28 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 757

तेंदुए को मरा समझ कर ले रहा था सेल्फी, हुआ हादसा

सेल्फी लेना पड़ा भारी

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

आजकल लोगों में सेल्फी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यहाँ तक कि इसके लिए वह अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। राजस्थान में उदयपुर के एक युवक के साथ जो हादसा हुआ वह डराने वाला है। सड़क किनारे एक घायल तेंदुआ पड़ा हुआ था, तभी वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक ने उसके साथ सेल्फी लेने का सोचा, जिसके लिए वह तेंदुए के पास गया, तो तेंदुए ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद बड़ी मुश्किल से किसी तरह से युवक ने अपने आप को तेंदुए से छुड़ाया और भागा। बाइक में दो लोग थे, एक युवक तेंदुए के दबोचने से घायल हो गया, तो दूसरा भागते वक्त गिरकर घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही तेंदुए ने युवक को दबोचा, तो उसके होश उड़ गए और जोर-जोर से बचाने के लिए गुहार लगाने से लगा। उसका दूसरा साथी भी पास के गांव वालों को आवाज लगाई।

गांववाले उन्हें बचाने पहुंचते हैं कि इससे पहले ही तेंदुए ने युवक को छोड़ दिया, जिसके बाद दोनों वहां से जान बचाकर भागे। इस घटना लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू किया। वन अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि किसी वाहन तेंदुए को पीछे से टक्कर मारी है। उसे कूल्हे की हड्डी और पैरों पर चोंट है और अगर तेंदुआ घायल नहीं होता, तो युवक को जान बचाना मुश्किल था।

‘दंगल’ के साथ ‘PK’ और ‘धूम 3’ को भी ‘पद्मावत’ ने छोड़ा पीछे

'पद्मावत' बना रही है रिकॉर्ड

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

कई विवादों के बाद ‘पद्मावत’ आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज़ हो गई। इतना ही नहीं, यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका, जर्मनी से लेकर पाकिस्तान में बिना किसी कट के रिलीज की गई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। ‘पद्मावत’ भले ही विवादों में हैं, लेकिन देश ही नहीं यह विदेश में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए बताया है कि नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में इससे पहले आमिर खान की फिल्म ‘पीके’, ‘दंगल’ और ‘धूम 3’ का नाम शामिल था, लेकिन ‘पद्मावत’ ने इन तीनों हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आमिर खान की तीनों फिल्मों से ज्यादा कमाई करके ‘पद्मावत’ अब पहले नंबर पर आ गई है।   

ज्ञात हो कि इस फिल्म ने देशभर में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, साथ ही विदेशों में भी यह पीछे नहीं है। इस फिल्म को देशभर में कुल 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जबकि विरोध के कारण देश के कुछ राज्यों में यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस फिल्म के अहम किरदार में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने अपना अभिनय किया है। इन तीनों को उनके अभिनय के लिए खूब सराहा जा रहा है। 

आज संसद में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पेश किया आर्थिक सर्वे

संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पिछले साल के बजट में हुए आवंटन का लेखा-जोखा इकोनॉमिक सर्वे को आज वित्त मंत्री ने संसद में पेश कर दिया है। इसमें वित्त वर्ष 2018 में अ‍र्थव्यवस्था की रफ्तार 6.75 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019 भारतीय इकोनॉमी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। सर्वे में कहा गया है क‍ि एक्सपोर्ट सेक्टर से इकोनॉमी को बूस्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है।

इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि जीएसटी की वजह से अर्थव्यवस्था के सामने कई चुनौतियां खड़ी हुईं। इस नई कर व्यवस्था ने न सिर्फ सरकार की नीतियों के सामने चुनौती पेश की, बल्क‍ि इसकी वजह से सूचना प्रसारण तकनीक के लिए भी राह मुश्क‍िल रही है। जीएसटी लागू होने के बाद यह मोदी सरकार का पहला बजट है। इस बजट में सरकार सैलरी पाने वालों को स्टैंडर्ड डिडक्शन में छूट दे सकती है। इसका मतलब है कि इनवेस्टमेंट पर टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

