मुंबई: मंझगांव डॉक से लॉन्च हुई INS-करंज, दुश्मनों की बढ़ेंगी मुश्किलें

आईएनएस करंज मंझगांव से हुई लॉन्च

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

आज मुंबई के मंझगांव डॉक से स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस करंज लॉन्च हो चुकी है। इसके साथ ही आज से भारतीय नौसेना की ताकत समुद्र में कई गुना बढ़ चुकी है। दुश्मनों  के पसीने छुड़ाने वाली यह पनडुब्बी आज से भारतीय नौसेना का हिस्सा बन चुकी है। 

बता दें कि कंरज पनडुब्बी 67.5 मीटर लम्बी, 12.3 मीटर ऊँची और 1565 टन वजनी है। आईएनएस करंज की खास बात यह है कि यह एक स्वदेशी पनडुब्बी है, जो मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई है। करंज एक अत्याधुनिक फीचर्स से लैश और दुश्मनों के नजर में आए बिना सटीक निशाना लगा सकती है। इसके साथ ही करंज पनडुब्बी टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से भी हमला कर सकती है।

युद्ध की स्थिति में करंज पनडुब्बी हर तरह की अड़चनों से सुरक्षित और बड़ी आसानी से दुश्मनों को चकमा देकर बाहर निकल सकती है। यह पनडुब्बी पानी के भीतर से सतह पर हमला करने की क्षमता रखती है। इस पनडुब्बी को किसी तरह के जंग के दौरान तैयार किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि स्कॉर्पीयन श्रेणी की पहली दो पनडुब्बियां कलवरी और ‘खांदेरी’ हैं। 13 दिसंबर, 2017 को प्रधानमंत्री मोदी ने आइएनएस कलवरी को देश के नाम समर्पित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.