29 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 787

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने लंच तक बनाये 8 विकेट खोकर 287 रन

विराट कोहली ने बनाया 21वां शतक

सुनील यादव | Navpravah.com 

सेंचुरियन टेस्ट में लंच से पहले भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं। अब भारत पर केवल 48 रनों की लीड और रह गई है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपना 21वां शतक पूरा किया और अब भी 141 रन बनाकर पिच पर मौजूद हैं।

इससे पहले कल के स्कोर 183 रन से आगे बढ़ते हुए भारतीय बल्लेबाज विराट और हार्दिक ने सम्भलते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। भारत को छठा झटका हार्दिक पंड्या के रूप में 209 के स्कोर पर लगा, उन्हें 15 के स्कोर पर फिलेंडर ने रन आउट किया। इसके बाद पिच पर आए रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीकन गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए तेजी से रन बनाए। विराट और अश्विन ने टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। 

विराट और अश्विन की साझेदारी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम जल्द ही लीड कवर कर लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वेर्नोन फिलेंडर ने अश्विन को 38 के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। अश्विन के बाद मोहम्मद शमी भी जल्द ही चलते बने। लंच तक भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं। अब भारत का अगला लक्ष्य लीड को खत्म करना होगा।

कोर्ट में काम ठीक से जारी और अब विवाद नहीं है -अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल 

जज विवाद हुआ खत्म - केके वेणुगोपाल

राजेश सोनी | Navpravah.com 

जज विवाद अब सुलझता हुआ नजर आ रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के सारे न्यायाधीश सोमवार की सुबह एक बार फिर लाउन्ज में इकट्ठा हुए और साथ में चाय-नास्ता किया। वहीं जज विवाद में मध्यस्ता कर रहे अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि कोर्ट में काम ठीक से जारी और अब विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह अनौपचारिक बैठक हुई है।

बता दें कि सर्वोच्च न्यायलय में रोज 10.30 बजे शुरू हो जाती है, लेकिन सोमवार को 10.40 पर काम शुरू हुआ। अब न्यायालय में सामन्य तरीके से कामकाज जारी है। इससे पहले सर्वोच्च न्यायलय के वकील आरपी लूथर ने सीजेआई की बेंच से पहले कोर्ट नंबर दो में यह मामला उठाया। वकीलों ने कहा कि यह एक संस्था को नष्ट करने की साजिश है और इस मामले पर सीजेआई को कार्रवाई करनी चाहिए। सीजेआई ने वकील की बात सुनी एक मुस्कान दी, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। 

गौरतलब है कि टीम जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा अन्य जजों से मिलकर उनकी राय समझेगी, ताकि मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। प्रस्ताव पढ़ते हुए सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों ने संवाददाता सम्मेलन में जो मतभेद बताए और अन्य मतभेद जो समाचार पत्रों में दिखे हैं, वे चिंता का विषय है और उच्चतम न्यायालय की पूर्ण अदालत को इस पर विचार करना चाहिये। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ बगावत करने वाले उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों में से एक न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने कहा कि इस मुद्दे के हल के लिए किसी बाहरी हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि मामले पर पूर्ण अदालत को विचार करना चाहिये।

भारत और इजराइल के बीच हुए 9 महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और इजरायल के बीच हुए 9 समझौतों पर हस्ताक्षर

सुनील यादव | Navpravah.com 

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत में साइबर सुरक्षा, साइंस-टेक्नोलॉजी, फिल्म, गैस, पैट्रोलियम, होम्योपथी और ऑल्टरनेटिव मेडिसिन समेत कुल 9 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम मोदी ने बातचीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साइबर सुरक्षा, फिल्म, ऑयल जैसे क्षेत्रों में भी इजराइल के साथ मिलकर काम करेंगे। इजरायल में जल्द ही एक कल्चरल सेंटर खुलेगा जो  दोनों देशों के लोगों को करीब लाने के लिए मददगार साबित होगा।  

कल पीएम मोदी ने अपना प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया था, जिसके बाद इजरायली पीएम ने मोदी को विश्व के महानतम नेताओं में से एक बताया था। दिल्ली के हैदराबाद हाऊस में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल और भारत दोनों का ही इतिहास हजारों साल पुराना है। हम अपने रिश्ते में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। भारत और इजरायल दोनों ही देश आंतकी हमलों के दर्द को जानते हैं। 