आम बजट में सरकार टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने के साथ-साथ टैक्स स्लैब में भी बदलाव कर सकती है। अभी 2.5 लाख रुपए सालाना कमाने वालों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है, पर अब सरकार इसे 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर सकती है।

इस बजट में टैक्स स्लैब के साथ ही प्रत्यक्ष कर में भी बदलाव हो सकता है। आय के लिए सरकार के पास प्रत्यक्ष कर एक बड़ा स्रोत है। जीएसटी के पहले प्रत्यक्ष कर का योगदान कुल टैक्स कलेक्शन में 52% था और नोटबंदी के बाद लोगों में टैक्स भरने की जागरुकता बढ़ी। 15 जनवरी तक साल 2017-18 का कुल टैक्स कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 18.7% बढ़कर 6.89 लाख करोड़ पहुंच गया।

आर्थ‍िक सर्वेक्षण अथवा इकोनॉमिक सर्वे पिछले साल बांटे गए खर्चों का लेखाजोखा तैयार करता है। इससे पता चलता है कि सरकार ने पिछले साल कहां-कहां कितना खर्च किया और बजट में की गई घोषणाओं को कितनी सफलतापूर्वक निभाया गया है।

योगी के मंत्री की धमकी, कहा, “मेरा मकसद सरकार गिराना नहीं, बल्कि उन्हें आगाह करना है”

कैबिनेट मंत्री ने दिया सरकार के खिलाफ बयान

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
  
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेतुके बयान से एक बार फिर योगी सरकार को कठघरे में ला दिया है। एसबीएसपी के स्थापना दिवस पर वाराणसी में पूर्वांचल के नेता और कार्यकर्ताओं की रैली में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे।

राजभर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों को यह लग रहा है कि इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार कम हुआ है, तो यह उनका भ्रम है। इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार कम होने की बजाय बढ़ ही रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में शामिल होने का मेरा लक्ष्य दलित समाज को उसका हक दिलाना है। दलितों ने बड़े पैमाने पर वोट देकर बीजेपी की सरकार बनवाई है।

राजभर ने कहा कि उनका मकसद सरकार गिराना नहीं है, बल्कि उन्हें आगाह करना है। योगी और केंद्र सरकार यदि दलितों को उनका हक दिलाने में कामयाब नहीं होती है, तो वह उनसे दूर होने के लिए तैयार हैं। कासगंज हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ अधिकारी कड़ाई करने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरुप इस तरह की वारदातें और घटनाएं सामने आ रही है, जो कि निन्दनीय है।

ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। ओमप्रकाश अपने बेतुके बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से स्ट्रोक का खतरा कम -शोध

हरी सब्जियों को खाने से होता है स्ट्रोक का खतरा कम

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 

अमेरिका के शोधकर्ताओं ने अपने एक शोध में पाया है कि हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से स्ट्रोक पड़ने का खतरा कम हो जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग हरे पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, उनमें 64 फीसदी लोगों को स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

इंट्रासेरेब्रल हेमरेज की समस्या आजकल नाइजीरिया और घाना के लोगों में काफी ज्यादा बढ़ रही है। इन में लोंगों में लीथल टाइप का स्ट्रोक अकसर देखने को मिला। शोध में कहा गया है कि इन सभी मरीजों को पड़ने वाले स्ट्रोक में ब्लीडिंग स्ट्रोक 32.2 फीसदी लोगों को अनुभव करना पड़ा और जिन लोगों को ब्लीडिंग स्‍ट्रोक पड़ा, उनमें से 93.9% लोगों को हाई बीपी की समस्या थी।

