30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 762

भारत और चीन को विभिन्न स्तरों पर एक-दूसरे से बात करते रहना चाहिए -भारतीय राजदूत 

भारतीय राजदूत ने दिया यह बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

चीन में भारत के राजदूत गौतम बम्बावाले का कहना है कि डोकलाम में गतिरोध के मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में गौतम ने कहा कि मेरा मानना है कि डोकलाम की घटना के बाद की अवधि में भारत एवं चीन को नेतृत्व के स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर एक-दूसरे से बात करते रहना चाहिए और पहले से ज्यादा संवाद करते रहने की जरूरत है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह अहम है कि भारत-चीन सीमा के संवेदनशील बिंदुओं पर यथास्थिति में बदलाव नहीं हो। चीन में भारत के राजदूत ने कहा कि भारत एवं चीन को 50 अरब अमेरिकी डॉलर वाली चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना सहित सभी विवादित मसले सुलझाने के लिए वार्ता करनी चाहिए।

उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि  क्या डोकलाम के मुद्दे पर गतिरोध से दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हुए हैं? उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आप इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। हमारे रिश्ते में ऐसे छोटी-मोटी बाधाओं से पार पाने के लिए भारत एवं चीन के लोग एवं हमारे नेता काफी अनुभवी और समझदार हैं। वहीं डोकलाम में चीन द्वारा सड़क निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अहम है कि संवेदनशील बिंदुओं पर यथास्थिति  में बदलाव नहीं हो।  

सुभाषनी मिस्त्री ने पेश की मानवता की मिसाल, जूता पॉलिश कर बनवाया अस्पताल 

सुभाषनी मिस्त्री ने पेश की मानवता की मिसाल

राजेश सोनी | Navpravah.com

गरीबों के लिए सब्जी बेचकर और जूते पॉलिश कर अस्पताल बनवाने वाली सुभाषनी मिस्त्री का नाम पद्म श्री के लिए चुना गया है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। सुभाषनी मिस्त्री एक ऐसी महान सख्शियत हैं, जिन्होंने खुद अपनी  ज़िन्दगी गरीबों के बीच व्यतीत कर हमेशा गरीबों की सेवा की है। 

बता दें कि कोलकाता में रहने वाली सुभाषनी मिस्त्री गरीबों के लिए अस्पताल बनवाना चाहती थीं और उन्होंने यह सपना साकार भी कर लिया। उन्होंने यह अस्पताल जूते पॉलिश और सब्जी बेचकर बनाया है। सुभाषनी का जन्म साल १९४३ में बंगाल में अकाल के दौरान हुआ था। 14 भाई-बहनों में से 7 की मौत हो गई थी और उसके बाद उनकी शादी जल्द कर दी गई थी। 

1971 में सुभाषनी के पति की इलाज के आभाव में मौत हो गई थी। पति के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई थी। उसी समय उन्होंने तय कर लिया था कि वह गरीबों के लिए एक अस्पताल बनाएंगी। इसके लिए उन्होंने एक-एक पाई जमा की और सन 1992 में हंसपुकर गांव में 10,000 रुपए में एक एकड़ जमीन खरीदी। 

आगे उन्होंने यहाँ पहले छोटा अस्पताल निर्माण किया और शहर भर के डॉक्टरों को लाउडस्पीकर के माध्यम से विनंती कर अपने अस्पताल में इलाज करने के लिए बुलाया है। पहले दिन इस अस्पताल में 252 मरीजों का ईलाज हुआ, अब यह अस्पताल करीब 9000 स्क्वायर फ़ीट में फ़ैल चुका है। 

सुभाषनी देवी के इस अस्पताल में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का मुफ्त ईलाज होता है। वहीं आम लोगों से 10 रुपए के रूप में मामूली फीस ली जाती है। अब सुभाषनी देवी चाहती हैं कि उनका अस्पताल सभी आधुनिक तकनीकों से लैश हो जाए, तभी उन्हें चैन सही मायने में मिलेगा।    

