के मुद्दे शामिल हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा ही सम्मेलन में 2014 में गुवाहाटी में, 2015 में गुजरात के कच्छ में और 2018 में हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने इससे पहले इस बात पर जोर दिया था कि ऐसे सम्मेलन सिर्फ दिल्ली में न आयोजित होकर देश के हर हिस्से में आयोजित किये जाए। 
 
गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री हंसराज अहीर और किरण रिजिजू भी हिस्सा लेने इस सम्मेलन में पहुंचे हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और 205 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।  

गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली के आसमान पर विमान हुआ ‘बैन’

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बैन रहेंगे विमान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एक सप्ताह तक रोज दो घंटे दिल्ली का आसमान विमानों के लिए प्रतिबंधित होने के कारण करीब एक हजार उड़ानें रद्द कर दी जाएंगी।
 
हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा आने वाली और यहां से जाने वाली उड़ानें इससे प्रभावित होंगी। करीब 500 घरेलू उड़ानें रद्द की जाएंगी, तथा कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय में बदलाव किया जाएगा।
 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सूचना के अनुसार, 18 से 26 जनवरी तक 10:35 बजे से 12:15 बजे तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोई भी विमान उतर नहीं सकेगा और न ही वहां से उड़ान भर सकेगा।
 
अधिकारी ने कहा कि इससे रोज करीब 100 उड़ानें प्रभावित होंगी, हम 40 अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों को इस समय से पहले या इसके बाद में व्यवस्थित करेंगे।

अमेरिका के सख्ती के बाद “टेरर फंडिंग” के खिलाफ पाकिस्तान सरकार सख्त

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेरिका के सख्ती के बाद अब पाकिस्तानी सरकार आतंकी संगठनों को मिलने वाले टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों और तथाकथित चेरिटी को अब जो भी फंड मुहैया कराएगा, उसको दस साल तक की जेल के साथ भारी जुर्माना हो सकता है। 

इस प्रतिबंध की जानकारी पाकिस्तानी सरकार ने देश भर के मुख्य स्थानों पर विज्ञापन लगाकर दिया है। वहीं इसके आलावा यह विज्ञापन आज पाकिस्तान के सभी प्रमुख अखबारों में भी प्रकाशित किया गया है। इन विज्ञापनों में पाकिस्तानी सरकार द्वारा साफ-साफ चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति आतंकी हाफिज सईद जैसे प्रतिबंधित संगठनों जमात उल दावा को धन मुहैया कराएगा उस पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस समय पाकिस्तान में सबसे बड़ा आतंकी संगठन जमात उल दावा है, जिसका सरगना आतंकी हाफिज सईद है और वो अपने चेरिटी और संगठन को मिलने वाले फंड को दुनिया भर में आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल करता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने और उनपर सख्त रुख न अपनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 7000 करोड़ रुपए की सैन्य मदद को रोक दिया था और अपने देश से आतंकवाद खत्म करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

सड़क दुर्घटना: दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे पर 4 वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों की मौत, 2 घायल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के सिंधु बॉर्डर के पास आज सुबह तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 4 वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन खिलाड़ियों पिछले महीने वर्ल्ड वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मैडल दिलाने वाले सक्षम यादव भी शामिल थे।

स्विफ्ट डिजायर कार में सवार ये सभी खिलाड़ी किसी मैच में भाग लेने के लिए जा रहें थे, पर हाईवे पर कार का संतुलन बिगड़ने से कार एक खम्बे से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एक-एक कर कार से बाहर निकाला पर 6 में से 4 खिलाड़ियों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। बाकि बचे 2 घायलों को पुलिस ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि मृतक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। वर्ल्ड वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिसंबर 2017 में मॉस्को में गोल्ड मैडल दिलाकर भारत का नाम रोशन करने वाले सक्षम यादव दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं। बाकि खिलाड़ी भी दिल्ली के तिमारपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में हरीश, टिंकू, सूरज तथा एक अन्य शामिल है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

पुणे हिंसा: जिग्नेश मेवाणी के समर्थन में आये केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले।

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के सिंधु बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, वेट लिफ्टिंग के 4 खिलाड़ियों की मौत।

ग्वालियर: टेकनपुर में पुलिस अफसरों के सम्मेलन में जाएंगे पीएम मोदी।

लालू यादव को हजारीबाग के खुली जेल में रखा जा सकता है।

लालू प्रसाद के खिलाफ अंतिम निर्णय फैसला नहीं है -अश्विनी कुमार

पंजाब: किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेगी सरकार।

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सरपंच को घसीटते हुए उतारा मौत के घाट।

