जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान 

शहीद जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान

राजेश सोनी | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।निराला को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया, जिसे उनकी पत्नी ने 26 जनवरी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।निराला की पत्नी को सम्मान देते हुए राष्ट्रपति कोविंद भी भावुक नजर आए।

बता दें कि निराला वायु सेना में 2015 में शामिल हुए थे। भारतीय वायुसेना के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी गरुड़ कमांडो को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से नवाजा गया है। शहीद ज्योति प्रकाश निराला तीन महीने पहले ही आतंकियों के खिलाफ एक अभियान में कश्मीर के हाजिन में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात थे।

आतंकियों से हुए एक मुठभेड़ में निराला ने अपनी जान की परवाह किए बेगैर दो टॉप आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें एक आतंकी मसूद अजहर का भतीजा तल्हा रशीद भी था। शहीद निराला ने दो अन्य आतंकियों को घायल भी किया था। इस अभियान में कुल 6 आतंकी मारे गए थे। निराला बिहार के रोहतस के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी, बहनें और माता-पिता शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.