पीम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इजराइल और भारत ने कभी अपना इतिहास नहीं भूला। इन समझौतों के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और मुज्बुत होंगे। पीएम ने कहा कि मेरे लिए यह भी बहुत खुशी की बात है कि मैं पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर लेकर जाने वाला हूं। इसराइली पीएम ने कहा कि हम अपने रिश्ते में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। 

इजराइली पीएम नेतन्याहू का भारत दौरा 6 दिन का है। अपने दौरे के दौरान वह आगरा, मुंबई और अहमदाबाद भी जाएंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 15 साल के बाद कोई इजराइली पीएम भारत दौरे पर आए हैं। नेतन्याहू भारत का दौरा करने वाले इजराइल के दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

पाकिस्तानी सेना भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने में कर रही है मदद -सेना प्रमुख बिपिन रावत 

जनरल बिपिन रावत ने दिया बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

भारतीय सेना आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ में लगातार मदद कर रही है। उनको सबक सिखाने के लिए हम अपने पराक्रम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की ओर से उकसावे की किसी भी कार्रवाई का हम प्रभावी तरीके से जवाब देते रहेंगे। अगर पाकिस्तान ने हमें मजबूर किया, तो सैन्य आक्रमकता बढ़ाने के साथ ही हम दूसरे विकल्पों की मदद भी ले सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों और देशवासियों को सेना दिवस की बधाई दी। इस दौरान तीनों सेना प्रमुख ने इंडिया गेट पर जाकर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन किया और श्रदांजलि दी। इसके बाद नई दिल्ली में करियप्पा परेड ग्राउंड पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने परेड का निरिक्षण और सलामी दिया।

गौरतलब है कि सेना प्रमुख रावत का बयान पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंक को लेकर था। पाकिस्तान हमेशा से भारत में अपने पाले हुए आतंकियों के द्वारा घुसपैठ कराता है। पिछले कुछ समय से भारत ने भी पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है जिसके कारण वहां की सरकार और आतंकी संगठन बौखला गए है और उल्टा भारत पर ही सीजफायर उल्लंघन तोड़ने का आरोप लगा रहे है।   
    

LoC: भारतीय सेना ने सीज़फायर उल्लंघन का दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक के 7 सैनिक मार गिराए

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर उल्लंघन

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com 

भारतीय सेना ने LOC पर पाकिस्तान की सेना को करारा जवाब देते हुए पाक सेना के सात सैनिकों को मार गिराया है और इस बात की पुष्टि पाक सेना ने भी कर दी है। पाकिस्तान की सेना बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है, इस बार भारतीय सेना ने कोटली सेक्टर में पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके सात सैनिकों को मार गिराया है।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है और हम उसके उकसावे की कार्रवाई का प्रभावी तरीके से जवाब देते रहेंगे। हम अपनी सेना के साथ पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ में लगातार मदद कर रही है, जो कि गलत है। वे आतंकवादियों को भारत के खिलाफ उकसा रहे हैं, लेकिन हम उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

कल भी पाकिस्तान ने राजौरी के सुंदरबनी में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। शहीद हुए भारतीय जवान का नाम लांस नायक योगेश मुरलीधर भड़ाने है।

श्याओमी Mi A1 के अपडेट होने के बाद फोन में आ रही है दिक्कत

Mi A1 को अपडेट करने में दिक्कत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

श्याओमी Mi A1 के यूज़र्स के लिए बुरी खबर है, क्योंकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कुछ समय के लिए एंड्राइड ओरियो का अपडेट सस्पेंड कर दिया गया है। श्याओमी ने 31 दिसंबर को Mi A1 के लिएएंड्राइड ओरियो अपडेट जारी किया था। Mi A1 यूज़ कर रहे कई यूजर्स ने सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इस फोन में आ रही दिक्कतों के बारे में ट्वीट कर बताया था। यूजर्स ने कहा कि फोन अपडेट करते ही कैमरा ऐप, डायर ऐप और बैटरी ड्रेन की समस्या आने लगी है।

न्यूज़ 18 के एक रिपोर्ट के अनुसार, श्याओमी के कम्यूनिटी पोस्ट पर लिखा है कि कुछ ही दिन पहले Mi A1 के लिए एंड्राइड ओरियो अपडेट जारी किया था, लेकिन अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को डायलर ऐप में दिक्कत आ रही है और ये हैंग कर रहा है। रिसर्च के बाद हमने पाया है कि माय जियो ऐप की वजह से कॉल करने या रिसीव करने के दौरान ‘एप्प नॉट रेस्पोंडिंग’ दिखाई दे रहा है। यह समस्या तब आ रही है, जब माय जियो परमिशन दे रखा है।

