29 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 801

जम्मू-कश्मीर: लारनु इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

लारनु के जंगलों में सर्च ऑपरेशन करती भारतीय सेना

सुनील यादव | Navpravah.com 

जम्मू कश्मीर के लारनु इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों को इस इलाके के कोकेरनाग में 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए उन दोनों आतंकियों को मार गिराया। 

इन दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों को लारनु के जंगलों में कुछ और आतंकियों के छिपे होने के सुराग मिले हैं, इसलिए सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई क्षति नहीं हुई है। आईजी के अनुसार सर्च ऑपरेशन में अभी और भी समय लग सकता है। 
 
बता दें कि इस ऑपरेशन को आर्मी, CRPF और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। मारे गए दोनों आतंकियों के पास से आर्मी को AK 47 बरामद हुई है। अभी इन आतंकियों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है पर बताया जा रहा है कि ये आतंकी C कैटेगरी के आतंकी थें। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में यह दूसरा एनकाउंटर है। 
 
इससे पहले सोमवार को कश्मीर के बडगाम में भारतीय सेना ने एनकाउंटर को अंजाम दिया था। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। 

युवा हुंकार रैली को लेकर जिग्नेश मेवाणी और दिल्ली पुलिस आमने-सामने

जिग्नेश मेवाणी ने उठाई दलितों के लिए आवाज

राजेश सोनी | Navpravah.com 

गुजरात के वड़गाम से निर्दलीय विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी मंगलवार को संसद मार्ग पर युवा हुंकार रैली करना चाहते थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की तैयारी और कानून व्यवस्था के मद्देनजर मेवाणी को रैली करने की इजाजत नहीं दी थी। वहीं अब इस युवा हुंकार रैली को लेकर जिग्नेश मेवाणी और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आते नजर आ रही है। सुरक्षा को ध्यान में रहते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

जिग्नेश मेवाणी ने रैली को इजाजत न दिए जाने को लेकर सरकार पर ट्वीट कर द्वारा निशाना साधा है। मेवाणी ने ट्वीट में लिखा है कि बांध लें विस्तार भाजपा, राज अब जाने को है, जुल्म अब काफी कर चुके, जनता अब बिगड़ जाने को है। वहीं दिल्ली के डीजीपी ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि रैली के आयोजकों को लगातार किसी और जगह जाने का सुझाव दिया जा रहा है, लेकिन वे मान नहीं रहे हैं। मेवाणी के साथ इस रैली में असम के किसान नेता अखिल गोगोई भी हिस्सा लेंगे।

भीमा-कोरेगांव हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की थी। आरोप है कि इन लोगों ने जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण किया था, जिसकी वजह से पूरा महाराष्ट्र जातीय हिंसा में जला था। जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही उनके निशाने पर आरएसएस और भाजपा है। जिग्नेश मेवाणी का कहना है कि हमारी रैली सामाजिक न्याय के लिए है। हमारे एक हाथ में संविधान होगा और दूसरे हाथ में मनु-स्मृति होगी।

12 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर खा डाला

कुत्तों ने 12 साल की बच्ची को नोंचकर खाया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान चल रहा है, लेकिन खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके कोडरमा जिले की एक घटना ने प्रशासन की पोल खोल दी है। इसी क्रम में  खुले में शौच करने के लिए घर से बाहर गयी 12 वर्षीय बच्ची को लावारिस कुत्तों ने नोंच-नोंच कर खा लिया और अंतत: बच्ची की मौत हो गयी।
 
शौच करने के लिए 12 साल की बच्ची को इसी दौरान मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे लावारिस कुत्तों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। उसे खूब नोंचा-खसोटा, इस जीवित बच्ची के शरीर का मांस नोंच-नोंच कर कुत्तों ने खा लिया। बाद में कुछ बच्चे उधर गये, इसकी तो जानकारी परिजनों को दी। बताया जाता है कि जिस जगह पर यह घटना हुई है, वहां पशुओं के शव फेंके जाते हैं, ऐसे में यहां अक्सर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा रहता है।
 
घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इस संबंध में थाना में केस दर्ज कर लिया गया है, घटना के बाद बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, और पिता उमेश सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

