28 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 753

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता का हत्यारा आरोपी सलीम गिरफ्तार

चन्दन गुप्ता का हत्यारा आरोपी सलीम गिरफ्तार

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कासगंज हिंसा में उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा अब तक हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। अभी पुलिस ने तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता को गोली मारने वाले युवक सलीम को कासगंज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को काफी दिनों से सलीम की तलाश थी। 

बता दें कि सलीम 26 तारीख से फरार चल रहा था। पुलिस काफी दिनों से सलीम के दोस्तों से पूछताछ कर रही थी। सलीम लगातार भेस बदलकर कभी एटा, तो कभी मैनपुरी भाग रहा था। वहीं काफी दिनों से उसका मोबाइल फोन भी बंद पड़ा था। पुलिस को शक था कि सलीम उत्तरप्रदेश की सीमा लांघ कर कहीं प्रदेश से बाहर तो नहीं निकल गया। लेकिन, उसे कासगंज से ही गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने कासगंज में हिंसा फैलाने के आरोप में 120 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। सलीम ने ही छत से चंदन गुप्ता को गोली मारी थी। 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदाय में हिंसा भड़की थी।

उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीर्वता 6.2 दर्ज

उत्तर भारत में भूकंप के झटके

सुनील यादव | Navpravah.com 

दिल्ली NCR में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप की तीर्वता 6.2 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। श्रीनगर, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल में भी लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किए हैं। अब तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सबसे तेज झटके महसूस किये गए हैं। जैसे ही दिल्ली में झटके महसूस किये गए, लोग घर से बाहर निकल आए। वहीं चश्मदीदों का कहना है कि जैसे ही भूकंप के झटके लगे, वैसे ही हम सब गाड़ी से बाहर निकल आए। अब तक इस भूम्कम के झटकों से कहीं से कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

बता दें कि पिछले वर्ष दिसम्बर में भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई थी। उस दौरान भूकंप 8.49 मिनट पर आया था, जिसका केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में था।

यूपी: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा, “वर्तमान व्यवस्था में बढ़ा भ्रष्टाचार”

ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com 

योगी सरकार की मुश्कलें मंगलवार को तब बढ़ी, जब प्रदेश सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। 

उन्होंने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि अगर बसपा और सपा के राज की तुलना की जाए, तो इस सरकार में भ्रष्टाचार ज्यादा है। मैं इस सरकार का हिस्सा हूँ, यह सरकार मेरी नहीं है, हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है। बता दें कि राजभर ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ के अध्यक्ष हैं और इस पार्टी का प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे पार्टी को इस वर्तमान सरकार में पर्याप्त इज्जत नहीं मिल रही है। मैंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। 

जब राजभर से सवाल पूछा गया कि क्या आप 2019 के लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह भाजपा पर निर्भर करता है। अब उनके ऊपर है कि वह हमारे साथ 2019 में गठबंधन रखना चाहते हैं या नहीं। अगर भाजपा हमारे साथ गठबंधन नहीं रखती है, तो हम आगामी चुनाव अकेले लड़ेंगे। 

भाजपा ने राजभर के आरोपों को ख़ारिज किया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह भाजपा की परम्परा नहीं है कि चुनाव से पहले किसी के साथ गठबंधन तोड़े। उन्होंने आगे कहा कि राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। यह बयान उन्होंने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए दिया है। त्रिपाठी ने आगे कहा कि अगर राजभर को अगर भाजपा पार्टी या नेतृत्व से कुछ शिकायतें हैं, तो उन्हें उचित मंच से अपनी बात रखनी चाहिए। वह इस तरह से इस समय बर्ताव कर रहे हैं कि वह विपक्ष के नेता हों। अगर उन्हें सरकार से कुछ ज्यादा समस्याएं हैं, तो वह सरकार को छोड़ सकते हैं।      
  

मुंबई: मंझगांव डॉक से लॉन्च हुई INS-करंज, दुश्मनों की बढ़ेंगी मुश्किलें

आईएनएस करंज मंझगांव से हुई लॉन्च

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आज मुंबई के मंझगांव डॉक से स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस करंज लॉन्च हो चुकी है। इसके साथ ही आज से भारतीय नौसेना की ताकत समुद्र में कई गुना बढ़ चुकी है। दुश्मनों  के पसीने छुड़ाने वाली यह पनडुब्बी आज से भारतीय नौसेना का हिस्सा बन चुकी है। 

बता दें कि कंरज पनडुब्बी 67.5 मीटर लम्बी, 12.3 मीटर ऊँची और 1565 टन वजनी है। आईएनएस करंज की खास बात यह है कि यह एक स्वदेशी पनडुब्बी है, जो मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई है। करंज एक अत्याधुनिक फीचर्स से लैश और दुश्मनों के नजर में आए बिना सटीक निशाना लगा सकती है। इसके साथ ही करंज पनडुब्बी टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से भी हमला कर सकती है।

