-30 डिग्री में बर्फ के शिखर से आईटीबीपी के जवानों ने फहराया तिरंगा

आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ के शिखर पर फहराया तिरंगा

सुनील यादव | Navpravah.com 

आज देशभर में 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली में आज 10 आसियान देशों के राष्ट्रप्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर मौजूद हैं। आज पूरी दुनिया राजपथ पर भारत की ताकत का नमूना देख रही है। इसी बीच भारतीय सेना के जवानों ने दारमा घाटी की 18000 फीट ऊंची बर्फ से ढकी हुई चोटी पर तिरंगा फहराकर भारत माता को सलामी दी।

भारतीय सेना ने इसका वीडियो जारी किया है और यह वीडियो लद्दाख क्षेत्र का है। इस समय वहां हिमालय का तापमान -30 डिग्री है और भारतीय सेना ने इस ठंड में बर्फ की ऊंची चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास दिलाया है। इस वीडियो में आईटीबीपी के कमांडों हाथ में तिरंगा लेकर देश की सुरक्षा के लिए तैनात हुए हैं। 

https://twitter.com/ITBP_official/status/956697465515724800

मौसम खराब होने के कारण इस इलाके में बर्फ के तूफान की आशंका हमेशा ही बरकरार रहती है। यह पहाड़ी पंचाचूली से भी काफी जटिल और दुर्गम मानी जाती है। आईटीबीपी के कमाण्डों में हाथ मे तिरंगा लेकर बर्फ से ढके शिखर पर खड़े होकर अपना वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट किया है। भारतीय जवानों के इस जज्बे को आज पूरा सलाम कर रहा है।

बता दें कि आईटीबीपी के कमाण्डों का काम बाकियों के मुकाबले काफी कठिन होता है। भारतीय-तिब्बत सीमा पर बर्फ के चादरों में लिपटे ये भारत माँ के वीर सैनिक हर वक्त देश की सुरक्षा के लिए -40 डिग्री तापमान में भी सीमा पर डंटे रहते हैं। जहां पर ऑक्सीजन की बेहद कमी के साथ-साथ खाने-पीने की व्यवस्था भी न के बराबर हो, ऐसे क्षेत्रों में भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.