रिसर्च: वायु प्रदूषण से महिलाओं में घट रही है प्रजनन क्षमता 

वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं में घट रही है प्रजनन क्षमता

हेल्थ डेस्क | Navpravah.com 

एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि प्रदूषित हवा के चलते महिलाओं को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रदूषित हवा महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म के साथ-साथ बांझपन, मेटाबोलिक सिंड्रोम और पॉलिसिस्टक ओवरी सिंड्रोम जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ‘ह्यूमन रिप्रोडक्शन’ जर्नल में यह शोध पब्लिश की गई है। इस शोध में बताया गया है कि जिसमें प्रदूषित हवा का सबसे बड़ा कुप्रभाव 14-18 आयु वर्ग की लड़कियों पर होता है।ऐसे में इस आयु वर्ग में मासिक धर्म अनिमियतता की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई है।  

यूएस के बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल की श्रुति महालिंग्याह ने बताया कि महिलाओं में मासिक-धर्म उनके हॉर्मोनल चेंजेज़ पर निर्भर करता है और प्रदुषित हवा महिलाओं के हॉर्मोन को नुकसान पहुंचाती है। शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च के लिए एक ऐसा स्थान चुना, जहां हवा में प्रदूषण अन्य जगह की अपेक्षा ज्यादा था। शोधकर्ताओं ने दो स्थानों से महिलाओं का हेल्थ सैंपल भी लिया। पहला सैंपल कम वायु प्रदूषण वाले स्थान में रहने वाली महिलाओं का और दूसरा सैंपल ज्यादा वायु प्रदूषण वाले स्थान में रहने वाली महिलाओं का था।

इसके बाद शोधकर्ताओं को पता चला कि ज्यादा वायु प्रदूषण वाले स्थान पर रहने वाली महिलाओं में मासिकधर्म की अनियमितता कम वायु प्रदूषण में रहने वाली महिलाओं की तुलना में बहुत अधिक है। ज्यादा वायु प्रदूषण में रहने वाली महिलाओं में मेटाबोलिक सिंड्रोम और पॉलिसिस्टक ओवरी सिंड्रोम जैसी समस्याएं भी कम वायु प्रदूषण वाले स्थान पर रहने वाली महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा थीं।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात से नाराज हुए भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी 

राजेश सोनी| Navpravah.com 

फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ बोल दिया, जिससे भोजपुरी सुपरस्टार और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी नाराज हो गए हैं। मनोज तिवारी इतने ज्यादा नाराज हो गए कि उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात तक कह दी।  

दरअसल, हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी, सलमान खान के ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन के शो पर अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ को एक टास्क करने दिया। मनोज ने सिद्धार्थ को भोजपुरी में डायलॉग बोलने को कहा था। सिद्धार्थ ने डायलॉग तो बोल दिया, लेकिन भोजपुरी भाषा की बेईज्जती करते हुए कहा कि बोलते समय टॉयलेट की फील आई, लेकिन अच्छा लगा। 
 
इस मामले में अभिनेता सिद्धार्थ से नाराज मनोज तिवारी ने कहा कि मैं बहुत शॉक हुआ हूँ।  22 करोड़ लोगों की भाषा के साथ आप इस तरह से मजाक नहीं कर सकते हैं। यह बहुत गलत बात है। अपने देश की भाषा की इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं सोचता था कि सिद्धार्थ एक अच्छा एक्टर है, लेकिन उसने मेरा दिल दुखाया है। उनको अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। मुझे लगता है कि कल तक उन पर पटना, बनारस, कोलकत्ता और मुंबई में 3 या 4 एफआईआर हो जाएगी।   

सिद्धार्थ ने अपने इस भोजपुरी भाषा पर विवादित कमेंट करने के लिए सार्वजनिक तौरपर माफ़ी मांग ली है। वहीं इस मुद्दे को लेकर अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा को फटकार लगाई है। 

यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प, कर्फ्यू जैसे हालात

यूपी के कासगंज में दो पक्षों में झड़प

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के कासगंज जिले में तिंरगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद झड़प हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और आगजनी की गई। हालात बेकाबू होते देख जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस झड़प में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से हैं और एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव किया। जिसके बाद हिंसा भड़की, दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, इलाके में तनाव बना हुआ है।

आगरा के एडीजी अजय आनन्द ने बताया कि हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास के भी इलाके की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया है। इस दौरान मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों को दुकानें बंद करने का आदेश लाउडस्पीकर से दे रहे हैं और उस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इंडोनेशिया मास्टर्स: सेमीफाइनल में साइना नेहवाल से हारीं पीवी सिंधु

सेमीफाइनल में साइना से हारीं सिंधु

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com 

इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को भारत की दो स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पहुंची। इस दौरान  साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बीच हुए मुकाबले में दोनों ने एक-दूसरे को जमकर टक्कर दी। इस मैच में साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु को 21-13, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले सेट में साइना ने बहुत ही आसानी से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे सेट में दोनों के बीच जबर्दस्त खेल देखने को मिला। पूरे मैच के दौरान भले ही एक बार सिंधु ने 7-3 की लीड ले ली, लेकिन साइना इससे पीछे नहीं हटी, जिसके बाद साइना ने दमदार एंट्री लेते हुए आखिरकार जीत हासिल कर ली।

इससे पहले दोनों ओलम्पिक पदक विजेताओं ने गुरुवार को अपने-अपने मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मलेशिया की जो जिन वेई को मात दी। वर्ल्ड नम्बर-3 भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने 31 मिनट के भीतर वेई को सीधे गेमों में 21-12, 21-9 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में कदम रखा था।

वहीं, वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की चेन शियाओशिन को 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से मात दी थी। इसके अलावा, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने भी पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में रंकीरेड्डी और चिराग ने चीनी ताइपे की लियाओ मिन चुन और सु चिंग हेंग की जोड़ी को 32 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-17, 21-16 से हराया। 

कानपुर में मिलेगा, सलमान खान की बीमारी का इलाज

सलमान खान की बिमारी का इलाज़

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

अभिनेता सलमान खान के चेहरे के भीषण दर्द (शार्प पेन) और उनकी बीमारी ट्राइजेमाइनल न्यूरोलॉजिया के बारे में सबको पता ही होगा। इस बीमारी की अभी तक कोई कारगर दवा या कारगर ऑपरेशन की तकनीक डाक्टरों के पास नहीं है। इसी बीमारी पर कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी रिसर्च शुरू किया है। रिसर्च में इस बीमारी में ऑपरेशन से राहत देने पर फोकस किया गया है।

वैसे अभी तक इस बीमारी का ऑपरेशन उतना सफल नहीं है, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट अधिक हैं। दुनिया भर में इस बीमारी के ऑपरेशन पर विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग शोध हो रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह रिसर्च यहां आसानी से मृत शरीर पर अच्छे से संभव है। यह शोध दो चरणों में होगा। रिसर्च में न्यूरोसर्जन और एनॉटामी विभाग की टीम शामिल की गई है।

सिर के बीच हिस्से से शुरू हुए क्रेनियल नर्व से यह दर्द शुरू होती है, तो चेहरे तक फैलती है। चेहरे की संवेदनशीलता खत्म हो जाती है और दर्द बिल्कुल भाला चुभने जैसा होता है। इस बीमारी की आनुवांशिक, सिर के क्रनियल पार्ट में ट्यूमर कारण या धमनियों व नसों की बनावट में खराबी होती है। ट्यूमर निकालते हैं या धमनियों की संरचना को ठीक करते हैं। दवाएं देते हैं, दवाओं से ठीक नहीं होने पर इंडोस्कोपिक सर्जरी करते हैं।

