29 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 772

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद पहला टी20 भी हारा पाक, न्यूज़ीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे  

कोलिन मुनरों की एक और शानदार पारी

सुनील यादव | Navpravah.com 

पाकिस्तान के खिलाफ वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम पर खेला गया पहला टी20 मैच न्यूज़ीलैंड ने आसानी से जीत लिया है। पाकिस्तानी टीम द्वारा मिले 105 रनों का आसान लक्ष्य न्यूज़ीलैंड ने 25 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड टीम अब तक इस सीरीज में अजेय रहने में कामयाब रही है। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो को मैन ऑफ़ मैच चुना गया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूज़ीलैंड की ओर से अपना दूसरा इंटरनेशनल टी20 मैच खेल रहे सेथ रैंस और अनुभवी गेंदबाज टीम साउथी ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए। एक के बाद एक विकेट गिरने से पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज महज 38 रनों के अंदर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निचले आर्डर के बल्लेबाज हसन अली ने बाबर आज़म के साथ मिलकर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। लेकिन तब तक बेहद देर हो चुकी थी। पाकिस्तान की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 105 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी बाबर आज़म ने खेली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड टीम को पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रुम्मन रईस ने शुरूआती झटके दिए। महज 8 रनों पर 2 विकेट खोने के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम ने सम्भलते हुए खेला। वेलिंगटन की पिच पर दोनों ओर घूमती गेंद ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया, लेकिन लक्ष्य कम होने का फायदा कहीं न कहीं न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों को मिला। कोलिन मुनरों के 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से बनाये 49 रनों की बदौलत कीवी टीम ने यह मैच 25 गेंद शेष रहते 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोलिन मुनरों को मैन ऑफ़ द मैच से नवाजा गया। 

पद्मावत फिल्म पर मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय करेगा सुनवाई

करणी सेना पद्मावत फिल्म का विरोध करती हुई

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पद्मावत फ़िल्म पर कुछ दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने देशभर से बैन हटा ली थी। लेकिन, एमपी और राजस्थान राज्य सरकार ने पद्मावत फ़िल्म की रिलीज को लेकर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। अब कल सर्वोच्च न्यायालय दोनों राज्य की पूर्ण विचार याचिका पर सुनवाई करेगा।

बता दें कि राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फ़िल्म से बैन हटाने के फैसले में संसोधन की मांग की है। दोनों राज्य की सरकारों ने फ़िल्म पद्मावत को देश भर में रिलीज करने के फैसले में बदलाव की मांग की है। इसके लिए दोनों राज्य की सरकारों ने कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। राज्य सरकारों का कहना है कि वे कानून और व्यवस्था के आधार पर फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के तहत सशक्त हैं।

इससे पहले रविवार को राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा था कि राजस्थान सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फिल्म पर प्रतिबंध के निर्णय के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा था कि सरकार का मानना है कि आमजन की भावनओं की कदर की जाए।

कटारिया ने कहा था कि शनिवार की बैठक में करणी सेना के नेताओं को आमंत्रित किया गया था और सर्वोच्च न्यायालय में सरकार की ओर दायर की जाने याचिका को मजबूत करने लिये उन्हें भी पार्टी बनने का आग्रह किया गया था।. राजस्थान सरकार ने करणी सेना के साथ-साथ मेवाड के राज परिवार को भी याचिका का हिस्सा बना सकती है।
 

आतंकी अब्‍दुल सुभान कुरैशी को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आतंकी अब्‍दुल सुभान कुरैशी हुआ गिरफ्तार

 सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

26 जनवरी से पहले दिल्‍ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने एक आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। आज दिल्‍ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी की पहचान अब्‍दुल सुभान कुरैशी के रूप में की है।

पुलिस का कहना है कि 2008 गुजरात सीरियल ब्लास्ट में कुरैशी का हाथ था। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि अब्दुल सुभान कुरैशी पर बम बनाने का भी आरोप है। कुरैशी अब दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था, लेकिन समय रहते ही पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कुरैशी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बम बनाने में भी माहिर है।

कुरैशी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहा जाता रहा है। यह सिमी से भी जुड़ा रहा है। इस पर 2006 में मुंबई में ट्रेन में हुए सीरियल धमाकों के भी आरोप हैं। ये एनआईए की मोस्ट वान्टेड लिस्ट में शामिल है। गणतंत्र दिवस को अब 4 दिन बाकी रह गये हैं, ऐसे में दिल्ली में किसी भी तरह की आतंकी घटना हो सकती है, इसलिए पुलिस इस वक्त काफी चौकस है और हर तरफ अपनी नजर बनाये रखी है।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया आप के समर्थन में ट्वीट