युद्ध की स्थिति में करंज पनडुब्बी हर तरह की अड़चनों से सुरक्षित और बड़ी आसानी से दुश्मनों को चकमा देकर बाहर निकल सकती है। यह पनडुब्बी पानी के भीतर से सतह पर हमला करने की क्षमता रखती है। इस पनडुब्बी को किसी तरह के जंग के दौरान तैयार किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि स्कॉर्पीयन श्रेणी की पहली दो पनडुब्बियां कलवरी और ‘खांदेरी’ हैं। 13 दिसंबर, 2017 को प्रधानमंत्री मोदी ने आइएनएस कलवरी को देश के नाम समर्पित किया था।

राष्ट्र में एक साथ चुनाव को लेकर पी चिंदम्बरम ने साधा भाजपा पर निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कल लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने की बात कही गई थी। राष्ट्रपति के इस अनुरोध के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधा है। पी चिंदम्बरम ने इसे एक और चुनावी जुमला करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान संवैधानिक प्रावधानों के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता है।

पुस्तक ‘स्पीकिंग ट्रुथ टू पावर’ के विमोचन के दौरान पी चिदंबरम ने कहा कि भारत का संविधान किसी भी सरकार को निश्चित कार्यकाल नहीं प्रदान करता है और जब तक उसमें संशोधन नहीं किया जाता है, तब तक कोई भी एक साथ चुनाव नहीं करा सकता।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी समय से राष्ट्र विधानसभा और लोकसभा चुनावों को एक साथ कराने की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा होता है तो देश का काफी पैसा बचेगा और ऊर्जा बचेगी। सरकार सिर्फ अगले पांच साल विकास कार्यों पर पूरे तरीके से ध्यान दे सकेगी।

सीलिंग के मुद्दे पर रामलीला मैदान पर मेरे साथ सार्वजनिक बहस करें केजरीवाल -मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने आप विधायकों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

राजेश सोनी | Navpravah.com

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने सीलिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला चैलेंज दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि वह केजरीवाल को पत्र लिखकर चुनौती देंगे कि वह सीलिंग के मुद्दे पर रामलीला मैदान पर उनके साथ सार्वजनिक बहस करें।

बता दें कि आज भाजपा नेता और मनोज तिवारी के साथ हो रही बैठक से आप विधायक वॉकआउट कर गए थे। तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि आप विधायकों ने ‘दुर्व्यवहार’ किया और इस बैठक में ‘असामाजिक तत्व’ भी उपस्थित थे। आप ने इन आरोपों को खारिज किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के आवास पर उत्तर दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर नीमा भगत पर भी हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार शहरी नक्सलियों की तरह काम कर रही है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास पर आप के कुछ विधायकों और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं दिल्ली भाजपा के महासचिव रविन्द्र गुप्ता ने आप विधायकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आगे दिल्ली से भाजपा सांसद ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट है कि सरकार सीलिंग जैसे मुद्दे पर गंभीर नहीं है। केजरीवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आधारहीन आरोप हैं। अगर किसी विधायक ने दुर्व्यवहार किया होता, तो मैं उसको पार्टी से बाहर कर देता। 

शरीर पर इस तरह असर डालते हैं चिप्स, चॉकलेट और आइसक्रीम

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आजकल चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, एनर्जी ड्रिंक, कॉर्न फ्लेक्स का सेवन आम हो गया है, लेकिन ये चीजें खाने के बाद हर सैकेंड या मिनट या फिर हर घंटे इसका असर आपके शरीर पर पड़ता है।

हम चिप्स रोज कितनी बार खाते हैं, शायद याद भी नहीं होगा। सॉल्टेड चिप्स का एक टुकड़ा खाने के साथ ही वो आपकी जबान को स्वादिष्ट लगने लगते हैं और अगले ही सैकेंड आप और चिप्स खाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं।

बाजार में मिलने वाले आलू से बने स्नैक्स को बेहद तेज तापमान में तैयार किया जाता है। जब आप इन्हें खाते हैं, तो शरीर में ‘एक्रीलामाइड’ नाम का कैमिकल बनता है, जो कैंसर को जन्म दे सकता है।

चॉकलेट का तो हर व्यक्ति दीवाना होता है। चॉकलेट की खास बात ये है कि इसको खाने के बाद इंसान खुश महसूस करता है। इसकी वजह ये है कि जब आप चॉकलेट खाते हैं, उसकी खुशबू से नाक में मौजूद एक हार्मोन रिलीज होता है, जो दिमाग को अच्छा महसूस कराता है।

चॉकलेट को जब शरीर पचाता है, तो इसके कुछ तत्व गुड कॉलेस्ट्रोल बनाते हैं और कुछ तत्व समय के साथ-साथ फैट के रूप में जमा होते जाते हैं। इससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और एक समय पर ये आवसी और चिड़चिड़ा बना देती है।

आइसक्रीम खाने में सबसे हल्की और आसानी से पचने वाली चीज लगती है। यही कारण है कि लोगों को पता नहीं चलता कि कितना फैट आइसक्रीम के जरिए शरीर में जमा हो जाता है।

आइसक्रीम में मौजूद अधिक फैट इसे खाने के दो-तीन घंटे बाद शरीर में घुलना शुरू हो जाता है। थोड़ी देर बाद आइसक्रीम का फैट शरीर के अंगों के पास जाकर जमा हो जाता है, इसलिए कभी-कभी आइसक्रीम खाना और सीमित मात्रा में खाना अच्छा है।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