यह शोध हाल ही में अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय स्ट्रोक कन्फरेंस में प्रजेंट किया गया। रिसर्च में यह भी कहा गया कि जिन लोगों में डायबिटीज होता है, उनमें 2.2 गुना ज्यादा स्ट्रोक आने का खतरा रहता है। हरे पत्तेदार सब्जियां खाने से स्ट्रोक का खतरा तो कम होता ही है। साथ ही इस सब्जी का सेवन करने से वजन नियंत्रण, कैंसर का खतरा कम, ह्रदय की बिमारियां दूर होती हैं व आँखों की दृष्टि के लिए भी यह श्रेष्ठ है।

किसानों को ऊपर उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

सुनील यादव | Navpravah.com

आज मंगलवार से संसद में बजट सत्र शुरू हुआ, इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण दिया, जिसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में आर्थिक सर्वे 2018-19 पेश किया। राष्ट्रपति के तौर पर बजट सत्र में अपना पहला अभिभाषण देते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि किसानों को ऊपर उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इसपर हमारी सरकार कार्य कर रही है। 

राष्ट्रपति कोविंद ने आगे कहा कि देश निर्माण में हर व्यक्ति अपना पूरा योगदान दे रहा है। राष्ट्रनिर्माण का लक्ष्य पूरा करने में हर व्यक्ति अपना कर्तव्य निभा रहा है और यही हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों के आय को दुगुना करने के लक्ष्य को लेकर भी चल रही है। इसके साथ ही किसानों की फसल बाजारों तक सही सलामत पहुंचे, इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। 

आतंकवाद को लेकर उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कश्मीर में होने वाली घटनाएं सीधे रूप से सीमा पार से घुसपैठ से जुड़ी हुई हैं, जिसपर हमारी सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस तालमेल के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है। केंद्र और राज्य सरकारों के आपसी सामंजस्य से अब नक्सली और माओवादी घटनाओं में काफी कमी आ रही है। 

बजट सत्र के शुरुआत में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने डिजिटल कनेक्टिविटी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तेजी से काम किया जा रहा है। लोगों में सुचारु रूप से लेन-देन को डिजिटल प्रारूप देने के लिए हमारी सरकार ने भीम एप और उमंग एप बनाया है, जिस पर सभी सुविधाएँ लोगों को आसानी से मुहैया कराई जा रही है। डिजिटल इंडिया पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विश्व का सबसे बड़ा साक्षरता अभियान, ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान’ चला रही है। 

कासगंज हिंसा: DGP ओपी सिंह ने कहा, “आरोपियों पर लगेगा रासुका”

कासगंज हिंसा पर बोले डीजीपी ओपी सिंह

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई, जिसके बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। इसी बीच, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंसा में शामिल लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की तामील की जाएगी।

उन्होंने कहा कि घर-घर में तलाशी ली जा रही है, कुछ जगहों पर विस्फोटक तत्व भी बरामद हो रहे हैं। इस बीच, हालात के मद्देनजर कासगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी है। विपक्ष की ओर से सपा और बसपा ने इस पूरी हिंसा के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि योगी सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किर लिया है। पुलिस का दावा है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लिहाजा अब कर्फ्यू लागू नहीं किया गया है। इलाके पर ड्रोन कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ जोन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के नदरई गेट इलाके के बाकनेर पुल के पास आज एक गुमटी में आग लगा दी गयी थी। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालात को जल्दी काबू कर लिया है। नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी जा रही है। आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनन्द ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि शहर में डर का माहौल नहीं है। पुलिस ने वारदात पर रोक लगायी है और घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।

इस घटना को लेकर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का भी बयान आया है। राज्यपाल ने ट्वीट करके कहा है कि जो कासगंज में हुआ वो किसी को भी शोभादायक नहीं है। वहां जो घटना हुई वो यूपी के लिए कलंक के रूप में हुई है, सरकार उसकी जांच कर रही है। सरकार ऐसे कदम उठाए कि फिर ऐसा न हो। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए युवक चंदन अभिषेक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव ने दी है।

