28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 804

ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज श्रृंखला, 4-0 से हारा इंग्लैंड

सुनील यादव | Navpravah.com

क्रिकेट की सबसे ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला एशेज में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला 4-0 से जीत ली है। सिडनी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 123 रनों से हराया। इस श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन कर 137.40 की औसत से 7 पारियों में 687 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। मैच में 8 विकेट लेने वाले पैट कमिन्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस श्रृंखला के शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पर भारी पड़ती नजर आ रही थी। जहां गाबा में इस श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं एडिलेड ओवल में भी वह 120 रनों से हारी। वाका में इनिंग और 24 रनों से हार के बाद श्रृंखला के चौथे मैच में इंग्लैंड ने कुक के दोहरे शतक से पलटवार किया पर उस टेस्ट मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ड्रॉ कराने सफल रही थी। सीरीज के आखिरी मैच में भी शुरू ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। पहली इनिंग में इंग्लैंड को 346 के स्कोर पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

इस इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (171), शॉन मार्श (156) और मिचेल मार्श ने 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। 303 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम एक विकेट एक के बाद एक गिरते रहे और पूरी टीम महज 180 रनों पर ढ़ेर हो गई। इंग्लैंड को तरफ से सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी जो रूट ने खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस इनिंग मे सबसे ज्यादा 4 विकेट पैट कमिन्स ने लिए और उन्हें मैच में 8 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

मुंबई के कांदिवली में शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत की हत्या।

बेंगलुरु के कैलाश रेस्त्रां में लगी भीषण आग, 5 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत।

यूपी में लाउड स्पीकर के रोक को लेकर हिन्दू-मुस्लिम राजनीति शुरू।

AMU का छात्र हुआ हिजबुल में शामिल, AK 47 के साथ तस्वीरें वायरल।

राहुल गांधी आज बहरीन दौरे पर, NRI संगठन को करेंगे संबोधित।

फिरोजाबाद में टेम्पो और कार पर गिरा ट्रक, 10 की मौत।

केपटाउन टेस्ट का आज चौथा दिन, बारिस के कारण तीसरा दिन रहा बाधित।

एशेज श्रृंखला: ऑस्ट्रिलिया ने इंग्लैंड को दी 4-0 से शिकस्त, स्टीवन स्मिथ बने मैन ऑफ द सीरीज।

रिलीज के तीसरे वीकेंड भी थमने को तैयार नहीं ‘टाइगर ज़िंदा है’, बना रही है करोड़ो।

वाइटहाउस में कोई भी ट्रम्प को मानसिक स्थिरता पर सवाल नहीं उठता -हेली

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में बिना इजाजत नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर।

चुनावी बॉण्ड की व्यवस्था देश में राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा सुधार -अरुण जेटली।

दिल्ली: भीषण सड़क हादसे में पावर लिफ्टिंग के विश्व विजेता सक्षम यादव समेत 5 खिलाडियों की मौत।

यूपी के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत ।

सीएम योगी ने बैंगलोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और सिद्धरमैया पर किया हमला।

बैंगलोर में मैनहोल की सफाई के दौरान 3 सफाईकर्मियों की मौत।

लालू यादव की सजा के सदमे से उनकी बहन गंगोत्री देवी का निधन।

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने राज्यों के डीजीपी और आईजी के साथ वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, “कश्मीर में आतंकवाद और घुसपैठ रुकी क्या?”