दिल्ली: एयरहोस्टेस के पास से मिले डॉलर्स के बंडल, DRI के उड़े होश

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ी गई एयरहोस्टेस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से एक एयरहोस्टेस द्वारा हवाले का बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्ट से डायरेक्ट्रेट ऑफ़ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम को दिल्ली से होंगकोंग जाने वाली फ्लाइट के एयरहोस्टेस के पास से 80 हजार डॉलर यानी करीब 3 करोड़ 21 लाख की रकम बरामद हुई है।

डीआरआई की टीम को विदेशों में डॉलर भेजे जाने की ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इस टीम ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जिसके दौरान इस एयरहोस्टेस के हवाले के मामले का खुलासा हो पाया। जेट एयरवेज की इस एयरहोस्टेस को DRI ने कस्टडी में ले लिया है। पूछताछ में एयर होस्टेस ने ये कबूल किया है कि जितना पैसा बाहर भेजा जाता था, उसकी आधी रकम खुद लेती थी। आरोपी एयरहोस्टेस अपने बैग में छिपाकर डॉलर्स को विदेश ले जा रही थी। इस एयरहोस्टेस ने नोटों के बंडल को एल्यूमीनियम फॉयल में लपेटकर रखा था।
 
डीआरआई के अनुसार इस मामले में पूरी जांच के बाद ही पता पायेगा कि अबतक कितना पैसा हवाले के द्वारा भेजा गया है। एयरहोस्टेस से मिली जानकारी के बाद डीआरआई ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले में डीआरआई ने अमित नाम के एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया है। अमित दिल्ली के विवेक विहार का रहने वाला है, उसके घर में छापेमारी में डीआरआई को 3 लाख कैश और 1600 डॉलर मिले हैं।

जाड़े में फायदेमंद है धनिया, होती हैं कई बीमारियां दूर

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जाड़े के मौसम में धनिया खाने से बहुत ही लाभ होता है और धनिया आसानी से बाजार में मिल भी जाता है। वहीं भारत में धनिया और अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में सिलैंट्रो के नाम से जाना जाता है।

पूरी दुनिया में धनिया का प्रयोग व्यापक रूप से व्यंजन में मसाला के रूप में और गार्निश के लिए किया जाता है। धनिया के पत्ते में जाड़े में होने वाली बीमारियों को दूर करने वाले गुण होते हैं।

धनिया में पाए जाने वाला विटामिन ए, सी की मात्रा आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। डॉक्‍टर्स के अनुसार जाड़े में धनिया का सेवन जमकर करना चाहिए।

धनिया खाने से ये फायदें होते हैं –

1. धनिया के पत्‍ते से पेट मे बन रहे गैस से छुटकारा मिल जाता है।

2. धनिया में विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो की हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करते हैं।

3. धनिया में विटामिन सी की अधिक मात्रा होने की वजह से गठिया मरीजों को लाभ मिलता है।

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया काफी फायदेमंद होता है।

5. धनिया ठंडा होता है, इसलिए एलर्जी को शांत करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।

आज प्रवासी सांसद सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी।

दिल्ली में ठंड से 44 मौतों पर LG-केजरीवाल के बीच ठनी।

बहरीन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “देश संकट में है।”

यूपी में सीएम योगी के कामों की समीक्षा आज, लखनऊ में होगी बैठक।

आज 12 बजे दिल्ली में होनी है जिग्नेश मेवाणी की रैली, पुलिस ने कहा, “रैली हुई तो करेंगे कार्रवाई।”

केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से 72 रनों से हारा भारत।

अगस्ता वेस्टलैंड: इटली कोर्ट ने 2 आरोपियों को किया बरी, कहा, “नहीं हुआ भ्रष्टाचार।”

स्विट्ज़रलैंड में 22 जनवरी को दावोस सम्मेलन में पीएम मोदी लेंगे भाग।

तनाव को कम करने के लिए उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया देश करेंगे बैठक।