राजेश सोनी | Navpravah.com

आम आदमी पार्टी के कठिन समय में उन्हें बॉलीवुड अभीनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिला है।  बता दें कि आप पार्टी के 20 विधायकों को लाभ के पद मामले में चुनाव आयोग ने रविवार को अयोग्य घोषित कर दिया था। इस मामले पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में ट्वीट किया है। सिन्हा ने आप के समर्थन में दो ट्वीट किए हैं।

सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप आए, आप छाए, आप ही आप चर्चा का विषय, घर-घर में, हर खबर में, तो फिर किस बात की फिक्र आप को। आप चिंता मत करो, खुश रहो। वहीं उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि आशा है कि आपको जल्द ही न्याय मिलेगा। आप लोगों की टीम और खासकर ‘आप’ को बहुत बहुत बधाई।

गौरतलब है कि काफी समय से भाजपा सांसद अपने पार्टी के फैसलों पर ही सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों के प्रेस वार्ता को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। वहीं कुछ दिन पहले उनके मुंबई आवास पर बीएमसी द्वारा कार्रवाई की गई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के सांगली के अटपादी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को अपने पद का अहंकार है और यही कारण है कि वह मेरी चिट्ठियों का उत्तर नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले तीन वर्षों में पीएम मोदी को 30 से ज्यादा चिट्टी लिख चुका हूँ, लेकिन उन्होंने कभी भी मेरे एक भी चिट्टी का अब तक जवाब नहीं दिया है। हजारे ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह 23 मार्च से आंदोलन की अगले चरण की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा था कि इस बार का आंदोलन इतना बड़ा होगा कि इससे पहले कभी नहीं हुआ और यह सरकार के लिए चेतावनी है।

गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने मनमोहन सिंह (यूपीए-2) सरकार के दौरान जन लोकपाल को लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन के कारण कांग्रेस को 2014 के लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ था। इस आंदोलन से अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को जन्म दिया और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज हो गए थे, लेकिन अन्ना हजारे इस पार्टी के विरोध में थे। बाद में केजरीवाल ने कहा था कि अन्ना हजारे का आम आदमी पार्टी को समर्थन है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

20 ‘आप’ विधायकों की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज।

बवाना अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक मनोज जैन की पेशी आज।

जम्मू-कश्मीर: 18 जनवरी से फायरिंग में 7 नागरिकों की मौत, 5 जवान शहीद।

केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर काँग्रेस का मार्च आज।

विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने स्विट्ज़रलैंड जाएंगे पीएम मोदी।

ओमप्रकाश रावत बनेंगे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त।

पद्मावत विवाद: संभल में राजपूत समाज ने राष्ट्रपति को खून से लिखी चिट्ठी।

फ़िल्म पद्मावत के खिलाफ SC जा सकती है राजस्थान सरकार।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: आज दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर का मुकाबला मार्टन फुस्कोविक्स से।

24 जनवरी से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा टेस्ट मैच।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

‘आप’ के 20 विधायक अयोग्य घोषित, अधिसूचना जारी। 

अरविन्द केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए -भाजपा

केजरीवाल का भ्रष्टाचार पूरी दुनिया के सामने आया, 7 के बदले बनाए 28 मंत्री -अजय माकन 

पुणे में 8 वें भारतीय छात्र संसद में ओडिशा के मुख्य मंत्री नविन पटनायक को मिला आदर्श मुख्यमंत्री का ख़िताब 

सीएम महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “सरहद पर खून की होली चल रही है, कश्मीर को न बनाए जंग का अखाड़ा।  

सरहद के इस पार ही नहीं, उस पार भी जाकर दुश्मनों को खत्म कर सकता है भारत -राजनाथ सिंह

पद्मावत विवाद: अहमदाबाद के राजहंस थिएटर में प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़ और आगजनी, चित्तौरगढ़ में जौहर के लिए राजपूत औरतों का जमावड़ा।  

बवाना अग्निकांड: अवैध फटाका फैक्ट्री मालिक मनोज जैन गिरफ्तार, होली और स्टेज शो के लिए करवा रहा था फटाकों की पैकिंग।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, प्री-क्वार्टर में डिएगो श्वार्ट्जमैन हारे 

सिडनी वनडे में  इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हराया, सीरीज में 3-0 की बढ़त। 

‘आप’ के 20 विधायक अयोग्य करार, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