लोगों के मोबाइल में अपडेट करने के बाद इस समस्या को देखते हुए श्याओमी ने कहा कि फिलहाल Mi A1 का अपडेट थोड़े दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। एंड्राइड ओरियो अपडेट जब मिलेगा, तब सबको सूचना दी जायेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के नए अपडेट के बाद छोटे बड़े कई बदलाव होने थे। जिसमें रिडिजाइन ऐप, अडाप्टिव आइकॉन, पिक्चर-इन-पिक्चर और ऑटोफिल API जैसे फीचर शामिल है, ओरियो अपडेट के साथ डुअल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन की कैमरा परफॉरमेंस में भी सुधार होगा।

इस साथ इस अपडेट के बाद स्मार्टफोन क्विक चर्जिंग्ज सपोर्ट करने लगेगा। ओरियो के अपडेट के बाद इसे महज 92 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। पहले इसे चार्ज करने में 2 घंटा लगता था। Mi A1 में 3,080 mAh की बैटरी दी गई है। 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। साथ ही 2X ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है। इसके साथ ही 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले है। इसमें एंड्रॉयड 7.1 नगेट ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैग 625 प्रोसेसर है। इस फोन में 4GB का रैम और 64GB का स्टोरेज है।

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की साजिश नाकाम

भारतीय सेना ने मारे 5 आतंकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों को ढेर कर घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस के महानिदेशक ए पी वेध ने बताया कि सुरक्षा बलों के एक जॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी मार गिराए गए हैं। वैध ने ट्वीट कर बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन आत्मघाती आतंकवादी उरी सेक्टर के दुलान्जा इलाके में घुसपैठ की साजिश के दौरान जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों के एक सयुंक्त अभियान में मारे गए।

डीजीपी ने थोड़े समय बाद ही छोटे आतंकी कि मारे जाने की पुष्ठी कर दी थी। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत में उरी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठी नाकाम करने और 5 आतंकियों को मार गिराने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। कुछ दिन पहले भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की साजिश को नाकाम किया था। बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरक्षक राम अवतार ने पीटीआई को बताया था कि जवानों ने सुबह करीब 5.45 बजे अरनिया सेक्टर में सीमा चौकी के समीप अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर दो-तीन लोगों को देखा था। 

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकियों के खिलाफ पिछले वर्ष से “ऑल आउट” नमक ऑपरेशन चला रखा है। इसके ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने अब तक देशी और विदेशी आतंकियों को मिलकर 200 से ज्यादा आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में मार गिराया है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी साफ़ किया है कि सेना का आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा।  

  

लापता 10वीं की छात्रा के साथ बलात्‍कार के बाद हत्‍या, शव बरामद

10वीं की छात्रा से बलात्कार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हरियाणा के जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव में 10 वीं कक्षा की छात्रा का बालात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की पहचान कर ली है। इस बात की जानकारी कल हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी।

डिप्‍टी एसपी कप्‍तान सिंह ने कहा है कि छात्रा के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि मामले की जांच के लिए दो एसआईटी का गठन भी किया गया है। छात्रा पिछले हफ्ते ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से लापता हो गयी थी और फिर शनिवार को उसका शव नहर के पास मिला। जहां पर किशोरी का शव बरामद किया गया वहाँ के सैम्पल ले लिये गये हैं।

पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया और उसके बाद बलात्‍कार किया गया। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए और हमें हर हाल में इंसाफ चाहिए। छात्रा के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। फिर किसी वस्तु से किशोरी के निजी अंगों पर नुकसान पहुंचाया गया। किशोरी को पानी में भी डुबोया गया, नाक तथा मुंह को भी दबाया गया है।

जिस प्रकार से किशोरी के साथ दरिदंगी की गई है, उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों की संख्या ज्यादा थी, जिन्होंने इस कुकृत्य को अंजाम दिया है। डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने कहा कि किशोरी की शिनाख्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक डा. अरूण नेहरा द्वारा गठित की गई, एसआईटी की टीमें कुरूक्षेत्र पुलिस का सहयोग करेंगी, मामले की जांच की जा रही है।