केपटाउन टेस्ट: 142 रनों की लीड से मुश्किल में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका ने बनाये 2 विकेट खोकर 65 रन।

एशेज टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 6 विकेट खोकर 606 रन, इंग्लैंड पर एक और हार का संकट।

हाफ़िज़ के संगठनों को चंदा देने वालों को 10 साल की सजा।

मुंबई के सिनेविस्टा स्टूडियो में लगी भीषण आग

राजेश सोनी | Navpravah.com

मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में आज रात 8 बजे भीषण आग लगी है। यह स्टूडियो अभिनेता प्रेमनाथ के बेटे प्रेम किशन चलाते हैं। इस हादसे के वक़्त स्टूडियो में एक टीवी सीरियल की शूटिंग चल रही थी।

प्रशासन के अनुसार इस हादसे में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है और सभी लोगों को स्टूडियो से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अब स्थित पूरी नियंत्रण में है। वहीं बीएमसी के एक अफसर ने बताया है कि अब स्टूडियो के अंदर कोई नहीं फंसा है।

जब इस स्टूडियो में आग लगी, तब इस स्टूडियो में कलर्स चैनल की टीम बेपनाह सीरियल और सोनी चैनल की टीम हासिल सीरियल की शूटिंग में व्यस्त थी। इन सभी लोगों को स्टूडियो से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

आग की खबर लगने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों और 8 धमकल कर्मी हादसे की जगह पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। आग स्टूडियो के पूरे 3000 स्क्वायर फ़ीट एरिया में फैल चुकी है और इलेक्ट्रिक वायरिंग के कारण आग की लपटें अभी भी उठ रही हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अंधेरी में मरोल नाका में एक रहियासी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 2 बच्चों की मौत हो गई थी और पांच लोग बुरी तरीके से जल गए थे। वहीं पिछले हफ्ते मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

सर्दी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए अपनाए ये उपाय  

सर्दियों में अपनाए ये उपाय

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

सर्दियों के मौसम में आजकल सर्दी से परेशान मरीज आम हो गए हैं। लोगों की चिंता का कारण यह होता है कि वे किस तरह खुद को सर्दी के मौसम में स्वस्थ रख पाएं। दरअसल लोगों को आसानी से सर्दी हो जाने के कारण इस मौसम में तेज़ी से फैलनेवाला इन्फ्लूएंजा वायरस है।  

इस संक्रामक वायरस से लोग आसानी से ठंड में सर्दी के शिकार हो जाते हैं। सर्दी में लोग ज्यादातर घर में रहना पसंद करते हैं, इससे हमारे आसपास के वातावरण में वायरस को पकड़ने और छोड़ने की गति बढ़ जाती है। खुली हवा में जाने से हमारे फेफड़ों में वेंटिलेशन बढ़ जाता है और इससे संक्रमण का जोखिम कम होता है।

इस मौसम में खुद को बचाने के लिए हमें इन सावधानियों को बरतना जरुरी है-

खुद को बिमारी से बचाने के लिए इस मौसम में अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। पर्याप्त पानी पिएं और विटामिन सी से भरपूर खाना खाएं। विटामिन सी आपके प्रतिरक्षा-तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है सर्दी में नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। पूरे दिन थोड़ी-बहुत गतिविधि से भी अच्छा लाभ मिल सकता है।

इस दौरान वायरस और जीवाणु से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने हाथों को दिन में कई बार धोएं। आप कई लोगों से हाथ मिलाते हैं, वस्तुएं छूते हैं, जैसे दरवाजे के हैंडल, लिफ्ट बटन और ऐसी कई अन्य चीजें, जो संक्रमित व्यक्तियों द्वारा भी इस्तेमाल की जाती हैं। यदि संभव हो तो गुनगुने पानी के साथ अपने हाथों को धो लें और यदि धोना संभव नहीं है, तो सैनिटाइजर का प्रयोग दिन में बार-बार करें।

यात्रा के दौरान सावधानी बरतना भी उतना ही जरुरी है, यदि आप सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करते हैं या भीड़ भरे स्थान पर जाते हैं, तो कृपया संक्रमण से बचने के लिए ऐसे लोगों से दूर रहें, जो खांस या छींक रहे हो। यदि आप स्वयं एक रोगी हैं तो खांसी या छींकने के दौरान कुछ डिस्पोजेबल टिशू पेपर का प्रयोग करें। यदि खांसी अचानक आ जाए तो अपनी हथेलियों पर खांसी या छींक न मारें, क्योंकि आप सामान्य वस्तुओं को छूएंगे या किसी से हाथ मिलाएंगे, तो यह वायरस औरों तक जा सकता है।  