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा में बजाया चुनावी बिगुल, इसी साल होने वाले हैं विधानसभा चुनाव।

पद्मावती विवाद पर बोले अक्षय, कहा “पैडमैन तय समय पर रिलीज होगी।”

नए साल में रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को देने जा रहा है सौगात

JIO MONEY

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नए साल में रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को नई सौगात देने के साथ-साथ सुविधाओं में वृद्धि करने जा रहा है। रिलायंस जियो अब आपको दिए जाने वाले 1जीबी इंटरनेट प्लान की कीमत 60 रुपए तक कम करने जा रहा है। जिसके बाद इस 1 जीबी प्लान की कीमत 199 से 149 हो जाएगी।

कीमत कम करने के अलावा जियो अपने उपभोक्ताओं के  लिए नए साल में कुछ नए प्लान भी बाजार में लांच करने जा रहा है। इस नए प्लान में जियो अब अपने उपभोक्ताओं को 1.5 जीबी इंटरनेट प्रति दिन की सुविधा मुहैया कराएगा। यह सारे बदलाव मंगलवार 9 तारीख से किए जाएंगे और इसी दिन रिलायंस जियो द्वारा कई नई घोषणाएँ की जा सकती हैं।

गौरतलब हो कि अबतक जिन जियो प्लान की कीमत 449,459,449 और 399 थी, अब रिलायंस जियो के नए ऐलान के बाद इन सब प्लान की कीमत 149, 349, 399 और 459 हो जाएगी। वहीं कालिंग, एसएमएस के प्लान में कोई बदलाव नहीं किए गया है। इनके लिए जो प्लान पहले से लागू था, वह अब भी लागु रहेगा।

तेजस्वी के ट्वीट पर भाजपा मंत्री ने कसा तंज, कहा, “शेर चारा नहीं खाता “

मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी पर कसा तंज

राजेश सोनी | Navpravah.com

चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लालू को शेर बताया था और कहा था कि वे कभी नहीं झुकेंगे। तेजस्वी के इसी ट्वीट पर भाजपा के पूर्व बिहार अध्यक्ष और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में तेजस्वी को जवाब देते हुए लिखा है कि तेजस्वी यादव जी, आपको इतनी समझ होनी चाहिए कि शेर चारा नहीं खाता। उन्होंने इस ट्वीट में तेजस्वी यादव को टैग किया।

मंगल पांडेय के इस ट्वीट को पढ़कर तेजस्वी तिलमिला गए और उन्होंने मंगल पांडेय को ट्वीट द्वारा जवाबी हमला किया। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में जवाब देते हुए लिखा कि हारकर भी मंत्री बनने वाले परम आदरणीय पांडेय जी, पहले यह बताओ कि बिहार में सुअर के अलावा पैखाना कौन-कौन खाता है? मंगल पांडेय ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव के जेल जाने से बिहार की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अब फर्क पड़ेगा तो लालू परिवार को पड़ेगा, राजद के नेताओं और मंत्रिमंडल में बगावत तय है। वहीं तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि जितने भी बार बुरी परिस्तिथियाँ आई हैं, उतनी बार राजद और मजबूत हुई है। हम सब एकजुट होकर बुरे समय का सामना करेंगे। विरोधियों को लालू को जेल भेजकर ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए, अभी उन्हें पता होना चाहिए, उनके कल ने जन्म लिया है। 

लालू को सजा सुनाये जाने के बाद लालू के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर लगातार हमला कर रहे हैं।   
 

भाई की सजा का गम नहीं झेल पाईं लालू प्रसाद की बहन, सदमे से हुई मौत 

नहीं रहीं लालू की बहन गंगोत्री देवी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

शनिवार को चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की कारावास की सजा सुनाई थी। अपने भाई लालू यादव की सजा से उनकी बड़ी बहन गंगोत्री देवी को काफी गहरा सदमा लगा था और इसी सदमे के कारण आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव की बहन उनके भाई को सजा सुनाए जाने से काफी दुखी थीं और उनके परिवार के मुताबिक उनके निधन की प्रमुख वजह लालू को जेल भेजना ही रहा है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के वकील उनके पैरोल के लिए कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे इकलौती बहन के अंतिम संस्‍कार में शामिल हो सकें। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की इकलौती बहन गंगोत्री देवी पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित उसी सर्वेंट क्वार्टर में रहतीं थीं, जिसमें 1990 में मुख्‍यमंत्री बनने के बाद रहकर लालू प्रसाद ने छह महीने तक सरकार चलाई थी। गंगोत्री देवी के तीन बेटों में एक की मौत हो चुकी है, जबकि बाकि दो बिहार पुलिस व रेलवे में नौकरी करते हैं। वे लालू के छह भाईयों में अकेली बहन थीं। वे पहले से बीमार भी चल रहीं थीं। 