राइट टू एजुकेशन का दायरा आठवीं से बारहवीं तक बढ़ाने की तैयारी

राईट टू एजुकेशन का दायरा बढाने की तैयारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्र सरकार राइट टू एजुकेशन का दायरा बढ़ाने जा रही है, अब उसे 1 से 8 क्लास की बजाय नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक लेकर जाएगी। प्री स्कूल और सेकेंडरी स्कूल पर अगले हफ्ते केंद्र सरकार और देशभर के शिक्षा मंत्रियों की बैठक में फैसला होगा।उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार की मांग पर आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी ईडबल्यूएस कोटे को खत्म करने पर भी सहमति बन सकती है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अभी तक पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत अनिवार्य शिक्षा का लाभ मिलता है। कई राज्यों ने पिछली कैब बैठक में प्री स्कूल को राइट टू एजुकेशन में शामिल करने की मांग रखी थी, लेकिन अब उसका दायरा आठवीं से 12 वीं कक्षा तक करने की तैयारी है।

कैब की बैठक से पहले 11 जनवरी, 2018 को कैब की सब कमेटी की बैठक होगी, इसकी अध्यक्षता मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह करेंगे। 

केपटाउन टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

सुनील यादव | Navpravah.com

केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 कई अजेय बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 135 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए वेर्नोन फिलेंडर ने 6 विकेट झटके। मैच में शानदार प्रदर्शन कर 9 विकेट लेने वाले वेर्नोन फिलेंडर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निरास किया। शुरू में अटैक करने की फ़िराक़ में भारतीय सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक न सके। 30 रनों पर दोनों अपने-अपने विकेट दे पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारत के कप्तान ने मैच को बचाने की पूरी कोशिश की पर फिलेंडर की आग उगलती गेंदों का किसी के पास कोई जवाब न था। एक के बाद एक बल्लेबाज आते जाते रहे।

पहले इनिंग में 8वें विकेट के लिए हुई 99 रनों की साझेदारी के बाद इस बार फिर 8वें विकेट की साझेदारी बना अश्विन और भुवनेश्वर ने भारत की उम्मीदें बनाए रखी थी। लेकिन पीछे कोई बल्लेबाज के न होने से भारत मैच बचा न सका। भारत की दूसरी पारी में अश्विन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा 6 विकेट वेर्नोन फिलेंडर ने हासिल किए।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

केपटाउन टेस्ट: भारत पर मंडराया हार का खतरा, 95 रनों पर गिरे 7 विकेट। 

चारा घोटाला: लालू यादव को जमानत दिलाने के लिए उनके वकील पहुंचे रांची उच्च न्यायालय। 
 
केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी पर निशाना साधा, कहा, “राज्य सरकार से मशवरा लिए बिना बेकार अफसरों को नियुक्त करते हैं।”
 
रॉयल लुक में दिखी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, बर्थडे पार्टी में जयपुर पहुंचे। 
 
अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर अपने फैन्स को बताया कि “टोटल धमाल की शूटिंग शुरू करेंगे।”
 
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन और पद्मावत में होगी टक्कर। 

केंद्र सरकार आगामी बजट में दे सकती है मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत।  

संसदीय समिति की सरकार से मांग, एयर इंडिया का निजीकरण न हो।  
 
छत्तीसगढ़ में 3 खूंखार नक्सली गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में थे लिप्त। 
 
समलैंगिकता अपराध: धारा 377 की समीक्षा करने को तैयार सर्वोच्च न्यायालय।

नेपोटिज्म चांस दिला सकता है, काम नहीं -ज़रीन खान

ज़रीन खान से खास बातचीत

पारुल पाण्डेय । Navpravah.com

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनीं फिल्म 1921, 12 जनवरी को रिलीज़ होनेवाली है। 1920 की हॉरर सीरीज की यह चौथी फिल्म है। इस फिल्म में ज़रीन खान, करण कुंद्रा अहम भूमिका में हैं। फिल्म 1920 को लेकर ज़रीन खान से लम्बी बातचीत हुई। ज़रीन से हुई लम्बी बातचीत के कुछ प्रमुख अंश प्रस्तुत हैं, 

इस फिल्म में आपका रोल कितना अलग है?