मायावती ने अपने 62वें जन्मदिन पर ‘ब्लू बुक’ किताब का किया विमोचन

मायावती ने ब्लू बुक का किया विमोचन

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 62वां जन्मदिन है और इसी मौके पर बीएसपी प्रमुख ने लखनऊ में ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ बुक का विमोचन किया। इस किताब का नाम ‘ब्लू बुक’ है, इस किताब में बीएसपी पार्टी के बनने से लेकर अब तक की कहानी है।आज मीडिया के सामने आईं बीएसपी प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मायावती ने कहा कि हर हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी जी इस बार अपने ही घर गुजरात में बेघर होते-होते बच गए हैं, फिर मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस और अब बीजेपी ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है। आज हर राज्य में सांप्रदायिक और जातिवादी माहौल बनाया जा रहा है।

यूपी नगर निकाय चुनाव में बीएसपी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पार्टी को अस्तित्व में लाने के लिए कितना संघर्ष किया गया उसकी जानकारी आम कार्यकर्ताओं को देने की तैयारी की जा रही है, इसलिए किताब ब्लू बुक जनता के सामने पेश किया गया है। 15 जनवरी, 1956 को दिल्ली में दलित सरकारी कर्मचारी प्रभु दयाल और रामरती के परिवार में जन्मीं चंदावती देवी को आज पूरा भारत मायावती के नाम से जानता है, पिता प्रभु दयाल सरकारी कर्मचारी थे।

प्रभु दयाल ने अपनी बेटी मायावती को लेकर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देखने का सपना संजोया था, उनका सपना साकार करने के लिए मायावती ने काफी पढ़ाई भी की, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से कला विषयों में स्नातक किया, गाजियाबाद के लॉ कॉलेज से कानून की परीक्षा पास की और मेरठ यूनिवर्सिटी के वीएमएलजी कॉलेज से शिक्षा स्नातक (बी.एड.) की डिग्री ली। कांशीराम ने मायावती के जीवन पर बहुत प्रभाव डाला, दलितों के उत्थान के लिए मायावती ने कांशीराम द्वारा बड़े पैमाने पर शुरू किए गए कार्यो व परियोजनाओं में शामिल होना शुरू कर दिया।

देश में जब कभी पिछड़ी जाति और दलित वर्ग के अधिकारों की बात की जाती है, तो सबसे पहले जुबान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम का नाम आता है. लेकिन 21वीं सदी में जिस महिला दलित नेता के नाम की गूंज पूरे उत्तर भारत में है, वह हैं ‘मायावती’। मायावती देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति को समझा और दलित मुद्दे को उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की, धीरे-धीरे उनकी पैठ दलितों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय में भी बढ़ती चली गई।

मायावती ने अपने जीवन और बहुजन आंदोलन के सफर के बारे में एक किताब भी लिखी, इसके साथ ही उनके राजनीतिक संघर्ष पर वरिष्ठ पत्रकार अजय बोस की किताब ‘बहनजी:अ पॉलिटिकल बायोग्राफी ऑफ मायावती’ अब तक की सर्वाधिक प्रशंसनीय पुस्तक मानी जाती है।

अमेठी: राहुल गाँधी के दौरे से पहले, पीएम मोदी को पोस्टर में दिखाया गया रावण

मोदी को पोस्टर में दिखाया गया रावण

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गाँधी का यह पहले अमेठी दौरा है। राहुल गाँधी के अमेठी पहुँचने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के स्वागत को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन उन्होंने राहुल गाँधी को खुश करने के लिए पूरे अमेठी में विवादित पोस्टर लगा दिए हैं। इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को भगवान राम का रूप बताया गया है और वहीं दूसरे तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी को रावण बताकर पेश किया है। 

बता दें कि इस पोस्टर में राहुल गाँधी धनुष-बाण हाथों में लिए पीएम मोदी के तरफ निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि राहुल रूप में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेठी में यह पोस्टर स्थानीय निवासी अभय शुक्ल ने लगवाया है। हालांकि शुक्ला ने अपने कांग्रेस पार्टी से किसी भी तरह रिश्ते होने से इंकार किया है। शुक्ला का कहना है कि पीएम मोदी द्वारा किए गए वादे अभी तक उन्होंने पूरे नहीं किए हैं। हमें भरोसा है कि 2019 में राहुल गाँधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और सारे वादे पूरे करेंगे।

गौरतलब है कि कल ही राहुल गाँधी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा और आरएसएस वालों को हिन्दू आतंकवादी बोलने से बचने की हिदायत दी थी। राहुल गाँधी को लगने लगा है कहीं-न-कहीं इस तरह के बयानबाजी पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचाती है। अब देखने वाली बात होगी कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल गाँधी की हिदायत का कितना पालन करते हैं और विवादित बयान और टिप्पणियों से बचते हैं।