यूपी के कासगंज में शांति, चंदन के हत्यारों को तलाश जारी।

कासगंज के बाद अब फिरोजाबाद में भी लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, चंदन के हत्यारों के लिए फाँसी की मांग।

दिल्ली सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों के साथ मार्च पर निकलेंगे विजय गोयल।

राहुल गांधी कर्नाटक में 10 फरवरी से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार अभियान।

150 साल बाद अनोखी खगोलीय घटना, आज देश में शाम 6.21 बजे दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण।

भिवंडी: गायत्री नगर के सरदार कंपाउंड में लगी आग, 15-16 गोदाम आये चपेट में।

आधार को चुनौती देने वाली याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।

पद्मावत विवाद: करणी सेना के नेता सूरज पाल अमु को मिली जमानत।

U-19 विश्वकप: 3 फरवरी को खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच।

हमने पिछले 1 साल में काफी कुछ हासिल किया है -अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 

भारतीय मूल के डॉक्टर ने 35 हजार फुट ऊंचाई पर दी नई जिंदगी 

डोक्टरों ने विमान में दिया नए बच्चे को जन्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने 35 हजार फुट की ऊंचाई पर एक नई जिंदगी को दुनिया में लाने के लिए सहायता की। पेरिस से न्यूयार्क जा रहे एक विमान में 41 साल की महिला टोयिन ओगुंडीप को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और उस वक़्त मौजूद डॉक्टरों की मदद से एक स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया। 

क्लीवलैंड 19 न्यूज द्वारा दी गई खबर के अनुसार, यूरोलाजिस्ट डॉक्टर सिज हेमल 17 दिसंबर को पेरिस से न्यूयार्क के विमान में सफर कर रहे थे। वह सोने ही वाले थे कि अचानक एयर फ्रांस की फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में एक महिला की प्रसव पीड़ा होने लगी और सिज ने तुरंत अपनी सीट से उठकर महिला की मदद के लिए दौड़े। जिसके बाद विमान में ‘जेक’ नाम के स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया।

डॉक्टर सिज हेमल के अनुसार, महिला की हालत ठीक नहीं थी। उसके पास अपने बच्चे को जन्म देने के लिए केवल 10 मिनट बचे थे। वहीं विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अमेरिकी आर्मी एयर बेस तक पहुँचने के लिए  कम से कम दो घंटों का समय लगता। ऐसे में हमनें एक ऐसी तरकीब सोची, जिससे बच्चा आसानी से जन्म ले सके और हमारी यह तरकीब काम कर गई।

डॉक्टर सिज हेमल क्लीवलैंड क्लीनिक्स ग्लिकमैन यूरोलाजीकल एंड किडनी इंस्टीट्यूट में यूरोलाजी विषय के दूसरे वर्ष के छात्र हैं। सिज नई दिल्ली से चले थे और पेरिस में रुके थे और न्यूयार्क जा रहे थे, जहां से उन्हें अंतिम गंतव्य के रूप में क्लीवलैंड जाना था।
 

आईआईटी में विदेशी छात्रों को इस तरह मिलेगी एंट्री

इस तरह आआईआआईटी में विदेशी छात्रों को प्रवेश

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विदेशी छात्रों को अब आसानी से प्रवेश मिलेगा। उन्हें केवल एक परीक्षा जेईई (एडवांस) पास करना होगा, जबकि भारतीय छात्रों को पहले जेईई (मेन) पास करना होता है। आईआईटी परिषद ने वर्ष 2018 के लिए जेईई (एडवांस) की विवरणिका जारी की है। इसके अनुसार प्रत्येक पाठ्यक्रम में 10 फीसदी सीटें विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

विदेशों में रह रहे भारतीयों के बच्चे (एनआरआई), भारतीय मूल के नागरिकों के बच्चे (पीआईओ) तथा विदेशों में बसे भारतीय नागरिकों (ओसीआई) के बच्चों के लिए यह सुविधा नहीं है। वे यदि आईआईटी में दाखिला लेना चाहते हैं, तो पहले उन्हें जेईई मेन टेस्ट पास करना होगा।

जेईई (एडवांस) 20 मई को होना है, इसका आयोजन आईआईटी खुद करता है। आईआईटी में करीब 11 हजार सीटें हैं। अभी तक एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के छात्रों को सामान्य श्रेणी की ही सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। जेईई एडवांस के लिए इस बार छह देशों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोलंबो (श्रीलंका), ढाका(बांग्लादेश), दुबई(संयुक्त अरब अमीरात), काठमांडू(नेपाल), सिंगापुर तथा आदिस अबाबा (इथियोपिया) शामिल हैं।

इस परीक्षा में करीब 12 लाख छात्र अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन इनमें से शीर्ष 2.24 लाख छात्रों को ही एडवांस देने का मौका मिलता है। विदेशी छात्रों को राहत यह रहेगी कि वे इस झमेले में नहीं पड़ेंगे, लेकिन बाकी नियम एवं शर्तें समान रहेंगी।