विटामिन डी की आपूर्ति का पूरा ध्यान रखना जरुरी है। अपने घर या दफ्तर से बाहर कुछ समय बिताने की कोशिश करें, क्योंकि जब भी आप ऐसा करते हैं , तो आप अपने फेफड़ों को ताजी हवा से साफ करते हैं और सूर्य के प्रकाश से कुछ विटामिन डी भी अवशोषित होता है। लगभग 90% भारतीय विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। पर्याप्त विटामिन डी अवशोषित करने के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक 45 मिनट के लिए सूर्य की रोशनी में होना काफी है। आपको ऊनी कपड़ों के बिना अपने आपको अत्यधिक ठंडे मौसम में जाने से बचना चाहिए। 

हमें सर्दियों में अपने खान-पान को लेकर सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषज्ञ सर्दियों में ठंडे पेय के स्थान पर ग्रीन टी, कॉफी, सूप, गर्म पानी और अन्य गर्म तरल पदार्थों के सेवन को बढ़ाने की सलाह देते हैं, जो शरीर में वायरस के बढ़ने की आशंकाओं को कम करते हैं। 

केपटाउन टेस्ट: भारत की पहली पारी 209 रनों पर सिमटी, हार्दिक पंड्या ने बनाये 93 रन  

हार्दिक पंड्या

सुनील यादव | Navpravah.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 209 रनों पर सिमट गई है। तेज गेंदबाजों को सपोर्ट करती इस पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 93 रन हार्दिक पंड्या ने बनाये, जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से 3-3 विकेट वेर्नोन फिलेंडर और कगिसो रबाडा ने हासिल किए।

कल के स्कोर 28 से आज आगे बढ़ते हुए भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने टीम का स्कोर 3 विकेट पर 50 के पार पहुंचाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह जोड़ी टिककर खेलेगी और टीम को मुश्किलों से बाहर ले आएगी पर ऐसा कुछ हुआ नहीं। भारतीय टीम को चौथा झटका 57 रनों के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा, जब वह कगिसो रबाडा की एक अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर चलते बने, उन्होंने 11 रनों का योगदान दिया। इसके बाद पिच पर आये अश्विन ने पुजारा का साथ दिया पर जल्द ही दोनों अपने-अपने विकेट देकर सस्ते में निपट गए।

एक समय भारतीय टीम ने 92 रनों पर अपने 7 विकेट गँवा दिए थे, जिससे ऐसा लगने लगा था कि टीम 100 रनों के अंदर ही सिमट जायेगी पर हुआ इसके बिलकुल उलट। पिच पर आये हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार ने देखते ही देखते पासा पलट दिया। हार्दिक पंड्या ने दक्षिण अफ्रीकन गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए मैदान के चारो ओर शॉट्स लगाए। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। चायकाल के बाद एल्बी मोर्केल ने भुवनेश्वर को 25 के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

हालांकि हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने बहुत हद तक टीम इंडिया की डूबती नैया को किनारे लगाने की कोशिश की पर अभी भी भारत पर 77 रनों की लीड बरकरार है। अब बचे हुए ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीकन बल्लेबाजों पर लगाम कसनी होगी और विकेट चटकाने होंगे, ताकि दूसरे इनिंग में मैच को बचाया जा सके।

एक दिन मस्जिदें भी भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी -आज़म खान

आज़म खान ने भगवा रंग पर दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
लखनऊ में विधान भवन के सामने राज्य हज समिति के कार्यालय पर भगवा रंग चढऩे से विवाद बढ़ गया है।मुख्यमंत्री सचिवालय को केसरिया रंग में रंगवाने के बाद लखनऊ में हज समिति के कार्यालय की बाहरी दीवारों को भी अब भगवा रंग में रंग दिया गया है। इस पर समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि यदि इसी तरह चलता रहा, तो एक दिन हर चीज भगवा रंग में नजर आने लगेगी।
 
आज़म खान ने कहा कि किसी दिन हम देखेंगे की मस्जिदों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है और हमारे कपड़ों का रंग भी भगवा किया जा सकता है। हमारी पत्नियों और बच्चों को घर से निकालकर उन्हें भगवा पहनाया जा सकता है। योगी सरकार के इस कदम का विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने विरोध करते हुए कहा है कि ऐसा करने से यह साबित होता है कि कुछ चीज़े हमारे ऊपर थोपने की कोशिश हो रही है जो की गलत है।
 
कल लखनऊ स्थित हज हाउस की दीवारें भगवा रंग में पुती नजर आई थी। भगवा रंग को हिंदुत्व का प्रतीक माना जाता है और अब राज्य हज समिति के कार्यालय पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है।