 
गौरतलब है कि चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा लालू समेत 16 दोषियों को न्यायमूर्ति ने सजा सुनाई। देवघर कोषागार मामले में दोषी ठहराए गए फूल चंद्र, महेश प्रसाद, बी जूलियस, राजाराम, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार और सुशील कुमार को भी 3.5 साल के लिए जेल के पीछे भेज दिया गया था। 

 
 

हैदराबाद के शिक्षण संस्थान जामिया निजामिया ने झींगा मछली के खिलाफ जारी किया फतवा  

जामिया निजामिया ने जारी किया फतवा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

हैदराबाद की प्रमुख इस्लामी संस्था जामिया निजिमिया ने फ़तवा जारी कर कहा है कि मुसलमानों को झींगा मछली खाने से परहेज करना चाहिए। फतवे में साफ़ कहा गया है कि झींगा मछलियों के श्रेणी में नहीं आती है। इस वजह से मुसलमानों को झींगा खाने से परहेज करना चाहिए। बता दें कि जामिया निजिमिया हैदराबाद शहर की एक प्रतिष्ठित इस्लामी संस्था है और यह संस्था बेहद पुरानी है। फतवा इस्लामी कानून के आधार पर दी जाने वाली सलाह है, जो लोग किसी मुद्दे विशेष पर लेते हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरप्रदेश के दारुल उलूम ने भी मुसलमान औरतों के पहनावे के खिलाफ फ़तवा जारी किया था। फतवे में कहा गया था कि मुसलमान औरतों को चुस्त और डिज़ाइनर बुर्का पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि चुस्त बुर्के के कारण औरत के शरीर के अंगों पर गैर मर्दों की बुरी नजर पड़ती है। आगे इस फतवे में कहा गया था कि आवश्यक ना होने पर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
 
 

सीएम योगी न बटन दबा सके, न मेट्रो को हरी झंडी दिखा पाए -अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर नोएडा उद्घाटन को लेकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम साहब नोएडा में मेट्रो उद्घाटन के लिए तो गए थे, लेकिन हमने तस्वीरों में देखा कि न सीएम साहब बटन दबा सके, न मेट्रो को हरी झंडी दिखा पाए।हमें मेट्रो नोएडा उद्घाटन में नहीं बुलाया गया।

अखिलेश ने आगे कहा कि कभी-कभी भगवान भी अच्छा काम करते हैं। उन्होंने सीएम योगी से सवाल पूछते हुए कहा कि उन आंकड़ों का क्या हुआ, जो मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन बताए गए थे, हम ये कर देंगे, हम वो कर देंगे और अबतक किया कुछ नहीं। इस सरकार ने समाजवादी पेंशन को भी खत्म कर दिया है। मैं तो कहता हूं कि समाजवादी पेंशन ही सब मां को ही दे दो, वो अपने बच्चे के लिये स्वेटर ले आएंगी। इस सरकार के पास बजट नहीं है और प्रदेश में कुछ काम नहीं हो पा रहा है। यहाँ तक कि सीएम योगी की क्षेत्र गोरखपुर में बन रहा मेडिकल कॉलेज भी अब तक नहीं बन पाया है।
 
अब तक उत्तरप्रदेश यह मिथक है कि जो भी सीएम नोएडा का दौरा करता है, वह अपनी मुख्यमंत्री की सीट नहीं बचा पाता है बड़े दिग्गज नेता नोएडा से सटे गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और मथुरा तक दस्तक दे देंगे लेकिन नोएडा में कदम रखने से उन्हें ‘अशुभ’ उद्घाटन के दौरान योगी आदित्यनाथ इस मिथक को तोड़ते दिखे और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसकी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की थी।