पहले दिन हुई ‘पद्मावत’ की धमाकेदार कमाई

जायसी के गाँव में ही नहीं दिखाई गई पद्मावत

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 

महीनों के बवाल के बाद ‘पद्मावत’ को 25 जनवरी को रिलीज किया गया। रिलीज़ के बाद दर्शकों द्वारा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन काफी अच्छा देखने को मिला है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म शूटिंग के शुरूआत से लेकर रिलीज होने तक कई विवादों से गुजरी, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार को प्रशंसकों की भारी भीड़ बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिली।

दीपिका पादुकोण के फैंस ने फिल्म के पहले दिन विरोधियों को कड़ा जवाब देते हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जोरदार जवाब दिया। फिल्म ने पहले दिन लगभग 18 करोड़ रुपए कमा लिए। फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आ रहा है। लीड भूमिका में दीपिका पादुकोण की फिल्म को विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पांन्स मिला है।

‘पद्मावत’ को राजस्थान, गुजरात और गोवा के किसी भी शहर में फिल्म को सिनेमाघरों में लगने नहीं दिया गया। इसके बावजूद फिल्म ने इतनी कमाई करके लोगों को चौंका दिया है। दीपिका पादुकोण ने एक टीवी शो के दौरान यह खुलासा किया था कि उन्हें इस पद्मावत के लिए रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की तुलना में अधिक पैसों में साइन किया गया था।

फिलहाल उनका किरदार ही इस फिल्म में सबसे अहम है। जिसकी वजह से फिल्म विरोधियों ने आए दिन उनको धमकी देते रहे हैं। राजपूत करणी सेना के समर्थकों ने दीपिका को धमकी देते हुए, नाक काटने तक की बात कह डाली थी।

करणी सेना बनाएगी संजय लीला भंसाली की माँ पर फिल्म  

करणी सेना बनाएगी संजय लीला भंसाली की माँ पर फिल्म

राजेश सोनी | Navpravah.com

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध कर रही करणी सेना ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की माँ पर फिल्म  बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म का नाम होगा ‘लीला की लीला’। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में एक सभा को सम्बोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह खांगरोट ने कहा कि अगले 15 दिन में फिल्म का मुहूर्त होगा और यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

करणी सेना के नेता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। इस फिल्म का निर्देशन अरविन्द व्यास करेंगे और इसकी पटकथा लेखन पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि भंसाली ने हमारी माँ फिल्म पद्मावत का अपमान किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी की है, इसलिए उनके भी पास यह अधिकार है।

गौरतलब है कि कल पद्मावत फिल्म विवादों के बीच रिलीज़ हो गई। शुरुआत से ही इस फिल्म का विरोध करणी सेना कर रही है। विरोध के चलते इस फिल्म को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में रिलीज नहीं करने दिया गया।

अहंकारी शासकों ने जानबूझकर राहुल गाँधी को छठी लाइन में बिठाया -कांग्रेस नेता

राहुल गाँधी को मिली छठी पंक्ति में सीट

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

देश ने आज 69वां गणतंत्र दिवस मनाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। वो चौथी पंक्ति में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बगल में बैठे नजर आए। जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनसे दो पंक्ति आगे और वहीं बीजेपी अध्यक्ष पहली पंक्ति में बैठे दिखे। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली पंक्ति में बैठे थे। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री दूसरी पंक्ति में बैठे दिखाई दिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाले समारोह में सीट का आवंटन रक्षा मंत्रालय करता है। राजपथ के समारोह में राहुल गाँधी के लिए चौथी पंक्ति में सीट आवंटित किए जाने की बात गुरुवार को सामने आई थी।

इसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा था कि हमारे पार्टी अध्यक्ष को चौथी पंक्ति में जगह दी गई है, जो कि गलत है, क्योंकि इससे पहले उन्हें पहली पंक्ति में जगह दी जाती रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ऐसा करके मोदी सरकार ‘सस्ती राजनीति’ कर रही है, लेकिन नेता ने यह भी कहा था कि चाहे जहां जगह दी जाए, राहुल गांधी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सोनिया गांधी को भी बतौर कांग्रेस अध्यक्ष हमेशा पहली पंक्ति में जगह दी गई। 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी हमेशा पहली पंक्ति में जगह दी गई है।