यह रोल बहुत ज्यादा अलग है, फिल्म 1921वीं सदी के इर्द गिर्द घूमती है। जहाँ इस सदी से सब कुछ अलग है, वहीं उस दौर में सब कुछ बहुत सिंपल हुआ करता था। उस वक़्त जीवन बड़ा सिंपल हुआ करता था। मैंने इस फिल्म में रोज़ का किरदार निभाया है, जो एक घोस्ट विस्परर है। वह रूहों से बात कर सकती है, उन्हें देख सकती है और उनकी बात लोगों तक पंहुचा सकती है। ऐसा रोल मैंने पहले कभी नहीं निभाया है, मेरे लिए यह एक नया अनुभव है।

pc: indianexpress

सलमान के साथ वीर फिल्म से आपकी बॉलीवुड में एंट्री कैसी रही? क्या बड़े बजट की फिल्म्स ही हमेशा हिट होती हैं? 

इंडस्ट्री में पहली बार कदम रखने के बाद भी मुझे वीर फिल्म में एक अहम रोल दिया गया था। यह मेरा ड्रीम डेब्यू रहा सलमान खान के साथ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे सलमान के साथ में लीड फिल्म मिलेगी और जहाँ तक छोटे बजट के फिल्मों की बात है, तो कोई फिल्म छोटी-बड़ी नहीं होती। कभी-कभी छोटे बजट की फिल्म भी बड़ी होती है। ‘ट्यूबलाईट’ में सलमान के होने के बावजूद भी यह फिल्म हिट नहीं हो पाई। आज के दौर में कोई फिल्म छोटी-बड़ी नहीं होती। यह केवल डायरेक्टर के विजन, फिल्म की स्टोरी और आपके किरदार पर निर्भर करता है।

आपको लगता है कि नए लोगों को नेपोटिज्म से बड़ा नुकसान होता है? नए कलाकार आसानी से टारगेट बन जाते हैं? 

आप किसी का टारगेट बनते हैं या नहीं बनते हो, यह आप पर निर्भर करता है। अगर आप में हिम्मत है और आप खुद के लिए उठकर बोल सकते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि कोई आपको परेशान कर सकता है। नेपोटिज्म पर मेरी यह राय है कि जैसे विक्रम सर ने अपनी बेटी को पहली बार डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करते वक्त उनके लिए एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नेपोटिज्म तुम्हे केवल एक चांस दिला सकता है, लेकिन जीत केवल तुम्हारे अन्दर का हुनर ही दिला पाएगा।

PC: india today

भारत और विदेशो में बनने वाली हॉरर फिल्मों में क्या अंतर होता है? क्या हॉरर फिल्म में गाना जोड़ देने से उसका रिदम टूट जाता है? 

हॉरर फिल्मों को भारत में सही दिशा में आगे नहीं बढाया गया। बहुत कम फिल्मेकर्स हैं, जो हॉरर जॉनर पर काम करते हैं। कई बार हॉरर, लोगों के लिए कॉमेडी बनाने का रिस्क नहीं लेते। हमारी नई पीढ़ी आजकल कूल और अनकूल वाले चक्कर में फंसी है। उन्हें हॉलीवुड की फिल्म कोंज्युरिंग या एनाबेल देखना बहुत पसंद है, लेकिन वहीं हॉरर हिंदी में हो तो बुलशिट हो जाता है। भारतीयों को इंपोर्टेड चीजें ही पसंद आती हैं। यदि हॉरर फिल्म को सही तरीके से नहीं बनाया गया तो यह कॉमेडी हो जाती है, इसलिए इस तरह की फिल्म्स बनाने में रिस्क बढ़ जाता है।

pc: dna india

वजन को लेकर आप पहले भी चर्चा में रही हैं, इस पर अब आपका क्या कहना है? 

मै सोचती हूं कि फिट रहना मेरा चयन है, किसी और को अगर कोई समस्या है, तो उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। किसी और के ज़ीरो फिगर से मुझे कोई मतलब नहीं, क्योंकि मेरे शरीर का स्ट्रकचर अलग है। अगर मैं वैसी हो भी जाती हूँ, तो जरुरी नहीं है कि मैं अच्छी दिखूंगी।