'आप' के 20 विधायक अयोग्य घोषित

राजेश सोनी | Navpravah.com 

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को राष्ट्रपति ने आयोग्य घोषित कर दिया है। इस मामले में अब कानून मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।आप के 20 विधायक अघोषित होने के बाद विरोधियों ने उनपर निशाना साधा है। 

भाजपा ने नैतिकता के आधार पर केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के विरोध कर राजनीति में आए थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी के ज्यादातर लोग भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त है। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस दिल्ली अध्य्क्ष अजय माकन ने केजरीवाल पर निशान साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने सरकार में 7 जगह 28 मंत्री बनाए। इससे केजरीवाल का भ्रष्टाचार पूरी दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा सरकारी सुविधाओं का आप विधायकों ने खूब फायदा उठाया। यह एक भ्रष्टाचार का नमूना था और इस बात के लिए हम चुनाव आयोग के पास गए थे।

आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने इस फैसले से संविधान और लोकतंत्र को खतरा बताया है। वहीं उनकी पार्टी इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ जायेगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बारे में बताया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था। आप नेताओं ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को खुश करने के लिए यह फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, प्री-क्वार्टर में डिएगो श्वार्ट्जमैन हारे  

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

सुनील यादव | Navpravah.com

ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने अपने प्रतिद्वंदी डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-3, 6-7, 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब क्वार्टर फाइनल में नडाल का मुकाबला क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा। 

नडाल और श्वार्ट्जमैन के बीच चले 3 घंटे और 51 मिनट के इस मैच में श्वार्ट्जमैन ने पहले सेट में नडाल को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दूसरे सेट में अनुभवी नडाल ने पलटवार करते हुए इस सेट को आसानी से अपने नाम कर लिया। 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता का अगला मैच क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होना है, जिन्होंने पिछली बार उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। 

मैच के बाद राफेल ने बताया कि श्वार्ट्जमैन मेरे अच्छे मित्र हैं और उन्होंने बेहद अच्छा खेला। वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई बार मैच में बेहतरीन सर्विंग की, जिसके कारण यह एक रोमांचक मैच रहा। श्वार्ट्जमैन ने कहा कि मैंने इस मैच में अंत तक सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया और यह मेरे लिए नए साल का पहला बड़ा मैच था। उन्होंने कहा कि इस मैच में मैं लगभग 4 घंटे कोर्ट में टिका रहा और यह आगामी मैचों में मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। 

बता दें कि आज इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने कार्रेनो बुस्टा को एक कड़े मुकाबले में 7-6, 3-6, 6-7, 6-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।     
  

पद्मावत विवाद: गृहमंत्री कटारिया ने कहा, “प्रसून जोशी को राजस्थान में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी”

प्रसून जोशी को देंगे सुरक्षा- राजस्थान गृहमंत्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पद्मावती फ़िल्म का विरोध खत्म होते नजर नही आ रहा है। रोजाना इस फ़िल्म को लेकर कोई नया विवाद निर्माण होता रहता है। कुछ दिन पहले करणी सेना ने केंद्रीय बोर्ड फ़िल्म प्रमाण के चेयरमैन प्रसून जोशी को धमकी दी थी कि वह उन्हें राजस्थान में कभी प्रवेश नहीं करने देंगे। अब इस पर राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया का बयान आया है कि हमारी सरकार प्रसून जोशी को राजस्थान में पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया कराएगी।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के हालात सामान्य बनाए रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रसून जोशी दी गई धमकी को लेकर कहा कि हम उन्हें पूरी सुरक्षा देंगे, जितनी वह हमारी सरकार से चाहते हैं। राजस्थान सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में पद्मावती फ़िल्म को लेकर रिव्यु पेटिशन दायर करने का फैसला लिया है। वहीं कल रात ही पद्मावती फ़िल्म के विरोध में अहमदाबाद के राजहंस सिनेमा घर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला सामने आया था। खबरों के मुताबिक, चित्तौड़ में राजपूत समाज की औरतों का जौहर के लिए जमावड़ा लगना शुरू हो गया है और तेलंगाना में भी इस फिल्म के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने फ़िल्म पद्मावती पर से सभी राज्यों पर से बैन हटा दिया है। लेकिन, सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद भी इस फ़िल्म का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत संगठनों और करणी सेना का कहना है कि अगर यह फिल्म प्रदर्शित होती है, तो देश में माहौल बिगड़ सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ के क्षत्रिय समाज ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को मानने से ही इनकार कर दिया था।