आज से नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट सत्र हुआ शुरू

बजट 2018

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आज राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत हुई। सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को राष्ट्रपति ने संबोधित किया। राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर कहा करते थे कि आर्थिक-सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनीतिक लोकतंत्र स्‍थायी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी ड्यूटी है कि 2019 में जब हम महात्‍मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ मनाएं, तब तक अपने देश को पूर्ण रूप से स्‍वच्‍छ कर सकें, ताकि उनको सच्‍ची श्रद्धांजलि हम सब दें। संसद ने ऐसे बिल को पास किया है, जिसके जरिये कामकाजी महिलाओं को 26 हफ्ते का मातृत्‍व अवकाश प्रदान किया जाएगा, जो कि महिलाओं के लिए एक उपहार है।

आज से मोदी सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट सत्र शुरू हुआ है। राष्ट्रपति कोविंद का यह पहला अभिभाषण है, उसके बाद इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के संसद बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न दलों से सहयोग मांगा है।

बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों से सत्र को सफल बनाने पर चर्चा की और उनसे सुझाव मांगे थे। बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि आम बजट के लिए यह सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस सत्र को सफल बनाने के लिए विपक्षी दलों ने जो सुझाव दिए हैं, उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। 9 फरवरी से सत्र में अवकाश घोषित होगा। बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा, जो छह अप्रैल तक। अभी तक 28 फरवरी को बजट पेश किया जाता था एवं रेल बजट को अलग से पेश किया जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने साल 2017 में इसमें बदलाव करते हुए बजट 1 फरवरी को और रेल बजट साथ में पेश करने का फैसला किया।

गरीब भारतीयों का अपमान कर रही है कांग्रेस -भाजपा

पी चिदंबरम पर भाजपा ने बोला हमला

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा था कि पकौड़ा बेचना एक तरह का रोजगार है। पी चिदंबरम की इस बात पर अब भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस पर ‘गरीब और आकांक्षी भारतीयों’ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। भाजपा ने कहा चिदंबरम का यह बयान आपत्तिजनक है, जिससे भारतीयों के गरीमा को ठेस पहुँची है।

पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि पकौड़ा बेचना भी एक रोजगार है। उस तर्क से तो भीख मांगना भी एक रोजगार है, सच्चाई यह है, कि भारत ने तीन वर्ष में मामूली आर्थिक वृद्धि की है लेकिन रोजगार के अवसर नहीं बढ़े हैं। सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि रोजगार का सृजन कैसे करना है।

चिदंबरम ने कई ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ‘समझ नहीं आ रहा’ कि रोजगार कैसे सृजित किया जाए। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सरकार रोजगार सृजन के बारे में बेतुके दावे करके हमारे ‘कॉमनसेंस’’ पर हमला कर रही है।

भाजपा ने ट्विटर पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब और आकांक्षी भारतीयों का फिर से अपमान किया है। लाखों मेहनती भारतीयों की आजीविका की तुलना भीख मांगने से करके कांग्रेस ने गरीबों का हमेशा की तरह तिरस्कार किया है।

IPL मनी लॉन्ड्रिंग विवाद: लोग क्या कहते हैं, हमें परवाह नहीं -राजीव शुक्ल

राजेश सोनी | Navpravah.com

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि आईपीएल मनी लॉन्ड्रिंग का मंच है। अब बेदी के आईपीएल पर निशाना साधने का जवाब चेयरमैन राजीव शुक्ला ने दिया है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि अगर लोग इस लीग के बारे में उलटा-सीधा बोलत हैं, तो उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है। क्योंकि, आईपीएल के  दर्शकों और इससे होने वाले राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको याद हो, तो हमारे सभी पूर्व खिलाड़ियों को आईपीएल से फायदा मिल रहा है। उन्हें एक-मुश्त फायदा दिया गया। उन्होंने, सभी ने इसे लिया। बेदी को यह याद रखना चाहिए।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेदी ने आरोप लगाया था कि आईपीएल मनी लांड्रिंग का मंच है। उन्होंने आईपीएल नीलामी के दौरान खर्च की जाने वाली बड़ी राशि के स्रोत पर सवाल उठाए थे।