कट्टरपंथी संगठन छेड़ सकता है म्यांमार सेना के खिलाफ जंग 

ARSA संगठन ने दी म्यांमार को चेतावनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

म्यांमार का कट्टरपंथ संगठन अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) म्यांमार के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। म्यांमार सेना के खिलाफ विद्रोह करने वाली इस संगठन के नेता अताउल्लाह खान ने ट्वीट कर एक बार फिर म्यांमार सेना के खिलाफ जंग छेड़ने की धमकी दी है। अताउल्लाह खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘म्यांमार सरकार प्रायोजित आतंकवाद से निबटने के लिए लड़ाई के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है और हम अपने समुदाय के हितों की रक्षा करेंगे।’ इस बयान में कहा गया है कि रोहिंग्या समुदाय के भविष्य से जुड़े फैसलों और मानवीय जरूरतों के बारे में कोई भी कदम उठाने से पहले इस समुदाय के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।  
 
इस कट्टरपंथ संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका दुनिया में किसी भी आतंकवादी संगठन से कोई वास्ता नहीं है। हमारा संगठन सिर्फ म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रहा है। आगे इस कट्टरपंथी संगठन का कहना है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को अब तक देश की नागरिकता नहीं दी गई है और वे इस देश में आने-जाने के लिए भी स्वतंत्र नहीं हैं। रोहिंग्या मुसलमानों को इस समय दुनिया भर में शरणार्थियों के तौरपर जीने के लिए मजबूर है और इस वजह से उन्हें सहीं से स्वास्थ्य सेवा भी नहीं मिल रही है। 
 
गौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण देने के लिए बहुत मांग उठी थी। उन्हें मानवता के नाम पर भारत में शरण देने के लिए कहा जा रहा था। भारत सरकार ने लेकिन रोहिंग्या मुसलमानों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था, क्योंकि म्यांमार की सेना ने उनपर म्यांमार में आतंकवाद को बढ़ावा देने की वजह से उनको अपने देश से खदेड़ा था। म्यांमार के राखिने राज्य में इन लोगों की आबादी सबसे अधिक है।   

100 रुपए में सिमटे घोटालेबाज लालू  

लालू को मिल रही है 93 रुपये हर दिन की सैलरी

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कल राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 3.5 साल की कारावास की सजा सुनाई थी। उन्हें रांची के विरसा मुंडा जेल में रखा गया है और उन्हें आम कैदियों की तरह जेल में काम भी करना पड़ेगा। लालू को जेल प्रशासन द्वारा माली का काम दिया गया है और इस काम के लिए लालू यादव को प्रतिदिन 93 रुपए का मेहनताना भी मिलेगा। 
 
सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को 3.5 साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद लालू के वकीलों ने बिहार उच्च न्यायालय का दरवाजा खट-खटाने का ऐलान किया है। बता दें कि अगर लालू को 3 साल या उससे कम सजा मिलती, तो उन्हें सीबीआई अदालत से ही जमानत मिल जाती और उच्च न्यायालय जाने की जरुरत नहीं पड़ती। अदालत इससे पहले भी 2013 में लालू को चारा घोटाला मामले में 5 साल की कारावास और 25 लाख जुर्माने की सजा सुना चुकी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि लालू यादव की दोनों सजायें एक साथ चलेंगी। 
 
लालू को सजा मिलने के बाद उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि मैंने तानाशाह सत्ता का साथ नहीं दिया, इस वजह से मेरे पीछे जहरीली ताकतों को लगाया गया और मुझे सजा भुगतनी पड़ी। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री समेत वित्त मंत्री थे, तब राज्य में 950 करोड़ का बहुत बड़ा चारा घोटाला हुआ था। वहीं लालू को शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने देवघर कोषागार मामले में 89 लाख 27 रुपए का गबन के लिए सजा सुनाई है।